Blog
-

ऊनाः 209 लोगों के चालान कटे
ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 209 चालान किए हैं। इनमें से 203 ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले, तीन लोग सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले और तीन लोग अवैध खनन करने वाले बताए जा रहे हैं। अवैध खनन करने वालों से पुलिस ने मौके पर 35000 रुपए वसूले, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 2000 और सार्वजनिक स्थलों पर धुआं उड़ाने वालों से 300 रुपए वसूले हैं। -
23 साल से जमा 1856 लीटर जहरीली शराब नष्ट की
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में पिछले 23 सालों में पकड़ी गई 1856.250 लीटर जहरीली शराब को ऊना पुलिस ने बंगाणा में नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षिक ऊना अर्जित सेन ठाकुर और डीएसपी हेडक्वाटर अजय ठाकुर की अध्यक्षता में इस शराब को नष्ट किया गया। डीएसपी ठाकुर ने बताया कि यह शराब सन 2000 से 2023 तक अवैध शराब के रूप में पकड़ी गई थी। यह शराब अलग अलग 12 मामलों के तहत पकड़ी गई थी। अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि यह जहरीली शराब चंडीगढ़ जैसे बाहरी इलाकों से हिमाचल में दाखिल हुई थी। शराब माफिया अवैध रूप से मोटी कमाई करने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाता है। माफिया को परास्त करने के लिए ऊना पुलिस लगातार प्रयासरत रहती है। यदि आपके आस पास भी कोई अवैध तरीके से शराब बना रहा है तो पुलिस हेल्पलाइन या सीधे थाने में सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम सदैव गुप्त रखा जाता है। -
उपायुक्त ने EVM व VVPAT प्रदर्शन केंद्र में मॉक पॉल कर दिया जागरूकता का संदेश
ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा ने लघु सचिवालय ऊना में स्थापित किए गए जागरूकतास ईवीएम व वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र में मॉक पॉल करके जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ईवीएम व वीवीपेट का जागरूकता अभियान गांव स्तर तक चलाया जा रहा है जहां मतदाता ईवीएम पर मॉक पोल कर अपने आप को जागरूक कर सकते हैं। इस मौके पर एएसपी संजीव भाटिया ने भी मॉक पोल करके जागरूकता संदेश दिया। -
ਪੰਜਾਬ: ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਗੱਲੇ ਨੂੰ ਤੋੜ ਕੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ CCTV
ਬਠਿੰਡਾ: ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹਿਆ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅੱਜ ਭੁੱਚੋ ਮੰਡੀ ਦੀ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜੋ ਕਿ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਉਖੇ ਲੱਗੇ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ।
ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਵਿੱਚ ਤੁਸੀ ਦੇਖ ਸਕਦੇ ਓ ਕੇ ਚੋਰ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਦਾਖਿਲ ਹੋਏ ਅਤੇ ਗੱਲੇ ਨੂੰ ਤੋੜ ਕੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ।
-
एडीसी ने ली प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक
जिला में 5,779 दिव्यांगजनों को दिया जा रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ – महेंद्र पाल गुर्जर
ऊना/ सुशील पंडित : अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित 53 आंगनवाडी वर्करस तथा 46 आंगनवाडी सहायिकाएं बालक विकास परियोजना में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सितम्बर 23 तक 6 वर्ष आयु तक के 896 बच्चों को जिनमें 649 मुस्लिम, 247 सिक्ख तथा 219 माताओं जिसमें 136 मुस्लिम व 86 सिक्खों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 210 बच्चे जिसमें 182 मुस्लिम तथा 28 सिक्ख पूर्व स्कूल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गरीबों के लिए स्वरोजगार तथा मजदूरी रोजगार के तहत नगर परिषद टाहलीवाल में 40 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है जिसमें 10 अलपसंख्यक समुदाय से हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 14 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत 1106 जॉब कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक क्रियाक्लापों के लिए अधिवृधित ऋण सहायता योजना के तहत ऋण आवेदन हेतु दिव्यांग व्यक्तियों को ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 98 हज़ार रूपये तथा शहरी क्षेत्रों में 1.20 लाख रूपये रखी गई है। उन्होंने बताया कि आवेदक को दुकान के लिए 5 लाख तथा रोजगार के लिए मशीन व गाड़ी खरीदने के लिए 20 लाख रूपये तक की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि 10 लाख रूपये की ऋण राशि पर 6 प्रतिशत ब्याज तथा उससे ज्यादा की ऋण राशि पर 8 प्रतिशत ब्याज का प्रावधान किया गया है।
जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की बैठक
जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की समीक्षा बैठक करते हुए एडीसी ने बताया कि जिला में कुल 5779 दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में इस योजना के तहत अब तक 4 करोड़ 95 लाख 18 सौ रूपये की राशि व्यय की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग विवाह पुरस्कार के तहत 212 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग छात्रवृति योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में अब तक 3 लाख 59 हज़ार 750 रूपये की राशि 33 लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया वशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र योजना के तहत अभी तक जिला में कुल 5, 656 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 5,540 यूडीआईडी कार्ड जनरेट किए गए हैं। बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, डीपीओ नरेंद्र कुमार, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, नेशनल केरियर सेंटर के निदेशक रंजन चंगक्कोटी सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल रहे। -
जालंधरः विपक्ष के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा
जालंधर, ENS: संसद के बाहर टीएमसी नेता द्वारा देश के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ का मजाक उड़ाने के बाद अब विवाद बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते अब बीजेपी राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस बीच बीजेपी के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। भाजपा द्वारा भगत सिंह चौंक के पास कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।
बता दें कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाए जाने का मामला अब राजनैतिक रंग ले लिया है। भाजपा और विपक्ष अब आमने -सामने आकर एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। वहीं कहीं न कहीं संसद की सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रही कांग्रेस इस मुद्दे पर खुद ही घिरती हुई दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि संसद परिसर में मंगलवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया गया। सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की गई। उसी वक्त, कांग्रेस नेता राहुल गांधी हंसते हुए टीएमसी सांसद का अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना रहे थे। जिसके बाद से राजनीति शुरु हो गई।
आज भारतीय जनता पार्टी जालन्धर के दुआरा धरना और पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया जिसमें में विशेष रूप से जालन्धर भाजपा युवा मोर्चा ने भारी संख्या के साथ पुतला फूंक प्रदर्शन में हिसा लिया। जिसमे जिला जालंधर के अध्यक्ष पंकज जुल्का जिला महामंत्री सूर्या मिश्रा उपाध्यक्ष वरुण दुबे, सुधीर अहीर, हरीश हैप्पी, शेरू, मंडल अध्यक्ष गुरदेव संधू, अमित कुमार, गगन भगत, चेतन गर्ग, रजीव परमार, संजीव शर्मा मनी, गौरव राय, भुवन मल्होत्रा, बाबु अरोड़ा, पुनु, चिंटू, और अन्य अपने साथियों सहित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
-
नंगल में बन रहा है भव्य महादेव मंदिर और जंगम आश्रम
ऊना/ सुशील पंडित : महादेव के पुरातन भक्त परंपरा के ध्वजवाहक जंगम समुदाय ने जनता से अपील की है कि निक्कू नंगल के इंदिरा नगर में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर और जंगम आश्रम का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। महादेव के भक्त इस पुण्य कार्य में सहयोग कर सकते हैं। बिट्टू जंगम, सुनील जंगम और काला जंगम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि भगवान शिव के इस प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार का समय बहुत पहले ही बीत चुका था। अब नए सिरे से इस पौराणिक धरोहर को सहेजने के कार्य चल रहे हैं। नंगल डैम का यह मंदिर सतयुग काल से इस इलाके में श्रद्धा का केंद्र रहा है। जंगम समुदाय तन मन धन के साथ इस कार्य में जुटा है लेकिन श्रद्धालुओं के सहयोग के बिना यह पुन्य पूरा नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए महादेव के भक्त 9915258816 और 9991056470 पर संपर्क करके अधिक जानकारी ले सकते हैं। -
25 दिसंबर को विधायक भुटटो की माता की रस्म पगड़ी
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो की माताजी रत्नी देवी का 12 दिसंबर को निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए कर्म संस्कार 24 दिसंबर और धर्मशांति व रस्म पगड़ी 25 दिसंबर सोमवार को बंगाणा तहसील के चराड़ा तूतड़ू गांव में होगी जो कि विधायक भुट्टो का पैतृक गांव है। -
दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए : सीमा वशिष्ठ
ऊना/ सुशील पंडित : दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए। यह बात इन्नर व्हील क्लब क्लब की प्रधान सीमा वशिष्ट ने गुरुवार को ऊना से आठ किलोमीटर दूर देहलां गांव में आश्रय संस्था द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष होम में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में दिव्यांग व विशेष बच्चों को उचित शिक्षण/प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें समाज में स्वाबलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन विशेष बच्चों को समाज की दया की जरुरत नहीं, बल्कि इनकी हौंसला आफजाई करके इन्हें आत्म निर्भर बनाना चाहिए। जिससे वह आत्म सम्मान के साथ अपना जीवन जी सके। उन्होंने आश्रय संस्थान को इन्नर व्हील क्लब की तरफ से हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम को इन्नर व्हील क्लब की पूर्व प्रधान किरण भयाना ने भी संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार व संतुलित डाइट लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बच्चों को बाल्य काल से ही संतुलित आहार लेना चाहिए। जिससे वह तंदुरुस्त रह सके। इस अवसर पर दिव्यांग व विशेष बच्चों से केक भी कटवाया गया तथा सभी ने मिलकर नववर्ष के उपलक्ष्य में केक काटा। बच्चों को केक व पेस्टिज वितरित की गई। वहीं दिव्यांग बच्चों के लिए इन्नर व्हील क्लब ने आर्ट पेपर भी आश्रय संस्थान को डोनेट किए। जिससे बच्चे पेटिंग व अन्य कार्य कर सके। इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब प्रधान सीमा वशिष्ट, सचिव रमा कंवर, पूर्व प्रधान किरण भयाना, पूर्व प्रधान सुषमा वशिष्ट, सुमन पुरी, प्रियंका, कैशियर रेखा, कमलेश वशिष्ट व आश्रय संस्थान की स्टाफ सदस्य व बच्चे उपस्थित थे। -

एसजीपीसी चुनावों की वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
ऊना/ सुशील पंडित : शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के हेतू निर्वाचक नामावली तैयार करने बारे उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी चुनावों के दृष्टिगत 18 दिसम्बर से 12 जनवरी, 2024 तक सिख मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 से 31 जनवरी, 2024 तक हस्तलिखित(मनुस्क्रिप्ट) नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रख-रखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप 1 फरवरी तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 से 22 फरवरी तक सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 6(1) के तहत दावे और आपत्तियां भरी और प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी से 2 मार्च तक प्राप्त दावों/आक्षेपों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 से 15 मार्च, 2024 तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई हेतू तैयार कर लिया जाएगा तथा 20 मार्च को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए मतदाता की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए जिसके लिये अहर्ता की कट-ऑफ तिथि 21.10.2023 होगी। इसके अतिरिक्त मतदाता को सेल्फ अटेस्टेड आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड की कॉपी, नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो को प्रारूप 1 फॉर्म के साथ देना अनिवार्य होगा। उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के समस्त एसडीएम को पुनरीक्षण प्राधिकरण अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान बनाने के इच्छु सिक्ख मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी व शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी / सचिव के पास अपना आवेदन प्रारूप – 1 भर कर जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित प्रारूप 1 शीघ्र एसडीएम कार्यालय, पटवारी, ईओ एमसी से प्राप्त किए जा सकेंगे । उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि वे गुरूद्वारा प्रबंधक समितियों के साथ आवश्यक बैठक करें ताकि सही फॉर्म मतदाताओं तक पहुंच सके। बैठक में एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, जिला पंचायत अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।