Blog

  • बोरवेल में गिरे युवक की हुई मौत, जांच के आदेश

    नई दिल्ली : केशोपुर में जल बोर्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे युवक को दोपहर 3 बजे बाहर निकाल लिया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बाहर निकालने के बाद वह मृत पाया गया। फिलहाल उसके पहचान की कोशिश की जा रही है।  जबतक युवक बाहर नहीं आया था, तब तक यह संशय बना हुआ था कि आखिर बोरवेल में अंदर है कौन। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने TWEET कर जानकारी दी है।

    उन्होंने X पर अपने हैंडल से लिखा है कि ‘बोरवेल फंसे व्यक्ति  की मौत हो गयी है। बहुत दुख के साथ यह ख़बर साझा कर रही हूं कि जो पुरुष बोरवेल में गिरे थे, उन्हें रेस्क्यू टीम ने मृत पाया है।  ईश्वर अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दे। प्रथम सूचना के मुताबिक मृत व्यक्ति 30 साल के आस पास की उम्र के पुरुष थे।  वे बोरेवेल के कमरे में कैसे घुसे, बोरेवेल के अंदर कैसे गिरे – इसकी जांच पुलिस द्वारा की जाएगी।  मैं NDRF की टीम का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने कई घण्टों से रेस्क्यू ऑपरेशन में हर संभव प्रयास किया.
  • शिव सेना (शिंदे गुट)अगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से अपने प्रत्याशी उतारेगी 

    ऊना/सुशील पंडित: शिव सेना (शिंदे गुट)अगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से अपने प्रत्याशी चुनाव मे उतारेगी यह वात शिव सेना हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत कटोच,सचिव पंकज कौशल,सह सचिव राजीव मेनन,प्रदेश प्रवक्ता जय दता एवं प्रदेश युवा सचिव अंकुश शर्मा ने संयुक्त वयान में कही । शिव दत वशिष्ठ ने कहा कि शिवसेना पहले भी चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारती रही हे उन्होंने ने कहा  कि जल्दी ही प्रत्याशीयों की सूची केंद्रिय नेत्रित्व  को प्रेशित कर दी जायेगी  केंद्रिय नेत्रित्व का जो आदेश होगा उसके पश्चात अंतिम निर्णय लिया जायेगा
  • प्रेमिका संग पति को रंगे हाथ पकड़ा, महिला ने की चप्पलों से धुनाई, वीडियो वायरल

    सतनाः जिले के सिविल लाइन थाना के पतेरी इलाके में पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच हाआ वोल्टेज ड्रामा सामने आया। हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही। महिला अपने मायकेवालों और पुलिसकर्मियों के साथ एक घर के अंदर पहुंची और अपने पति की चप्पलों से पिटाई करने लगी। इस दौरान महिला ने पति के साथ मौजूद एक अन्य महिला को भी पीटा।

    मारपीट करने वाली महिला का आरोप है कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ रिश्ते हैं और वह उसे तलाक देने के फिराक में है। वह पीड़ित थी और लम्बे समय से पति और उसके प्रेमिका की रेकी कर सबूत इकट्ठे कर रही थी। आखिरकार पति की प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ लिया।

    महिला ने आग बबूला होकर न सिर्फ पति की चप्पलों से पिटाई की, बल्कि उसकी प्रेमिका को भी बुरी तरह से पीटा। मारपीट का वीडियो पीड़ित महिला के परिवारवालों ने बनाया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    वहीं, इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने देर सबेर बीच बचाव किया और अब मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मारपीट करने वाली महिला ने बताया, मेरे पति 3 साल से मुझे मायके से लेकर नहीं आ रहे थे। वह मुझे ससुराल लेकर नहीं आए तो मैंने अपने बच्चे का एडमिशन उज्जैन में करवा दिया था। अब मैं एक साल बाद खुद अपनी मर्जी से आई तो पति आए दिन यही बोलता था कि क्यों आई है? यहां से वापस मायके चली जा। मतलब मुझे भगना ही चाहता था और छोटी-छोटी बातों पर लड़ता रहता था। तब फिर मैंने रात को फोन कॉल पर पति को किसी से बात करते हुए सुना। मुझे शक हुआ मैंने जांच पड़ताल शुरू की।

    रेकी करने के बाद पता चला कि एक औरत से फंसा हुआ है। इसीलिए मुझ पर तलाक के लिए दबाव डालता है। जब मेरे मायकेवालों ने पता किया तो सतना में मेरा पति और उसकी प्रेमिका दोनों रंगे हाथों पकड़े गए। हमने बहुत बार पीछा किया। कम से कम पति की छह सात वीडियो हमने बना रखी हैं। बस, सबूत का इंतजार था। आखिरकार पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया है।

  • पंजाब : पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल अस्पताल में हुए भर्ती, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तबीयत खराब होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को हार्ट अटैक आया है। भाजपा नेता बन चुके मनप्रीत को बठिंडा के पावर हाउस रोड स्थित एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस दौरान डॉक्टरों ने अभी उनके समर्थकों को मिलने से इंकार किया है।

    आज रविवार को पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की बरसी थी। जिसमें मनप्रीत को भी जाना था लेकिन उन्हें अचानक छाती में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया

  • नहाने गए युवक की हुई मौ’त, जाने मामला

    झज्जर : नहर में नहाने गए युवक की मौत का मामला सामने आया है। साल्हावास थाना क्षेत्र में स्थित अकेड़ी मदनपुर पंप हाउस पर राजस्थान के युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना साल्हावास थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक की पहचान जानकारी अनुसार 21 वर्षीय रामेश्वर पुत्र बिजय सिंह निवासी गांव नगला भदौरिया जिला धौलपुर राजस्थान के रूप में हुई है l

    मृतक रामेश्वर राजमिस्त्री का काम करता था और मजदूरी करने के लिए झज्जर के गांव दुबल्धन में आया हुआ था। मृतक रामेश्वर के पिता बिजय मेहनत मजदूरी का काम करते हैं और मृतक का एक भाई और एक बहन है। 4 मार्च को रामेश्वर अपने साथियों के साथ दुबल्धन गांव के पास से गुजरने वाली नहर में नहाने के लिए उतरा था। इस दौरान रामेश्वर नहर में डूब गया। जिसके बाद रामेश्वर के शव को तलाश करने का प्रयास किया गया।

    लेकिन रामेश्वर का शव 5 दिन बाद अकेड़ी मदनपुर पंप हाउस से मिला है l साल्हावास थाने से आए जांच अधिकारी एचसी श्रीकांत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अकेड़ी मदनपुर पंप हाउस पर एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता विजय के बयान पर 174 के तहत मामला दर्ज किया। मृतक रामेश्वर का पोस्टमार्टम करवा, शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 

  • परीक्षा में फेल करने की बात कह छात्राओं का करते थे शोषण

    आरोप: 500 का फाइन लगाने के साथ एक रात गुजारने का बनाते थे दबाव

    छत्तीसगढ़:
    नारायणपुर जिले में गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है एक स्कूल के तीन शिक्षक 8 नाबालिक छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करते थे. मामले का खुलासा होने के बाद तीनों शिक्षक फरार हो गए हैं अब पुलिस और महिला बाल विकास विभाग के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है इस वजह से संबंधित शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है जिले के एक स्कूल में 7वीं और 8वीं कक्षा में अध्यनरत बच्चियों के साथ हेड मास्टर समेत 3 शिक्षकों ने अश्लीलता की हद पार कर दी थी

    पिछले कई महीनों से छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार और उनका शोषण किया जा रहा थाआरोप है कि हेडमास्टर और दो मास्टर  परीक्षा में फेल करने की बातें कहकर बालिकाओं के साथ अश्लील हरकत करते थे यही नहीं, पीरियड्स यानी मासिक धर्म में 500 रुपए का फाइन लगाने के साथ एक रात गुजारने का दबाव बनाते थे वहीं, अश्लील शायरी सुनाकर मोबाइल में आपत्ति जनक वीडियो भी दिखाते थे  

    आरोपी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं होने से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घटना की जांच के लिए 3 सिटिंग एमएलए के साथ 8 सदस्य टीम का गठन कर मामले को हाई प्रोफाइल बना दिया हैमहिला विधायकों की टीम संबंधित गांव का दौरा कर पीड़ित बच्चियों और परिजनों से मुलाकात कर अपना जांच प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देंगी इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी और गोंडवाना समन्वय समिति के द्वारा कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंप कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है

  • पंजाब: लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों के घरों में जाकर महिलाओं को घायल कर लूटपाट की वारदातो को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ ​​हीरा पुत्र गुरमेल सिंह, मलकीत सिंह उर्फ ​​लब्बी पुत्र बेअंत सिंह निवासी सियाण पथराला और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​निक्का पुत्र काका सिंह वासी तुंगवाली के तौर पर हुई है। 27 फरवरी की रात को अजायब सिंह की पत्नी लखविंदर कौर का डेरा बना हुआ है।

    उनका खेतों में अकेला घर होने के कारण लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने घर में घुसकर लखविंदर कौर के सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद घर की अलमारी खोली तो उसमें से एक सोने की जोड़ी रिंग, एक जोड़ी कांटे, जिनका सोने का वजन करने पर लगभग डेढ़ तोला होता है। इसके अलावा एक जोड़ी चांदी की पायलें, एक जोड़ी चांदी की चुड़ियां, इन चांदी के गहनों का वजन करीब 3 तोले के करीब है, लूट कर फरार हो गए। लुटेरों में पेटियों की तोड़फोड़ कर 12 हजार की नकदी, फोन ले फरार हो गए।

    डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की गहनताल से जांच के बाद लवप्रीत सिंह उर्फ ​​हीरा, मलकीत सिंह उर्फ ​​लब्बी और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​निक्का को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ ​​हीरा, गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​निक्कू के कब्जे से लूटी गई सोने और चांदी के आभूषण एक छाप सोना, एक जोड़ी अंगूठी सोना, एक जोड़ी कट गोल्ड, एक जोड़ी पायल चांदी, एक जोड़ी चुड़ियां, एक मोबाइल फोन नीले रंग की कंपनी वीवो और 12000/- रुपये के नोट सहित अन्य सामान बरामद किया है।

  • म्यूजिक बंद करना भाई को पड़ा भारी, उतारा मौत के घाट

    सतनाः मध्य प्रदेश के सतना में एक पारिवारिक समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक बंद करने पर छोटा भाई इस कदर आग बबूला हुआ कि उसने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे एक पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है।

    मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पारिवारिक समारोह में म्यूजिक बंद करने और नाचने से रोकने पर एक व्यक्ति ने अपने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

    अधिकारी ने बताया कि कोठी थाना क्षेत्र के मौहार गांव में शुक्रवार रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार (30) को गिरफ्तार कर लिया है। कोठी पुलिस थाने के प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि राजकुमार के भाई राकेश (35) ने अपने घर पर एक समारोह आयोजित किया था, जिसके दौरान साउंड सिस्टम पर म्यूजिक बजाया जा रहा था। छोटे भाई ने म्यूजिक बंद करने को लेकर बवाल करना शूरू कर दिया।

    उन्होंने कहा, जिसकी हत्या की गई है उसने म्यूजिक को बंद करवा दिया था जबकि आरोपी नाचना चाहता था। बताया कि भाइयों के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई और गुस्से में आकर राजकुमार ने राकेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि बड़े भाई की हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया जहां वो हत्या करने के बाद छिपा हुआ था। अधिकारी ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

  • बेकाबू मर्सिडीज कार का कहर, मौ’त

    मोहाली : एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार मोहाली नंबर की मर्सिडीज कार ने आधी रात कहर मचा दिया। बेकाबू कार सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। इस दौरान दुकान में सो रहे युवक की कार की चपेट में आने मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश कुमार 35 के रूप में हुई। कार के वैलून तक खुल गए। कार सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहे। वहीं, जब पुलिस क्षतिग्रस्त कार को उठाने आई तो लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान गाड़ी उठाने आई क्रेन पथराव कर दिया। लोगों का आरोप था कि पहले कार चालक को पकड़ा जाए। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता चला है कि यह हादसा रात सवा दो बजे के करीब है। चाय और परांठे की दुकान लगाने वाला प्रकाश सिंह वहीं पर सो रहा था।

    इस दौरान बेकाबू कार उसकी दुकान में जा घुसी। कार ने साथ लगते हास्य कलाकार जसपाल भट्‌टी के स्कूल की दीवार को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान कार चलाने वाले वाले मौके से फरार हो गए। जबकि प्रकाश कार के नीचे फंसा हुआ था। आसपास रहने वाले वाले लोगों का कहना है कि जब हादसा हुआ तो जैसे बंब फटने का धमाका होता है उस तरह की आवाज आई। फिर सभी लोग इकट्‌ठे हो गए तो कार दिखी। जिसकी लाइटे चल रही थी। वहीं, सुबह जैसे ही पुलिस वाले कार उठाने आए तो लोगों ने हंगामा कर दिया। उनकी दलील थी कि पुलिस उचित तरीके से काम नही कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 15 दिन पहले ही प्रकाश सिंह के घर पर बेटे का जन्म हुआ था। उसने अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देखा था।

    उसने कुछ दिनों बाद बिहार घर जाना था। ऐसे में परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। यह पहली बार ऐसा नहीं कि इस तरह का हादसा एयरपोर्ट रोड हुआ है। इससे पहले भी कई लोगों की हादसों में जान जा चुकी हैं। वहीं एयरपोर्ट रोड पर हादसों को रोकने के लिए स्पीड लिमिट तय है। वहीं, चंडीगढ़ की तर्ज पर राउंड अबाउट बनाए जा रहे हैं। ताकि लोग तेजी से गाड़ी न चलाए। मृतक के जीजा मनजीत सिंह ने बताया कि 18 साल से प्रकाश दुकान चला रहा था। जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वह दुकान पर पहुंचे। फिर प्रकाश को निकालकर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कार काफी तेज थी। उसके बैलून तक खुल गए थे। पुलिस का कहना है कि सारी कार्रवाही चल रही है।

  • कपूरथला : हवालातियों ने पुलिस कर्मी की फाड़ी वर्दी, जाने मामला

    कपूरथला : हवालातियों द्वारा पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। मॉडर्न जेल से पेशी के लिए ले जा रहे हवालाती की हथकड़ी ढीली न करने को लेकर विवाद में एक पुलिस कर्मी को घायल करने का मामला आया है। जिसमें पुलिस कर्मी के बयान पर थाना कोतवाली में 4 भाइयों सहित 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI गुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि सभी आरोपी जेल में बंद है।

    जानकारी अनुसार पुलिस कर्मी राजजीत सिंह वासी गांव खुरदा सुल्तानपुर लोधी ने कोतवाली पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन कपूरथला से फगवाड़ा पेशी लगी थी। जिस दौरान वह फोर्स सहित पेशी के लिए रवि कुमार, लखवीर सिंह, जसवीर सिंह, दिलबाग सिंह (चारो भाई) व नवजोत सिंह सभी वासी गांव गंडवा को पेशी के लिए केंद्रीय जेल से बाहर निकाला पेशी के ले जाने लगे। तो रवि कुमार ने कहा कि उसकी हथकड़ी को थोड़ी ढीली कर दो, चुभ रही है।

    राजजीत ने रवि से कहा कि इंचार्ज को आने दो फिर पूछकर कर दूंगा। इतनी सी बात पर रवि ने अपने भाइयों व एक अन्य साथी ने बहस और झगड़ा शुरू कर दिया। और गाली गलौज करने लगे। सभी ने उससे मारपीट भी की। जिसमें वह घायल हो गया। थाना कोतवाली पुलिस ने घायल कर्मी के बयान पर 4 भाइयों सहित 5 आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 325, 353, 186, 332 IPC व 52 प्रीजन एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO कोतवाली पलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।