Blog

  • पंजाब : ठगी करने वाले 3 नौसरबाज गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियाला : ढोंगी बाबा बनकर ठगी करने वाला मामला सामने आया है। लोगों को अंधविश्वास में फंसाकर ठगी करने वाले वाला ढोंगी बाबा व उसके साथी लोगों से हर दुख और परेशानी को हल करने का दावा करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में बुजुर्ग महिलाएं और भोले-भाले लोगों को पाखंडी बाबे बन कर ठगने वाले 3 नौसरबाजों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  इनमें एक महिला भी शामिल है। इस संबंधी पुलिस अधिकारी  ने बताया कि इस मामले में लाडी बाबा, भूषण, अम्बों को गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों तरनतारन के रहने वाले हैं और अब तक 7 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

    इस मामले में कुछ दिन पहले शहर के अनारदाना चौक में इस गिरोह का शिकार हुए ओम गोपाल निवासी संजय कालोनी की शिकायत पर थाना कोतवाली की पुलिस ने 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ओम गोपाल ने पुलिस को बताया कि वह अनारदाना चौंक पटियाला के पास जा रहा था तो एक अज्ञात व्यक्ति जिसने साधुओं जैसे कपड़े पहने हुए थे, उसको रोक कर रास्ता पूछने लग पड़ा। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति और महिला आए और वह बाबे जैसे व्यक्ति को माथा टेकने लगे।

    इसी दौरान वह व्यक्ति और बाबा शिकायतकर्ता को साइड पर ले गए और उसको बातों में लगा कर उसका सोने का कड़ा और अंगूठी उतरवा कर एक रुमाल में रख लिया और मंत्र आदि मार कर रुमाल उसको वापिस कर दिया और उसको कहा कि रुमाल को घर जा कर खोले और जब शिकायतकर्ता ने थोड़ी दूर जा कर रुमाल खोला तो उसमें से पत्थर निकले। इस के बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद के साथ जब जांच शुरू की तो तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • विमान पर गिरी बिजली, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : विमान में विवादों के मामले जहां थमने के नाम नहीं ले रही। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आता रहता है।इस बीच हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आसमान में उड़ते विमान में अचानक बिजली आ गिरी। वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे आसमान में उड़ रहे प्लेन के ऊपर अचानक से बिजली गिर जाती है।  ये वीडियो दुनियाभर में तेजी से वायरल हो रहा है।

     
    दरअसल यह वीडियो एयर कनाडा बोइंग 777 का बताया जा रहा है। यह हादसा उस समय हुआ जब एयर कनाडा बोइंग 777 वैनकूवर (वैंकावूर) से उड़ान भर चुकी थी।  टेक ऑफ के बाद फ्लाइट पर अकाशीय बिजली गिर गई। यह वीडियो काफी डरावना और शॉकिंग है, जो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है।  राहत की बात तो ये है कि, इससे फ्लाइट को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

    जानकारी के मुताबिक जब अकाशीय बिजली विमान पर गिरी तो उस समय फ्लाइट में करीब 400 से अधिक यात्री शामिल थे। आप को बता दें कि फ्लाइट पर बिजली गिरने का असर नहीं होता है। कारण यह है कि प्लेन की बाहरी लेयरकार्बन से मिलकर बनी होती है जिससे  बिजली को रोकने के लिए तांबे की पतली परत तैयार की जाती है, जो कि प्लेन को चारों से कवर करती है। हालांकि प्लेन के अंदर बिजली गिरने की आवाज जरूर सुनी जा सकती। 

  • Gymkhana Election Update: डीसी सारंगल ने क्लब का किया दौरा 

    5 बजे तक 70% से अधिक हुई पोलिंग 

    जालंधर (ENS): महानगर के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब मे चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने क्लब का दौरा किया। डीसी ने चुनाव संबंधी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने शाम को मतगणना के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी अमरजीत बैंस, एडीसी जसबीर सिंह भी मौजूद रहे।

    व्ही मतगणना की तजा मिली जानकारी के अनुसार 5 बजे तक 70% से अधिक पोलिंग हो चुकी है। जिसके अनुसार 4095 वोटो में से 2925 वोट पोल हो चुके है।  कुछ ही देर मे प्रशासन द्वारा रिजल्ट घोषित कर दिया जायगा और जित का सेहरा किस ग्रुप के सिर पर सजेगा इसका खुलासा भी हो जायेगा।

  • डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जीता पशु पालकों का दिल  

    प्रदेश की पहली अल्ट्रासाउंड मशीन ललडी पशु अस्पताल को मिली 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला में  पशुओं के उपचार के लिए विख्यात  पशु  अस्पताल ललडी में अल्ट्रासाउंड  मशीन  सरकार की ओर से उपलब्ध करवा दी गई है। प्रदेश में विभाग के पास ये पहली अल्ट्रासाउंड मशीन है जो स्थानीय पशु अस्पताल में मिलेगी। पशु पालकों ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने का मसला डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष उठाया था । उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए अस्पताल के लिए 15 लाख की हाईटेक अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवा दी है । बता दें कि ललड़ी पशु अस्पताल बेहतरीन पशु चिकित्सा  सेवाएं देने के लिए जाना जाता है यहां पर न केवल जिला ऊना  बल्कि जिला बिलासपुर ,जिला कांगड़ा के भी लोग अपने पशुओं के बेहतरीन इलाज के लिए आते हैं, परंतु पहले यहां पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने की वजह से महीने में लगभग 30 से 40 पशुओं को लुधियाना के लिए रेफर किया जाता था lअधिकतर पशुपालक अपनी आर्थिकी कमजोर होने की वजह से अपने पशुओं को लुधियाना ले जाने में असमर्थ होते थे, जिसके कारण उनके पशु बिना इलाज के ही मर जाते थे जिससे इलाके के लोगों को प्रति वर्ष करोड़ों रुपए की आर्थिक हानि सहन करनी पड़ती थी । इसके अलावा पशुपालकों का अपने पशुओं के प्रति मानसिक स्नेह को भी गहरा आघात लगता था l इसी समस्या के समाधान के लिय  समाजसेवियों ने  उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री को समस्या के बारे में अवगत कराया । उपमुख्यमंत्री ने तुरंत इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाए जिसके तहत हिमाचल के बेहतरीन अल्ट्रासाउंड स्पेशलिस्ट डॉक्टर मनोज शर्मा को पशु चिकित्सालय ललडी में तैनात किया।  डॉ मनोज शर्मा एशिया के पहले ऐसे स्पेशलिस्ट हैं जिन्होंने प्रोफेसर जितेंद्र महेंद्रु (दुनिया के जाने-माने अल्ट्रासाउंड स्पेशलिस्ट )के मार्गदर्शन में ट्रॉमा पेशेंट में 2 मिनट के भीतर अल्ट्रासाउंड से निदान की नई विधि विकसित की है इस विधि के द्वारा पशुओं में अल्ट्रासाउंड से अति शीघ्र निदान व उपचार किया  l 

    सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम दूल्हेड के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान गोंदपुर संदीप शर्मा (सीपू) ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से अल्ट्रासाउंड मशीन के बारे में अनुरोध किया की हरोली के किसानों का आय का मुख्य साधन पशुपालन है तथा पशुओं की बीमारियों से निजात पाने के लिए कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड मशीन बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललडी में अति आवश्यक है तो उपमुख्यमंत्री  ने तुरंत विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए की अल्ट्रासाउंड मशीन ललडी में  तुरंत प्रभाव से स्थापित की जाए जिससे कि पशुपालकों की समस्याओं का समाधान किया जा सकेl

    बाक्स

    जिला ऊना में सबसे ज्यादा दूध हरोली उपमंडल में ही  होता है तथा किसानों  की आर्थिकी का मुख्य साधन है इसके साथ-साथ स्वरोजगार के भी अपार अवसर मौजूद हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आदेशों की पालना करते हुए विभागीय अधिकारियों ने पशु चिकित्सालय लालडी के लिए बेहतरीन क्वालिटी की कलर डॉपलर मशीन उपलब्ध करवा दी गई है जिसके लिए हरोली के पशुपालक मुख्यतः प्रधान  संदीप शर्मा (सीपू),समाज सेबी राकेश जोशी, शुभम, जोशी, नरेंद्र सिंह , सतनाम ,कमल, बिला ,संजीव बल्ला, महेश, अवतार सिंह, योगराज  विभागीय अधिकारी डॉ विनय शर्मा जो की उपनिदेशक पशुपालन विभाग जिला उन्ना में तैनात हैं का धन्यवाद किया है  जिन्होंने इस मशीन को लाने में अहम भूमिका निभाई

    बाक्स

    इस अल्ट्रासाउंड मशीन की कीमत लगभग  ₹1500000 है इस मशीन के द्वारा पशुओं में विश्व स्तरीय निदान सुविधा उपलब्ध हो गई है जिससे न केवल हरोली बल्कि जिला उन्ना वह आसपास के जिलों के लिए भी पशुओं के उपचार वह निदान में मिल का पत्थर साबित होगी इलाके के लाखों पशुपालक उपमुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते हैं तथा यथाशीघ्र इस मशीन को लोगों के लिए समर्पित करने का आग्रह करते हैं

  • TMC ने जारी की लोकसभा चुनाव की लिस्ट

     शत्रुघ्न सिन्हा और  यूसुफ पठान को मिला टिकट

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने ‘एकला चलो’ का नारा देते हुए लोकसभा चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछा दी है। टीएमसी ने प्रदेश में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए सभी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।


    पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के इस ऐलान के साथ ही विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के भविष्य पर एक बार फिर से संकट के बादल गहरा रहे हैं, लेकिन एक वक्त था जब इंडिया ब्लॉक को जोड़ने के लिए ममता बनर्जी खुद विपक्षी दलों के नेताओं से आगे आकर साथ चलते की बातें कह रहीं थीं।

    दरअसल, ममता बनर्जी का बंगाल में अकेले चलने का फैसला कांग्रेस के लिए चौंकाने वाला है, क्योंकि उन्होंने पहले कई बार मंच से कांग्रेस नेतृत्व पर उनके सुझाव और प्रस्ताव अस्वीकार करने का आरोप लगाए। और इसके बाद उन्होंने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

  • पंजाब : छात्रा ने निगला जहरीला पदार्थ, टीचर पर FIR दर्ज

    फिरोजपुर : जिले के थानाक्षेत्र घलखुर्द से में छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। छात्रा ने टीचर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे फीस के लिए बच्चों के सामने थप्पड़ मार व प्रताड़ित किया गया। जिसके बाद आहत छात्रा ने जहर पी लिया है। छात्रा की हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा छात्रा को निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 16 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल की टीचर हरजीत कौर ने उसे स्कूल फीस के लिए सभी बच्चों के सामने बुरा-भला बोला और उसे थप्पड़ भी मारे।

    इतना ही नही उसके परिवार के बारे में भी बुरा-भला कहा गया। हालांकि उक्त घटना 5 मार्च की शाम साढ़े आठ बजे की है। अब छात्रा की सेहत में सुधार होने पर उसके बयान के आधार पर उक्त मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना घलखुर्द के सहायक थानेदार सर्वजीत सिंह ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी टीचर को नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपी टीचर के विरूद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    नई दिल्लीः मध्य प्रदेश की सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, राज्य सरकार द्वारा 12 आईएएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं, इसमें 11 जिलों के कलेक्टरों की बदली हुई हैं, इस संबंध में प्रशासन विभाग द्वारा सूची जारी की गई है।

  • भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष बने डा. एसके शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित :भारत विकास परिषद जिला ऊना इकाई सामान्य सदन की बैठक ऊना मुख्यालय स्थित परिषद के नए सभागार में संपन्न हुई। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के चुनाव भी करवाए गए। जिसमें भारत विकास परिषद के प्रदेश महासचिव डा. वीरेंद्र कौल ने पर्यवेक्षक की भूमिका अदा की। चुनाव में  डा. शाम कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि ई. संजीव अग्रिहोत्री को महासचिव व राजिंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

    नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. एसके शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट पीडि़त रोगियों को सस्ती दरों पर लैब टैस्ट सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊना-हमीरपुर मार्ग पर भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लोगों को सस्ती दरों पर टैस्ट सुविधा प्रदान की जा रही है।

    जनसहयोग से निर्मित इस डायगोनिस्टक सेंटर में अन्य सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है। ताकि जरुरतमंद लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि लैब में सुविधाओं को और सुदृढ किया जाएगा।

  • यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 102 वाहनों के चालान काटे 

    ऊना/सुशील पंडित :जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 102 वाहनों के  चालान  काटे गए व जुर्माने के रूप में 21,400/- रूपये वासुल किए गए।वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 21 व्यक्तियों का चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत  किए गए व जुर्माने के रूप में  2100/- रूपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान किया गया  व जुर्माने के रूप में  4,700 /- रूपये प्राप्त किए गए हैं I 

                                                                 कृते पुलिस अधीक्षक,

                                                                   जिला ऊना

  • पंजाब : गैंगस्टर के नाम पर फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

     फिरोजपुर :  फरीदकोट शहर के मेडिकल दुकानदार को धमकाते हुए फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।  इंटरनैट कॉलिंग कनाडा के मोबाइल नंबर से वाट्सएप पर आरोपी पीड़ित व उसके बच्चों को फोन कर धमकाते हुए गैंगस्टर के नाम पर 6 लाख रुपए की फिरौती मांग रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो खुलासा हुआ कि आरोपी ने एक मोबाइल ऐप से 200 रुपए में एक नंबर खरीदा जो कि विदेश से जुड़ा था। 

    इसी मोबाइन नंबर से आरोपी पीड़ित काे धमका रहा था। आरोपी फोन करके कह रहा था कि यदि उसने उसे 6 लाख रुपए न दिए तो वह उसकी बेटी की अश्लील फोटो वायरल कर देगा। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस अधिकारियों को दी गई जिसके बाद जांच शुरू हुई।  एएसआई अकलप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के वॉट्सऐप नंबर पर उक्त आरोपी ने ही कॉल कर धमकाया था। आरोपी निखिल चंद्र फरीदकोट शहर के मोहल्ला खोखरा का रहने वाला है।