Blog

  • पंजाबः पुलिस कमिश्नर ने लाइसैंसी हथियार धारकों को जारी किए सख्त निर्देश

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने लाइसेंस धारकों द्वारा लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना लाइसेंस प्राप्त हथियारों के दुरुपयोग, आर्म नियम, अधिनियम का उल्लंघन करने और आम जनता के जीवन और संपत्ति को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान 6 लाइसेंस धारकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निरस्त कर दिया गया है।

    पुलिस कमिश्नर ने फायर आर्म्स लाइसेंसधारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि कोई भविष्य में फायरआर्म्स लाइसेंसधारी, फायरआर्म्स नियम,फायरआर्म्स अधिनियम का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

  • झील पर खुला पहला Pizza ATM, 3 मिनट में होगा तैयार

    चंडीगढ़ः सुखना झील स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। क्योंकि अब पास में एक नया पिज्जा एटीएम खुल गया है। यह इनोवेटिव पिज्जा एटीएम चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CITCO) द्वारा स्थापित किया गया है। जो सिर्फ 3 मिनट में पिज्जा तैयार कर देता है।

    सिटको के अधिकारियों के मुताबिक, पिज्जा एटीएम उत्तर भारत में अपनी तरह का पहला एटीएम है। फिलहाल यह देश का एकमात्र चालू एटीएम है। यह अवधारणा फ्रांस में एक समान मशीन से प्रेरित किया गया था, लेकिन iMatrix वर्ल्डवाइड के स्थानीय लाइसेंसधारी, डॉ. रोहित शर्मा ने अपने मोहाली कारखाने में इस मशीन को और भी अधिक सुलभ बनाने की चुनौती ली।

    शर्मा ने खुलासा किया कि यह विचार मुंबई में इसी तरह के उद्यम की सफलता से पैदा हुआ था। हालांकि, महामारी से जुड़ी चुनौतियों के कारण इसे बंद करना पड़ा। वहीं अब सुखना झील पर खुले पीज्जा एटीम पर जनता की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही है। यह मशीन प्रतिदिन औसतन 100 पिज्जा और सप्ताहांत पर 200-300 पिज्जा बनाती है।

    एटीएम से पिज़्ज़ा उचित मूल्य पर उपलब्ध है। इन पिज़्ज़ा की कीमत डोमिनोज़ और पिज़्ज़ा हट जैसी लोकप्रिय श्रृंखलाओं से लगभग 35 प्रतिशत सस्ती है। मीडियम पनीर टिक्का पिज्जा जैसे विकल्पों की कीमत डोमिनोज़ में 560 रुपये की तुलना में सिर्फ 340 रुपये है। एटीएम सुविधा के साथ-साथ सामर्थ्य भी प्रदान करता है।

  • दर्दनाक हादसा: शादी के अगले दिन दूल्हे की मौ+त

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोहाना के गुढ़ा रोड स्थित ससुराल में पगफेरे की रस्म पूरी कर पत्नी के साथ जींद स्थित गांव खांडा खेड़ी लौट रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा दूसरी कार में टक्कर लगने से हुआ। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    हिसार के गांव खांडा खेड़ी निवासी प्रवीन कुमार की शादी 8 फरवरी को गोहाना के गुढ़ा रोड की युवती से हुई थी। प्रवीन कार में सवार होकर ससुराल आए थे। पगफेरे की रस्म पूरी होने के बाद वह शुक्रवार रात को अपनी पत्नी के साथ वापस गांव लौट रहा था। रात को जब वह गांव बुटाना के पास पहुंचे तो इसी दौरान हुए सड़क हादसे में प्रवीन की मौत हो गई। प्रवीन की कार दूसरी कार में टकरा गई। हादसे की सूचना बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रवीन के फूफा महेंद्र सिंह ने बताया कि एक दिन पहले तक घर में खुशियां छाई थी। हादसे के बाद से मातम पसरा है।

  • विदेश गए पंजाबी नौजवान की मौ+त

    चंडीगढ़ः विदेशी धरती से एक दुखद खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड गए 1 और पंजाबी की मौत हो गई है। युवक की पहचान 29 वर्षीय सौरव सैनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक काम करते वक्त मशीन में फंस गया था, जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद युवक की मौत हो गई। सौरव सैनी 2013 में न्यूजीलैंड गए थी। उसे न्यूजीलैंड पीआर मिल चुकी थी। 

  • कपूरथलाः चोरों को हौंसले बुलंद, 4 दुकानों को बनाया निशाना, देखें CCTV

    कपूरथलाः जिले में लगातार चोरी की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला देर रात चारबत्ती चौक के नजदीक से सामने आया है। जहां चोरों ने 4 दुकानों को निशाना है। इस दौरान चोर दुकानों से नगदी लेकर फरार हो गए। हालांकि चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़े है लेकिन 3 दुकानों में कोई नुकसान नहीं हुआ है। चोरों की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने औपचारिकता निभाकर सूचना संबंधित थाना को दी। वहीं दूसरी तरफ सिटी 2 अर्बन स्टेट के SHO मनजीत सिंह ने दावा किया कि जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

    बता दें कि चारबत्ती चौक के नजदीक 200 मीटर के दायरे में पिछले 3 सप्ताह में दर्जन से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी है। जिनमे कुछ पुलिस पर विश्वास न होने के चलते रिपोर्ट भी नहीं की गई है। लेकिन सिटी थाना पुलिस अभी तक किसी भी चोरी की वारदात को हल करने में सफल नहीं हुई है। जानकारी अनुसार जैन सुपर स्टोर के मालिक पंकज जैन, लवली बैकरी के मालिक नरिंदर सिंह, दशमेश मेडिकल हाल के मालिक बलवीर सिंह और पड्डा संस के मालिक मनजिंदर सिंह ने बताया कि जब वह सुबह आए तो दुकानों के ताले टूटे हुए थे। CCTV फुटेज में घटना कैद हुए है। देर रात 3 बजे के करीब अज्ञात चोरों ने इन दुकानों को निशाना बनाया है। 

    पीड़ित दुकान मालिको ने बताया कि दुकानों के ताले टूटने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी गई। जिसके एक घंटे बाद पीसीआर टीम ने आकर जाँच शुरू कर दी है। लेकिन लवली बैकरी, दशमेश मेडिकल हाल और पड्डा संस में कोई नुक्सान नहीं हुआ है। जबकि जैन सुपर स्टोर के मालिक पंकज जैन ने बताया कि गल्ले में पड़े लगभग एक लाख रुपए नगदी के अलावा कुछ चॉकलेट और अन्य सामान भी चोरी हुआ है। वहीँ चोर उनकी दुकान में लगे CCTV में भी कैद हुआ है।

  • पंजाबः आप पार्टी के जिला प्रधान पर तेजधार हथियारों से हमला कर आरोपी फरार, देखें CCTV 

    पठानकोट/अनमोलः पंजाब में एक तरफ आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार जो कि लोगों की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन दूसरी ओर जिले में हालात ऐसे हो गए है कि आम जनता की सुरक्षा तो दूर आप पार्टी के नेता भी अब सुरक्षित नहीं रहे है। दरअसल, ऐसा ही एक मामला पठानकोट में देखने को मिला है। एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें एक नौजवान पर कुछ लोगों द्वारा तेज हथियारों के साथ हमला किया गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं इस घटना की वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। जिसके बाद पुलिस ने घायल नौजवान के बयान लिए। बताया जा रहा है कि घायल नौजवान आम आदमी पार्टी का जिले पठानकोट में एससी विंग का जिला प्रधान है। जिस पर हमलावारों द्वारा तेज हथियारों से हमला किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल हरजीत सिंह ने बताया कि वह कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक के घर से वापस आ रहा था। इस दौरान रास्ते में वह एक ढाबे पर रुके जहां पर 2 नकाबपोशों द्वारा उन पर तेज हथियारों के साथ हमला किया गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी किसी के साथ भी कोई पुरानी रंजिश नहीं है। उस पर कातिलाना हमला क्यों हुआ और किसने करवाया इसके बारे में उसे कुछ भी नहीं पता है।

    वहीं दूसरी ओर इस बारे में जब पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला बीते दिन का है। जिनकी शिकायत उन्हें मिली है और सीसीटीवी फुटेज भी उन्हें मिली है। जोकि लगातार वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि जो नौजवान जख्मी हुआ है वह आप पार्टी से संबंधित है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और जख्मी नौजवान के आज बयान लिए जा रहे है। जिसके बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਭਾਜਪਾ ਦਾ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰੰਮਿ੍ਤਸਰ: ਕਾਂਗਰਸ ਆਗੂ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦੀ ਜਾਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤੀ ਟਿੱਪਣੀ ਦਾ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਸਖ਼ਤ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਚ ਓਬੀਸੀ ਮੋਰਚੇ ਨੇ ਖੰਨਾ ਸਮਾਰਕ ਬੀਜੇਪੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹਾਥੀ ਗੇਟ ਚੌਂਕ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦਿਆਂ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕ ਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਭਾਜਪਾ ਨੇਤਾਵਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੂੰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਮੁਆਫੀ ਮੰਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਇਹ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦਿੱਲੀ ਭਾਜਪਾ ਓਬੀਸੀ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੰਵਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੰਨੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਇਆ।

    ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਰਾਮ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਉਹ ਕਿਸੇ ਜਾਤ ਜਾਂ ਵਰਗ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਸਬੰਧਾਂ ਕਰ ਕੇ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਦਾ ਮਾਣ ਅਤੇ ਸ਼ਾਨ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਅੱਜ ਕਈ ਵੱਡੇ ਦੇਸ਼ ਵੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਪ੍ਰਭਾਵ ਕਬੂਲਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਹਰ ਅਹਿਮ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਅਗਵਾਈ ਦੀ ਆਸ ਰੱਖਦੇ ਹਨ। ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਹਾਥੀ ਗੇਟ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਤੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕ ਕੇ ਜੰਮ ਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੇਅਰ ਦੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਧਾਂਧਲੀ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਤੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲੱਗ ਰਹੇ ਹਨ ਉਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਹੱਥ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਹੁਣ ਮਾਮਲਾ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹ ਤੇ ਅਦਾਲਤ ਚੋਂ ਜੋ ਵੀ ਫੈਸਲਾ ਆਏਗਾ ਉਹ ਸਭ ਦੇ ਸਿਰ ਮੱਥੇ ਹੋਵੇਗਾ।

  • पंजाबः PRTC बस में आप नेत्री के साथ हुए हंगामें को लेकर पुलिस ने किया मामला दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिल में कुछ दिन पहले PRTC की सरकारी बस में महिला के हंगामा करने की वीडियो सामने आई थी। जिसमें महिला पर यात्रियों और बस ड्राइवर व कंडक्टर ने काफी देर तक बस रोकने के आरोप लगाए थे। उस दौरान महिला की एक व्यक्ति के साथ काफी बहसबाजी भी हुई थी। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, उक्त महिला आम आदमी पार्टी की नेत्री है।

    आम आदमी पार्टी की नेता नीतू वोहरा ने कहा कि वह 5 फरवरी को सुबह सवा नौ बजे समराला चौक से चंडीगढ़ जाने वाले फरीदकोट की सरकारी बस में चढ़ने लगी तो अचानक से बस ड्राइवर ने गाड़ी चला ली। उसने बस में चढ़ कर ड्राइवर और कंडक्टर को समझाया कि बस ध्यान से चलाओ वह गिरने वाली थी। ड्राइवर उससे विवाद करने लगा कि समराला चौक में बस स्टॉपेज नहीं है जबकि समराला चौक में सवारियों के लिए बाकायदा बस स्टाप बना हुआ है।

    नीतू का कहना है कि कुछ देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति अपनी सीट से उठकर उसके साथ बदतमीजी करने लगा। उसने बस को रुकवा कर उसे सार्वजनिक तौर पर प्रताड़ित करते हुए गालियां निकाल उसे बेइज्जत किया। वहीं एक व्यक्ति ने सार्वजनिक तौर पर बहसबाजी करते हुए मोबाइल नंबर तक मांग लिया। वहीं इस मामले को लेकर महिला ने थाने में शिकायत दी। मामले की जांच ASI जगदीश राज कर रहे है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस धारा IPC 354-A, 506 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

  • हाईवे पर कार पर आ गिरा प्लेन, लगी आग, देखिए वीडियो

    फ्लोरिडाः अमेरिका के फ्लोरिडा में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि विमान हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसकी टक्कर एक कार से हो गई। इसके बाद विमान आग का गोला बन गया। हाईवे पर जाम लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम फ्लोरिडा में एक छोटा विमान हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था लेकिन दूसरे वाहन से टकराने के बाद उसमें आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया। इस दुर्घटना में दो लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है।

    एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ ही सेकंड में विमान ने एक कार को चकनाचूर कर दिया। कुछ चालकों ने विमान को नीचे आता देख खुद को दूर कर लिया था और अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक फिल्मी सीन की तरह दिखाई दे रहा था। हम अपनी मौत से कुछ इंच ही दूर थे, वरना इसकी चपेट में हम भी आ जाते। बताया गया कि यह बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 जेट विमान था। यह विमान ने कोलंबस, ओहियो में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से नेपल्स जा रहा था, इसमें पांच लोग सवार थे।

    दुर्घटना से पहले पायलट ने ATC से सम्पर्क कर बताया था कि जहाज का इंजन खराब हो गया है। पांच लोगों में से तीन को जिन्दा बचा लिया गया लेकिन दो लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और फायरब्रिगेड समेत पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में लग गईं। अब इस मामले की जाँच की जा रही है कि असल में दुर्घटना की मुख्या वजह क्या थी। सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਾਨੂੰਨ ਰਾਹੀਂ ਸਰਕਾਰ ਤਖਤ ਹਜੂਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਹੱਦ ਨੂੰ ਕਰ ਰਹੀ ਖਤਮ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਸਰਬੱਤ ਖ਼ਾਲਸਾ ਵੱਲੋਂ ਥਾਪੇ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਭਾਈ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਨੇ ਮਹਾਰਾਸ਼ਟਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਜੂਰ ਸਾਹਿਬ ਨੰਦੇੜ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਆਪਣੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਲੈਣ ਨੂੰ ਸਿੱਖਾਂ ਦੀ ਹੱਦ ਲਈ ਵੰਗਾਰ ਦੱਸਿਆ ਹੈ। ਜਥੇਦਾਰ ਹਵਾਰਾ ਦੇ ਧਰਮ ਪਿਤਾ ਬਾਪੂ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਹਵਾਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨ ਬਾਅਦ ਮਿਲੇ ਸੁਨੇਹੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਅੱਜ ਹਵਾਰਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਪ੍ਰੋ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਹਾਰਾਸ਼ਟਰ ਦੀ ਏਕਨਾਥ ਸ਼ਿੰਦੇ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਧਾਰਮਿਕ ਮਸਲਿਆਂ ਚ ਦਖ਼ਲ ਦੇ ਕੇ ਸਿੱਖਾਂ ਦੀ ਅਤੇ ਗੁਰਧਾਮਾ ਦੀ ਹੋਂਦ ਨੂੰ ਖਤਰੇ ਵਿੱਚ ਪਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਕੁਝ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਤਖਤ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਜੂਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਕ ਗੈਰ ਸਿੱਖ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਉਸ ਵੇਲੇ ਸਿੱਖਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਕ ਬਦਲ ਕੇ ਸਿੱਖ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਹੁਣ ਤਾਂ 1956 ਦਾ ਐਕਟ ਬਦਲ ਕੇ ਸਿੱਖ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਦੀ ਨੁਮਾਇੰਦਗੀ ਖਤਮ ਕਰਕੇ 17 ਮੈਂਬਰੀ ਬੋਰਡ ਵਿੱਚੋਂ 12 ਮੈਂਬਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸਨੂੰ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਰੱਦ ਕਰਦੀ ਹੈ।

    ਇਹ ਆਮ ਪ੍ਰਚਾਰਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰੂਆਂ ਦਾ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਦਾ ਬਹੁਤ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਦੇ ਹਨ ਪਰ ਮਹਾਰਾਸ਼ਟਰ ਦੀ ਸ਼ਿਵ ਸੇਨਾ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਗਠਬੰਧਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਾਨੂੰਨ ਰਾਹੀਂ ਸਿੱਖਾਂ ਦੀ ਧਾਰਮਿਕ ਆਜ਼ਾਦੀ ਖੋਹ ਕੇ ਆਪਣੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਕਰ ਲਈ ਹੈ। ਇਸਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਗਿਆਨ ਗੋਦੜੀ, ਡਾਂਗ ਮਾਰ ਅਤੇ ਮੰਗੂ ਮੱਠ ਦੀ ਹੌਂਦ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਖਤਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਚਲਾਉਣ ਲਈ ਜੇਕਰ ਬ੍ਰਹਾਮਣ ਹੀ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਤਖਤਾ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਲਈ ਗੈਰ ਸਿੱਖ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਕਿਵੇਂ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ ਤੇ ਓਹਨਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਵਿੱਚ ਅਹੁਦੇ ਲੈਣ ਗਏ ਸਿੱਖਾਂ ਅਤੇ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀ ਕਮੀਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੂੰ ਸਵਾਲ ਕੀਤਾ ਕਿ ਤੁਹਾਡੇ ਹੁੰਦਿਆਂ ਨਵਾਂ ਕਾਨੂੰਨ ਬਨਾਉਣ ਦੀ ਸ਼ਿੰਦੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹਿੰਮਤ ਕਿਵੇਂ ਪੈ ਗਈ ਇਹ ਵੀ ਪਤਾ ਕਿੱਦਾਂ ਜਾਵੇ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਇੱਕ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀ ਫੌਜ ਰਾਹੀਂ ਸਿੱਖ ਗੁਰਧਾਮਾਂ ਦੀ ਤਬਾਹੀ ਕਰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਦੂਜੀ ਪਾਰਟੀ ਕਾਨੂੰਨ ਰਾਹੀਂ ਕਬਜ਼ਾ ਤੇ ਬੁਲਡੋਜ਼ਰ ਨਾਲ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਢਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਇਸਤੋਂ ਵੱਧ ਗੁਲਾਮੀ ਸਿੱਖਾਂ ਲਈ ਕੀ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ।

    ਜਥੇਦਾਰ ਹਵਾਰਾ ਨੇ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, ਹਰਿਆਣਾ ਸਿੱਖ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਨਾਮਵਰ ਸਿੱਖ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਆਪਸੀ ਮਤਭੇਦ ਭੁਲਾਕੇ ਨਵੇਂ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪੰਥਕ ਸ਼ਕਤੀ ਨੂੰ ਕੇਂਦਰਿਤ ਕਰਨ। ਜੇਕਰ ਅਜੇ ਵੀ ਅਸੀ ਇਕੱਠੇ ਨਾ ਹੋਏ ਤਾਂ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇਸਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ ਗੰਭੀਰ ਸੰਕਟ ਵੇਖਣਾ ਪੈ ਸਕਦਾ ਹੈ।ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੋਲਦੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿਰਸਾ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਰਕਾਬਗੰਜ ਸਾਹਿਬ ਪ੍ਰਤੀ ਆਪਣੀ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਉਸ ਦੇ ਉੱਪਰ ਅਸੀਂ ਕੋਈ ਵੀ ਬਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦੇਵਾਂਗੇ ਕਿਉਂਕਿ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿਰਸਾ ਸਭ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਅੱਖ ਨਾਲ ਦੇਖਦੇ ਹਨ ਇਸ ਦੇ ਅਸੀਂ ਉਸ ਦੇ ਉੱਪਰ ਕੋਈ ਵੀ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ ਕਰਾਂਗੇ।