Blog

  • ਪੰਜਾਬ : Punjabi Singer ਗੁਰਮਨ ਮਾਨ ਦਾ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਨੇ ਫੂਕਿਆ ਪੁਤਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਗੁਰਮਨ ਮਾਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਅੱਜ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ ਤਿੰਨ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜੰਮ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਉੱਪਰ ਗਾਇਕ ਗੁਰਮਨ ਮਾਨ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੇ ਨੂੰ 10 ਦਿਨ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਜੇ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ।

    ਗੁਰਮਨ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਨਵੇਂ ਗੀਤ ਵਿੱਚ ਗਲਤ ਟਿੱਪਣੀ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸੰਯੁਕਤ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ।   ਹਿੰਦੂ ਸਗੰਠਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 10 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਸੀ, ਮਗਰ ਹਜੇ ਤੱਕ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗਾਇਕ ਖਿਲਾਫ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ ਤਿੰਨ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਗਾਇਕ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕ ਕੇ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਤੇ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गणतंत्र दिवस की झांकी पर सीएम के सवाल का दिया जवाब, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इस दौरान बड़े-बड़े नेता अपने कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। आज बीजेपी के केंद्र कैबिनेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में कोर कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से संपर्क कर जानकारी ली जा रही है कि केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया पैसा कहां खर्च हो रहा है।

    इस दौरान मेघवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए एक समिति बनाई गई है और वह समिति ही तय करती है कि परेड में कौन सी झांकी शामिल होगी, इसमें केंद्र सरकार का कोई हाथ नहीं है। आरडीएफ के मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को लगातार फंड मुहैया करा रही है और हमारी ओर से किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता। बता देंकि इससे पहले बीते दिन सीएम भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झांकी को केंद्र ने शामिल नहीं किया है। 

  • पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा : चोरियों का सिलसिला थम नही रहा है। हर रोज कही न कही चोरी की घटना होने का समाचार मिल रहा है। वही ताजा मामला आया है मोगा के कोटकपुरा रोड के काली माता मंदिर का, जहां चोरों ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा और काली माता मंदिर के दोनों दान पात्रों को तोड़कर उसमें पड़ी दान की राशि उड़ा ली। वही चोरों ने माता रानी की मूर्ति के गले में डाले रूपयों के हार और मालाएं चोरी कर के ले गए।

    चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी केमरे की डीवीआर भी साथ ले गए है। चोरी की घटना की सूचना मोगा पूलिस को दे दी गई है और पुलिस जांच कर रही है। जिक्रयोग है की कुछ दिन पहले काली माता मंदिर के पास बने बंगला मुखी मंदिर में भी चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया था।

  • SYL की मीटिंग को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ :  कल होने वाली SYL की मीटिंग को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का बयान आया है। सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से कहा है कि दोनों सरकारें बैठकर इस मामले का समाधान निकालें इसी के तहत यह कल मीटिंग हो रही है। यह सारा विषय सुप्रीम कोर्ट के ध्यान में है। सुप्रीम कोर्ट ने जो बात कही है कि SYL का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए, हरियाणा को पानी आवश्यक मिलना चाहिए। हम हरियाणा के हिस्से का पानी माँग रहे है। जो सुप्रीम कोर्ट ने कहा उसी के अनुसार यह मीटिंग हो रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान द्वारा दिए गए विवादित बयान पर है। BJP प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का कटाक्ष कहा कांग्रेस ने कभी भी संवैधानिक पद संवैधानिक पीठ का न ही लोकतंत्र का कांग्रेस ने सम्मान किया।

    कांग्रेस के लोग बौखला चुके हैं, नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान मैं को मैं एक बात कहना चाहूँगा। कांग्रेस की सरकार के अंदर जब मिर्चपुर कांड हुआ, उसके बाद वहाँ से जो पलायन हुआ, उदयभान जब भी सरकार के अंदर साझेदार होंगे। गोहाना कांड को भी उदयभान को डीपली समझना चाहिए। जो अशोक तंवर के साथ हुआ वो भी उदयभान को याद होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी पार्टी है। दलितों का अपमान करने वाली पार्टी है कांग्रेस।

  • जालंधरः बोलैरो गाड़ी में 20 वारदातों को अंजाम देने के मामले में 3 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा के दिशा निर्देशों पर डीसीपी इनवेस्टिगेशन  हरविंदर सिंह विर्क, एडीसीपी इनवेस्टिगेशन भूपिंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव परमजीत सिंह की हिदायतों पर क्राइम ब्रांच के इंचार्ज हरविंदर सिंह की टीम ने क्राइम की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 3 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुरशरण सिंह उर्फ गोलू पुत्र तिरलोक सिंह निवासी गांव वरियाना, सुनील कुमार उर्फ शीलू पुत्र सोमलाल निवासी गांव वरियाना और लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र सोमलाल निवासी गांव वरियाना के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक दोषी मौके से फरार हो गया है। जबकि तीन को काबू कर लिया गया है। इनमें से दो सगे भाई है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोलैरो गाड़ी पीबी 08 ईजी 8147 बरामद करके 20 वारदातों को ट्रेस किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा नई सब्जी नागरा के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सफेद रंग की बोलैरो गाड़ी में सवार होकर मोबाइल बेचने के लिए शिव नगर फाटक के पास घूम रहे है। जिनके पास से तेजधार हथियार और छीने हुए मोबाइल बरामद हो सकते है। इस दौरान पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव नगर फाटक के पास नाकाबंदी की। नाकेबंदी को देखकर आरोपियों ने गाड़ी धीरे करके गाड़ी में से भागने की कोशिश की। इस दौरान भागते समय आरोपियों के चोटें भी लगी। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल, बोलैरो गाड़ी बरादम की है। आरोपियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि 30 वर्षीय गुरशरण सिंह शादीशुदा है, उसके दो बच्चे है। पुलिस ने बताया कि गुरशरण सिंह 10वीं पास है और हेरोइन पीने का आदी है। 25 वर्षीय लवप्रीत 8वीं पास है। वह वेलडिंग का काम करता है और वह भी हेरोइन पीने का आदी है। वहीं 27 वर्षीय सुनील कुमार 10वीं पास है। वह ट्रक ड्राइवर का काम करता है। वह भी हेरोइन पीने का आदी है। आरोपी अब तक 20 वारदातों को अंजाम दे चुके है।

  • RBI, HDFC Bank, ICICI Bank सहित 11 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी! 

    RBI, HDFC Bank, ICICI Bank सहित 11 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी! 

    नई दिल्ली: मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने 3 लोगों को पकड़ा है। इन लोगों ने ईमेल के जरिए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग भी की थी। जांच करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों लोगों को वडोदरा से हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि भेजे गए ई-मेल में देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank समेत ही ICICI Bank में भी बम रखे जाने की धमकी दी गई थी।

    RBI को भेजे गए धमकी भरे E-mail के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आनन-फानन में अपनी तफ्तीश शुरू कर दी और जांच के दौरान तीन लोगों को गुजरात के वडोदरा से उठाया है। खास बात ये है ये तीनों ही लोग आपस में दोस्त और रिश्तेदार हैं। जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की पहचान आदिल रफीक के रूप में की गई है, जबकि दूसरा शख्स उसका रिश्तेदार और तीसरा उसका दोस्त है। हिरासत में लेकर इन तीनों से पूछताछ की जा रही है और धमकी भरा ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए डिवाइस का भी पता लगाया जा रहा है।

    मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए एक ईमेल किया गया था। यह धमकी भरा ईमेल भेजने वाले ने खुद के खिलाफत इंडिया से जुड़े होने का दावा किया था। इस धमकी भरे ईमेल में मुंबई में कुल 11 जगह बम रखे जाने की बात कही गई थी, जिनमें RBI Office के अलावा एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ऑफिसेज में भी बम होने की धमकी दी गई थी। ई-मेल भेजने वालों ने इसके साथ ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई है।

    धमकी भरे ईमेल को भेजने वाले इन लोगों ने ये धमकी भी दी थी कि हमारी कही बात को नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करें। ई-मेल के बारे में बात करें तो इसमें मुंबई में 11 जगह बम रखे होने की बात के साथ ही धमाके की टाइमिंग भी बताई गई थी। ईमेल में कहा गया था कि यह धमाका मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे होने वाला है। इसके बाद हड़कंप मच गया और पुलिस मुंबई की एमआरए मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब इस मामले में वडोदरा से तीन लोगों को पकड़ा गया है।

  • जालंधर के नौजवान की अमेरिका में हुई मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भोगपुर के नजीदक गांव भटनूरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव के नौजवान की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई।

    मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह सोनू के रूप में हुई है। हादसे की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है। परिजनों ने बताया कि सुखविंदर 14 साल पहले 2009 में विदेश रोजी-रोटी कमाने के लिए गया था। 35 वर्ष की आयु में सुखविंदर की मौत हो गई। परिवार ने बताया कि उनके दामाद ने फोन कर घटना की सूचना दी। परिवार प्रशासन से बेटे के अंतिम संस्कार के लिए विदेश जाने की मांग कर रहा है। इस दुख की घड़ी में वह विदेश के संगठनों और संस्थानों से भी उनके बेटे का शव पंजाब भेजने की गुहार लगा रहा है। 

  • ठंड में चाय मांगने पर पत्नी ने दिया वारदात को अंजाम

    मेरठः बड़ौत के बड़ौली रोड गली नंबर छह में रहने वाले एक युवक को पत्नी से चाय मांगना महंगा पड़ा। चाय मांगने पर पत्नी ने अपने पति की आंख में कैंची घौंप दी और सूचना पर पुलिस के आने से पहले ही पकड़े जाने के डर से घर से फरार हो गई। युवक को सीएचसी से मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़ौली रोड निवासी युवक अंकित पुत्र स्वर्गीय जगमेहर की शादी तीन साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन पिछले कुछ समय से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच कहासुनी व मारपीट होने लगी।

    बुधवार को जब युवक ने अपनी पत्नी से चाय मांगी, तो पत्नी को गुस्सा आ गया और वह कमरे के अंदर चली गई। थोड़ी देर बाद ही वह कैंची उठाकर लाई और चारपाई पर बैठे अपने पति अंकित की आंख में कैंची घौंपी गई। इससे अंकित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर युवक की भाभी व बच्चे उधर दौड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पुलिस के आने से पहले ही पकड़े जाने के डर से युवक की पत्नी घर से फरार हो गई।

    पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पति व पत्नी के बीच अक्सर मारपीट होती रहती है, तीन दिन पहले युवक की पत्नी ने युवक समेत उसके भाई व भाभी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी, फिलहाल युवक की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • घर में लगी भीषण आग, जाने वजह

    अमृतसर : जंडियाला गुरु के नजदीक गांव गुनोवाल में एक परिवार के घर में भीषण आग लग गई। जिससे उसका सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वहां की पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस मौके पर पीड़ित परिवार के राजविंदर सिंह पुत्र बचन सिंह और गांव के बुजुर्गों ने

    बताया कि वह अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में साहिबजादे की याद में होने वाले गुरमत समारोह में गए थे। वहीं उनके जाने के बाद घर में शॉर्ट सर्किट से टीवी, फ्रिज, बेड, वॉशिंग मशीन, इन्वर्टर आदि में आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।

  • ਪੰਜਾਬ : ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਜਾ ਰਹੀ ਸੰਗਤ ਦੀਆਂ ਪਲਟੀਆਂ ਟਰਾਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਸ੍ਰੀ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ : ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ, ਜਦੋਂ ਸ੍ਰੀ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸੰਗਤ ਦੀਆਂ 2 ਟਰਾਲੀਆਂ ਕਾਲੜਾ ਪੈਲਸ ਦੇ ਨੇੜੇ ਪਲਟ ਗਈਆਂ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਈ । ਟਰਾਲੀ ਵਿੱਚ ਬੈਠੀ ਸੰਗਤ ਅਤੇ ਚਾਲਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਘਟਨਾ ਓਵਰਟੇਕ ਕਰਨ ਨਾਲ ਵਾਪਰੀ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਟਰਾਲੀਆਂ ਵਿੱਚ 25 -30 ਦੇ ਕਰੀਬ ਬੰਦੇ ਬੈਠੇ ਸਨ। 

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਟਰਾਲੀ ਵਿੱਚ ਬੈਠੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਮਾਮੂਲੀ ਸੱਟਾਂ ਹੀ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਹੀ ਰਿਹਾ। ਉੱਥੇ ਲੰਘੇ ਜਾਂਦੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਫ਼ੋਨ ਕੀਤਾ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਜੋ ਲੜਕਾ  ਟਰੈਕਟਰ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਉਸ ਦੀ ਉਮਰ 18 ਸਾਲ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਟਰੈਕਟਰਾਂ ਦੀ ਸਪੀਡ ਜਿਆਦਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਜਦੋਂ ਓਵਰਟੇਕ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਦੂਸਰਾ ਲੜਕਾ ਘਬਰਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ।