Blog

  • Indigo संकट के बीच कंपनी के Chairman का आया बयान, यात्रियों से मांगी माफी

    Indigo संकट के बीच कंपनी के Chairman का आया बयान, यात्रियों से मांगी माफी

    नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन इंडिगो एक हफ्ते तक चली परेशानी के बाद अब सामान्य स्थिति में आ रही है। लंबे समय तक लगातार उड़ानें रद्द रही, उड़ानों में देरी से परेशान होने के कारण हजारों यात्रियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। ऐसे में अब कंपनी के चेयरमैन और गैर स्वतंत्र निदेशक विक्रम सिंह मेहता ने एक वीडियो शेयर कर एयरलाइन की गलती स्वीकार की है। इसको लेकर उन्होंने माफी भी मांगी है।

    नियमित शैड्यूल में उड़ानें भर रही एयरलाइन

    8 मिनट के वीडियो में उन्होंने साफ कह दिया है कि कंपनी अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर ठीक नहीं उतर पाई और यह स्थिति एयरलाइन के लिए एक गंभीर सीख है। डायरेक्टर ने यह भी बताया कि 3 दिसंबर से शुरु हुई अचानक फ्लाइट्स के रद्द होने की व्यवस्था ने कंपनी का पूरा नेटवर्क ही अस्त व्यस्त कर दिया था परंतु अब फ्लाइट्स का परिचालन पूरी तरह ठीक हो गया है। एयरलाइन फिर से नियमित शैड्यूल में उड़ानें भर रही है।

    पायलट नियमों पर भी दिया जवाब

    सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी रिपोर्टें भी थी जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि इंडिगो ने नए पायलट आराम समय के नियमों का पालन करने से बचने के लिए जानबूझकर उड़ानें रद्द की हैं। मेहता ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि एयरलाइन ने जुलाई और नवंबर दोनों चरणों में पायलट थकान संबंधी नियमो का पूरी तरह पालन किया है। कभी भी इनका उल्लंघन करने की कोशिश नहीं की। उनका यह कहना है कि कंपनी पर लगाए गए ये आरोपी बिल्कुल झूठे हैं और उनका कोई भी आधार नहीं है।

    जांच और सुधार नियमों का दिया जाएगा ध्यान

    मेहता ने बताया है कि उड्डयन महानिदेशालय के द्वारा पहले ही पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इंडिगो ने बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों को भी शामिल करने का फैसला किया है ताकि इस अव्यवस्था के वास्तविक कारण का पता चल पाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न आए। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड संकट के समय पूरी तरह से एक्टिव रहा और नेटवर्क को स्थिर करने के लिए सीईओ पीटर एल्बर्स के साथ-साथ सीनियर अधिकारियों के साथ लगातार काम कर रहा था।

    एयरलाइन टीम के द्वारा हो रही बैठकें

    चेयरमैन ने बताया कि इंडिगो अब फिर से अपना नियमित संचालन पर लौट आई है। रोज 1900 से ज्यादा उड़ानों के साथ 138 गंतव्यों तक की सेवाएं सामान्य तौर पर संचालित हो रही है परंतु उन्होंने यह भी माना है कि यात्रियों का भरोसा वापिस जीतना थोड़ा मुश्किल होगा। अंत में उन्होंने यही कहा है कि हमसे गलती हुई है भरोसा शब्दों के साथ नहीं काम के साथ वापिस आएगा।      
  • Elon Musk के Tweet ने दिए संकेत, भारत में जल्द शुरू हो सकती है Starlink Service

    Elon Musk के Tweet ने दिए संकेत, भारत में जल्द शुरू हो सकती है Starlink Service

    टेकः स्टारलिंक सर्विस का भारत में बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इसकी कीमत का खुलासा भी हुआ था। इसी बीच एलन मस्क ने भारत में सैटेलाइट सर्विस की लॉन्चिंग पर चुप्पी तोड़ दी है। Elon Musk ने एक्स पर ट्वीट करके कहा कि स्टारलिंक भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए तैयार है। ट्वीट से संकेत मिल रहे हैं कि सर्विस भारत में जल्द शुरू हो सकती है। हालांकि, लॉन्च के लिए अभी भी अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते एलन मस्क ने लिखा कि भारत में स्टारलिंक अपनी सर्विस देने के लिए तैयार है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीट में बताया कि भारत में सैटेलाइट की मदद से दूरदराज के इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए Starlink (SpaceX) की वाइस प्रेसिडेंट LaurenDreyer और उनकी सीनियर लीडरशिप टीम ने भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की। इसका उद्देश्य देश के आखिरी छोर तक सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट की पहुंच को बेहतर बनाना है।

    हाल ही में, स्टारलिंक ने गलती से भारतीय कीमतों को ऑनलाइन लिस्ट कर दिया था। इसके अनुसार, स्टारलिंक का मंथली प्लान 8,600 रुपये और हार्डवेयर की कीमत 34,000 रुपये थी। कंपनी ने तुरंत साफ किया कि वेबसाइट को लाइव करने का इरादा नहीं था, यह एक तकनीकी गड़बड़ थी। इसके बाद एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में इसकी कीमत 2500 से 3500 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    लॉन्च होने में क्यो हो रही देरी
    किसी भी नई सर्विस को लॉन्च करने के लिए नियामक की मंजूरी मिलना बहुत जरूरी होता है। भारत में, दूरसंचार और प्रसारण से संबंधित नियमों का पालन करना होता है। स्टारलिंक को भी इन सभी नियमों को पूरा करना होगा ताकि वह देश में अपनी सेवाएं दे सके। यही कारण है कि अंतिम मंजूरी मिलने में थोड़ा समय लग रहा है।

  • Haryana News: पहले ग्राहक बनकर की रेकी, बाद में शटर काटकर लुटेरों ने उड़ाए गहने, देखें वीडियो

    Haryana News: पहले ग्राहक बनकर की रेकी, बाद में शटर काटकर लुटेरों ने उड़ाए गहने, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर के सेक्टर-16 के साथ सटी राजीव कॉलोनी में स्थित राजमोहन ज्वैलरी शॉप में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोरी करने से पहले आरोपी ग्राहक बनकर दुकान पर आए थे और चांदी के गहने देखने के बहाने पूरी दुकान की रेकी कर गए। अगले ही दिन देर रात उन्होंने दुकान का शटर गैस कटर से काटकर बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया।

    दुकान मालिक सौरभ ने बताया कि आरोपी युवक दुकान पर सामान्य ग्राहक की तरह आया था और चांदी की रिंग, नोज पिन, चुटकी, नाटियां और अन्य चांदी के आर्टिकल्स देखने के बहाने दुकान का मुआयना करता रहा। सौरभ के मुताबिक, अगले दिन जब उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि शटर कटा हुआ था और दुकान से काफी चांदी का सामान गायब था। चोर पूरे गहने समेटकर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला की डीसीपी और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दुकान का निरीक्षण किया और शटर काटने में इस्तेमाल किए गए औजारों के निशानों सहित मौके से साक्ष्य जुटाए।

    सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सिंहराज ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि चोरी पूरी प्लानिंग के साथ की गई है और आरोपी पहले से ही दुकान की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

  • Jalandhar News: मेन मार्किट में 4 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन मार्किट में 4 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं 4 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। ताजा मामला बस्ती 9 में स्थित स्पोर्ट्स मार्किट से सामने या आया है। मामले की जानकारी देते हुए डिंगरा ने बताया कि देर रात यूनिफार्म एजेंसी, सिरी स्पोर्ट्स की दुकान, कमाकी और न्यू शोरुम को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों द्वारा दुकान के शटर नहीं तोड़े गए और वह कॉपर की तारें काटकर ले गए।

    इस घटना को मार्किट एसोसिएशन में रोष पाया जा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि एक माह पहले भी चोरी हो चुकी है। वहीं स्पोर्ट्स मार्किट के प्रधान ने कहा कि मार्किट में दुकानों को चोर बार-बार निशाना बना रहे है। पुलिस को कई बार शिकायत की जाती है, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक एक भी चोर को काबू नहीं किया गया। प्रधान ने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग करके पैसे कमाने में व्यस्त है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार ने कहा कि चोर पेडिंग से छत पर गए और 4 दुकानों की कॉपर की तारें काटकर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने चोरों को जल्द काबू करने की अपील की है।

    मार्किट के दुकानदारों ने पेट्रोलिंग की जाने और नाके लगाने की अपील की है। उनका कहना है कि नाके एक जगह पर फिक्स ना किए जाए, उसे बार-बार बदला जाए। वहीं व्यक्ति का आरोप है कि इसी दुकान से एक साल पहले चोरी हुई थी और उस दौरान चोर को काबू कर लिया गया था, लेकिन पुलिस ने उस दौरान कहा कि वह चोर नहीं है, जिसके बाद चोर को छोड़ दिया गया।

    बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि 3 से 4 बार पुलिस को शिकायतें पहले ही कर चुके है, लेकिन कोई हल नहीं हो रहा। जिसको लेकर काफी समय तक दुकानदारों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वह 5 मिनट में घटना स्थल पर पहुंच गए। हालांकि उन्होंने चोर को छोड़े जाने की बातों से इंकार कर दिया।

     

  • नदी में नहाने गए दोस्तों के साथ हुआ हादसा, ASI के बेटे सहित 3 की मौत

    नदी में नहाने गए दोस्तों के साथ हुआ हादसा, ASI के बेटे सहित 3 की मौत

    जांजगीर-चांपाः जिले की हसदेव नदी में डूबने से 3 छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। रेस्क्यू टीम ने 26 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार सुबह तीनों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान नेल्सन लकड़ा (15), युवराज राठौर (14) रुद्र सिंह राज (11) के रूप में हुई है। इनमें नेल्सन लकड़ा के पिता नजारियूस सक्ती जिले में ASI के पद पर तैनात हैं। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

    नेल्सन लकड़ा, रुद्र सिंह राज, युवराज राठौर।
    नेल्सन लकड़ा, रुद्र सिंह राज, युवराज राठौर।

    जानकारी मुताबिक, स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीनों दोस्त बुधवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल से हनुमान धारा नहाने गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने बच्चों की तलाश शुरू की। त्रिदेव घाट के पास उनकी साइकिल, कपड़े और चप्पलें मिलीं, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद SDRF और पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया। मृतक रुद्र (कक्षा 5), युवराज (कक्षा 8), और नेल्सन (कक्षा 9) तीनों जगदल्ला कॉलोनी स्थित मनका पब्लिक स्कूल के छात्र थे।

    बच्चों के लापता की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस, SDRF टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। SDM पवन कोसमा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चों की खोजबीन के लिए हसदेव नदी का जल प्रवाह अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, ताकि तलाशी अभियान में तेजी लाई जा सके। बुधवार को दिन में तीनों बच्चों की तलाश लगातार जारी रही, लेकिन शाम होने के बाद अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। आज सुबह तलाशी के दौरान तीनों के शव बरामद किए गए।

  • Punjab News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुई गैंगवार, पेशी पर आए व्यक्ति का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुई गैंगवार, पेशी पर आए व्यक्ति का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    अबोहरः फाजिल्का ज़िले के अबोहर में कोर्ट कॉम्प्लेक्स में गोलियां चलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जहां कोर्ट में पेशी पर आए व्यक्ति पर कोर्ट कॉप्लैक्स में हमलावारों ने चला दी। गई। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि कोर्ट में आरोपी आर्म्स एक्ट मामले में पेशी पर आया था। इस दौरान मारुति कार में सवार 3 नौजवान आए और उन्होंने गोलियां चला दी। हमलावारों ने कुल 6 गोलियां चलाई। इस घटना में आकाश उर्फ गोलू पंडित गोलियां लगने से घायल हो गया।

    आकाश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों की पहचान हो गई है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों में गैंगवार को लेकर विवाद हुआ है और दोनों पक्षों के आरोपियों पर पहले से मामलें दर्ज है। वहीं व्यक्ति ने कहा कि इस घटना में लोगों में डर का माहौल पाया जा रहा है। बार रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर आरोपियों के बारे में पता चल पाएगा।

    वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि गोलियां चलने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया, लेकिन लोगों से पता लगा कि दोनों में पहले से विवाद चल रहा था। इस दौरान आरोपी कोर्ट में पेशी पर आया था और उस पर कार सवारों ने आकर गोलियां चला दी। व्यक्ति ने कहा कि कॉम्पलैक्स में 7 कोर्ट चल रही है, ऐसे में सरेआम गोलियां चलने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना स्थल पर पुलिस को खोल भी बरामद हुए है। व्यक्ति ने कहा कि उन्हें लोगों से पता चला है कि आरोपियों ने पहले आकाश नामक व्यक्ति की रेकी की थी। उन्होंने कहा कि क्रमिनिल को कोई डर नहीं है, जिसके कारण उन्होंने गोलू पंडित के कोर्ट में पेशी पर आते ही उस पर गोलियां चला दी।

  • Punjab News: डेढ़ महीने बाद FIR, पटाखा फेंकने से लगी थी आग, देखें CCTV

    Punjab News: डेढ़ महीने बाद FIR, पटाखा फेंकने से लगी थी आग, देखें CCTV

    लुधियानाः दिवाली की रात घर में आग लगने और घर के बाहर खड़ी गाड़ी राख होने के मामले में पुलिस ने डेढ़ महीने बाद आरोपियों पर FIR दर्ज की है। थाना टिब्बा में पीड़ित राकेश मोहन ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद FIR दर्ज की है।

    जानकारी अनुसार एक पड़ोसी ने गली में पटाखे चलाते समय एक घर में पटाखा फेंक दिया, जिससे घर में आग लग गई। घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में दो आरोपी शरारत की नीयत से घर में पटाखे फेंक रहे है।
    राकेश मोहन ने बताया कि वह जीके एस्टेट ब्लॉक-ए, टिब्बा रोड स्थित मकान नंबर 108 के रहने वाले है।

    पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि आरोपी गुरवंत सिंह और कमल बजाज नामक दो व्यक्तियों ने घर में पटाखे जलाकर फेंके थे, जिससे घर और गाड़ी में आग लगी थी। आग लगने से करीब 5 लाख से अधिक का उनका नुकसान हुआ है।

  • पोर्न स्टार बनने का पागलपन!, पत्नी संग अश्लील वीडियो बना Social Media पर किए Viral

    पोर्न स्टार बनने का पागलपन!, पत्नी संग अश्लील वीडियो बना Social Media पर किए Viral

    रीवाः जिले में पति पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के मन में पोर्न स्टार बनने का इतना पागलपन सवार हुआ कि उसने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी वह फरार चल रहा है। उसकी लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई है।

    जानकारी देते पीड़िता के भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी 10 मई को हुई थी। शुरुआत से ही दहेज को लेकर तनाव बना हुआ था। शादी से पहले भी 3 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें से 2 लाख रुपए दिए गए थे। शेष रकम के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था। भाई के अनुसार, “मनचाही रकम न मिलने की नाराजगी में उसने यह घिनौना कदम उठाया। वह लगातार बहन को परेशान करता रहा। हमें भी धमकियां देता रहा।” शुरुआत में समान थाना पुलिस ने मामले में जीरो पर कायमी की थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर होते ही FIR दर्ज कर ली गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुंबई भाग गया है।

    वहीं प्रारंभिक जांच में पुलिस को हैरान करने वाली बाते पता चली। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था। वह पोर्न वीडियो के किरदारों को अपना आइडल मानता था और खुद को “स्टार” बनने की चाहत में पत्नी के साथ 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया। जब पत्नी ने वीडियो वायरल होने पर इसका विरोध किया तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह जानबूझकर किया है और उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका मकसद था कि लोग वीडियो देखकर उसे पहचानें और वह “पॉपुलर” हो जाए।

    वीडियो वायरल होने से आहत पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने वीडियो रिश्तेदारों और दोस्तों तक भेज दिया, जिससे वह सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रही है। उसने कहा,“उसने मुझे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। अब हर जगह से फोन आ रहे हैं। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वह इंसान नहीं, दरिंदा है।” उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरी ओर सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पुलिस टीम जल्द ही मुंबई दबिश देने वाली है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: टिप्पर चालक ने बाइक सवार को कुचला, चेहरे से सिर्फ कान दिख रहा, देखें वीडियो

    Punjab News: टिप्पर चालक ने बाइक सवार को कुचला, चेहरे से सिर्फ कान दिख रहा, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना बस्तीजोधेवाल के अधीन आते इलाके में भीषण सड़क हादसे में नौजवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नूरवाला रोड पर टिप्पर चालक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मुंह बुरी तरह से पिचक गया और सिर्फ कान ही दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी और चालक को पकड़ लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले गई। पुलिस ने टैंपू में बाइक सवार का शव रखकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार नौजवान 30 साल का है और उसके कब्जे से क्रिकेट की किट और जेब से राजू टी स्टाल की पर्चियां बरामद हुई है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News: हिरासत से बाहर आते भाना सिद्धू ने किया ऐलान, दोबारा आकर करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हिरासत से बाहर आते भाना सिद्धू ने किया ऐलान, दोबारा आकर करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाना सिद्धू एक बार फिर से महानगर में आकर प्रदर्शन करेंगे। धनौला पुलिस द्वारा एक दिन हिरासत में रखे जाने के बाद वह बाहर आते ही ऐलान कर दिया। भाना सिद्धू ने कहा कि वह कल 12 तारीख को एजंट माफिया के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन जालंधर में करेंगे। उन्होंने बताया कि रातें थानों में काटनी पड़ रही हैं, लेकिन वे यह सब जनता और उनके मुद्दों के लिए सह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जालंधर में एजंट माफिया और फैक्ट्रियों द्वारा पर्यावरण को होने वाले नुकसान के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    उन्होंने कहा पर्चें जितने मर्जी हो जाएं वो डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा पुलिस का कोई कसूर नहीं है। यह लोग नेताओं के इशारे पर चलते है। सिद्धू ने कहा कि समाज के लोगों की लड़ाई आखरी दम तक लड़ते रहेंगे, वह किसी पर्चे से डरते नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दे मेरे नहीं है यह मुद्दे नेताओं द्वारा हल करने के मुद्दे है, लेकिन उन्हें खुद को लोगों के इन मुद्दों को हल करना पड़ रहा है। सिद्धू ने कहा कि पुलिस ने उस पर कोई पर्चा नहीं किया है, उन्होंने कहा पुलिस का कोई कसूर नहीं है। पुलिस हिरासत में लिए जाने के मामले में कहा कि उनके साथी मेहिंगा सिद्धू की ओर से एक प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसमें उसने भी इस प्रदर्शन में शामिल होना था।

    लेकिन पुलिस भाना सिद्धू को उसके घर से ही उठा कर ले गई उसको धरने में जाने नहीं दिया। लोगों की समस्याओं को उठाने वाले नौजवान नेता सिद्धू ने आरोप लगाया कि उन्हें सुबह से धनोला थाने में बैठाए रखा गया। उन्होंने कहा कि वह फैक्ट्री से जुड़े एक पर्यावरण मुद्दे पर संघर्ष कर रहे थे, जिसके चलते उन पर धारा 307 का मामला दर्ज किया गया। सिद्धू ने कहा कि पुलिस कार्रवाई और परचे उनके लिए कोई नई बात नहीं हैं, क्योंकि वह अपने गुरुओं और पूर्वजों से संघर्ष करना सीखकर आए हैं।

    उन्होंने कहा कि वे पानी, हवा और पर्यावरण को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और यह संघर्ष लोगों के हित के लिए है, न कि किसी निजी स्वार्थ के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुने हुए नेता और मंत्री कारपोरेट घरानों के दवाब में काम करते हैं और पुलिस को भी निर्देश दिए जाते हैं कि “इनको अंदर कर दो, परचा कर दो।”सिद्धू ने कहा कि वे न तो डरेंगे और न पीछे हटेंगे।