Blog

  • मर्ज़ी से अलग हुए दंपति 8 साल बाद फिर करेंगे शादी

    मर्ज़ी से अलग हुए दंपति 8 साल बाद फिर करेंगे शादी

    ग्वालियर: बच्चों की खातिर आखिरकार 8 साल बाद माता-पिता को सद्बुद्धि आई और वे एक बार फिर साथ रहने के लिए तैयार हो गए। मामला ग्वालियर की एक युवती और धौलपुर के रहने वाले एक युवक से जुड़ा है। पति पत्नी के बीच अनबन के चलते आठ साल पहले दोनों में तलाक हो गया था। लेकिन शादी के कुछ सालों के भीतर ही दोनों को दो संतान उत्पन्न हुई थीं। जिसमें एक लड़का था और एक लड़की थी। अब लड़की की उम्र 14 साल है, जबकि बड़ा बेटा 16 साल का है।

    मीडियेटर अधिवक्ता हरीश दीवान के मुताबिक साल 2005 में धौलपुर के युवक की शादी ग्वालियर की रहने वाली एक युवती से हुई थी। इसके बाद 2007 और 2009 में दो संतानों के रूप में उन्हें बेटा बेटी मिले। लेकिन युवक के शराब के नशे में डूबे रहने के कारण परिवार में कलह होने लगी। यह मामला इतना बढ़ गया कि 8 साल पहले यानी 2015 में दोनों ने तलाक लेना मुनासिब समझा।

    लेकिन इसमें हैरानी की बात यह है कि दोनों बच्चों की सुपुर्दगी कोर्ट के जरिए पिता को मिली।‌जबकि बच्चों की सुपुर्दगी मां चाहती थी. महिला ने मेडिएटर हरीश दीवान के जरिए अपनी समस्या काउंसलिंग के जरिए सुलझाने की अपील की। इस पर मीडिएटर ने महिला के पति से बात की। दोनों में अनबन के बाद तय किया गया कि महिला को उसके बच्चों से मिलवाया जाएगा। बशर्ते वह उन्हें पिता के खिलाफ अनावश्यक कानाफूसी नहीं करेगी। शहर के फूल बाग स्थित एक पार्क में पिता बच्चों को लेकर आया और उनकी मां से मेडिएटर की मौजूदगी में मुलाकात कराई। इस पर मीडिएटर को लगा कि दोनों लोग फिर से बच्चों की खातिर साथ रह सकते हैं।

    इसके लिए उन्होंने पति पत्नी को समझाइश दी और दोनों को फिर से साथ रहने के लिए मना लिया। उन्होंने इसके लिए बच्चों के भविष्य का भी हवाला दिया था। पिछले दिनों ग्वालियर की यह महिला अपने पति के पास धौलपुर चली गई। अब दोनों फिर से एक बार बच्चों की मौजूदगी में शादी करेंगे। खास बात यह है कि इस शादी में वर वधु के बच्चे भी बराती के रूप में शामिल होंगे।

  • कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता का निधन

    कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता का निधन

    नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख मेजर (सेवानिवृत्त) वेद प्रकाश का शनिवार को निधन हो गया। वह 85 साल के थे। उनके पुत्र विपुल प्रकाश ने यह जानकारी दी। विपुल प्रकाश ने ‘न्यूज़ एजेंसी’ को बताया, ‘‘मेरे पिता आज दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस मुख्यालय में अचानक गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उनका वहां पहुंचने के पहले ही निधन हो गया था।’’

    उन्होंने कहा कि वेद प्रकाश का शुक्रवार को जन्मदिन था और 85 साल के हुए थे। विपुल ने कहा, ‘‘मेरे पिता का दिल कांग्रेस के लिए धड़कता था और पार्टी के प्रति उनका इतना लगाव था कि वह इस उम्र में भी प्रतिदिन कांग्रेस मुख्यालय जाते थे।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने वेद प्रकाश के निधन पर दुख जताया।

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस की विचारधारा को समर्पित एवं पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष रहे मेजर वेद प्रकाश जी के निधन का दुखद समाचार मिला। मेजर वेद प्रकाश जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।’’

  • शादी के बंधन में बंधा यह स्टार बल्लेबाज

    शादी के बंधन में बंधा यह स्टार बल्लेबाज

    नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2023 सीजन में चैम्पियन बनाने वाले स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने यह पांचवीं बार खिताब जीता था। इस जीत में ऋतुराज की अहम भूमिका रही थी। ऋतुराज ने महिला क्रिकेटर से शादी रचाई है। दुल्हनियां का नाम उत्कर्षा पवार है‌। दोनों आईपीएल फाइनल में भी साथ दिखे थे। उत्कर्षा ने आईपीएल खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी से पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। इसके फोटो और वीडियो वायरल हुए थे। ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी महाबलेश्वर में हुई है।

    बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ को इसी हफ्ते होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, मगर उन्होंने शादी के लिए ब्रेक ले लिया था। ऋतुराज टीम इंडिया की रिजर्व लिस्ट में थे। ऋतुराज ने खुद इंस्टाग्राम पर कई सारे फोटोज शेयर कर शादी की जानकारी दी है। बता दें कि उत्कर्षा महाराष्ट्र की तरफ से क्रिकेट खेलती है। 24 साल की उत्कर्षा दाएं हाथ की मीडियम पेसर हैं। वो 2021 में लिस्ट ए क्रिकेट खेल चुकी हैं।‌ इसके बाद से टीम में मौका नहीं मिला है।

    पुणे की रहने वाली उत्कर्षा ने इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेज की पढ़ाई भी कर रही है। वो इस समय काफी ट्रेंड में हैं। आईपीएल 2023 सीजन के फाइनल में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को शिकस्त दी थी। तब खिताब जीतने के बाद उत्कर्षा और ऋतुराज ने साथ में IPL ट्रॉफी उठाई थी। तभी से दोनों की फोटो काफी वायरल हो रही और दोनों ट्रेंड में भी रहे हैं। एक वीडियो भी खूब वायरल हुई, जिसमें उत्कर्षा धोनी पैर छूती दिख रही हैं।

  • ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 5 की मौत

    ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 5 की मौत

    पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, जोकीहाट भंसिया गांव से एक बारात शनिवार को खगड़िया के लिए निकली थी। कुछ लोग एक कार पर सवार होकर बारात में शामिल थे। इसी दैरान मरंगा बायपास पर कार के चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

    इस दुर्घटना में धरनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पुष्कर कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अब्दुल जलील (50), गुलजबी (8), सोफिया (12), ड्राइवर इश्तियाक (37) और मो. सम्मद (60) के रूप में की गई है। ये सभी लोग कार पर ही सवार थे। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों मे चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है वही आधा दर्जन लोग घायल हो गये है।

    जिनकी हालत नाजुक बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि खड़े ट्रक में स्कॉर्पियों ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। स्कॉर्पियो में कुल 11 लोग सवार थे। जो जोकीहाट से खगड़िया बारात जा रहे थे। तभी मरंगा थाना क्षेत्र के बाईपास के पास यह घटना हो गयी। मृतकों में बच्चे भी शामिल है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। सभी घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण यह हादसा हुआ है। स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही स्कॉर्पियों सवार 5 लोगों की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

  • बड़ी खबर: सरकार ने अब बुखार, खांसी, जुकाम, सांस से जुड़ी दवाओं पर लगाया प्रतिबंध

    बड़ी खबर: सरकार ने अब बुखार, खांसी, जुकाम, सांस से जुड़ी दवाओं पर लगाया प्रतिबंध

    नई दिल्ली : सरकार ने 14 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। अब से देश में इन दवाओं की बिक्री नहीं होगी। सरकार की ओर से बैन की गई दवाओं में खांसी, जुकाम, सांस से जुड़े इन्फेक्शन के इलाज के लिए उपलब्ध हैं। वो दवाएं जिन्हें दो या उससे ज्यादा दवाओं को मिलाकर बनाया जाता है। ऐसे FDC पर कई एक्सपर्ट्स लगातार विरोध करते आ रहे हैं। कई देशों में इन्हें बैन भी किया गया है। सरकार ने बुखार, दस्त, खांसी, जुकाम, सांस से जुड़े इन्फेक्शन के इलाज के लिए उपलब्ध कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई है।

    नोटिफिकेशन के अनुसार, एक्सपर्ट ने सिफारिश की कि इस एफडीसी (Fixed Dose Combination) के लिए कोई चिकित्सकीय औचित्य नहीं है और एफडीसी में मानव के लिए जोखिम शामिल हो सकता है। नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि व्यापक जनहित में इन एफडीसी के निर्माण, बिक्री या वितरण पर रोक लगाना जरूरी है। लंबे समय से लंबित यह कदम एक्सपर्ट कमिटी और औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

    2016 में मंत्रालय ने लगभग 350 एफडीसी पर प्रतिबंध लगाकर भारतीय दवा उद्योग से मेडिसीन कॉम्बिनेशन को फ़िल्टर करने के लिए एक अभियान शुरू किया, जिसने 2,700 से अधिक ब्रांडेड दवाओं को प्रभावित किया। कॉकटेल दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के अलावा, DCGI कोडीन-आधारित दवाओं पर चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध लगाने पर भी ध्यान केंद्रित कर सकता है।

  • जालंधरः 110 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    जालंधरः 110 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    जालंधर, वरुण/हर्षः थाना बिलगा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी उसके कब्ज़े से 110 नशीली गोलियां बरामद की है।  गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरदीप सिंह निवासी बिलगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी के सहित गश्त के दौरान गांव खोखेवाल बस स्टैंड पर मौजूद थे, जहा उन्हें पैदल आ रहे युवक के कब्ज़े से तलाशी के दौरान 110 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपी सप्लाई कहा से लेकर आया था और कहा देने जा रहा था।

  • जालंधरः आधे जले व्यक्ति के शव के मामले में एक गिरफ्तार   

    जालंधरः आधे जले व्यक्ति के शव के मामले में एक गिरफ्तार   

    जालंधर, वरुण/हर्षः थाना की गोराया पुलिस की पुलिस ने एक हफ्ते पहले आधे जले मिले शव के कत्ल केस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। डीएसपी जगदीश राज ने बताया कि 25 मई को रेडियो स्टेशन के बाहर एक जला हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी जांच के दौरान प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने शव की पहचान करवाई तो तरनतारन निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने मुर्तक के पिता बलवीर सिंह के बयानों पर सतनाम सिंह के साथ काम करने वाले क्लीनर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद जांच दौरान शुक्रवार को थाना गोराया की पुलिस ने आरोपी पंकज को जालंधर की दाना मंडी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है ताकि और खुलासे हो सके।

  • मौनी रॉय की सोशल मीडिया पर वायरल इन बोल्ड तस्वीरों से आया भूचाल

    मौनी रॉय की सोशल मीडिया पर वायरल इन बोल्ड तस्वीरों से आया भूचाल

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ​की गिनती बॉलीवुड की बोल्ड बालाओं में होती है। उनकी बोल्ड अदाओं के देश ही दुनियाभर में करोड़ों दिवाने हैं। मौनी रॉय के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं, जिन्हें उनकी तस्वीरें और वीडियो का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में मौनी रॉय ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसके बाद तो जैसे भूचाल आ गया है। इन फोटोज में, मौनी रॉय ऑरेंज कलर की बिकिनी में कहर बरपाती नजर आ रहीं हैं, जिन पर फैंस दिल हार बैठे हैं।

    तस्वीरों में मौनी रॉय सनबाथ लेते हुए ये फोटोज क्लिक करवाता दिखाई दे रहीं हैं, साथ ही वो गले में गोल्डन नेकपीस और हाथों में भी हैवी गोल्ड ज्वेलरी पहने नजर आ रहीं हैं। मौनी रॉय ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो लाइट ग्रीन कलर की मोनोकिनी में काफी किलर पोज देती दिखाई दे रहीं हैं। इससे पहले मौनी रॉय कुछ इस अंदाज में सोशल मीडिया का पारा बढ़ाती दिखाई दी थीं। आपको बता दें कि टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय आज कई मूवीज, सॉन्ग्स और वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।

  • कपूरथलाः बीबी जागीर कौर ने SGPC एसजीपीसी को टक्कर देने के लिए ​‘शिरोम​णि अकाली पंथ’ के गठन का किया ऐलान, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः बीबी जागीर कौर ने SGPC एसजीपीसी को टक्कर देने के लिए ​‘शिरोम​णि अकाली पंथ’ के गठन का किया ऐलान, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः ​शिरोमिण गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी)के प्रधान के चयन में लिफाफा कल्चर का विरोध करने वाली पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने​ नई धार्मिक संस्था ‘​शिरोम​णि अकाली पंथ’ के गठन का ऐलान कर दिया है। बेगोवाल में संत प्रेम सिंह मुराले वालों के 73वें तीन दिवसीय वा​र्षिक समारोह के अंतिम दिन शनिवार को बीबी जागीर कौर ने मंच से नई कमेटी की घोषणा की। जिसे मौजूद संगत ने ‘बोले सो निहाल’ के जयकारे के साथ सहमति दी। संगत को संबो​धित करते हुए बीबी जागीर कौर ने कहा कि सिख धर्म की संस्थाओं को एकमंच पर आने की जरूरत उस समय से महसूस हो रही थी, जब नवंबर 2022 में उन्होंने (बीबी जागीर कौर) ने एसजीपीसी चुनाव के दौरान लिफाफा कल्चर को चुनौती दी थी।

    उन्होंने कहा कि आज शनिवार को वह संत प्रेम सिंह जी के इस पवित्र स्थान से प्रण लेती है कि जब तक उनकी सांसें चलेंगी, तब तक हर सांस के साथ सिख सिद्धांतों पर पहरा दिया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी को सिख कौम व पंथ की पुरातन शान को बहाल करवाने और खालसा पंथ की चढ़दी कला के लिए अपना योगदान डालना होगा। उन्होंने कहा कि सिख कौम के सामने पेए किए गए इस पंथक एजेंडें में सिख जगत की सबसे सिरमौर संस्था एसजीपीसी का स्वतंत्र, खुदमु​ख्तियार व पंथक रुतबा बहाल करना सबसे पहला लक्ष्य होगा। जब एसजीपीसी अ​स्तित्व में आई है तब से अब तक कमेटी ही धार्मिक, सियासी व सामाजिक क्षेत्र में सिख पंथ की अगुवाई करती आई है, लेकिन पिछले कुछ दशकों से एसजीपीसी की इस आजाद, खुदमु​ख्तियार व पंथक हस्ती को जबरदस्त चोट लगती आ रही है।

    उन्होंने कहा कि सिख पंथ से उनका पहला वादा है कि जत्थेबंदी को मजबूत करके ​एसजीपीसी जैसी इस महान संस्था को आजाद करवाया जाए और इसकी खुदमु​ख्यितयारी व पंथक रुतबा बहाल किया जाएगा। ​​शिरोम​णि कमेटी की प्रतिनि​धित्व जत्थेबंदी है। इसके कामकाज की भूमिका को सही मायनों में प्रतिनि​धित्व जत्थेबंदी के तौर पर चलाकर पंथक एकता के लिए माहौल सिरजने के लिए प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। नवगठित संस्था की ओर से कुछ कौमी मुद्दे जैसे  बंदी सिंहों की रिहाई का मामला, सियासी तौर पर अलग-थलग सिखों के ग्रुपाें को एकजुट करना, गैर सियासी सिख ह​स्तियों व कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ना के अलावा कई अहम मुद्दों को उठाया जाएगा।

    इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य करनैल सिंह पंजोली, जगजीत सिंह गाबा, पीपी सिंह, हरभजन सिंह, एनपी सिंह, गुरिंदरजीत सिंह भुल्लर, एडवोकेट कुलवंत सिंह सहगल, मक्खन सिंह धालीवाल, बलजीत सिंह हमीरा, एसजीपीसी सदस्य परमजीत सिंह रायपुर, सुरिंदर सिंह रूबी, हरजीत सिंह बराड्, पलविंदर सिंह धालीवाल, गुरदीप सिंह तुली, बलविंदर सिंह डाेगरांवाल, प्रभजोत सिंह धालीवाल, हैप्पी जुल्का, सतनाम सिंह सरपंच, जोरावर सिंह, राजिंदर सिंह लाडी, अवतार सिंह मुल्तानी, नंबरदान भजन सिंह भदास, जसवीर सिंह गोगी, परमजीत सिंह रेरू, ज्ञानी गुरमिंदर सिंह, बाबा महिंदर सिंह मकसूदपुर वाले, जत्थेगदार गुरदयाल ​सिंह सुल्तानपुर  लोधी, जत्थेदार उड़ा सिंह, सुखदेव सिंह भटनूरां, रणजीत सिंह बिट्टू, लखविंदर सिंह आदि भारी तादाद में संगत मौजूद थी।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਦੋਰਾ, ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸੁਣੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਦੋਰਾ, ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸੁਣੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ: ਪੰਜਾਬ ਵਿਖੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣੇ ਇਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਵਧੇਰਾ ਸਮਾਂ ਬੀਤ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਚ ਦਿਤੀ ਗਈ ਵਡੀ ਜਿਤ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਆਸਾਂ ਉਮੀਦਾਂ ਤੇ ਖਰਾ ਉਤਰਨ ਦੇ ਲਈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਲੋਂ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਥੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦਿਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਆਰਤੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਵਿਚ ਵਿਚਰ ਊਨਾ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਸੁਨ ਹਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਕੁਝ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਹਲਕਾ ਭੋਆ ਵਿਖੇ ਵੇਖਣ ਮਿਲਿਆ ਜਿਥੇ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਚੰਦ ਕਟਾਰੁਚਕ ਵਲੋਂ ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਹਲਕਾ ਭੋਆ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਦੋਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ ਤਹਿਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਸੁਨ ਹਲ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿਤਾ ਗਿਆ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਚੰਦ ਕਟਾਰੁਚਕ ਨੇ ਕਿ ਅੱਜ ਹਲਕੇ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਦੋਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਸੁਣੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਨਾਲ ਦੀ ਨਾਲ ਕਈ ਲੋਕ ਵੱਖੋ ਵੱਖ ਪਾਰਟੀਆਂ ਛੱਡ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਨਗਰ ਪੰਚਾਇਤ ਨਰੋਟ ਜੈਮਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਇਮਾਰਤ ਨੂੰ ਵੀ ਲੋਕ ਅਰਪਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਨਾਲ ਦੀ ਨਾਲ ਨਗਰ ਪੰਚਾਇਤ  ਨਰੋਟ ਜੈਮਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਦੋ ਵੱਡੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਵੀ ਦਿਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਨਰੋਟ ਜੈਮਲ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਲਈ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ 24 ਘੰਟੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਮਿਲਿਆ ਕਰੇਗਾ। ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਰੋਟ ਜੈਮਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਨਗਰ ਪੰਚਾਇਤ ਤਾਂ ਬਣਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਪਰ ਸੀਵਰੇਜ ਦੀ ਵਿਵਸਥਾ ਅਜੇ ਤਕ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ ਮਿਲ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦ ਹੀ ਨਰੋਟ ਜੈਮਲ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਪੰਚਾਇਤ ਚ ਸੀਵਰੇਜ ਪਾ ਦਿਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।