Blog

  • जालंधरः राजनीति में आया भूचाल, अब युवा नेता आप पार्टी में हो सकता है शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। आज जहां भाजपा ने आप पार्टी को झटका देते हुए सासंद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल को पार्टी में शामिल किया है। वहीं दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीति में भूचाल आ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक युवा नेता आप पार्टी में शामिल हो सकता है। सूत्रों के अनुसार युवा नेता आप पार्टी के संपर्क में है।

  • बीजेडी ने की 71 उम्मीदवारों की सूचि जारी, देखें लिस्ट

    नई दिल्लीः बीजू जनता दल ने ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में विधानसभा की कुल 147 सीट हैं। इसके साथ ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 9 कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है। प्रणब प्रकाश दास को संबलपुर, लंबोदर नियाल को कालाहांडी, मन्मथ राउत्रे को भुवनेश्वर, अंशुमन मोहंती को केंद्रपाड़ा, पारादीप माझी को नबरंगपुर, दिलीप तिर्की को सुंदरगढ़, सुदाम मरांडी को मयूरभंज, रंजीता साहू को अस्का और कौशल्या हिकाका को कोरापुट सीट से उतारा गया है।

  • पंजाब : प्रेम संबंधों के चलते युवक ने की आत्महत्या, जाने मामला

    गुरदासपुर : युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक ने अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग से दुखी होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह के तौर पर हुई है। लखविंदर सिंह नहर के किनारे बेहोशी की हालत में मिला।

    परिजन उसे गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कनुवान थाने की पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव काहनूवान निवासी जतिंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह ने बताया है कि उसके 35 वर्षीय भाई लखविंदर सिंह की शादी 2016 में अमनदीप कौर निवासी नाथपुर थाना कादियां के साथ हुई थी।

    मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि लखविंदर सिंह की पत्नी अमनदीप कौर का बागोल निवासी मंजीत सिंह के साथ संबंध थे। इन संबंधों के बारे में मृतक लखविंदर सिंह को पता चल गया था। लेकिन उसके बार-बार समझाने बावजूद उनकी पत्नी बाज नहीं आ रही थी। जिससे दुखी लखविंदर सिंह ने जहरीली दवा खा ली।

    काहनुवान पुलिस स्टेशन के SHO बलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • कांग्रेस के 2 नेताओं की बड़ी मुश्किलें, इस मामले में EC ने भेजा कारण बताओ नोटिस  

    नई दिल्लीः कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से हुई एक आपत्तिजनक पोस्ट और दिलीप घोष के विवादित बयान के मामले पर इलेक्शन कमीशन ने अब एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने महिलाओं के सम्मान और प्रतिष्ठा के खिलाफ अपमानजनक और आक्रामक टिप्पणियों के लिए दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

    बीजेपी ने रविवार को लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की थी। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कंगना को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक ट्वीट किया गया था, जिस पर देखते ही देखते विवाद खड़ा हो गया। अब इस मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

  • जालंधरः भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल इन दोनों सीटों से लड़ सकते है चुनाव 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा लगातार विपक्ष को झटका दे रही है। आज लगतार दूसरे दिन भाजपा ने विपक्ष को झटका देते हुए आप पार्टी के इकलौते सासंद और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल को दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पार्टी में शामिल किया है। वहीं बीते दिन भाजपा ने लुधियाना से कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू को पार्टी में शामिल कर बड़ा झटका दिया था।

    आप पार्टी के दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद अब नई चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल को भी लोकसभा का चुनाव लड़वा सकती है। सूत्र बताते है कि शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू जालंधर और होशियापुर की सीट से चुनाव लड़ सकते है। ऐसे में पंजाबी सूफी गायक हंसराज हंस की मुश्किलें बढ़ सकती है।

  • जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, इकलौते सासंद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में हुए शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। बीते दिन भाजपा ने 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू को भाजपा में शामिल कर सभी को चौंका दिया था। वहीं आज भाजपा ने आप पार्टी को बड़ा झटका दिया है। भाजपा ने आप पार्टी के इकलौते सासंद सुशील रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल को पार्टी में शामिल करके लगातार दूसरे दिन विपक्ष को बड़ा झटका दिया है।

    आप सासंद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद दोनों नेता दिल्ली में भाजपा कार्यालय में सीनियर नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए है। दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल करने के बाद भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या कूड़े के पहाड़ की है। ऐसी ही समस्या जालंधर में भी कूड़े के पहाड़ों की है। यही वादा कर रिंकू को आप में शामिल किया गया था। मगर ना तो जालंधर में ऐसा कुछ हो पाया और ना ही दिल्ली में है। बता दें कि दोनों नेताओं के भाजपा में जाने की अफवाहें काफी दिनों से चल रही थी। लेकिन तब सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया था कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे।

    इसी तरह अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि ये सभी बातें निराधार हैं। रिंकू पिछले साल जालंधर उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद हैं। रिंकू पहले कांग्रेस में थे। 27 अप्रैल, 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था। सूत्रों के अनुसार, भाजपा में शामिल होने के बाद रिंकू के अब भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

  • जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, विधायक शीतल अंगुराल ने दिया इस्तीफा

    जालंधर, ENS: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। पार्टी के नेताओं का दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला तेज हो गया। वहीं अब आप पार्टी को विधायक शीतल अंगुराल ने बड़ा झटका दे दिया है। शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि शीतल अंगुराल ने पोस्ट कर दी है। वहीं बताया जा रहा है कि आप सांसद सुशील रिंकू भी भाजपा में कुछ देर में शामिल हो सकते है। दोनों नेताओं के भाजपा में जाने की अफवाहें काफी दिनों से चल रही थी।

    लेकिन तब सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया था कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे। इसी तरह अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि ये सभी बातें निराधार हैं। रिंकू पिछले साल जालंधर उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद हैं। रिंकू पहले कांग्रेस में थे। 27 अप्रैल, 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था। सूत्रों के अनुसार, भाजपा में शामिल होने के बाद रिंकू के अब भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

  • पंजाब : टैंकर और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    अमृतसर : हरिपुरा इलाके में एक तेज रफ्तार दूध टैंकर ने मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूध का टैंकर काफी तेज गति से आ रहा था।

    जैसे ही टैंकर फ्लाईओवर से नीचे उतरा तो ब्रेक नहीं लगा और मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों से जा टकराया।  जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वहीं इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टैंकर के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि टैंकर का कंप्रेसर लीक होने के कारण ब्रेक फेल हो गया। 

    जिसके कारण वह ब्रेक नहीं लगा सका। टैंकर ज्यादा तेज गति में होने के कारण वह हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः सासंद बिट्टू के भाजपा में शामिल होने पर भड़के पूर्व मंत्री आशू, देखें वीडियो

    लुधियानाः कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने बिट्टू पर जमकर भड़ास निकाली है। वहीं लुधियाना से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू भी बिट्टू की एंट्री पर खूब भड़के। आशू ने कहा कि रवनीत एक कमजोर नेता साबित हुए हैं। भाजपा में शामिल होने से करीब आधा घंटा पहले ही बिट्टू कांग्रेस और वर्करों की मीटिंग की बात कर रहे थे। अचानक से समाचार मिला कि वह भाजपा में शामिल हो गए।

    बिट्टू भाजपा में जाने से कांग्रेस के वर्कर और नेता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं, लेकिन अब जिला कांग्रेस पहले से अधिक मजबूत होगी। बिट्टू ने अपना किरदार निभाकर साबित कर दिया है कि वह एक कमजोर नेता कांग्रेस में साबित हुए हैं। कांग्रेसी वर्करों का अब एक ही नारा है कि बिट्टू को सबक सिखाना है।बिट्टू को ये बात समझ लेनी चाहिए कि कांग्रेस उनके कारण नहीं है, बल्कि वह कांग्रेस के कारण थे। स्व. बेअंत सिंह ने कांग्रेस और पंजाब के लिए जान तक दे दी, लेकिन आज बिट्टू ने भाजपा का दामन थामकर अपने कांग्रेसी परिवार से भी धोखा किया है। आशू ने कहा कि जिस समय बिट्टू भाजपा में शामिल हुए, उस समय उन्हीं के भाई तेज प्रकाश कोटली और गुरकिरत सिंह कोटली कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग में शामिल थे।

    आशू ने कहा कि आज राजनीति संघर्ष की न होकर सहूलियत की रह गई है। जब पार्टी में संघर्ष की बात आती है तो बिट्टू जैसे नेता सहूलियत का रास्ता खोजते हैं। आशू ने कहा कि बिट्टू के खिलाफ किसी कांग्रेसी ने टिकट तक हाईकमान से नहीं मांगी। अकेले बिट्टू का नाम ही टिकट के लिए गया था। बिट्टू को यदि टिकट मिलती तो सभी उनका साथ देते। आशू ने कहा कि बिट्टू अच्छे दोस्त हैं, अब आगे रिश्ता उन्होंने कैसे निभाना है ये उन्हीं को पता होगा। अब पार्टी हाईकमान जिस प्रत्याशी को टिकट देंगे, उसका पूरी कांग्रेस साथ देगी। आशू ने कहा कि यदि बिट्टू के सामने चुनाव लड़ना पड़ा तो वह डटकर चुनाव लड़ेंगे।

  • जालंधरः आप पार्टी के 2 बड़े नेता आज भाजपा में हो रहे शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीति पार्टियों का जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार आज शाम 4 बजे आप पार्टी के दो बड़े दिल्ली में भाजपा में शामिल हो रहे है। वहीं पार्टी के दोनों नेताओं के भाजपा में जाने से पहले आप पार्टी में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि बीते दिन भाजपा ने अकाली दल से गठबंधन ना करने का ऐलान किया है। वहीं उन्होंने पंजाब में 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जिसके बाद देर शाम कांग्रेस सासंद रवनीत सिंह बिट्टू को भाजपा में शामिल करके पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।