Blog

  • पंजाबः कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, पगड़ी से राजीव गांधी का बुत किया था साफ

    पंजाबः कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, पगड़ी से राजीव गांधी का बुत किया था साफ

    लुधियाना। कट्टरपंथियों के खिलाफ सुर्खियां बटोरने वाले कांग्रेस नेता गुरसिमरन मंड के खिलाफ पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का मामला दर्ज करवाया है। यह आपराधिक मामला साढ़े तीन साल पहले हुए घटनाक्रम में दर्ज किया गया है। दरअसल मंड ने राजीव गांधी की सलेम टाबरी के एक पार्क में लगी प्रतिमा पर पोती गई कालिख को अपनी पगड़ी उतारकर साफ कर दिया था और इस दौरान सिख मर्यादाओं के बारे में अपशब्द बोले थे।

    अर्बन एस्टेट दुगरी के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई थी और अब पुलिस ने गुरसिमरन मंड के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। गाैरतलब है कि 25 दिसंबर 2018 को तब के यूथ अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा ने साथी के साथ मिलकर राजीव गांधी के बुत पर कालिख पोत दी थी और वहां से चले गए थे। इसके बाद मौके पर सबसे पहले मंड पहुंचे थे और पगड़ी उतारकर बुत को साफ कर दिया था। इसके बाद मौके पर कई कांग्रेस नेता और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी पहुंचे थे और बाद में इस बुत को साफ कर दोबारा से रंग रोगन करवा दिया गया था। तब भी मंड द्वारा पगड़ी से बुत साफ करने पर विवाद हो गया था।

    दुगरी निवासी मनमीत सिंह ने इसकी शिकायत 12 जुलाई 2021 को इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी थी। जिसमें उसने कहा था कि गुरसिमरन सिंह मंड ने पगड़ी से बुत साफ कर राजीव गांधी को गुरु साहिबान से भी उपर बताया है और उसके द्वारा दिए गए भाष्णों के कारण सिख संगत के मन दुखी हुए हैं। उनकी तरफ से शिकायत के साथ फोटो ग्राफ और मंड के ब्यानों की वीडियो भी दी गई थीं।

  • गैस सिलेंडर फटने से घर की दीवार गिरी, 4 लोगों की मौत

    गैस सिलेंडर फटने से घर की दीवार गिरी, 4 लोगों की मौत

    अनंतपुर : आंध्र प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अनंतपुर जिले के मुलकालेदु गांव में हुए इस हादसे में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से ये लोग हताहत हुए। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    कुछ दिनों पहले आगरा के इरादतनगर इलाके में स्थित गैस एजेंसी में सिलेंडर फटने से एक ‘हॉकर’ (एजेंसी से सिलेंडर को घरों में वितरित करने वाला) की मौत हो गई। थाना इरादतनगर पुलिस निरीक्षक अवधेश गौतम ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना इरादतनगर के रहलई गांव स्थित मिथलेश इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में दोपहर एक बजे हुई। हादसा गैस एजेंसी में मौजूद रसोई में चाय बनाते समय हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि हॉकर के शरीर के चीथड़े उड़ गए।

  • पंजाब सरकार ने डेरामुखी सहित 424 VIP की सुरक्षा पर चलाई कैंची…

    पंजाब सरकार ने डेरामुखी सहित 424 VIP की सुरक्षा पर चलाई कैंची…

    चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है. इन लोगों में डेरामुखी सहित कई सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व विधायक भी शामिल हैं. जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह,  सिंगर सिद्धू मूसेवाला, शिअद के वरिष्ठ नेता चरण जीत सिंह ढिल्लों भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि सुरक्षा वापस लेने से पहले सरकार ने एक रिव्यू बैठक की थी, जिसमें इस बात पर विचार विमर्श किया गया था कि क्या 424 लोगों को सुरक्षा की जरूरत है, जिसके बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा में कटौती के आदेश जारी किए हैं. सुरक्षा को वापस लिए जाने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस में पहले से ही कर्मचारियों की कमी चल रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की कमी को पूरा करना मुश्किल जा रहा है.

    आदेश के मुताबिक जिन सुरक्षा कर्मचारियों को सुरक्षा से हटा दिया गया है, उन्हें आज अपनी बटालियनों में जाकर रिपोर्ट करना होगा. गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अप्रैल माह में सरकार ने 184 लोगों की वीआईपी सिक्योरिटी हटा ली थी. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री सहित कई विधायक शामिल थे. जिन्हें पंजाब सरकार ने प्राइवेट सिक्योरिटी दे रखी थी. इन नेताओं के साथ लगभग 200 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती थी. इनमें अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, गुरदर्शन बराड़, आईपीएस गुरदर्शन सिंह और उदयबीर सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे) के परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके परिवार के सदस्यों को भी वीआईपी सुरक्षा मिली थी.

  • आज का राशिफल, 28 मई 2022

    आज का राशिफल, 28 मई 2022

    मेष राशिफल। आज आपको रुपये पैसे के लेनदेन करने में सावधानी बरतनी होगी। आपको दूसरों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कार्य कार्य की ओर ध्यान लगाएं, तभी आप उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे। यदि आपके मन कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो उन्हें आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके भी समाप्त कर सकते हैं। आपको किसी संपत्ति का क्रय विक्रय बहुत ही सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

    वृष राशिफल। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आप वाणी पर संयम रखकर अपने कई कार्य को निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपके चेहरे पर एक अजब सा तेज रहेगा, जिसे देखकर आपके विरोधी भी परास्त होंगे। आपको राजनीतिक सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए संतोष देने वाला रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको कुछ तनाव की स्थिति मिलती दिख रही है। व्यवसाय में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उनके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा, जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं, वह उनके लिए मन मुताबिक लाभ देने वाला रहेगा। आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिसके बाद परिवार के सदस्यों आपके लिए  किसी पार्टी को रख सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आपकी धन संबंधी समस्या होगी। दाम्पत्य जीवन में लंबे-लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए  एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके हाथ कई काम एक साथ आने से आपके व्यापार की एकाग्रता बढ़ेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह  समाप्त होगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार संबंधी किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को  कुछ जनसभाएं  करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको मनपसंद कार्य मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जल्दबाजी में किया गया कार्य आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपकी अपने किसी प्रियजन से भेंट होगी व आप किसी घर दावत पर भी आ सकते हैं।आप दूसरों से सहयोग लेने में भी सफल रहेंगे।

    कन्या राशिफल। आज रोजगार ढूंढ रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि कोई विपरीत परिस्थिति भी उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बना कर रखना होगा। परिवार में यदि कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना होगा। व्यवसायिक दिशा में आपको सफलता मिलेगी। आपके कुछ विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

    तुला राशिफल। आज आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना बेहतर रहेगा। यदि एक बजट प्लान करके चलें, तो आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आप अपने किसी मित्र से मिलने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह आपके सामने आ सकते है। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास आपके फलीभूत होंगे, लेकिन जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा, तभी वह किसी अंजाम तक पहुंच पाएंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शासन व सत्ता का आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आपको लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी, तभी आप उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे, नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर देंगे। आपको अपने किसी परिजन के लिए आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी कड़वी बातों से नाराज हो सकता है, जिन्हें आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए उसे बनाए रखना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकती हैं। पिताजी को आज कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके लिए कुछ नरम गरम रहेगा, क्योंकि आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातक कार्य क्षेत्र में आ रही कठिनाइयों के लिए अपने अधिकारियों से मदद मांग सकते हैं, जो उन्हें आसानी से मिल जाएगी। यदि आप अपने घर में किसी नए कार्य को कराना चाहते हैं, तो वह करवा सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बनाएंगे, लेकिन कुछ विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों का कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है, जिसकी उनको उम्मीद भी नहीं थी। यदि आपको फिर स्वास्थ्य समस्या हो, तो आपको अत्यधिक तला भुना और मिर्च मसाले वाला भोजन करने से परहेज रखना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने साथी के प्रति विश्वास और गहरा होगा। कोई वाद-विवाद आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तो में मधुरता लेकर आएगा। रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे लोगों को  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। राजनीति में जो लोग हाथ आजमाना चाहते हैं, वह कोशिश कर सकते हैं।  आपको किसी को धन उधार देने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। रिश्तो में चल रही कड़वाहट जल्द ही मधुरता में बदलेगी। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी में मौज मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

  • लूट की झूठी साजिश रचने वाला फंसा अपने जाल में, गिरफ्तार

    लूट की झूठी साजिश रचने वाला फंसा अपने जाल में, गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)।थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने लूट की झूठी साजिश रच कर गुमराह करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि 26 मई को प्रताप कुमार पुत्र औम प्रकाश वासी मोहल्ला खुरला किंगरा कालोनी ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि अज्ञात लुटेरे गन प्वाईंट पर उससे 70 हजार रुपए की नगदी और मोबाईल फोन छीन कर मौके से फरार हो गए।

    पुलिस ने आरोपी प्रताप के ब्यानों पर मामला दर्ज कर लिया था l पुलिस ने जब घटना की गहराई से जांच की तो आरोपी ने अपने दिये गए ब्यानों से झूठी कहानियां बनानी शुरू कर दी। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया और पुलिस ने बताया कि वह पंकज इंट्रेप्राजेज रसीला नगर में काम करता है। जहां कंपनी की पेमेंट के 98 हजार रुपए उससे खर्च हो गए थे, जिस कारण उसने लूट का झूठा ड्रामा रचा। पुलिस ने आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। 

  • ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने 14 लाख से निर्मित

    ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने 14 लाख से निर्मित

    पंचवटी और 4 लाख से निर्मित संपर्क सड़क का किया लोकार्पण
    संपर्क से समथन यात्रा के तहत तमलेट व कोकरा में सुनीं जन समस्याएं
    ऊना/सुशील पंडित: किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने में कृषि व बागवानी व्यवसाय का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश सरकार ने वर्तमान कार्यकाल के आरंभ से ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक प्रयास किए हैं जिसके तहत अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। कृषि विभाग व बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ साथ शिवा प्रोजेक्ट के तहत कुटलैहड़ क्षेत्र में अनेक फलदार पौधों के बगीचे तैयार किए जा रहे हैं जिनके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यही नहीं शिवा प्रोजेक्ट के तहत कुटलैहड़ क्षेत्र में 200 क्लस्टर बनाए जाएंगे जिन पर 400 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। यह जानकारी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्राम पंचायत धनेत के गांव तमलेट में लगभग 14 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पंचवटी पार्क तथा गांव कोकरा में लगभग चार लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित संपर्क मार्ग के उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने नलवाड़ी में भी लोगों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को हल करने के दिशा निर्देश दिए।
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की बदौलत आज कुटलैहड़ क्षेत्र को पर्यटन गंतव्य के रूप में पहचाना जाने लगा है तथा वह दिन दूर नहीं जब कुटलैहड़ का नाम विश्व पर्यटन मानचित्र पर देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विकास पर 20 करोड पर खर्च किए जा रहे हैं। आज इस क्षेत्र में हिमाचल के अलावा पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरियाणा,  दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश इत्यादि राज्यों के पर्यटक गर्मियों के मौसम में यहां आकर प्राकृतिक व सुंदर वादियों, ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों तथा खूबसूरत झील का लुत्फ उठाते हैं। 
    वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में पेयजल योजना के साथ-साथ अनेक सिंचाई योजनाओं के कार्य प्रगति पर है तथा शीघ्र ही इस क्षेत्र के किसानों की जमीन को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चपलाह में नवनिर्मित चैक डैम में एक करोड लीटर जल भंडारण क्षमता है जिससे इस क्षेत्र के लगभग 10 गांव की 15 कनाल से अधिक भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस क्षेत्र के लिए 6.5 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन  उठाऊ पेयजल योजना जिसमें बड़ूही से पानी लिफट किया जाएगा। इस योजना का कार्य अंतिम चरण में है तथा 1 माह के अंदर इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र में पेयजल की कमी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। वीरेंद्र कंवर ने ग्राम पंचायत धनेत में पंचायत भवन निर्माण के लिए 35 लाख रुपए उपलब्ध करवाने की घोषणा के अलावा गांव वासियों की अन्य सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
    इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा के महामंत्री व कांगड़ा बैंक के निदेशक कैप्टन प्रीतम सिंह ढडवाल, धनेत पंचायत की प्रधान राज कुमारी व प्रधान अशोक कुमार, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता शशि पाल धीमान, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अश्वनी बंसल, खंड विकास अधिकारी बंगाणा यशपाल सिंह परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
  • पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर….

    पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर….

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने ग्रुप बीमा योजना (जीआइएस) की अदायगी में चार गुना वृद्धि कर दी है। इसके लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपनी सहमति दे दी है, जिससे पंजाब के कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों का भविष्य और बेहतर हो सके।

    किसी कर्मचारी की सेवा के दौरान मौत हो जाने या सेवानिवृत्ति के समय उसको 15 हजार रुपये से 1.20 लाख रुपये की अदायगी की जाती थी, जो कि अब 60 हजार रुपये से 4.80 लाख रुपये कर दी गई है। सरकार का यह फैसला 1 जनवरी 2023 से लागू होगा।

    1 जनवरी 2023 से यह कटौती 480 रुपये प्रति महीना होगी और अदायगी 4.80 लाख रुपये होगी। इसी तरह ग्रुप बी के कर्मचारियों की यह दर 60 रुपये है और अदायगी 60 हजार रुपये की जाती है। इसको अब बढ़ाकर 240 रुपये प्रति महीना और अदायगी 2.40 लाख रुपये की जाएगी।

    ग्रुप सी के कर्मचारियों की यह दर 30 रुपये है और अदायगी 30 हजार रुपये की जाती है। इसको अब बढ़ाकर 120 रुपये प्रति महीना और अदायगी 1.20 लाख रुपये की जाएगी।

    ग्रुप डी के कर्मचारियों के लिए यह दर 15 रुपये है और अदायगी 15 हजार रुपये की जाती है। इसको अब बढ़ाकर 60 रुपये प्रति महीना और अदायगी 60 हजार रुपये की जाएगी।

    1990 से ग्रुप बीमा योजना की दरों को सुधारा नहीं गया था और अब पे कमिशन लागू होने के बाद कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि हो जाने के कारण यह फैसला लिया गया है। ग्रुप बीमा योजना की कटौती और अदायगी 1 जनवरी, 2023 से लागू होगी।

  • संयुक्त व्यापार संगठन शहरी इकाई ऊना का हुआ गठन

    संयुक्त व्यापार संगठन शहरी इकाई ऊना का हुआ गठन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन शहरी इकाई ऊना का गठन वीरवार रात्रि मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान हुआ। बैठक में प्रदेश प्रभारी प्रमोद वर्मा, प्रदेश मुख्य सलाहकार विनोद केडिया, जिलाध्यक्ष संजीव सोनी व शहरी अध्यक्ष प्रिंस राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने सर्वसम्मति से शहरी इकाई की घोषणा की।

    प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन के कार्यक्षेत्र ऊना इकाई में चेयरमैन अश्वनी जैतिक को चेयरमैन नियुक्त किया गया।इसके साथ ही अश्वनी जैतिक को जिला ऊना चेयरमैन का भी दायित्व दिया गया। वहीं शहरी इकाई उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी कृष्ण गोपाल कपिला, शिव कुमार आंगरा, नंद कुमार पुरी, नवीन पुरी, रजत कोहली व विनय कक्कड़ को दी गई। इसके अलावा शहरी इकाई सचिव सविता अरोड़ा, मुनीष कुमार कपिला, राजन पुरी, तरसेम लाल, संजय कोहली, इरफान अंसारी, हरिओम पुरी, राकेश कुमार, संजीव नकई, विपिन ओहरी, राजीव पुरी, सुरेश भारद्वाज व प्रमोद आंगरा को नियुक्त किया गया। शहरी कोषाध्यक्ष विजय आंगरा को चुना गया। शहरी प्रेस सचिव राजेश वशिष्ट, संजय शर्मा, अनुराग सांभर व प्रवीण पुरी को मनोनित किया गया।

    इसके अलावा शहरी मुख्य सलाहकार की जिम्मेवारी अविनाश कपिला, जगतार, सोमनाथ आंगरा, विनोद कुमार पुरी, डा. सुभाष शर्मा, राजीव भनोट, नरेश ठाकुर, गोपाल जगोता, गणे, सोमनाथ कौशल व हरविंद्र सिंह मक्कड़ को दी गई। वहीं शहरी कानूनी सलाहकार ओमकार कपिला, साहिल ठाकुर व गौरव वर्मा को नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव सोनी ने बताया कि शहरी अध्यक्ष प्रिंस राजपूत की अध्यक्षता में ऊना शहर की नई टीम का गठन किया गया है, नई टीम को मेरी ओर से बधाई। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के किसी भी व्यापारी को कोई समस्या पेश आती है, तो संयुक्त व्यापार संगठन के समक्ष रखे, ताकि सभी व्यापारियों को साथ लेकर समस्या का हल किया जा सके। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि वे ऑनलाइन शॉपिंग न कर लोकल व्यापारियों से खरीददारी करें।

  • ज़िला में 514 बूथों पर सुनी जाएगी मन की बात

    ज़िला में 514 बूथों पर सुनी जाएगी मन की बात

    मंत्री वीरेंद्र कंवर बूथ संख्या 92 थाना कलां पर रहेंगे: राजकुमार पठानिया

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई मन की बात के कार्यक्रम को 27 मई रविवार को जिला ऊना के 514 बूथ पर सुनाने की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं द्वारा रहेगी ।भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने कहा कि हर बूथ पर मन की बात को  सुना जाए इसके लिए सभी को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जिला के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी भी लगाई गई है।

    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कँवर बूथ संख्या 92 पर उपस्थित रहेंगे, जबकि गगरेट के विधायक का राजेश ठाकुर बूथ नंबर 35 पर, चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी बूथ नंबर 20 पर, जिला महामंत्री श्याम सिंह मिन्हास बूथ नंबर 35 पर, हरोली भाजपा के नेता व उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रकाश रामकुमार बूथ नंबर 87 पर, भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा ऊना के बूथ नंबर 7पर, सब्जी मंडी बोर्ड के चेयरमैन बलवीर बग्गा बूथ नंबर 43 पर, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा बूथ नंबर 64 पर, जबकि जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया स्वयं ऊना बूथ नंबर 10 पर उपस्थित रहेंगे।

  • प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर समस्त पार्टी माननीयों का देसराज मोदगिल ने किया धन्यवाद

    प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर समस्त पार्टी माननीयों का देसराज मोदगिल ने किया धन्यवाद

    एकजुटता के साथ कुटलैहड़ में कांग्रेस होगी बिजयी:मोदगिल

    ऊना/सुशील पंडित: वंगाणा के एक निजी होटल में एक सादे समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किए जाने पर देशराज मोदगिल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रतिभा वीरभद्र सिंह, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उन पर भरोसा जताने के लिए कांग्रेस पार्टी के सब नेताओं का धन्यवाद किया है और यकीन दिलाया है कि दे उन पर किए गए विश्वास पर खरा उतरने का अथक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश और कुटलैहड़ में पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। कांग्रेस पार्टी कुटलैहड़ में एकजुटता के साथ आगे बढ़ेगी।

    देशराज मोदगिल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के अनेक नेताओं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक विक्कू, कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दविन्द्र भुट्टो, देसराज गौतम, कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पंडित ज्ञान चंद शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के केसी शर्मा, महेंद्र सिंह, निर्मला भारती, सदाशिव मंदिर कमेटी के प्रधान प्रवीण शर्मा, विवेक मिंका, प्रवीण पाधा योगराज, पंडित शिवनाथ कैप्टन देवराज शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोष, प्रमुख रतन चंद शर्मा अरुण भारद्वाज, चौधरी नरेंद्र सिंह, अरुण पटियाल, चौधरी मेहर सिंह सरदार चंचल सिंह प्रधान ज्ञानचंद समूर कला, इकबाल सिंह कॉल, पूर्व चेयरमैन तरसेम सहोता, पूर्व सैनिक सेल के अध्यक्ष कैप्टन प्रीतम सिंह, किशोरी लाल, संजीव मिंटू, पूर्व प्रधान संजीव शर्मा, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, सुषमा देवी प्रधान मंडला, उप प्रधान रमन शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर त्यासर, केवल शर्मा, लकी शर्मा, संजय शर्मा बीरबल शर्मा मलांगड़ ठाकुर कर्म सिंह, राहुल शर्मा, अमित शर्मा, कैप्टन पवन शर्मा, बलदेव शर्मा तनोह, गुरदेव सिंह, विधि चंद पूर्व प्रधान, और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम आसरा शर्मा ने हाईकमान का धन्यवाद किया है।