Blog

  • बड़ी खबरः IPL के दौरान 5 खिलाड़ियों को बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से कर दिया बाहर

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा हाल ही में भारतीय खिलाड़ियों का अगले सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया गया था। उसके बाद अलग-अलग देशों के क्रिकेट बोर्ड ने भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट घोषित करना शुरू कर दिए। हाल ही में साउथ अफ्रीका का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सामने आया था। वहीं अब उसी कड़ी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट घोषित कर दिया है। इस नए कॉन्ट्रैक्ट से पांच खिलाड़ियों की छुट्टी हो गई है और खास बात यह है कि उसमें से दो आईपीएल फ्रेंचाइजीज के बड़े खिलाड़ी हैं।

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ताजा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से जिस खिलाड़ी को बाहर किया है उसमें सबसे बड़ा नाम है मार्कस स्टॉयनिस का। स्टॉयनिस लखनऊ सुपरजायंट्स की फ्रेंचाइजी का बड़ा हिस्सा हैं। इसके अलावा डेविड वॉर्नर जिन्होंने हाल ही में टेस्ट और वनडे से संन्यास ले लिया था उन्हें भी इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह नहीं मिली। हालांकि, वॉर्नर और स्टॉयनिस दोनों अभी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने के दावेदार हैं। वॉर्नर वर्ल्ड कप के बाद टी20 से भी संन्यास ले लेंगे। इन दोनों के अलावा एश्टन एगर, मार्कस हैरिस और माइकल नेसर को भी पिछले साल के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर इस बार जगह नहीं दी गई।

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चार नए खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी है। इसमें एक नाम जेविर बार्टलेट का भी है जिन्होंने सिर्फ तीन मैच ही ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हैं। इसके अलावा नाथन एलिस, मैट शॉर्ट और एरोन हार्डी को कॉन्ट्रैक्ट में एंट्री मिली है। कुछ खिलाड़ियों के हाथ निराशा और लगी है जिसमें नाम हैं मैट रेनशॉ और टिम डेविड जैसे खिलाड़ियों के। डेविड टी20 स्पेशलिस्ट हैं लेकिन फिर भी उन्हें 23 खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह नहीं मिली। सीन एबट, जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, लॉन्स मॉरिस, टॉड मर्फी, झाय रिचर्डसन, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा।

  • पंजाब : मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने महिला का छीना पर्स, देखें वीडियो

    नगदी और सोने के गहने से हुए फरार

    अमृतसर : हाल बाजार के पास बैटरी ऑटो रिक्शा में सवार पश्चिम बंगाल के यात्रियों के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। जब ये तीर्थयात्री दुर्गियाना मंदिर में दर्शन करने आ रहे थे और अपने होटल जा रहे थे, तो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन्हें लूट लिया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पीड़ित यात्री ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से यहां घूमने आया था। जब वह मंदिर से दर्शन कर वापस अपने होटल जा रहा था और बैटरी रिक्शा पर सवार था। पीछे से 2 युवक मोटरसाइकिल पर आये और मेरी पत्नी का पर्स छीनने का प्रयास किया।

    काफी खींचतान के बीच मोटरसाइकिल सवार ने मेरी पत्नी का पर्स छीन लिया, जिसमें 35 से 40 हजार नकद और गहने थे। पीड़ित यात्री ने बताया कि हमने मौके पर पुलिस को सूचना दी और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन लुटेरे पर्स लेकर भाग निकले। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि यात्रियों से बात करने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं पत्रकार से बातचीत के दौरान पुलिस कर्मियों ने भी खूब गालियां दीं।

    जानकारी के अनुसार हम आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते चोरी और लूटपाट की ये घटनाएं नहीं रुक रही हैं, ऐसे में शहर में नाकेबंदी कर दी गई है और अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। लेकिन फिर भी लुटेरे अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते है। ऐसा ही एक मामला पहले भी सामने आया था। लेकिन उस वक्त पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने तत्परता दिखाते हुए लुटेरों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और यात्रियों का सामान लौटा दिया। अब देखना यह है कि ये लुटेरे कितनी जल्दी पुलिस के हाथ आते है।

  • दिन दहाड़े गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, देखें CCTV 

    ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए दो बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। डेरे के बाहर ये घटना हुई है। गुरुवार सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच बाबा को गोली मारी गई है, जिसके बाद उन्हें खटीमा के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

    घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम को एक गोली पेट में, एक कलाई में और एक हाथ में लगी। बाबा की अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल में तरसेम सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। हमलावरों की पहचान जानने के लिए एसटीएफ को लगाया गया है। इस घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की जा रही है। मौके पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित कई अधिकारी पहुंच गए। साथ ही बड़ी संख्या में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

  • पंजाबः सीएम मान के घर गूंजी किलकारियां

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर किलकारियां गूंजी हैं। पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत मान की पत्नी की रात में तबीयत बिगड़ गई और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। 

    मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। इसकी सीएम मान ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। बता दें कि उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 बच्चे (बेटा दिलशान और बेटी सीरत) हैं।

    सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के गर्भवती होने की सूचना भी सीएम भगवंत मान ने खुद आम लोगों से शेयर की थी। लुधियाना में 26 जनवरी के समागम में सीएम शामिल होने गए थे। इस दौरान वह मंच पर बता रहे थे कि बेटियों को कौख में नहीं मारना चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।

  • जालंधरः नगर निगम दफ्तर के बाहर कर्मियों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निमग दफ्तर के बाहर आज कर्मियों ने धरना लगा दिया है। इस दौरान उनके द्वारा अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। कर्मियों का आरोप है कि निगम कमिश्नर गौतम जैन ने 15 तारीख को कई अफसरों के तबादलें की लिस्ट जारी की थी। जिसमें कुछ करप्ट अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया था। उनका आरोप है कि अब दोबार वह अधिकारी जालंधर दफ्तर में तैनात कर दिए गए है। कर्मियों ने ज्वाइंट कमिश्नर पुनीत शर्मा और राजेश गोखर पर गंभीर आरोप लगाए है और उनका तबादला यहां से करने की मांग पर अड़ गए है। 

  • जालंधर बाइपास के पास Eldeco Estate में हाई कोर्ट के आदेशों के बाद एक्शन में आई गलाडा, भरे सैंपल, देखें वीडियो

    लुधियानाः  जालंधर बाईपास के पास एल्डिको एस्टेट के निवासियों ने कॉलोनी में आने वाले गंदे पानी को लेकर लगातार विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शिकायत की थी। जिस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी पर लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इसे देखते हुए हाईकोर्ट के आदेश के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग समेत पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की कई टीमें कॉलोनी के अंदर आईं और पानी के सैंपल लिए गए। इस संबंध में उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में सैंपल की जांच करेंगे।

    हालांकि स्थानीय लोगों ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि करोड़ों रुपये लेने के बावजूद कंपनी ने लोगों को गंदा पानी दिया है और सीवेज सिस्टम भी ठीक नहीं है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एल्डिको एस्टेट के निवासी वरिंदर सहगल ने बताया कि उनकी इओ विंग भी गलाडा के पास इस मामले को लेकर गई है। वहीं उन्होंने कहा कि आज गलाडा की टीमें ने 3 से 4 पानी के सैंपल ले लिए है। वहीं वरिंदर ने कहा कि कालोनी में गलाडा को लेकर सब अप्रूवड है।

    उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों से यहां रह रहे निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कालोनी में निवासियों को पीने वाला पानी साफ नहीं मिल रहा है। वहीं 32 किले जमीन को लेकर उन्होंने कहा कि उसमें 7 किले जमीन मौजूद है, 24 से 25 किले जमीन कागजों में नहीं दिखाई दे रही। वरिंदर ने कहा कि ये मैं नहीं गलाडा और प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्टे की आरटीआई कह रही है। इसके बाद उनका आरोप है कि यहां पर 100 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। जैसे जैसे समय बीतता गया यहां के सही फैक्ट सामने आ रहे है। जिस पर सख्त कार्रवाई अब की जा रही है। 

  • पंजाबः सीएम मान की पत्नी अस्पताल में भर्ती, घर में जल्द गूंज सकती हैं किलकारियां

    पंजाबः सीएम मान की पत्नी अस्पताल में भर्ती, घर में जल्द गूंज सकती हैं किलकारियां

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर बहुत जल्दी किलकारियां गूंजने वाली हैं। कल रात डाॅ. गुरप्रीत कौर काे अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। सीएम मान ने 26 जनवरी के दिन अपने घर आने वाली इस खुशी काे देशवासियाें के साथ साझा किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे घर में भी मार्च महीने में खुशी आने वाली है। नया मेहमान घर में आ रहा है। मेरी पत्नी 7वें महीने की गर्भवती है।

    हमने यह पता करने की कोशिश नहीं की लड़का होगा या लड़की, हम चाहते है जो बच्चा आए तंदुरुस्त आए। बता दें, सीएम मान की शादी डाॅ. गुरप्रीत कौर के साथ 7 जुलाई 2022 को हुई थी। शादी का कार्यक्रम एकदम सादा रखा गया था। आनंद कारज चंडीगढ़ में हुए थे, जिसमें दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के अलावा आप के सभी नेता मौजूद थे। सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं।

  • पंजाब : पुलिस ने 28 हजार लाहन की नष्ट, तस्कर फरार, देखें वीडियो

    लुधियाना : अवैध शराब तस्करों और अवैध भट्ठियां लगाकर शराब निकालने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन ले रही है। थाना लाडोवाल की पुलिस ने आज सुबह सतलुज दरिया पर दबिश दी। पुलिस के आने का पता चलते ही शराब तस्कर मौके से भाग गए। पुलिस टीम को मौके से करीब 28 हजार लाहन बरामद हुई है।

     एडीसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस टीम शनि मंदिर नजदीक गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना मिली कि सतलुज दरिया किनारे अवैध शराब निकाली जा रही है। टीम की रेड से पहले आरोपी भाग चुके थे।

    आरोपियों को दबोचने के लिए टीमें लगाई गई है। पुलिस टीम के साथ एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर हरदीप सिंह भी मौके पर थे। पुलिस को दबिश दौरान 28 हजार लीटर लाहन, 12 तिरपाल, 2 लोहे के ड्रम, 2 पतीले और 2 पाइप काले रंग के बरामद हुए है।

  • कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट, अमेठी और रायबरेली सीट पर सस्पेंस बरकरार

    लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 में सभी राजनीतिक अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बीजेपी, सपा, बसपा और कांग्रेस चरण दर चरण उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की चार और लोकसभा सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने सीतापुर सीट से नकुल दुबे को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, गाजियाबाद सीट से डॉली शर्मा को टिकट दिया है। यूपी की 80 लोकसभा सीट में से 17 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना है।

    सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अभी भी अमेठी और रायबरेली सीट से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस अब तक 13 सीट पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से डॉली शर्मा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके साथ ही बुलंदशहर सीट से शिवराम वाल्मीकि को कैंडिडेट बनाया है, जबकि सीतापुर लोकसभा सीट से नकुल दुबे को प्रत्याशी बनाया गया है। महराजगंज सीट से वीरेंद्र चौधरी को कैंडिडेट घोषित किया गया है। उधर, कांग्रेस ने इस लिस्ट में भी रायबरेली और अमेठी सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

    कांग्रेस ने हाल ही में यूपी से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 9 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी। जिसमें सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा से कुंवर दानिश अली, फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार और कानपुर से आलोक मिश्रा को उम्मीदवार बनाया था। झांसी से पूर्व सांसद प्रदीप जैन आदित्य, देवरिया से पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, बाराबंकी से तनुज पुनिया और बांसगांव से पूर्व मंत्री सदल प्रसाद को प्रत्याशी बनाया था। इसी क्रम में बुधवार को 4 सीट पर और उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

  • बड़ी खबरः पंजाब में गिर सकती है आप पार्टी की सरकार !

    लुधियानाः पंजाब में लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ गया है। एक तरह जहां भाजपा विपक्ष को झटका देते हुए बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। वहीं कहा जा रहा है कि चुनावों के बाद पंजाब में आप पार्टी की सरकार भी गिर सकती है। यह दावा कांग्रेस से भाजपा में गए सासंद रवनीत बिट्टू ने किया है। बिट्टू का दावा है कि कांग्रेस के कई पार्षद और पूर्व व मौजूदा विधायक उनके टच में हैं। जल्द ही लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिर जाएगी।

    बिट्टू ने कहा कि इसका कारण यह है कि अरविंद केजरीवाल जेल में हैं और राघव चड्ढा की कोई खबर नहीं हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस जिला प्रधान से लेकर पूर्व विधायक तक बिट्टू के लुधियाना आने के इंतजार में हैं। ऐसे में वह भी भाजपा का धामन थाम सकते है। बीते दिन जिला कांग्रेस की एक गुप्त बैठक भी शहर में हुई है। उस बैठक में प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, जिला प्रधान संजय तलवाड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू सहित अन्य पूर्व पार्षद शामिल थे। राजा वड़िंग पार्टी को संभालने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

    सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवाड़ ने भी लोकसभा की टिकट के लिए दावेदारी पार्टी के सामने रखी है। यदि हाईकमान तलवाड़ के नाम पर विचार नहीं करता तो आने वाले दिनों में जिला प्रधान भी किसी न किसी अन्य पार्टी में देखे जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले तलवाड़ की आम आदमी पार्टी के साथ बातचीत चल रही थी। लेकिन अब बिट्टू के भाजपा में जाने ले राजनीतिक सभी समीकरण बदल गए है। बीते दिन जालंधर के सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में जाने से आप पार्टी में सियासी भूचाल आ गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार आप पार्टी के भी कई विधायक भाजपा के संपर्क में है।