
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा के उप चुनावों में मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने ऊना पहुंच कर मंगलवार 7 मई को अपना कार्यभार संभाल लिया है। मीनू सिंह बिष्ट 2011 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। निर्वाचन अधिकरी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोग चुनाव व्यय संबंधी कोई भी शिकायत सीधे व्यय पर्यवेक्षक से कर सकते हैं।


हुक्का, हुक्का फ्लेवर और तंबाकू किया बरामद
अमृतसरः जिले के लॉरेंस रोड में लगातार पुलिस द्वारा हुक्का बार चलाने वाले रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों और नशा विरोधी अभियान के तहत सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस ने लॉरेंस रोड क्षेत्र में रेस्तरां लव एट बाइट 2.0 में रेड की।
इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लॉरेंस रोड इलाके में रेस्टोरेंट लव एट बाइट 2.0 पर रेड की। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट का मालिक नियमित रूप से अपने ग्राहकों को सिगरेट, तंबाकू और हुक्का फ्लेवर सरेआम पिला रहा है।
जिस पर एसआई राजमहिंदर सिंह ने साथी कर्मचारियों के साथ रेस्टोरेंट पर छापेमारी करते हुए अमन चोरसिया पुत्र संत कुमार निवासी बोहड़ वाला सिवाला गोकल विहार बटाला रोड सदर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 3 हुक्के और हुक्का फ्लेवर और तंबाकू जब्त कर उसे जमानत पर गिरफ्तार कर लिया। इसके चलते आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

कपूरथलाः गांव बाणवाला हुसैनाबाद में एक घर को चोरों दवारा निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने चुराने की घटना घटी है। वारदात को अंजाम देने वाले चोर मुंह पर कपड़ा बांध कबाड़ी बनकर गांव में घूमते देखे गए है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर की चौंकी भुलाणा पुलिस ने मौके पर पहुंचे जांच शुरू कर दी है। और घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसकी पुष्टि भुलाणा चौकी इंचार्ज पूरनचन्द ने करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह पुत्र सोहन सिंह वासी गांव बाणवाला हुसैनाबाद ने पुलिस को बताया कि वह अर्बन एस्टेट कपूरथला में ड्राइवरी का काम करता है तथा उसकी पत्नी कपूरथला के एक निजी अस्पताल में काम करती है।
6 मई को सुबह वह तथा उनकी पत्नी रोजाना की तरह अपने काम पर गए हुए थे। और बच्चे भी स्कूल गए थे। दोपहर को लगभग 2 बजे जब उनकी पत्नी घर आई तो देखा घर का बाहरी दरवाजा टूटा हुआ था। और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। प्राथमिक जांच में घर में पड़ी अलमारी में पड़े लगभग 5 तोले के गहने (किट्टी सेट और 2 अंगूठियां ) गायब थे, जो चोरो ने चुराए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि घर के नजदीक लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो दो बाइक सवार युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर कबाड़ी वाले बनाकर घूम रहे थे। जिनमे से से एक उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जबकि दूसरा बाहर खड़ा रहा। दूसरी तरफ थाना सदर की चौकी हुसैनपुर इंचार्ज पूजन चंद ने बताया कि पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। और पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं जांच अधिकारी हरजिंदर पाल सिंह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कबाड़ी बन वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश कर रहे है।


पंचकूला : पुलिस ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। चुनावों के मद्देनजर पंचकूला बॉर्डर पर सीआरपीएफ और पंचकूला पुलिस द्वारा एक जॉइंट नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान चंडीगढ़ से आते हुए एक फॉर्च्यूनर कार को रोका गया। इसी दौरान कार की चैकिंग की तो, कार के पिछली सीट पर 13 लाख 50 हजार कैश पाया गया।
जांच अधिकारी सेक्टर-19 के इंचार्ज रामकरन सिंह ने बताया कि कार सवार मालिक जगीर सिंह जो कि सेक्टर-49 चंडीगढ़ रहते है। जिन्होंने बताया कि हम धकोली में एक जगह ली है। आज उसकी रजिस्टरी है। हम जीरकपुर तहसील जा रहे है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद सब पता लगाया जाएगा। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट परमजीत सिंह और ललित ड्यूटी इलेक्शन मजिस्ट्रेट भी बुलाए गए और मौके पर पूरी वीडियो ग्राफी की गई।

एक पिस्टल, मैगजीन, 12 जिंदा रौंद और गाड़ी बरामद
गुरदासपुर : पुलिस ने हेरोइन सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी दयामा हरीश कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत गुप्त सूचना के आधार पर सरबजीत सिंह उर्फ साबू निवासी नवां कट्टड़ां कलानौर के घर रेड की गई। पुलिस पार्टी को देखकर भागने की नीयत से आरोपी मकान की छत्त पर चढ़ गया। जिसको पुलिस पार्टी ने काबू कर लिया। उप कप्तान पुलिस एनडीपीएस-कम नारकोटिक्स गुरदासपुर अजय कुमार की मौजूदगी में तलाशी करने पर उसके हाथ में पकड़े जैकेट में 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कलानौर में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे का कारोबार करता है। जिसके खिलाफ पहले भी अलग-अलग धाराओं के तहत 4 मामले दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उससे एक पिस्टल, मैगजीन और 12 जिंदा रौंद बरामद किए गए है। इसी तरह पुलिस पार्टी ने नाका मल्लियां मोड़ चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को संदेह के आधार पर रोककर चेकिंग की गई।
कार में सवार हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी निवासी मल्लियां और जतिंदर सिंह निवासी शाहपुर कंडी से 420 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल करके और पूछताछ की जाएगी।

जांच के दौरान 700 मोबाइल फोन का हुआ खुलासा
अमृतसर : पिछले कई हफ्तों से शहर में रात के समय कुछ युवकों द्वारा मोबाइल फोन चोरी और आभूषण चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। जिस कारण पुलिस भी इन युवकों से परेशान थी। सुल्तानविंड पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ दीपू, आकाशदीप सिंह उर्फ काशी और सिमरन सिंह उर्फ सिम्मू के तौर पर हुई है।
इस संबंध में एडीसीपी सिटी वन डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई सप्ताह से शहर में हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से करीब 40 मोबाइल, सोने के आभूषण भी बरामद किए है। पुलिस अधिकारी डाॅ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने करीब 700 मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
इस दौरान आरोपियों ने कई कीमती आभूषणों की भी चोरी की है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी काला कच्छा गिरोह से प्रभावित होकर ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि यह पहले छोटी-मोटी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जिसके चलते उनके खिलाफ पहले भी अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इनके पास से 40 मोबाइल फोन बरामद किए गए है।