Blog

  • Punjab : सड़कों की खस्ता हालत से परेशान लोगों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : सड़कों की खस्ता हालत से परेशान लोगों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बटाला – जिला के कस्बा हरचोवाल के किसानों और स्थानीय निवासियों ने गुरदासपुर चंडीगढ़ चौक में सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरचोवाल से डल्ला मोड तक रोड की हालत पिछले 20 सालों से खस्ता है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के सात किलोमीटर के विस्तार पर नजर डालते है, देखेंगे कि यह सड़क पर जगह जगह गड्ढे बने हुए है।


    रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों और किसानों ने कहा कि इस हलके अंदर की राजनीतिक पार्टियां और नेता आए, लेकिन इस सड़क की तरफ किसी ने ध्यान नही दिया। लोगों ने प्रशासन और विभाग तक इस सड़क की बद्दतर हालत सुधारने की मांग की। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।

    इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढों के कारण कई बार हादसे भी हो चुके है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है, अगर उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो अनिश्चित काल के लिए जाम लगाएंगे।

  • Punjab : ठेके पर लुटेरों ने फायरिंग कर दिया वारदात को अंजाम

    Punjab : ठेके पर लुटेरों ने फायरिंग कर दिया वारदात को अंजाम

    पंचकूला – शराब के ठेके पर लूट का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए ठेका कर्मचारी रणदेव सिंह ने बताया कि देर रात करीब साढे 11 बजे 4 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। कर्मचारी ने बताया कि लुटेरों के पास पिस्टल और चाकू था। रणदेव ने बताया कि लुटेरों ने हवाई फायर किए और उस पर चाकू से हमला किया।

    लुटेरे 35 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही बलटाना चौन्की इंचार्ज अजय कुमार व जीरकपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंचकूला रास्ते से लगे सभी सीसीटीवी चेक कर रहे है और कुछ सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

    बलटाना के चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी, कि एक ठेके पर लूट हुई है। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पंचकूला रास्ते की सारी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jail से चुनाव लड़ सकते है पूर्व Prime Minister, इतिहास में पहली बार ऐसा होगा

    Jail से चुनाव लड़ सकते है पूर्व Prime Minister, इतिहास में पहली बार ऐसा होगा

    नई दिल्लीः एक साल से पाकिस्तान की जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चांसलर बनने के लिए आवेदन दे दिया है। इमरान के सलाहकार सैयद जुल्फिकार बुखारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। बुखारी ने कहा कि इमरान चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

    उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चांसलर इलेक्शन 2024 का आवेदन फॉर्म जमा कर दिया है। यह चुनाव 28 अक्टूबर को होगा। 800 सालों के इतिहास में पहली बार चांसलर चुनाव के लिए ऑनलाइन मतदान होगा। बुखारी ने कहा कि अगर वह चांसलर बनते हैं, तो वह एशियाई मूल के पहले व्यक्ति होंगे। यह सिर्फ पाकिस्तान के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया और बाकी दुनिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर लॉर्ड क्रिस पैटन ने इसी साल फरवरी में अपने इस्तीफे का ऐलान किया था।

  • Punjab: हिन्दू संगठनों ने बांगलादेश के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: हिन्दू संगठनों ने बांगलादेश के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बटालाः बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज बटाला में हिंदू संगठन सड़कों पर उतरकर बांग्लादेश के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया । बटाला में अगल-अलग इलाकों में धर्म सुरक्षा मंच की ओर से रोष मार्च निकाला जा रहा है। इस मौके प्रदर्शनकारियों ने हिंदू संगठनों के पक्ष में नारे लगाए और बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाज़ी की। यहा प्रर्दशन बटााल के अलग-अलग बाज़ारों से होता हुआ तहसीलदार दफ्तर आकर समाप्त हुआ।

    इस मौके पर बोलते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हो रहा है वह बहुत ही गलत है। केंद्र सरकार को हिंदुओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

  • Punjab News: एक ही लड़की के प्यार में दीवाने हुए 2 भाई, एक का हुआ कत्ल

    Punjab News: एक ही लड़की के प्यार में दीवाने हुए 2 भाई, एक का हुआ कत्ल

    फाजिल्काः भैरों बस्ती में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां लड़की के चक्कर में छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की दोनों भाइयों के संपर्क में थी। इसी बात को लेकर दोनों में उस वक्त झगड़ा हुआ जब दोनों शराब के नशे में थे। इस झगड़े दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की बहन कोमल ने बताया कि एक लड़की उसके दोनों भाईयों अजय कुमार और शिवा के संपर्क में थी। लड़की दोनों भाई से बातचीत कर रही थी। इसी को लेकर जब इस बात का पता उन्हें चला तो दोनों में झगड़ा हो गया।

    शराब के नशे में हुए झगड़े के कारण लड़की की वजह से ये मामला खूनी टकराव में बदल गया। वहीं, मृतक के पिता दर्शन कश्यप ने बताया कि उसके दोनों बेटे शराब पीने के आदी हैं, जो अकसर शराब पीकर आपस में लड़ाई झगड़ा करते रहते थे। बीती रात वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया, जबकि उसके दोनों बेटे अजय कुमार और शिवा हड्डा रोड़ी के पास बनी झुग्गी झोपड़ी में चले गए। वहां पर रात को दोनों का झगड़ा हो गया। इस दौरान जमीन पर गिरे बडे़ भाई शिवा पर अजय कुमार ने ईंट का जोरदार वार किया और उसके बाद किरच से उस पर हमला करके उसका कत्ल कर दिया।

    बडे़ भाई की हत्या करने के बाद अजय कुमार ने लुधियाना में काम करने वाली 19 वर्षीय बहन को फोन करके बताने लगा कि उसने अपने भाई शिवा का काम तमाम कर दिया है, जो अकसर उसके साथ झगड़ा करता था। उसकी इस बात पर बहन ने यकीन नहीं किया तो आरोपी ने अपने मोबाइल से शिवा के शव की फोटो करके भेज दी। सूचना पुलिस को दी तो मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर दर्शन कश्यप के बयानों पर आरोपी शिवा पर धारा 304 आईपीसी 105 बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

     

  • Punjab News: विवादों में घिरे DSP Gursher Singh, High Court ने DGP को जारी किए आदेश

    Punjab News: विवादों में घिरे DSP Gursher Singh, High Court ने DGP को जारी किए आदेश

    अमृतसरः डीएसपी गुरशेर सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, डीएसपी गुरशेर सिंह को लेकर याचिकाकर्ता द्वारा कुछ दस्तावेज पेश करने के बाद हाईकोर्ट ने डीजीपी गौरव यादव को आदेश जारी है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को गैंगस्टर लक्की पटियाल द्वारा मोहाली निवासी को धमकी भरे कॉल करने की जांच में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गुरशेर सिंह संधू और अन्य अधिकारियों के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए कार्रवाई करने को कहा है। दस्तावेजों से पता चला है कि शिकायतकर्ता याचिकाकर्ता ने डीएसपी को कॉल किए थे, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।

    कोर्ट ने डीजीपी को कहा कि यह सुनिश्चित करें कि डीएसपी गुरशेर सिंह और जांच में शामिल अन्य अधिकारी के खिलाफ ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जाए। ऐसी कार्रवाई की रिपोर्ट आज से एक महीने की अवधि के भीतर रजिस्ट्रार न्यायिक, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को प्रस्तुत की जाए। जस्टिस संदीप मौदगिल ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (न्यायिक) की पंजाब पुलिस द्वारा दायर रिपोर्ट की रिकॉर्ड में रखने के लिए कहा है। जवाब से असंतुष्ट अदालत ने कहा कि, ऐसा लगता है कि स्थिति को स्पष्ट करने और अदालत को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है कि डीएसपी संधू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है, लेकिन न कारण बताओ नोटिस रिकॉर्ड में रखा और न ही स्पष्ट किया कि प्रस्तावित कार्रवाई किस प्रावधान के तहत शुरू की गई है।

    पंजाब के गृह सचिव और डीजीपी से सुनिश्चित करने को कहा कि कोई कार्रवाई आवश्यक है, तो सेवा शर्तों को नियंत्रित करने वाले सेवा नियमों के अनुसार “बिना किसी देरी 24 मई की रणनीति अपनाए” की जाए। मोहाली पुलिस ने 13 अगस्त को ताजा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की, कहा कि 8 अगस्त को डीएसपी संधू को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों न उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया था कि संधू को डीएसपी. स्पेशल सेल, मोहाली से डीएसपी 8वीं बटालियन, पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी), अमृतसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। अब वह मामले की जांच से जुड़े नहीं हैं।

    हाईकोर्ट मनमोहन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसने मई में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और दावा किया था कि उसकी जान को खतरा है। व्हाट्सएप के माध्यम से गैंगस्टर लक्की पटियाल से धमकी भरे कॉल और संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने मोहाली पुलिस द्वारा निष्क्रियता का भी आरोप लगाया था। मामले में 24 मई को एफआईआर दर्ज की गई थी।

  • Punjab : लोगों ने नगर निगम के बाहर किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : लोगों ने नगर निगम के बाहर किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर – मजीठा रोड के तुंगबाला इलाका निवासियों ने सीवरेज की परेशानी को लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरानर इलाकानिवासियों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि लंबे समय से उन्हें तुंगबाला क्षेत्र में सीवरेज और पीने वाले पानी को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीवरेज की सफाई न होने के कारण इलाके में गंदा पानी इकट्ठा हो जाता है। जिससे इलाके में कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

    इलाकानिवासियों ने बताया कि वह कई बार नगर निगम के कमिश्नर और कई बार जिला इंस्पेक्टर को फोन कर चुके है, लेकिन कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। जिसके चलते उन्होंने निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो किसान संगठनों की तरह मजीठा रोड पर पक्का मोर्चा लगाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

    इस दौरान मीडिया से बात करते हुए नगर निगम से गुरजिंदर सिंह ​​ने बताया कि इलाके के लोग अपनी मांगों को लेकर आए हैं, उनकी मांगों पर ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही इलाके में सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या को खत्म कर दिया जाएगा और तुंगबाला इलाके में बड़ी मशीनों के माध्यम से क्षेत्र में सीवरेज की समस्या को हल किया जाएगा। वहीं क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

  • Punjab: बच्चों की लड़ाई खूनी झड़प में बदली, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: बच्चों की लड़ाई खूनी झड़प में बदली, एक की मौत, देखें वीडियो

    आरोपियों ने की घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोग घायल

    अमृतसरः पंजाब में कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। ताजा मामला अमृतसर के बसरके भैनी गांव का है। जहां बच्चों की लड़ाई ने खूनी झड़प ले ली। पीड़ित परिवार ने बताया कि बीती रात बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मामला इतना गर्मा गया कि झगड़े ने फायरिंग का रूप ले लिया। परिजनों ने बताया कि छोटे बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद एक शख्स पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमका रहा था। जिसके बाद उन्होंने पिस्तौल छीन ली। थोड़ी देर बाद आरोपी 10-15 अज्ञात लोगों को अपने साथ लेकर आया और घर पर हमला कर दिया और फायरिंग की। फायरिंग में महिला और बच्चे समेत दो लोग घायल हुए है। जिसमें एक की मौत हो गई है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के झगड़े को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
  • Jalandhar News: ADCP Tejbir Singh Hundal ने संभाला चार्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ADCP Tejbir Singh Hundal ने संभाला चार्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस अधिकारी तेजबीर सिंह हुंदल को एडीसीपी नियुक्त किया गया था। जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में आज तेजबीर सिंह हुंदल को एडीसीपी का चार्ज संभाला। इस दौरान पत्रकारों से क्राइम को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि क्राइम की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जल्द वारदातों को अंजाम देने के मामले में कार्रवाई करते हुए शहर में गश्त बढ़ाई जाएंगी।

    उन्होंने कहा कि उनकी पहल लोगों के जान-माल की राखी करना है। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी ना आए उसके लिए क्राइम और ड्रग स्मगलरों पर नकेल कसना है। उन्होंने कहा कि रात को पुलिस गश्त बढ़ाए जाने को लेकर पहले से आदेश जारी किए गए है और आने वाले समय में गश्त को ओर बढ़ा दिया जाएगा।

  • Punjab: Police कर्मियों पर नशे में धुत होकर बाइक सवार टक्कर मारने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: Police कर्मियों पर नशे में धुत होकर बाइक सवार टक्कर मारने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना में रसूल्डा गांव के पास स्विफ्ट कार चालकों ने देर रात बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान लोगों ने पीछा करके कार चालकों को काबू कर लिया। हालांकि एक व्यक्ति मौके से भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ में पता चला कि उक्त कार चालक पुलिस कर्मी है और उनकी ड्यूटी अमृतसर जिले में लगी हुई है। लोगों ने आरोप लगाए गए है कि पुलिस मुलाजिम शराब पीकर ड्राइविंग कर रहा था।

    जबकि दूसरी ओर पुलिस मुलाजिम का कहना है कि बाइक सवार गलत दिशा से आ रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार एक अन्य व्यक्ति खुद को एएसआई बता रहा था। लोगों का आरोप है कि उनके विरोध के बावजूद पुलिस कर्मी वहां पास में स्थित शराब के ठेके से शराब खरीद कर ले आया। इस बात को लेकर वहां पर काफी हंगामा हो गया।