Blog

  • Phagwara News :  युवक की मौत से फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Phagwara News : युवक की मौत से फैली सनसनी, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : वाल्मीकि मोहल्ला सुभाष नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान विशाल निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

    मृतक के रिश्तेदार ज्योति निवासी वाल्मीकि मोहल्ला फगवाड़ा ने बताया कि विशाल उनकी मासी का बेटा था और उनके घर आया हुआ था। विशाल पूरी रात घर नहीं लौटा और उन्हें अगले दिन उसकी मौत की खबर मिली। ज्योति के अनुसार विशाल नशे का आदी था। इस मामले में स्थानीय निवासी धर्मवीर सेठी ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला चिट्टे (हेरोइन) से जुड़ा हुआ है।

    एडवोकेट रिंपी गिल ने आरोप लगाया कि गौरव के घर में विशाल की मौत हुई है, वहां से चिट्टे की सप्लाई की जाती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि नशा तस्करों और चिट्टे की सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी सुभाष नगर में युवक की मौके हो गई है। जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जाँच में पता चला कि मृतक दो दिन पहले फगवाड़ा में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था और परिवार विशाल को कुछ समय पहले नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवा चुका था। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। डॉक्टरों के स्पेशल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ताकि मौत के कारणों का पता चल सके कि मौत होने की वजह क्या है।

     

  • Punjab Cabinet Decisions: NEET छात्रों को फ्री बस यात्रा, 1,169 सरकारी नौकरियों को मंजूरी, उद्योग और बायोगैस परियोजनाओं को बढ़ावा

    Punjab Cabinet Decisions: NEET छात्रों को फ्री बस यात्रा, 1,169 सरकारी नौकरियों को मंजूरी, उद्योग और बायोगैस परियोजनाओं को बढ़ावा

    चंडीगढ़, 10 जून: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में छात्रों, युवाओं, उद्योगों और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने NEET परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए फ्री बस यात्रा, 1,169 सरकारी पदों पर भर्ती, बायोगैस परियोजनाओं की स्थापना और औद्योगिक नीति में संशोधन जैसे अहम निर्णय लिए। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार इन फैसलों का उद्देश्य छात्र कल्याण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास, स्वच्छ ऊर्जा और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देना है।

    NEET छात्रों और एक अटेंडेंट को मिलेगी फ्री बस यात्रा

    कैबिनेट ने NEET UG पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब और चंडीगढ़ में परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए मुफ्त बस सेवा को मंजूरी दी है। 3 मई 2026 को प्रस्तावित NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। छात्रों और उनके एक अटेंडेंट को 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज, PUNBUS और PRTC की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए छात्रों को केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा।

    1,013 लेक्चरर और 156 जूनियर इंजीनियरों की होगी भर्ती

    रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने स्कूल शिक्षा विभाग में लेक्चरर कैडर (Group-B) के 1,013 रिक्त पद भरने की मंजूरी दी है। साथ ही उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में एक बार के लिए 5 वर्ष की छूट भी दी गई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (PWD) में 156 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती को मंजूरी दी गई है। इनमें 127 पद जूनियर इंजीनियर (सिविल) और 29 पद जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के हैं। भर्ती पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) के माध्यम से की जाएगी।

    पटियाला और जालंधर में लगेंगी बायोगैस परियोजनाएं

    कैबिनेट ने पटियाला और जालंधर नगर निगम क्षेत्रों में 100-100 टन प्रतिदिन क्षमता वाली Wet Waste Based Compressed Biogas (CBG) परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से गीले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान होगा, लैंडफिल का दबाव कम होगा, स्वच्छता में सुधार आएगा और नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन बढ़ेगा। साथ ही जैविक खाद के उत्पादन और मीथेन उत्सर्जन में कमी लाने में भी मदद मिलेगी।

    सिविल सेवा नियमों और औद्योगिक नीति में बदलाव

    कैबिनेट ने पंजाब सिविल सर्विसेज नियम, 1994 में संशोधन को भी मंजूरी दी है। अब यदि दो उम्मीदवारों की मेरिट और जन्मतिथि समान होती है तो उनकी वरिष्ठता न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों या ग्रेडिंग के आधार पर तय की जाएगी। इसके साथ ही पंजाब इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस डेवलपमेंट पॉलिसी-2026 में भी संशोधन किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत वित्तीय प्रोत्साहन केवल MSME इकाइयों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अन्य मौजूदा औद्योगिक इकाइयों को भी लाभ मिलेगा। सरकार का मानना है कि इन सुधारों से निवेश को बढ़ावा मिलेगा, उद्योगों का विस्तार होगा और पंजाब देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।
  • Punjab News: 25 जून से शुरू होगी विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया, चुनाव विभाग पूरी तरह तैयार

    Punjab News: 25 जून से शुरू होगी विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया, चुनाव विभाग पूरी तरह तैयार

    चंडीगढ़, 10 जून: पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) अनिंदिता मित्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूचियों की शुद्धता और पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह बात विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 को लेकर आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर कही। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देशों के अनुसार 8 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के सभी 23 जिलों और 117 विधानसभा क्षेत्रों से करीब 650 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

    25 जून से शुरू होगा घर-घर जाकर सत्यापन अभियान

    मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्यभर में 25 जून 2026 से विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और जानकारी का अद्यतन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पंजाब का चुनाव विभाग इस महत्वपूर्ण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ लागू करने की अपील की।

    11 से 24 जून तक BLO और BLA का प्रशिक्षण

    अनिंदिता मित्रा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 11 जून से 24 जून 2026 तक राज्य के सभी जिलों में बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) और बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ संवाद भी किया और मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न सवालों के जवाब दिए। साथ ही आईटी विशेषज्ञों ने अधिकारियों को विभिन्न डिजिटल मॉड्यूल और तकनीकी प्रणालियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, ताकि अभियान को सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी (ADEOs), निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (EROs), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AEROs), चुनाव तहसीलदार, जिला मास्टर लेवल ट्रेनर (DMLTs) और तकनीकी कर्मचारी शामिल रहे।
  • Jalandhar News : National Eye Care Hospital के Dr piyush Sood के चुम्मा चाटी की Video Viral

    Jalandhar News : National Eye Care Hospital के Dr piyush Sood के चुम्मा चाटी की Video Viral

    जालंधर : National Eye Care Hospital के Doctor piyush Sood की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। पत्नि डॉक्टर मीनाक्षी सूद द्वारा आत्महत्या के बाद अब डॉक्टर पियूष की युवती के साथ एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसकी पुष्टि मृतका Doctor Meenakshi Sood के परिजनों ने की है।
    यह CCTV वीडियो अस्पताल की बताई जा रही है। जिसमे डॉक्टर पियूष सूद एक युवकी के साथ चुम्मा चाटी करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि इस वीडियो को खुद मृतका डॉक्टर मीनक्षी सूद ने अस्पताल से निकलवाया था। वीडियो को देखने के बाद ही दोनो के रिश्ते में दरार आई थी। परिवार का आरोप है कि डॉक्टर पीयूश ने पत्नी डॉक्टर के नाम पर थार का लोन लिया था। मृतका की मां ने कहा कि उसे नहीं पता कि बेटी ने सुसाइड किया है या उसका कत्ल हुआ है। पोस्टमार्टम होने पर पता चल पाएगा कि असली कारण क्या है। मेरी बेटी के नाम पर डॉक्टर पीयूश ने 45 लाख रुपए का लोन लिया था। जो गाड़ी और अस्पताल के नाम पर था। वहीं पिता ने कहा कि अस्पताल में ही काम करने वाली किसी लड़की के साथ दामाद के नाजायज संबंध थे। बेटी को इसका शक हुआ तो बेटी ने अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले। जिससे डॉक्टर पीयूश युवती के साथ सबंधों की पुष्टि हुई। ये फुटेज उन्होंने पुलिस को भी दी है। पिता ने कहा डॉक्टर पीयूश बेटी को पीटता था। वह पिता है इसलिए बेटी को हर हाल में बसाना चाहता था। पियूष ने मीनाक्षी का पहले भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की है। मृतका के पिता के अनुसार बेटी मार पिटाई से तंग थी, इसलिए वह डॉक्टर पीयूश से अलग रहने लगी। जुलाई 2025 से बेटी अलग रह रही थी। अब 2026 जून में वह अपना मकान लेने का प्लान बना रही थी। मकान लेने के लिए कुछ दिन पहले जब बैंक में गई तो पता चला कि उसने नाम पर 2.5 Crore का लोन चल रहा है। जबकि कागजों पर उसके साइन भी नहीं थे। पिता प्रमोद ने बताया कि अब बेटी तलाक लेना चाहती थी। मैंने बेटी को कहा था कि तुम्हारा कोर्ट से तलाक करवा देते हैं। तुम कुछ देर रुक जाओ। इस बीच लोन की बात पता चल गई जिससे बेटी परेशान हो गई। मिनाक्षी कपूरथला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थी। पिता ने कहा कि डॉक्टर पीयूश ने बेटी को मरने के लिए मजबूर किया है। परिवार की मांग है कि पुलिस डॉक्टर पीयूश को अरेस्ट करे और इंसाफ दिलाएं।  
  • ऊना पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, घर से 13.862 किलो चूरा पोस्त बरामद

    ऊना पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, घर से 13.862 किलो चूरा पोस्त बरामद

    ऊना सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के मकान से 13 किलो 862 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना हरोली में तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हीरां थड़ा में छापेमारी की। इस दौरान सतनाम सिंह पुत्र स्वर्गीय करतार सिंह निवासी गांव व डाकघर हीरां थड़ा, तहसील हरोली, जिला ऊना के मकान की तलाशी ली गई।
    तलाशी के दौरान पुलिस को मकान से 13 किलो 862 ग्राम चूरा पोस्त/भुक्की बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। जिला पुलिस ऊना ने दोहराया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
  • Dr Meenakshi Sood Suicide Case: National Eye Care Hospital के Dr. Piyush Sood Extra Marital Affair के लगे आरोप

    Dr Meenakshi Sood Suicide Case: National Eye Care Hospital के Dr. Piyush Sood Extra Marital Affair के लगे आरोप

    •  Hospital मे चुम्मा चाटी की वीडियो भी आई सामने
    • परिवार का आरोप : बेटी के नाम पर डॉक्टर ने लिया था 2.5 Crore का Loan
    जालंधर, 6 जून: (Dr Meenakshi Sood Suicide Case) जालंधर में महिला डॉक्टर डॉ. मीनाक्षी सूद की संदिग्ध मौत के बाद मामला लगातार चर्चा में है। मृतका के परिवार ने उनके पति और नेशनल आई केयर हॉस्पिटल (National Eye Care Hospital) से जुड़े डॉक्टर पियूष सूद (Dr. Piyush Sood) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना कर रही थी। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

    45 लाख और 2.5 करोड़ रुपये Loan को लेकर विवाद

    मृतका के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अक्टूबर 2018 में डॉक्टर पियूष सूद के साथ हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद एक थार (Thar) गाड़ी खरीदी गई, जिसका लोन डॉ. मीनाक्षी के नाम पर लिया गया था। परिजनों का दावा है कि उस लोन की किश्तें भी मीनाक्षी अपनी सैलरी से भर रही थीं।

    मारपीट और Extra Marital Affair के आरोप

    मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। उनका कहना है कि कई बार दामाद खुद फोन कर यह स्वीकार करता था कि उसने मीनाक्षी को पीटा है और बाद में माफी मांगता था। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर पियूष सूद का अस्पताल में काम करने वाली एक महिला के साथ कथित Extra Marital Affair था। पिता का दावा है कि जब मीनाक्षी को इस बात का शक हुआ तो उन्होंने अस्पताल के CCTV फुटेज की जांच की। परिवार का कहना है कि फुटेज में दोनों को साथ देखा गया और संबंधित वीडियो पुलिस को भी सौंपे गए हैं। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी उनकी बेटी का गला घोंटकर जान लेने की कोशिश की गई थी। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस जांच जारी है। परिजनों के अनुसार, डॉ. पियूष सूद ने मीनाक्षी के नाम पर करीब 45 लाख रुपये का लोन लिया था, जो कथित रूप से गाड़ी और अस्पताल से संबंधित था। पिता ने बताया कि जुलाई 2025 से उनकी बेटी अलग रह रही थी और अपना नया घर खरीदने की योजना बना रही थी। कुछ दिन पहले जब वह बैंक पहुंची तो उसे पता चला कि उसके नाम पर करीब 2.5 करोड़ रुपये का Loan चल रहा है। परिवार का दावा है कि संबंधित दस्तावेजों पर मीनाक्षी के हस्ताक्षर भी नहीं थे। इस जानकारी के सामने आने के बाद वह काफी तनाव में रहने लगी थीं।

    तलाक लेने की तैयारी कर रही थीं मीनाक्षी

    मृतका के पिता के अनुसार, लगातार विवाद और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर मीनाक्षी अपने पति से तलाक लेना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि परिवार इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया शुरू करने पर विचार कर रहा था। पिता का कहना है कि वैवाहिक विवाद, कथित आर्थिक दबाव और Loan से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद उनकी बेटी मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

    पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    मृतका की मां ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है या फिर उसकी मौत किसी अन्य परिस्थिति में हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गहन जांच की जाए और यदि जांच में किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।      
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की

    शिमला: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य और आयोग के सदस्यों निरुपम चकमा व डॉ. आशा लकड़ा ने आज यहां लोकभवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। आयोग के संयुक्त सचिव अमित निर्मल, निदेशक पुरेंदु कांत एवं पी. कल्याण रेड्डी भी उनके साथ शामिल थे। आयोग हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शिमला में हैं।

     

  • भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय दीपकमल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रदेश स्तरीय समीक्षा एवं कार्ययोजना बैठक तथा एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने विशेष रूप से शिरकत कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, सांसद राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार सहित प्रदेशभर के भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने संगठन द्वारा हाल ही में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों का फीडबैक लिया। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा पार्टी की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर तय किए गए कार्यक्रमों को बूथ एवं मंडल स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर चलने वाला राजनीतिक संगठन है। संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर, अभ्यास वर्ग और समीक्षा बैठकें आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऊना में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तय किए गए कार्यक्रमों को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण शिविर से प्राप्त मार्गदर्शन और कार्ययोजना के आधार पर भाजपा संगठन प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर कार्य करेगा। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत मंथन किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
       
  • Punjab News : Forever Spa Centre में पुलिस की Raid , देखें वीडियो

    Punjab News : Forever Spa Centre में पुलिस की Raid , देखें वीडियो

    विदेशी लड़कियों सहित महिला मैनेजर गिरफ्तार

    मोहाली : जीरकपुर शहर में होटलों और स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के अवैध धंधे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत जीरकपुर पुलिस ने शनिवार को वीआईपी रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर अचानक छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से 6 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि मौके से एक महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया।

    इस मामले में जानकारी देते हुए महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। जानकारी मिली थी कि वीआईपी रोड के Forever Spa Centre में मसाज सेवाओं की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा और मौके से 6 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    रेस्क्यू की गई युवतियों में से दो विदेशी नागरिक अन्य युवतियां दिल्ली और उत्तराखंड की रहने वाली हैं। पुलिस सभी युवतियों की पहचान, दस्तावेजों तथा उन्हें यहां तक लाने वाले नेटवर्क की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर की महिला मैनेजर को भी हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों को विशेष सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही थीं।

    पुलिस ने मोबाइल फोन, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों और संभावित रैकेट की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य नाम सामने आते हैं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    शहर में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने स्पा सेंटरों और होटलों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संस्थानों की नियमित जांच की जाए। ताकि गैरकानूनी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

     

  • Jalandhar News: Main Market में ट्रांसफॉर्म के नीचे लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Main Market में ट्रांसफॉर्म के नीचे लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मछली मार्केट में स्थित ट्रांसफॉर्मर के नीचे कूड़े के ढेर को आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने ट्रांसफॉर्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसका धुआं दूर तक दिखाई देने लगा लेकिन किसी ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश नहीं की। लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

    बिजली विभाग के अधिकारी राजा बताया कि उन्हें फायर ब्रिगेड की ओर से सूचना मिली थी कि मछली मार्केट में ट्रांसफॉर्मर को आग लगी है, जिसके बाद उन्होंने सप्लाई को बंद कर दिया और फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने आग पर काबू पाया, वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी राजिंदर कुमार सहोता ने बताया कि उन्हें कंट्रोल पर सूचना मिली थी कि मछली मार्केट के पास ट्रांसफॉर्मर के नीचे आग लगी हुई है, जिसके बाद में टीम सहित एक गाड़ी को लेकर मौके पर पहुँचे।

    उन्होंने बिना देरी किए आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। ट्रांसफॉर्मर के नीचे लोग कूड़ा के होने के कारण व ज्यादा गर्मी के कारण आग लगी है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर अगर पूरी तरह आग की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन उनकी टीम ने समय से पहले आग पर काबू पा लिया।