Blog

  • पंजाबः गृह मंत्रालय ने 3 पुलिस अफसरों के दिए कार्रवाई के आदेश, जाने मामला

    पंजाबः गृह मंत्रालय ने 3 पुलिस अफसरों के दिए कार्रवाई के आदेश, जाने मामला

    बठिंडाः जिले के थाना संगत में दर्ज 12 साल पुराने मामले में गृह मंत्रालय ने बठिंडा के नहरी विभाग के एक अधिकारी और एक कॉलोनाइजर को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किए बिना छोड़ने के मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए है।  गृह मंत्रालय के आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उधर, इस मामले में एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि गृह मंत्रालय से इस संबंध में लिखित आदेश की कॉपी अभी उन्हें नहीं मिली है, लेकिन आदेश की कॉपी वायरल होने की भी जानकारी मिली है। जैसे ही विभाग या डीजीपी कार्यालय से आदेश की प्रति प्राप्त होगी, वे उस पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

  • राशन कार्ड धारकों को सीएम ने दी बढ़ी राहतः अब मिलेगा इतने रुपए सस्ता तेल

    राशन कार्ड धारकों को सीएम ने दी बढ़ी राहतः अब मिलेगा इतने रुपए सस्ता तेल

    शिमला: बढ़ती महंगाई के दौर में राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। अब राशनकार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों में सरसों का तेल 37 रुपये सस्ता मिलेगा। अब सभी को 110 रुपये प्रति लीटर की दर से सरसों का तेल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जून से पहले गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) 142 रुपये व गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) के लाभार्थियों को 147 रुपये प्रति लीटर की दर से तेल दिया जा रहा था। बाजार में सरसों तेल के दाम में आई कमी और खाद्य एवं आपूर्ति निगम द्वारा खोले टेंडर के कारण दाम 109.74 रुपये तय हुआ है। 

    पहले सरकार 20 रुपये का उपदान प्रदान करती थी। अब उपदान में 10 रुपये की बचत होगी। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 19,74,790 राशन कार्ड धारक हैं। सरसों तेल पर 10 रुपये उपदान कम देने और टेंडर कम दाम पर खुलने से सरकार को मासिक चार करोड़ रुपये का लाभ होगा। राशनकार्ड धारकों को सरसों का तेल मासिक 26 लाख लीटर दिया जा रहा है।

  • JATT JEONA MORH फिल्म को लेकर जालंधर पहुंचे Gugu Gill, देखें Live

    JATT JEONA MORH फिल्म को लेकर जालंधर पहुंचे Gugu Gill, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता गुग्गु गिल अपनी नई फिल्म JATT JEONA MORH की प्रमोशन लेकर जालंधर पहुंचे है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुग्गु गिल और सुरिंदर शिंदा ने फिल्म के बारे में जानकारी दी। अभिनेता गुग्गु गिल ने बताया कि JATT JEONA MORH 1992 में आई थी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को 31 साल हो गए। लोगों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया। इस फिल्म का अब पार्ट-2 रिलीज होने जा रहा है। गुग्गु गिल ने बताया कि 9 जून को फिल्म रिलीज होने जा रही है। उन्होंने लोगों से उम्मीद की हैकि इस फिल्म को लोग पहले की तरह ही प्यार देंगे। इस फिल्म में सुरिंदर शिंदा के गाने वहीं है लेकिन उसे नए अंदाज में पेश किया है। गुग्गु गिल ने बताया कि कहानी काफी हद तक पुरानी फिल्म से मिलती है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आज की युवा पीढ़ी इस फिल्म को काफी पसंद करेंगी।

  • पंजाबः दातर दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः दातर दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नवांशहरः जिला नवांशहर के थाना औड की पुलिस ने लोगों को दातार दिखाकर लूटपाट करने वाले अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश करते किया है। इस मामले में पुलिस ने 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपिये से 2 दातार, 12 मोबाइल फोन, एक मोटर साइकिल और एक चांदी का चैन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी मुकेश कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ चलाए गए मुहिम के तहत डीएसपी नवांशहर और थाना प्रभारी औड ने संयुक्त तौर पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि नवांशहर के अलावा आस पास के जिलों में भी लूटपाट वारदात को अंजाम दे चुका है।

    इन लोगो का बैक ग्राउंड भी अपराधी है जिस पर कई मामले दर्ज है। बलविंदर सिंह पर कुल 5 मुकदमे दर्ज है, वहीं सतनाम के ऊपर भी 2 मामले दर्ज है, जबकि तीसरे साथी रंजित अभी कुछ समय पहले गैंग से जुड़ा है। इसके ऊपर अभी यह पहला मुकदमा ही दर्ज हुआ है। इन लोगो ने जिले में 4 वारदात को अंजाम दिया है। जिसे उन लोगों ने माना है बाकी के दूसरे जिले रोपड़, गढ़शंकर में भी 12 वारदात को अंजाम दिया है। उस जिले के अधिकारी से मिल कर उन्हे जानकारी देंगे।

    मोबाइल 12 जो बरामद हुआ है। उसकी फोरेंसिक जांच करवा करके उनके सही मालिक को सौप दिया जायेगा। मोटर साइकिल के बारे में उन्होंने कहा की इन लोगों ने लुधियाना से चोरी करके जाली नंबर लगा कर अलग-अलग क्षेत्र में लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इन आरोपियों को पुलिस पकड़ने में बलविंदर सिंह भागते हुए गिर गया। जिसके बाद उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया, जिसे मेडिकल ट्रीटमेंट करवा दिया गया है।

  • पंजाबः लापता बच्चे की मिली लाश, परिवार का रो रोकर हुआ बुरा हाल

    पंजाबः लापता बच्चे की मिली लाश, परिवार का रो रोकर हुआ बुरा हाल

    तलवंडी भाई: तलवंडी भाई के साथ लगते गांव वाडा जवाहर सिंह वाला से एक जून से लापता हुए गुरनूर का शव शनिवार सुबह फरीदकोट से मिला है। बता दें कि 8 वर्षीय गुरनूर सिंह पुत्र भिंदर सिंह जो कि सरकारी प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। गांव वाड़ा जवाहर सिंह वाला निवासी संदीप कौर पत्नि भिंदर सिंह द्वारा गत दिवस पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि फरीदकोट के संजय नगर में उनके रिश्तेदार रहते हैं। स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण वह अपने तीनों बच्चों सहित 1 जून को अपने उक्त रिश्तेदारों के यहां आई हुई थी। उसी दिन उसका आठ वर्षीय बेटा गुरनूर सिंह अन्य बच्चों के साथ यहां गली में खेल रहा था। काफी समय पश्चात जब बच्चे खेल-कूद कर घर वापिस आए तो गुरनूर वापिस नहीं आया। इसके बारे में जब उन्होंने पूछा तो कुछ पता नहीं चला। जिसके चलते उनके द्वारा गुरनूर को सभी जगह ढूंढा गया परन्तु उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर उनके द्वारा थाना सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

    इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सिटी 2 पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके गायब हुए बच्चे गुरनूर की तलाश शुरु कर दी गई थी। लेकिन आज शनिवार को पुलिस को गुरनूर की लाश वाटर्र वर्क्स के टैंक में तैरती हुई मिली। इस संबंध में थाना सिटी 2 के प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि बच्चे गुरनूर की लाश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उसके पश्चात ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चा किसी दुर्घटनावश टैंक में गिर गया या फिर किसी ने उसे जानबूझ कर वहां गिराया है। वहीं इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई जहां हर कोई इस घटना पर दुख जाहिर कर रहा है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हुआ हो रहा है।

  • विश्व साइकिल दिवस पर फिटनेस के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए साइक्लोथॉन का आयोजन, देखें वीडियो 

    विश्व साइकिल दिवस पर फिटनेस के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए साइक्लोथॉन का आयोजन, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़: विश्व साइकिल दिवस पर शनिवार को सेक्टर 42 कंम्यूनिटी सेन्टर से एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सी ई ओ अनिंदिता मित्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस साइक्लोथॉन को अमृत उत्सव के अंतर्गत किया गया था। चंडीगढ़ नगर निगम के एम ओ एच की महिला कर्मियों ने हरी झंडी दिखा कर साइक्लोथॉन को रवाना किया। इस साइक्लोथॉन में नगर निगम के स्टाफ जो रोज साइकिल पर काम पर आते हैं एवंम बच्चे, युवा और वयस्कों ने भाग लिया। इस मौके निगम मेयर अनूप गुप्ता और एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    मेयर अनूप गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि साइकल चलाना सभी आयु वर्गों और सभी शरीर के प्रकारों के लिए सबसे अच्छा हृदय-संबंधी (कार्डियो) व्यायाम है। यह कैलोरी जलाने में मदद करता है, वज़न नियंत्रण में रखता है, सहनशक्ति बनाने में मदद करता है और मांसपेशियों और हड्डी की शक्ति में वृद्धि करता है। यह तनाव से राहत देने वाला एक प्रमुख व्यायाम भी है, खासकर जब पार्क या भीड़भाड़ रहित सड़क जैसे अनुकूल माहौल में किया जाता है। नियमित साइकल चलाना आपके हृदय, फेफड़ों और रक्तप्रवाह को उत्तेजित करता है और हृदय संबंधित बीमारियों के आपके जोखिम को कम करता है।”

    एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि विश्व  साईकल दिवस पर साइक्लोथॉन के आयोजन उनके वार्ड में करवाए जाने के लिए वो नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा का आभार जताते हैं। बंटी ने बताया कि साइक्लोथॉन सेक्टरव 42 कम्युनिटी सेन्टर से होकर छोटे गोल चक्कर 42/43 अटावा चौक की ओर से होते हुए खुकरैन भवन से गुजरते हुए किसान भवन चौक से बत्रा राउंड अबाउट 36/37/23/24 से सेक्टर 36 / 37 लाइट्स से आगे 42/41/36/37 राउंडअबाउट और फिर छोटे राउंड अबाउट 42/41 से कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 42 पर सम्पन्न हुई। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को शारिरिक और मानसिक फिटनेस के प्रति सचेत करने की दिशा में यह एक प्रयास है। हालांकि मौजूदा समय में लोग फिटनेस के प्रति काफी जागरूक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज के युग में हृदय रोग बड़ी चिंता है। प्राथमिक देखभाल और सावधानी के बारे में समाज में जागरूकता फैलाने के लिए साइक्लोथॉन
     से एक पहल की है। हमारी पहल हमारे परिवेश को तनाव मुक्त और स्वस्थ रखने के लिए है।”

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਿਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਖਿਲਾਫ ਮਿੱਡ ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਾ ਨੇ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਿਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਖਿਲਾਫ ਮਿੱਡ ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਾ ਨੇ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਸਮੇਂ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਦੇ ਸਾਰ ਮਾਣ ਭੱਤੇ ‘ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਦਕਿ ਅਜਿਹਾ ਕੁਝ ਨਾ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਜ ਮਿੱਡ ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਾ ਵਲੋਂ ਸਿਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਵਰਕਰਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਪਰੋਕਤ ਵਾਅਦੇ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਵਾਉਣ ਅਤੇ ਅਮਲੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਖਵਾਉਣ ਦੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿੱਤ ਮੀਲ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੂਬਾਈ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਿਮਲਾ ਦੇਵੀ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦੇ ਹਲਕੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮੰਗਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਰੋਹ ਭਰਪੂਰ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸੂਬਾਈ ਚੇਲੀ ਕੀਤੀ।

    ਰੈਲੀ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮਿੱਡ-ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀਆਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਦੇ ਸਾਰ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਤੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਪਰ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਮਾਂ ਬੀਤ ਜਾਣ ਤੋਂ ਵੀ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕਰਨ ਲਈ ਕੋਈ ਵੀ ਯੋਗ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਪ੍ਰਤੀ ਅਥਾਹ ਗੁੱਸਾ ਭਰਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸੇ ਗੁੱਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕਰਨ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਯਾਦ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਅਮਲੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਸਮੁੱਚੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੂਬਾਈ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਆਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਈਆਂ ਹਨ।

    ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸੰਬੰਧੀ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੇ ਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਰਾਹੀਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਭੇਜੇ ਜਾਂਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰਾਂ ਤੇ ਯੋਗ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਜਾਂ ਜਥੇਬੰਦੀ ਨਾਲ ਸਾਰਥਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਲਈ ਕੋਈ ਵੀ ਹੁੰਗਾਰਾ ਨਹੀਂ ਭਰਿਆ ਗਿਆ। ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਜ਼ਿਕਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਰੈਗੂਲਰ ਕਰਵਾਉਣ, ਰੈਗੂਲਰ ਹੋਣ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਘੱਟੋ ਘੱਟ ਉਜਰਤ ਦੇ ਘੇਰੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਕੇ ਮਿਹਨਤਾਨਾ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ, ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕਰਵਾਉਣ ਜਾਂ ਗੁਆਢੀ ਸੂਬੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਪੈਟਰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਮਾਣ ਤੋਤਾ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ ਸਾਲ ਦੌਰਾਨ ਦੇ ਵਰਦੀਆਂ ਦੇ, ਪੰਜ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਹਰ ਵਰਕਰ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਬੀਮਾ ਕਰਨ, ਸਰਵਿਸ ਬੁੱਕਾ ਲਗਾਉਣ ਖਾਣਾ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ ਖਵਾਉਣ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਜਬਰੀ ਹੋਰ ਕੰਮ ਲੈਣੇ ਬੰਦ ਕਰਨ, ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਇਸਤਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵਾਂਗ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦੇ ਵਰਕਰ ਦੇ ਛੁੱਟੀ ਲੈਣ ਸਮੇਂ ਖਾਣਾ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਵਾਉਣ ਆਦਿ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਮੰਨਵਾਉਣ ਅਤੇ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਅੱਜ ਦੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੂਬਾਈ ਸ਼ੈਲੀ ਦਾ ਮੁੱਖ ਅਜੰਡਾ ਹੈ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦਿਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦੇ ਯੋਗ ਹੱਲ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਹਾਂ ਪੱਖੀ ਹੁੰਗਾਰਾ ਨਾ ਭਰਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਤੇਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜਿਸ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਿੱਜੀ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में पिता के सामने बेटे की हुई मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में पिता के सामने बेटे की हुई मौत

    फिरोजपुरः जिले के जैमलवाला गांव में सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, आज ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार व्यक्ति की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई थी। दरअसल, हादसे में ट्राली का पहिया बाइक सवार के ऊपर से निकल गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पिता की आंखों के सामने बेटे की मौत हो गई। मलांवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय दविंदर सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी बागेवाला के रूप में हुई है। मृतक 2 बच्चों का पिता था। पिता दीदार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में दीदार सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे देविंदर के साथ मोटरसाइकिल से मल्लांवाला आ रहा था। जब वह गांव जैमलवाला के पास पहुंचे तो मल्लांवाला की ओर से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटे की मौत हो गई।

  • 30 लाख रुपए की वसूली को लेकर हमलावारों ने किया व्यक्ति का कत्ल

    30 लाख रुपए की वसूली को लेकर हमलावारों ने किया व्यक्ति का कत्ल

    भिलाईः दुर्ग में ऑनलाइन सट्टा एप के रकम की वसूली के लिए सुपारी देकर मर्डर का मामला सामने आया है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। यहां ऑनलाइन सट्टा एप चलाने वाले ओम प्रकाश साहू का पहले अपहरण किया गया। उसके बाद उसे इतना मारा गया कि उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद उसके शव को अखलोरडीह तालाब के पास फेंक दिए थे। पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है। दुर्ग पुलिस ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले माफिया को पकड़ने में नाकाम है। अब जिले में सट्टा के रकम की वसूली के लिए सुपारी देकर मर्डर होने लगे हैं। दुर्ग के पुरानी भिलाई थाने में कुछ ऐसा ही मामला दो दिन पहले हुआ है। यहां सट्टाखाईवाल ओम प्रकाश साहू (43 साल) निवासी ढौर जामुल की खून से लथपथ लाश मिली है। पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला सुपारी देकर मर्डर का है। इसलिए पुलिस तीन दिन से मामले को दबाकर रखी हुई है।

    बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश ऑनलाइन सट्टा में 30 लाख रुपए घाटे में चला गया था। उस रकम को वो सट्टा एप के संचालक को लौटा नहीं रहा था। इसके चलते फरीद नगर सुपेला निवासी सद्दाम नाम के आदतन बदमाश को विदेश से 10 लाख रुपए की सुपारी दी गई है। आरोप है कि सद्दाम ने 30 लाख रुपए की वसूली के लिए ओम प्रकाश को पहले किडनैप किया, उसके बाद उसे इतना मारा की उसकी मौत हो गई। फिर उसके शव को भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अखलोरडीह तालाब के पास फेंक दिया। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि, ओम प्रकाश की हत्या करने के बाद उसके शव को जीआई तार से उसी की एक्टिवा में बांध दिया था। इसके बाद उसे तालाब के गहरे पानी में फेंक दिया था। अपहरण के मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। सख्ती से पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने हत्या की बात को कबूल किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर शुक्रवार की रात शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव बुरी तरह से सड़ गया था।

    जानकारी के मुताबिक फरीद नगर निवासी सद्दा ऑनलाइन सट्टा के चलते जेल गया था। वहां हत्या का आरोपी रजनीश पांडेय और लूट का आरोपी आशीष तिवारी नंदिनी थाने से जेल गया था। तीनों आरोपी जेल में मिले। वहां उन्होंने ऑन लाइन सट्टा एप के रकम की वसूली का काम करने की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि कहां किससे कितनी वसूली करनी है इसके निर्देश इन लोगों को सीधे दुबई से मिल रहे थे। ओम प्रकाश के मामले में भी इन लोगों को 30 लाख की वसूली के एवज में 10 लाख रुपए दिए जाने की बात कही गई थी। दुर्ग सेंट्रल जेल में लगभग हर बड़े अपराधी और आरोपी के पास मोबाइल फोन है। उनके द्वारा जेल के अंदर बैठे-बैठे कई तरह के गैर कानूनी कामों को संचालित किया जा रहा है।

    दुर्ग के पूर्व एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव की पीसी में इस बात का खुलासा भी हुआ था कि आरोपी जेल के अंदर बैठकर मोबाइल फोन से स्मैक और शराब जैसे मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। इतना ही नहीं मथुरा जैसे अपराधियों ने जेल के अंदर का एक वीडियो भी वायरल किया था। इसके बाद भी दुर्ग पुलिस ने जेल के अंदर अपराधियों तक मोबाइल की पहुंच को लेकर कोई कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले को पुलिस दो दिन से दबाने में लगी हुई है। लेकिन जैसे ही ओम प्रकाश की बॉडी मिली तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए सेक्टर 9 के यादव परिवार के घर के सभी लोगों को उठा लिया था। इसके बाद पूछताछ करके देर रात छोड़ा। मामला इतना गंभीर है कि दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा भी अभी कुछ भी नहीं बता रहे हैं। उन्होंने अपहरण कर हत्या की वारदात होने की बात को स्वीकार किया। लेकिन मामले की जानकारी देने से मना कर दिए हैं।

  • ट्रेन हादसे के बाद रेल मत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    ट्रेन हादसे के बाद रेल मत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    बालासोर: ओडिशा के बालासोर में कल यानि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुए दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हादसे को लेकर पूरे देश में हड़कंप मच गया है। हादसे में 260 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक हावड़ा-बेंगलुरू ट्रेन के कई कोच पटरी से उतर गए और दूसरे ट्रैक पर शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए। इसके बाद कोरोमंडल ट्रेन के कोच भी बेपटरी हो गये और बगल से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गए। इस हादसे को लेकर पीएम मोदी ने हाई लेवल बैठक की है और अब खुद ही मौके पर रवाना हो चुके हैं। हादसे को लेकर पूरे देश में शोक का महौल बना हुआ है और कुछ राज्यों ने राजकीय शोक का भी ऐलान किया है।

    वहीं, दूसरी ओर हादसे को लेकर अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। अश्विनी वैष्णव से इस्तीफा मांगने वालों में कुछ राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ट्रेन हादसे के बारे में बताएंगे, जिस हादसे के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्कालीन रेलमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने अपना इस्तीफा दे दिया था। दरअसल यह घटना 23 नवंबर 1956 की सुबह 4.30 बजे की है। जब थूथुकुडी एक्सप्रेस ट्रेन, अरियालुर रेलवे स्टेशन से दो मील की दूरी पर मरुदैयारु नदी पर पुराने पुल के खंभे से होकर गुजर रही थी। उस वक्त नदी में तेज उफान था और झमाझम बारिश भी हो रही थी। नदी का पानी पुल की पटरियों को लगभग छू रहा था। तभी सुबह करीब 4.30 बजे के करीब अचानक से पुराने खंभों पर बना पुल लगातार बारिश और उफान की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसी दौरान ट्रेन का स्टीम इंजन और सात डिब्बे नदी में गिर गये। गौरतलब है कि थूथुकुडी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से ठीक आधे घंटे पहले, एक दूसरी ट्रेन पुल पार कर चुकी थी।

    तकरीबन 67 साल पहले हुए इस हादसे में 144 लोगों की मौत हुई थी और सैंकड़ों घायल हुए थे। यही नहीं, 200 से ज्यादा यात्री लापता हो गये थे। पानी के तेज बहाव के कारण उनके शव तक नहीं मिले। इस हादसे से उस वक्त के रेलमंत्री लाल बहादुर शास्त्री बहुत आहत हुए थे। उन्होंने इस हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंप दिया। आपको बता दें कि जवाहरलाल नेहरु के प्रधानमंत्री कार्यकाल में लाल बहादुर शास्त्री 13 मई 1952 से लेकर 7 दिसम्बर 1956 तक रेलमंत्री के रुप में कार्यरत रहे। 26 नवंबर 1956 को लाल बहादुर शास्त्री के इस्तीफे को लेकर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रपति से इस्तीफा स्वीकार करने का निवेदन किया। इसके बाद लोकसभा में जवाहरलाल नेहरू ने कहा कि वह इस्तीफा इसलिए स्वीकार नहीं कर रहे हैं कि इस हादसे में किसी भी तरह से लाल बहादुर शास्त्री जिम्मेदार है। बल्कि इसलिए कर रहे है कि यह आने वाले भविष्य में एक नजीर बने।

    बता दें कि थूथुकुडी एक्सप्रेस हादसे से पहले 2 सितंबर 1956 में हैदराबाद के नजदीक महबूबनगर में पुल टूटने से रेल हादसा हो गया था। जिसमें 112 लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद लाल बहादुर शास्त्री ने रेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। तब प्रधानमंत्री नेहरु ने इसे अस्वीकार कर दिया। लेकिन, तीन महीनों बाद हुए अरियालुर रेल हादसे के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। इस हादसे के तकरीबन एक साल बाद 6 अगस्त 1957 में तत्कालीन डिप्टी रेल मिनिस्टर शाह नवाज खान ने लोकसभा में बताया कि मद्रास के त्रिची के पास अरियालुर ट्रेन दुर्घटना के बाद तकरीबन 9.34 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा चुकी है। जो उस दौर में एक बड़ी राशि मानी जा सकती हैं।

    भारतीय राजनीति के इतिहास में लाल बहादुर शास्त्री के बाद नीतीश कुमार दूसरे ऐसे रेलमंत्री थे। जिन्होंने रेल हादसे के बाद नैतिकता के आधार पर गलती मानकर अपने पद से इस्तीफा दिया था। भारत के 28वें रेल मंत्री नीतीश कुमार ने (19 मार्च 1998 से 5 अगस्त 1999 तक) असम में अगस्त 1999 में गैसल ट्रेन दुर्घटना के लिए नैतिक आधार पर अपना पद छोड़ दिया था। इस हादसे में 290 लोगों की जान गई थी। उस समय अटल बिहारी वाजपेई प्रधानमंत्री थे।