Blog

  • चंडीगढ़ में 8-9 जून 2026 को होने वाले सीपीए इंडिया रीजन ज़ोन II सम्मेलन में पारित संकल्प

    चंडीगढ़ में 8-9 जून 2026 को होने वाले सीपीए इंडिया रीजन ज़ोन II सम्मेलन में पारित संकल्प

    हम, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया क्षेत्र, ज़ोन-II के पीठासीन अधिकारी, चंडीगढ़ में 9 जून 2026 को आयोजित ज़ोनल सम्मेलन में निम्नलिखित संकल्पों को स्वीकार करते हैं।

    संकल्प 1

    आउटरीच कार्यक्रम और जन-जागरूकता पहल के माध्यम से विधि निर्माताओं और नागरिकों के बीच निकटता सुदृढ़ करना जिसका उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देना और तकनीक का ज़िम्मेदारी से उपयोग करना है, ताकि एक ऐसा समाज निर्मित हो जो जानकार, जागरूक और सशक्त हो तथा ‘विकसित भारत-2047’ के विज़न में प्रभावी योगदान दे सके।

    संकल्प 2

    निरंतर प्रोफेशनल प्रक्षिशण, बेहतरीन संव्यवहारों के आदान-प्रदान, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और बेहतर अनुसंधान सपोर्ट के माध्यम से विधि निर्माताओं की क्षमता को सुदृढ़ करना। सम्मेलन ने माना कि प्रभावी शासन के लिए जानकार और सक्षम विधि निर्माता आवश्यक हैं।

    संकल्प 3

    विधायी निगरानी को सुदृढ़ करना, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में जनता का विश्वास बढ़ाना और नीति बनाने व उसे लागू करने में नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना।

    संकल्प 4

    सार्वजनिक सेवा प्रदायगी में पारदर्शिता, कार्य-कुशलता और सुलभता बढ़ाने के लिए डिजिटल तकनीकों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डाटा-आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया के अधिक उपयोग को बढ़ावा देना।

  • हरियाणा के राज्यपाल ने सीपीए नॉर्थ ज़ोन सम्मेलन में ‘विकसित भारत’ के चार स्तंभों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का किया आह्वान

    हरियाणा के राज्यपाल ने सीपीए नॉर्थ ज़ोन सम्मेलन में ‘विकसित भारत’ के चार स्तंभों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का किया आह्वान

    चंडीगढ़ : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों से ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम के चार प्रमुख स्तंभों युवा, गरीब, महिला और किसान के प्रति स्वयं को समर्पित करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित समावेशी एवं विकसित भारत का सपना हमारी सामूहिक राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। राज्यपाल चंडीगढ़ में आयोजित दूसरी कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए), इंडिया रीजन ज़ोन-II नॉर्थ ज़ोन सम्मेलन के समापन सत्र में पीठासीन अधिकारियों एवं विशिष्ट प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र केवल कानून निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सभी को साथ लेकर जवाबदेही सुनिश्चित करना भी शामिल है। इससे सही मायने में जमीनी स्तर पर विकास को गति मिलती है तथा यह सुनिश्चित होता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा, समय एवं संसाधनों का उपयोग वंचित और कम संसाधन-संपन्न वर्गों को सशक्त बनाने में करें। उन्होंने कहा कि यही वर्ग भारत की दीर्घकालिक विकास रणनीति का मजबूत आधार हैं।

    सम्मेलन के दौरान हुई चर्चाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रो. घोष ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने और भविष्य की चुनौतियों को समझने में जागरूक समाज और विधायकों की भूमिका’ विषय पर हुई चर्चाएं ज्ञानवर्धक, दूरदर्शी तथा उच्चस्तरीय रहीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सार्थक विमर्श लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ बनाता है तथा देश के भविष्य के लिए स्पष्ट दिशा निर्धारित करने में सहायक सिद्ध होता है। राज्यपाल ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विभिन्न विधानसभाओं के प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाने की महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन ने संसदीय लोकतंत्र, विधायी प्रक्रियाओं, लोकतांत्रिक शासन तथा विभिन्न विधानसभाओं के मध्य साझा हितों के विषयों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

    प्रो. असीम कुमार घोष ने सभी सहभागी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सम्मेलन से प्राप्त सुझावों, सिफारिशों एवं विचारों को अपनी-अपनी विधानसभाओं तथा संस्थानों तक पहुंचाएं और एक समावेशी एवं समृद्ध ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सार्थक योगदान दें। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए हरियाणा विधानसभा तथा उसके अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण को बधाई देते हुए राज्यपाल ने प्रतिनिधियों के लिए की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी विधान सभा संस्थाओं में जनता की भागीदारी, टेक्नोलॉजी का उपयोग, कानून और नीतियां बनाने में जनता की भागीदारी और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर कार्य करेंगे तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। नई ऊर्जा और नया सामर्थ पर कार्य करते हुए विकसित भारत के रोडमैप में भागीदारी बढ़ाएंगे। कॉन्फ्रेंस में लिये गये इन चार संकल्पों पर कार्य करेंगे। इसके अलावा समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाना हमारी जवाबदेही होगी। इस प्रकार राज्यों की संस्थाओं में समाज की भागीदारी बढ़ाने का कार्य करेंगे जिसमें महिलाओं और युवाओं की अधिक भागीदारी होनी चाहिए। संविधान का विचार हर व्यक्ति तक पहुंचाने में अग्रणीय होकर कार्य करेंगे जिससे देश व राष्ट्र के प्रति सभी को दायित्व का बोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य करेंगे।

    विकसित भारत का सपना मजबूत संस्था पर टीका हुआ है। इसलिए इनके बजट आवंटन में सहयोग करेंगे। जनता का विश्वास जीतने के लिये पूरी गंभीरता से समाज में जागरूकता और भागीदारी पर सभी प्रतिनिधि बल देंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान बदलाव के समय में जनता से संवाद बढ़ा कर ही विकसित भारत की नींव को मजबूती दी जा सकती है। राजसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने भी कॉन्फ्रेंस के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने राज्यों से आये जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कॉमनवेलथ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन इंडिया रीज़न नॉर्थ जोन- 11कॉन्फ्रेंस के समापन अवसर पर ए आई पर प्रेजेंटेशन दिखाई गई।

  • राष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच है सीपीए सम्मेलन : उपसभापति हरिवंश

    राष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच है सीपीए सम्मेलन : उपसभापति हरिवंश

    चंडीगढ़: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के नेतृत्व में देशभर के जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद, सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संसदीय सम्मेलनों और क्षेत्रीय मंचों के माध्यम से संसद एवं राज्य विधानमंडलों के सदस्यों को श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान करने, राष्ट्रीय चुनौतियों पर चर्चा करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होता है।

    इसी कड़ी में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन ज़ोन-II सम्मेलन का आयोजन चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के तत्वावधान में किया गया। यह बात राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। श्री हरिवंश ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन में लगभग 40 वक्ताओं ने अपने विचार रखे। विभिन्न राजनीतिक दलों और वैचारिक पृष्ठभूमियों से जुड़े प्रतिनिधियों ने सांझा उद्देश्य के साथ चर्चा की तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

    औपचारिक प्रस्तावों के अतिरिक्त एक “अलिखित संकल्प” भी सम्मेलन की महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा। सभी प्रतिनिधियों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, हरियाणा विधानसभा सचिवालय, हरियाणा सरकार तथा चंडीगढ़ प्रशासन का तथा सम्मेलन के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधियों ने हरियाणा में मिले आत्मीय स्वागत, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और संवादपूर्ण वातावरण की सराहना की।

    हरिवंश ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ तथा अन्य संसदीय मंचों पर लिए गए निर्णयों की नियमित समीक्षा की जाती है, ताकि उनकी प्रगति का आंकलन किया जा सके और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। राज्य विधानसभाओं के साथ निरंतर परामर्श के माध्यम से इन पहलों को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में हाल के वर्षों में संसदीय सम्मेलनों और विधायी संवादों को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। देश में लगभग 5 हजार जनप्रतिनिधी है, जिनमें सांसद, विधायक और विधान परिषदों के सदस्य शामिल हैं। जिनके बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुआ है।

    एआई के विषय पर उपसभापति हरिवंश ने कहा कि नई प्रौद्योगिकियों से जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों पर व्यापक चर्चा हुई है। विधायी संस्थाओं और प्रशासन में एआई तथा अन्य तकनीकों के सकारात्मक उपयोग पर विशेष बल दिया गया। प्रौद्योगिकी का उचित उपयोग शोध सहायता, सूचना सांझाकरण, नीति विश्लेषण और विधायी कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

    भविष्य की चुनौतियों पर सार्थक विचार-विमर्श का प्रभावी मंच साबित हुआ: अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने तथा भविष्य की चुनौतियों पर सार्थक विचार-विमर्श का प्रभावी मंच साबित हुआ। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों और विचारधाराओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद लोकतंत्र को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सांझा दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक हुआ है।

    लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा में पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर (पीआरआईसी) तथा संविधान गैलरी का उद्घाटन भी किया। यह केंद्र विधानसभा सदस्यों को बेहतर शोध एवं विधायी सहायता उपलब्ध कराने में सहायक होगा, जबकि संविधान गैलरी युवाओं और आम नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों तथा लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगी।

    कल्याण ने बताया कि सम्मेलन के दौरान “संविधान के नायक” नाट्य प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया, जिसे विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने सराहा। इसके माध्यम से संविधान निर्माताओं के योगदान, संविधान के उद्देश्यों तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का प्रभावी संदेश दिया गया।

    सम्मेलन के दौरान आयोजित तीन तकनीकी सत्रों में जनप्रतिनिधियों, पीठासीन अधिकारियों और विशेषज्ञों ने अनेक विषयों पर अपने विचार सांझा किए। चर्चा के उपरांत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए है। सम्मेलन का समापन लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, तकनीकी नवाचारों के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सामूहिक प्रयासों के संकल्प के साथ हुआ है।

    कल्याण ने कहा कि “अतिथि देवो भव:” की भावना के अनुरूप हरियाणा विधानसभा, हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन ने मिलकर सम्मेलन की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।

  • Jalandhar News: Highway पर कंटेनर व ट्रक की टक्कर में 4 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर कंटेनर व ट्रक की टक्कर में 4 घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः नेशनल हाईवे पर ईस्टवुड (Eastwood)  के सामने एक गंभीर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, जानकारी के अनुसार फगवाड़ा की ओर से आ रहे एक कंटेनर और बजरी से भरे लोडर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास चल रहे कई अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे के कारण कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की का लंबा जमा लग गया।

    चार लोग घायल
    प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों की मदद की।

    हाईवे पर लगा लंबा जाम
    दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया। वहीं एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

    पुलिस कर रही मामले की जांच
    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम भी किया गया ताकि यातायात सामान्य किया जा सके।

  • राष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच है सीपीए सम्मेलन : उपसभापति हरिवंश

    राष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच है सीपीए सम्मेलन : उपसभापति हरिवंश

    चंडीगढ़: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में देशभर के जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद, सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संसदीय सम्मेलनों और क्षेत्रीय मंचों के माध्यम से संसद एवं राज्य विधानमंडलों के सदस्यों को श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान करने, राष्ट्रीय चुनौतियों पर चर्चा करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होता है।

    इसी कड़ी में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन ज़ोन-II सम्मेलन का आयोजन चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के तत्वावधान में किया गया। यह बात राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। हरिवंश ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन में लगभग 40 वक्ताओं ने अपने विचार रखे। विभिन्न राजनीतिक दलों और वैचारिक पृष्ठभूमियों से जुड़े प्रतिनिधियों ने सांझा उद्देश्य के साथ चर्चा की तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

    औपचारिक प्रस्तावों के अतिरिक्त एक “अलिखित संकल्प” भी सम्मेलन की महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा। सभी प्रतिनिधियों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, हरियाणा विधानसभा सचिवालय, हरियाणा सरकार तथा चंडीगढ़ प्रशासन का तथा सम्मेलन के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधियों ने हरियाणा में मिले आत्मीय स्वागत, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और संवादपूर्ण वातावरण की सराहना की।

    हरिवंश ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ तथा अन्य संसदीय मंचों पर लिए गए निर्णयों की नियमित समीक्षा की जाती है, ताकि उनकी प्रगति का आंकलन किया जा सके और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। राज्य विधानसभाओं के साथ निरंतर परामर्श के माध्यम से इन पहलों को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में हाल के वर्षों में संसदीय सम्मेलनों और विधायी संवादों को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। देश में लगभग 5 हजार जनप्रतिनिधी है, जिनमें सांसद, विधायक और विधान परिषदों के सदस्य शामिल हैं। जिनके बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुआ है।एआई के विषय पर उपसभापति श्री हरिवंश ने कहा कि नई प्रौद्योगिकियों से जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों पर व्यापक चर्चा हुई है। विधायी संस्थाओं और प्रशासन में एआई तथा अन्य तकनीकों के सकारात्मक उपयोग पर विशेष बल दिया गया।

    प्रौद्योगिकी का उचित उपयोग शोध सहायता, सूचना सांझाकरण, नीति विश्लेषण और विधायी कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भविष्य की चुनौतियों पर सार्थक विचार-विमर्श का प्रभावी मंच साबित हुआ: अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

    इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने तथा भविष्य की चुनौतियों पर सार्थक विचार-विमर्श का प्रभावी मंच साबित हुआ। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों और विचारधाराओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद लोकतंत्र को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सांझा दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक हुआ है। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा में पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर (पीआरआईसी) तथा संविधान गैलरी का उद्घाटन भी किया। यह केंद्र विधानसभा सदस्यों को बेहतर शोध एवं विधायी सहायता उपलब्ध कराने में सहायक होगा, जबकि संविधान गैलरी युवाओं और आम नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों तथा लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगी।

    कल्याण ने बताया कि सम्मेलन के दौरान “संविधान के नायक” नाट्य प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया, जिसे विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने सराहा। इसके माध्यम से संविधान निर्माताओं के योगदान, संविधान के उद्देश्यों तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का प्रभावी संदेश दिया गया। सम्मेलन के दौरान आयोजित तीन तकनीकी सत्रों में जनप्रतिनिधियों, पीठासीन अधिकारियों और विशेषज्ञों ने अनेक विषयों पर अपने विचार सांझा किए। चर्चा के उपरांत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए है। सम्मेलन का समापन लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, तकनीकी नवाचारों के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सामूहिक प्रयासों के संकल्प के साथ हुआ है।

    कल्याण ने कहा कि “अतिथि देवो भव:” की भावना के अनुरूप हरियाणा विधानसभा, हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन ने मिलकर सम्मेलन की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।

     

  • प्राधिकरण की बैठक में 5877 करोड़ निवेश के 42 औद्योगिक प्रस्तावों को मंज़ूरी

    प्राधिकरण की बैठक में 5877 करोड़ निवेश के 42 औद्योगिक प्रस्तावों को मंज़ूरी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां आयोजित राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 32वीं बैठक में 5877.01 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश वाले 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंज़ूरी प्रदान की गई। इससे राज्य में 13,355 रोज़गार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

    यह बैठक राज्य सरकार की उन लगातार प्रयासों का हिस्सा थी जिनका उद्देश्य आसान मंजूरी प्रक्रियाओं और निवेशकों को सुविधाएं देकर प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना, बड़े पैमाने पर रोज़गार पैदा करना और संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित करना है।

    बैठक में दी गईं स्वीकृतियां एक प्रगतिशील और समावेशी औद्योगिक वातावरण बनाने के प्रति राज्य सरकार की मज़बूत प्रतिबद्धता को उजागर करती हैं। राज्य सरकार आसान डिजिटल सिंगल-विंडो सिस्टम अपनाकर व्यापार में सुगमता को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    प्रस्तावों का अलग-अलग क्षेत्रों में फैलाव हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक आधार में बढ़ती विविधता को दर्शाता है। इसमें फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक और पैकेजिंग, फूड प्रोसेसिंग, कास्मेटिक्स, स्टील आदि क्षेत्रों के प्रस्ताव शामिल हैं।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ऐसे श्रम-प्रधान उद्योगों को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया जो हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोज़गार के अवसर पैदा कर सकें। साथ ही, उन्होंने एक ऐसा प्रगतिशील औद्योगिक वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता जताई जो आर्थिक विकास और पर्यावरण की स्थिरता के बीच संतुलन बनाए रखे। उन्होंने विभाग को अगले दो महीनों के भीतर नई हिमाचल प्रदेश औद्योगिक नीति को अधिसूचित करने का निर्देश दिया, ताकि हिमाचल दूसरे पड़ोसी राज्यों के साथ मुकाबला कर सके।

    बैठक के दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राज्य के निवेशक-अनुकूल वातावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश कई क्षेत्रों, विशेषकर रक्षा और फार्मा में तेज़ी से एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है। सक्रिय नीतियों, मज़बूत बुनियादी ढांचे और कुशल सिंगल-विंडो क्लीयरेंस के ज़रिए हम निवेशकों के लिए व्यापार करना आसान बना रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक निवेश रूपांतरण दर 57 प्रतिशत है, जो 32 सेे 35 प्रतिशत की राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। बैठक में मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, वित्त सचिव डा. अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, श्रम एवं रोजगार सचिव प्रियंका बसु इंग्टी, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन सचिव सुशील कुमार सिंगला, उद्योग निदेशक यूनुस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

  • Jalandhar News: डिंपल मर्डर केस में कांग्रेस का प्रदर्शन, उठाई फांसी की मांग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डिंपल मर्डर केस में कांग्रेस का प्रदर्शन, उठाई फांसी की मांग, देखें वीडियो

    • जालंधरः मोहाली के फेज-11 स्थित एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक कंपनी के दफ्तर में हुए डिंपल मर्डर केस के रोष में कांग्रेस ने लोगों के सहयोग से कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर लोगों ने हाथ में डिंपल को इंसाफ दिलाने के नारे लिखे पोस्टर पकड़े थे। लोगों ने कहा कि डिंपल पूरे समाज की ही  बेटी थी। डिंपल के कातिलों को मौत की सजा मिलनी चाहिए।
    डिंपल की तरह ही कई बेटियां नौकरी और पढ़ाई के लिए बाहर निकलती हैं। मृतका के माता-पिता और परिवार के साथ समाज की हमदर्दी है। लोगों ने एक सुर में कहा कि आरोपी हरविंदर सिंह मान उर्फ हैरी को जल्द से जल्द फांसी पर लटाया जाना चाहिए। कैंडल मार्च में शामिल जालंधर के पूर्व विधायक और कांग्रेस जिला प्रधान राजेंद्र बेरी ने कहा कि दिनकर समाज की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया, हम उसमें शामिल हुए हैं। जिसमें सबकी यही मांग है कि डिंपल, जिसका सरेआम कत्ल किया गया, उसके हत्यारों को कम से कम फांसी की सजा मिलनी चाहिए। एसआरपी कंपनी के कर्मचारियों ने भी इस केस में साथ नहीं दिया। हमलावर अकेला था और वहां इतने लोग थे कातिल कोपकड़ना चाहिए था। यदि ऐसा होता तो, लड़की की जान बच सकती थी। पंजाब सरकार से यही मांग है कि कंपनी के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाया जाना चाहिए और लड़का जिसने हत्या की है, उसको कम से कम फांसी की सजा मिलनी चाहिए। कौंसलर शैरी चड्ढा ने कहा कि दिनकर समाज के प्रधान महिंदर और उनकी पूरी टीम की ओर से एक विशाल कैंडल मार्च निकाला है।  पिछले दिनों पटियाला शहर में एक बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था, जहां समाज के साथ सभी लोग आकर खड़े हो गए थे। डिंपल था किसी एक समाज की बेटी नहीं थी, बल्कि वह हमारी अपनी बच्ची थी। अगर ऐसे हालात रहे, तो आने वाले समय में लोग अपनी बेटियों को कैसे पढ़ाएंगे-लिखाएंगे ? आज समाज में जो डर का माहौल पैदा हो गया है, उससे लोग सहम गए हैं, क्योंकि आगे भी सबकी बेटियों को स्कूलों में पढ़ने जाना है या नौकरियों पर जाना है। मासूम बच्ची की गर्दन पर 30 से 35 वार किए गए। ऐसे दरिंदे को हम कम से कम फांसी की सजा दिलवाकर ही रहेंगे। दिनकर समाज कोई छोटा-मोटा समाज नहीं है, यह हमारा अपना परिवार है, हमारे अपने लोग हैं। आज यह रोष केवल जालंधर तक सीमित नहीं है। जालंधर के साथ-साथ लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और मुंबई तक हमारा समाज फैला हुआ है। इस मामले में हत्यारे को फांसी की सजा दिलवाएंगे। इसके साथ ही, जिस कंपनी में बच्ची नौकरी करती थी, वहां के सुरक्षा गार्डों और वहां काम करने वाले अन्य लोगों की भारी लापरवाही सामने आई है। अगर वे लोग मुस्तैदी दिखाते, तो बच्ची को बचाना कोई बड़ी बात नहीं थी। सिर्फ एक चाकू ही तो था, उसे काबू करके बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। लेकिन उनकी इसी नालायकी के कारण आज हमारी बच्ची की जान चली गई। हम समाज के साथ पूरी तरह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।  
  • नवनियुक्त चेयरमैन भारत भूषण जुयाल ने संभाला पदभार

    नवनियुक्त चेयरमैन भारत भूषण जुयाल ने संभाला पदभार

    चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) के नवनियुक्त चेयरमैन श्री भारत भूषण जुयाल ने बैंक के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों संग हवन यज्ञ करने उपरांत अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा,हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर श्री कंवर पाल गुज्जर, हरको बैंक के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने नवनियुक्त चेयरमैन श्री भारत भूषण जुयाल को शुभकामनाएं दी।

    कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त चेयरमैन भारत भूषण जुयाल ने कहा कि हरको बैंक राज्य के किसानों, सहकारी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों तथा ग्रामीण एवं शहरी ग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि बैंक में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को बढ़ावा देने के साथ-साथ डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा छोटे उद्यमियों को सुलभ ऋण एवं वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

    जुयाल ने बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संग संकल्प लेते हुये आह्वान किया कि वे टीम भावना एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए हरको बैंक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी तथा ग्राहकों का विश्वास और मजबूत होगा।

    इस अवसर पर उपस्थित बैंक अधिकारियों ने नवनियुक्त चेयरमैन को आश्वासन दिया कि उनके नेतृत्व में हरको बैंक सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नये आयाम स्थापित करेगा। जुयाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, बैंक के निदेशक मंडल सदस्यों तथा सभी हितधारकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बैंक के समग्र विकास एवं सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

  • Punjab News: धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले में ओल्ड कैंट रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद के कारण पंप कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल फरीदकोट में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत 9 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गुंडागर्दी की तस्वीरें पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई हैं।

    पुलिस को दिए अपने बयान में पिपली गांव के निवासी मनदीप सिंह ने कहा कि वह ओल्ड कैंट रोड पर स्थित BP एनर्जी सेंटर नाम के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 6 जून को फरीदकोट के कुछ युवकों के साथ उनकी मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। मनदीप सिंह के अनुसार रंजिश के चलते गिन्नी, अनमोलप्रीत, गुरमीत, हैप्पी,  मलकीत, गुरप्रीत, खुरबी, दीप, राजिंदर और रिंकू सहित कुछ अज्ञात लोग धारदार हथियारों से लैस होकर पेट्रोल पंप पहुंचे और बेरहमी से उनकी पिटाई की। जब उन्होंने शोर मचाया तो हमलावर हथियार लेकर मौके से भाग गए।

    इस मौके पर घटना की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के मालिक टोनी गुलाटी और कर्मचारी सोनिया ने बताया कि दो दिन पहले कार में हवा भरने को लेकर हमारे कर्मचारी के साथ बहस हुई थी, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था।  हालांकि कल अचानक 20 से 25 लोग धारदार हथियारों से लैस होकर हम पर हमला करने आए, जिन्होंने हमारे दो कर्मचारियों पर हमला किया और पेट्रोल पंप में आग लगाने की धमकी देते रहे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है,  जबकि बाकी लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

     

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क

    चंडीगढ़: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों ने क्रिकेट एवं खेलों के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा मुख्यमंत्री और माइकल क्लार्क ने क्रिकेट भी खेला।

    मुलाकात के दौरान माइकल क्लार्क ने मुख्यमंत्री के खेल प्रेम और क्रिकेट के प्रति उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को एक गेंद फेंकी और मुख्यमंत्री ने उस पर शानदार छक्का जड़ दिया।

    माइकल क्लार्क ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा दोनों देशों के बीच खेलों के माध्यम से सहयोग और अधिक मजबूत हो सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल प्रतिभाओं की भूमि है और यहां अनेक विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार हुए हैं। उन्हें विश्वास है कि राज्य में क्रिकेट की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और भविष्य में यहां से और भी उत्कृष्ट क्रिकेटर सामने आएंगे।

    वह हरियाणा में अधिक समय बिताने के इच्छुक हैं ताकि राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपने अनुभव का लाभ दे सकें। उन्होंने कहा कि भविष्य में क्रिकेट अकादमी स्थापित करने की संभावना पर भी विचार किया जा सकता है। माइकल क्लार्क ने कहा कि वह युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत लाने के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों को भी ऑस्ट्रेलिया ले जाने की दिशा में कार्य करना चाहते हैं, ताकि दोनों देशों के युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने और अनुभव प्राप्त करने के अधिक अवसर मिल सकें।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माइकल क्लार्क का हरियाणा में स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।
    इस अवसर मुख्यमंत्री के पॉलीटिकल एडवाइजर श्री तरुण भंडारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।