Blog

  • पंजाबः इस मामले में तहसीलदार और 2 पटवारी गिरफ्तार

    संगरूर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने चलाई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज मुनक के तहसीलदार (सेवामुक्त) संधूरा सिंह, संगरूर जिले के हलका बल्लरां के पटवारी धरमराज और भगवान दास पटवारी (सेवामुक्त) को कृषि योग्य ज़मीन के ग़ैर-कानूनी तबादले और इंतकाल करवाने के एवज़ में 7 लाख रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने खुलासा किया कि एफआईआर नंबर 18 तारीख़ 27.12.2023 की गहराई से तफ्तीश करने के बाद आइपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना के थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में नामज़द किये गए मुलजिमों में संधूरा सिंह, तहसीलदार (सेवामुक्त), धरमराज पटवारी, मिट्ठू सिंह पटवारी (दोनों हलका बल्लरां, ज़िला संगरूर), भगवान दास, पटवारी ( सेवामुक्त) और एक निजी व्यक्ति बलवंत सिंह निवासी गाँव बल्लरां, ज़िला संगरूर शामिल हैं।

    और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस जांच के दौरान गाँव बल्लरां में गुरतेज सिंह और अन्य की 25 कनाल 15 मरले ज़मीन का तबादला गाँव रायपुर, तहसील जाखल, हरियाणा में बलवंत सिंह की ज़मीन के साथ जाली तबादला और इंतकाल ( नंबर 10808) इंदराज कराने का खुलासा हुआ है। धरमराज पटवारी ने इस फर्जी इंतकाल को अंजाम देने के लिए बलवंत सिंह से 7 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। इसके बाद, धरमराज पटवारी ने इस इंतकाल की मंजूरी तहसीलदार संधूरा सिंह (अब सेवामुक्त) से जमांबन्दी में ऐंट्रियों के साथ मिलाने के लिए 15. 05. 2019 की बैक डेट से प्राप्त की, जिसकी समय सीमा 15. 05. 2023 थी।

    प्रवक्ता ने माल रिकार्ड में अनियमितताओं को उजागर करते हुए बताया कि पटवारी ने इंतकाल की मंजूरी के लिए एंट्री बाल प्वाइंट पैन के साथ की थी, उसी तारीख़ को अन्य ऐंट्रियों के उलट, जै़ल पैन का प्रयोग करके दर्ज की गई थीं। इसके इलावा, दोषी पटवारी ने अपने दोष को छिपाने के लिए इस इंतकाल की कापी कानूनगो के दफ़्तर को भी न भेजी। इस जांच के दौरान पता लगा कि गुरतेज सिंह और अन्य और बलवंत सिंह के बीच कोई पारिवारिक बटवारा नहीं हुआ था। इसके इलावा बलवंत सिंह के पास हरियाणा के गाँव जाखल में कोई ज़मीन भी नहीं थी। साल 1966 से गाँव बल्लरां में ज़मीन के मालिक होने का दावा कर रहे बलवंत सिंह ने तबादले के द्वारा ज़मीन का मालिक बनने के लिए धरमराज पटवारी के पास पहुँच की, जिसने 10 लाख रुपए की माँग की। बातचीत के बाद धरमराज पटवारी ने बलवंत सिंह से 7 लाख रुपए की रिश्वत ले ली।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि यहाँ से धरमराज पटवारी के तबादले के बाद मिट्ठू सिंह पटवारी ने शिकायतकर्ता के माल रिकार्ड में फेरबदल करके धोखे के साथ उनके हिस्से 57 कनाल 11 मरले से घटा कर 31 कनाल 16 मरले ज़मीन कर दी। इस ग़ैर- कानूनी कार्यवाही के द्वारा बलवंत सिंह को 25 कनाल 15 मरले ज़मीन का गैर-कानूनी तबादले से मालिक बना दिया। इन कार्यवाहियों को छिपाने के लिए, मिट्ठू सिंह पटवारी ने जमाबन्दी रजिस्टर में से पन्ना नंबर 134 से 138 को हटा दिया और रजिस्टर के बाकी पन्नों के उलट, क्रम संख्या के बिना वाले नये पन्ने जोड़ दिए।

    जांच के दौरान सामने आया कि मिट्ठू सिंह पटवारी ने 07. 05. 2021 को माल रिकार्ड में यह हेराफेरी की थी। फिर बलवंत सिंह ने उक्त ज़मीन अपने पोते बलराज सिंह को करार नंबर 53 तारीख़ 26. 04. 2022 के द्वारा तबदील कर दी। इसके बाद भगवान दास पटवारी ने इंतकाल नंबर 11123 तारीख़ 8. 7. 2022 दर्ज किया और 14. 07. 2022 को मंजूरी प्राप्त कर ली। जब शिकायतकर्ता गुरतेज सिंह को इस बारे पता लगा तो उसने शिकायत दर्ज करवाई तो भगवान दास पटवारी ने इंतकाल नंबर 16 तारीख़ 18. 07. 2022 को दुरुसत कर दिया परन्तु वह माल रजिस्टर में इंतकाल नं 11123 तारीख़ 18. 07. 2022 के आधार पर सेल डीड/ वसिका नं. 53 तारीख़ 2026. 2022 का हवाला देने में असफल रहा। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है और बाकी दोषियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जायेगा।

  • पंजाब : साइबर क्राइम को रोकने के लिए स्कूली बच्चों को पूलिस कर रही जागरूक, देखें वीडियो 

    मोगा : आज-कल बच्चो में मोबाइल का रुझान बहुत बड़ रहा है, और बच्चे कई तरह की एप्स भी डाउनलोड कर रहे है, और कई बार साईबर क्राईम वालों के जाल में फंसकर ठगी का शिकार भी हो जाते है। ईसी कारन बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारियां देने के लिए मोगा के एस.एस.पी. विवेक शील सोनी ने कदम उठाया और बच्चो से साइबर क्राइम के बारे में बात-चीत की ओर उनको इसके बारे में जागरूक किया। 

    जानकारी देते हुए सांझ केंद्र के ए.ऐस.आई. ने बलबीर सिंह ने बताया कि आज कल साइबर क्राइम के केस काफी तेज़ी से बढ़ रहें है। जिसको लेकर आज बाघापुराना स्कूल ऑफ अमीनास के बच्चो को साइबर क्राइम को रोकने के लिए जागरुक किया गया और सांझ केन्द्र में होने वाले कामों के प्रति जागरूक किया। वही बच्चो ने कहा के आज हम मोगा एस.एस.पी. दफ्तर में आए ओर यह पर आ कर हमें  काफी जानकारी मिली कि कैसे साइबर क्राइम से बचना है और अगर किसी के साथ अगर कोई घटना घटती है तो उसका समाधान कैसे करना है ।

  • Golden Temple Mail सहित 22 ट्रेनें और 314 फ्लाइट्स पर पड़ा कोहरे का असर 

    नई दिल्लीः दिल्ली-NCR में कोहरा जबरदस्त कहर बरसा रहा है। खासकर सुबह और रात के वक्त घने कोहरे की वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कोहरे का असर ट्रेनों और विमान के परिचालन पर भी पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 134 फ्लाइट्स के परिचालन में देरी हुई है। इनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही विमान शामिल हैं। दिल्ली एयरपोर्ट की Flight Information Display System ने जानकारी दी है कि दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली या यहां आने वाली करीब 134 फ्लाइट्स के परिचालन में देरी हुई है। घने कोहरे का असर इसी तरह ट्रेनों पर भी पड़ा है। दिल्ली में करीब 22 ट्रेनें देर से चल रही हैं।

    राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे की हालत यह है कि कई जगहों पर दृश्यता शून्य के बराबर रह रही है। मुश्किल वाली बात यह भी है यहां के लोगों को अभी कोहरे की मार से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार और शुक्रवार की रात और सुबह में दिल्ली में घने कोहरे से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। वीरवार को यहां अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की लिस्ट न्यूज एजेंसी ने शेयर की है। इसमें नजर आ रहा है कि स्टेशन परिसर में यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। कोहरे के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का भी काफी असर है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। दिल्ली-NCR के अलावा पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी घना कोहरा है। ठंड के असर को देखते हुए दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कक्षा 1 से लेकर 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरे के साथ-साथ ठंड बढ़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि नए साल से पहले दिल्ली में बारिश भी हो सकती है।

    खराब मौसम के कारण बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से कम से कम नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि स्पाइसजेट की तीन उड़ानों और एअर इंडिया की एक उड़ान को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जयपुर भेज दिया गया। देर शाम विमानन कंपनी विस्तार ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली उसकी पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। विमानन कंपनी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि पटना, हैदराबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी और चेन्नई से राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। तीन उड़ानों को इंदौर और एक-एक उड़ान को मुंबई और जयपुर भेजा गया।

  • बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस जलकर खाक, 13 की मौ’त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के गुना के दुहाई मंदिर के पास बुधवार रात को आरोन जा रही एक प्राइवेट बस में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें 13 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मरने वालों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर और कंडक्टर शराब के नशे में थे। पता चला है कि रात 8 बजे सिकरवार बस गुना से आरोन जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आए डंपर से उसकी टक्कर हो गई।

    टक्कर के बाद बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस में 30-40 यात्री सवार थे। कुछ लोग मुश्किल से निकल सके। बचे यात्रियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन यात्रियों का कहना है कि एक घंटे तक वहां कोई भी मदद नहीं पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच चुके हैं। जिला अस्पताल में कुछ घायलों को लाया गया है। जहां उनका हाल-चाल जानने बीजेपी के पूर्व विधायक रहे राजेंद्र सलूजा पहुंचे।

  • पंजाब : हमलावरों ने तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर किया हमला, 10 पर मामला दर्ज

    कपूरथला : थाना कबीरपुर पुलिस ने गांव बाऊपुर जदीद में तेजधार हथियारों व डंडों से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रुप से घायल करने के आरोप में 6 अज्ञात समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुखदेव सिंह निवासी बाऊपुर जदीद ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 26 दिसंबर को वह अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव बाऊपुर जदीद के समीप आटा चक्की के समीप पहुंचा तो वहां पर पहले से ही बिकर सिंह, काला, रछपाल सिंह व गुरविंदर सिंह सभी निवासी गांव लक्खवरिया अपने 5/6 अज्ञात साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर खड़े थे। उक्त लोगों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया।

    सभी हमलावरों के पास तेजधार दातर व डंडे पकड़े हुए थे। जिसके बाद हमलावरों ने मुझे गाड़ी से बाहर निकाला और तेजधार दातरों व डंडों से पीटना शुरु कर दिया। जिस कारण वह घायल हो गया। पुलिस ने घायलों के ब्यानों व अस्पताल की एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर 6 अज्ञात समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जिसमें से एक आरोपी रछपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

  • कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 की टेस्टिंग के आदेश हुए जारी 

    नई दिल्लीः दिल्ली में फिलहाल कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के पहले मामले की पुष्टि हुई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नए वेरिएंट की पुष्टि करते हुए बताया कि कुल 3 सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था। इसमें से एक सैंपल में JN.1 वेरिएंट का संक्रमण पाया गया है, जबकि बाकी दो सैंपल में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अभी सिर्फ चार से पांच मरीज ही इलाज के लिए एडमिट हैं। अभी इस वायरस की वजह से किसी की जान नहीं गई है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दक्षिण भारत में कोरोना के मामलों में इजाफा दिख रहा है।

    जहां तक दिल्ली की बात है तो एहतियात के तौर पर कोविड की जांच के लिए RTPCR जांच शुरू कर दी गई है। औसतन 250 से 400 सैंपल की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हेल्थ सेक्रेटरी को रोज की कोविड रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर कोविड का नया वेरिएंट भी है तो इसमें घबराने वाली बात नहीं है। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, यह वेरिएंट भी माइल्ड है। हां, सबको सावधानी जरूर रखनी चाहिए। इसमें कोई नुकसान नहीं है। इसलिए घबराएं नहीं, और न ही पैनिक हों। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में अभी जिनोम जांच एलएनजेपी अस्पताल में हो रही है। पहले आईएबलबीएस हॉस्पिटल में भी जिनोम जांच होती थी, लेकिन अभी वहां से भी सैंपल एलएनजेपी ही भेजे जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो एलएनजेपी अस्पताल में ही जिनोम सिक्वेंसिंग की गई है और उन्हीं की जांच में यह वेरिएंट पाया गया है। वेरिएंट JN.1 को लेकर एम्स ने भी स्क्रीनिंग ओपीडी शुरू करने का फैसला किया है।

    एम्स में हुई बैठक में इमरजेंसी में कोविड की स्क्रीनिंग होगी। जहां पर सीवियर एक्यूट रेसप्रेट्री इंफेक्शन के मरीज, जिन्हें सर्दी, खांसी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत हो तो ऐसे मरीजों की कोविड की जांच भी होगी। उन्हें अन्य मरीजों से अलग रखकर जांच की जाएगी। एम्स ने कोरोना के एडमिट मरीजों के लिए भी आदेश जारी किया है। अगर कोई पॉजिटिव मरीज आता है तो उसे एडमिट कर इलाज किया जा सके। सी-6 वॉर्ड में 12 बेड रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि आईएलबीएस हॉस्पिटल सुपर स्पेशलिएटी है। यहां पर लिवर ट्रांसप्लांट जैसी बड़ी सर्जरी होती है। इसलिए इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (ILI) और सीवियर एक्यूट रेसप्रेट्री इंफेक्शन (SARI) के लक्षण वाले मरीजों की RTPCR जांच जरूर की जाती थी। अस्पताल में कभी जांच बंद नहीं की गई। हाल में अक्टूबर में एक मामले और फिर दिसंबर में एक मामले इस अस्पताल में पाए गए थे, जिसके सैंपल की जिनोम जांच के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि RTPCR जांच में कोविड का पता चलता है। अमूमन डॉक्टर को इलाज या संक्रमण की पुष्टि के लिए यही जांच जरूरी होती है। लेकिन अभी वायरस ने कोई बदलाव तो नहीं हुआ है। नया वेरिएंट का पता लगाने के लिए जिन मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं, उन सैंपल की जिनोम सिक्वेंसिंग की जाती है। इससे नए वेरिएंट का पता चलता है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰੇੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦੇ ਪੋਸਟਰ ਤੇ ਮੱਲਿਆ ਲਾਲ ਰੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੋਡ ਤੇ ਥਾਣਾ ਮੋਤੀ ਨਗਰ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਰੋਡ ਕਿਨਾਰੇ ਬਣੇ ਬਸ ਸਟੋਪ ਤੇ ਬੀਜੇਪੀ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਇੱਕ ਪੋਸਟਰ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦੀ ਫੋਟੋ ਹੈ ਤੇ ਕਿਸੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਵੱਲੋਂ ਲਾਲ ਰੰਗ ਮੱਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ,  ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਬੀਜੇਪੀ ਆਗੂਆਂ ਵਿੱਚ ਰੋਸ਼ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਬੀਜੇਪੀ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਕੇ ਦੋਸ਼ੀ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਥਾਣਾ ਮੋਤੀ ਨਗਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। 

    ਬੀਜੇਪੀ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵਲੋਂ ਜੋ ਇਹ ਹਰਕਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਉਸ ਨੂੰ ਕਦੇ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲੋਂ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹ ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਨੂੰ ਮਜਬੂਰ ਹੋ ਜਾਣਗੇ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਕੈਮਰੇ ਸਾਹਮਣੇ ਬੋਲਣ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਸਵਾਲਾਂ ਤੋਂ ਭੱਜਦੀ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ।

  • जालंधरः बाइक सवार लुटेरों से व्यक्ति भिड़ा, तेजधार हथियार छोड़ भागे लुटेरे 

    जालंधर, ENS: महानगर में लुटेरों का आतक जारी है। आए दिन लुटेरे तेजधार हथियारों के बल पर लूट की वारदातें कर रहे। हालात यह हो गए है कि  लोगों के देर रात या जल्दी सुबह घर से बाहर निकलना ही बंद कर किया बुधवार सुबह से देर रात  एक ही रोड पर लुटेरों ने दो बारदातों को अंजाम दिया। पहली वारदात सुबह छह बजे के करीब गुलाब देवी रोड गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई और दूसरी बारदात गुलाब देवी रोड नहर के पास बापू लाभ सिंह नगर हुई। देर रात 11 बजे के करीब काम खत्म करके घर वापिस लौट रहे व्यक्ति को बाइक सवार दो लुटेरों ने रोककर लूटने की कोशिश की लेकिन व्यक्ति लुटेरे के साथ अकेला भिड़ गया। लड़ाई के दौरान शोर सुनकर लोग लोगों को इकट्ठे होते देख लुटेरे तेजधार हथियार छोड़कर भाग गए।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच गई। बापू लाभ सिंह नगर के रहने वाले राम नरेश ने बताया वह किसान मंड में फ्रूट का काम खत्म करके घर लौट रहा था कि बाइक सवार लुटेरों ने पहले उसे गुलाब अस्पताल के पास रोकने की कोशिश की वह नही रूका  बाद में लुटेरों ने उसका पीछा कर उसे तेजधार हथियार दिखाकर नहर के पास रोक लिया। राम नरेश ने बताया कि वह लुटेरों को देखकर डरा नहीं उनके साथ भिड़ गया और लड़ाई के दौरान शोर सुनकर लोग जो घर से बाहर निकलने लगे तो लुटेरे अपने तेजधार हथियार छोड़कर वहां से भाग गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। पहले थाना दो की पीसीआर टीम पहुंची और बाद में थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

  • आज का राशिफल, 28 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 28 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर ही समाप्त हो जाएगी है। आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 5 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज बुध वक्रगति से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप ऑफिस में अपना चमत्कारी प्रभाव दिखाने वाले हैं, कोई बहुत ही झंझट भरा काम बड़ी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे और आप अपने काम से बॉस के खास बन जायेगें। आज बेवजह के खर्चों से बचें क्योंकि थोड़ा-थोड़ा करके काफी लम्बा खर्चा हो सकता है। आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने वाला है। बच्चों की उपलब्धियों से समाज में मान सम्मान बढेगा।

    वृष राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका आध्यात्मिक लोगों से मिलना होगा इसके साथ ही आज आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी स्ट्रांग योग बन रहा है। गुरु की कृपा से आज थोड़े से प्रयास से बड़ी उपलब्धि हासिल हो जायेगी। राजनीति में बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। आज आपकी देर शाम दोस्तों के साथ मीटिंग हो सकती है, इससे आपको कोई बड़ा लाभ भी होगा। आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। बेहतर होगा की सुबह-सुबह योग करनें की आदत डालें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है, और अब जल्द ही आपकी आमदनी फिक्स हो जाएगी।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी चतुराई से बिजनेस को तीव्र गति से दौड़ा देंगे जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे और आप मालामाल हो जायेगे। आज परिवार के खर्चों में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग रंगमंच से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने का वक्त आ गया है और प्रभु की कृपा से सफलतापूर्वक आप अपनी इस जिम्मेदारी को पूरा भी कर लेंगे। अपना व अपनों का ख़ास ख्याल रखें।

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण करके आप सफलता हासिल कर लेंगे। आज प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं, जिससे आपको आगे चलकर अच्छा परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य पर आज सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। परिवारजनों के साथ किसी पर्यटन-स्थल पर घूमने जाने वाले है। आपको सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। छात्रों के लिये समय अनुकूल रहने वाला है। मेहनत जारी रखें सफलता मिलने के योग बने हुये है।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आक आपको ऑफिस में कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप सफलता पूर्वक उसे निपटाने की पूरी भरपूर कोशिश करेंगे। आज आपकी कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में नए अनुभव मिलने की सम्भावना है। आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे। जल्द ही नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा। घरेलू जीवन में सामंजस्यपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। आज आपका सारा पुराना उधार चुकता हो जायेगा। साझेदारी के व्यवसाय से आपको लाभ हो सकता है।

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किस्मत आपका साथ देने वाली है, हो सकता है आपको कोई ख़ुशख़बरी भी मिले। कार्यक्षेत्र में आपको मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को उनके सीनियर्स से भरपूर मदद मिलेगी। जीवनसाथी के नज़रिये को समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएगे तो दोनों में अच्छी अंडरस्टैंडिंग डेवलप होगी। लम्बे समय से अटके मुआवज़े का पैसा आज आपको मिल जाएगा। आज आप रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी में व्यस्त रहेगें। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा।

    तुला राशि

    आज आपका दिन खास होने वाला है। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर उलझने से बचें। आज कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आपसे संपर्क कर सकता है, कोई राज की बात पता चल सकती है। आप दूसरों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते है लोग आपके भोले पन का फायदा ना उठा पायें इसके लिए किसी के साथ जल्दी दोस्ती करने से बचें। व्यापार की बढ़ोतरी के लिये आज आप कुछ अलग प्लान बनायेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप अपने भाई के किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद करेंगे। आज आपको अपने दोस्तों के साथ कही घूमने का अवसर मिलेगा। आज अपना पसंदीदा काम निपटाने की योजना बना सकते हैं। साथ ही दूसरों की मदद के किसी काम से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिगड़े काम सुधारने में किसी की मदद लेंगे। नौकरी के लिहाज से दिन काफी ठीक रहेगा, साथ ही काम में मन लगेगा और उत्साह भी बढ़ेगा। आज किसी से आर्थिक लेन-देन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

    धनु राशि

    आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आया है। आज बनायी गयी व्यापार सम्बंधित नई योजनाएँ काफी आकर्षक साबित होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया भी साबित होगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं आगे चलकर मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आज लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। नया कंप्यूटर खरीदने का कोई विचार है तो आज का दिन अच्छा है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है।

    मकर राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लोगों के समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आज दौड़-भाग या किसी प्रकार की यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी का असीम प्यार और समर्थन आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आज आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे इस ऊर्जा का प्रयोग अपने अध्यात्मिक विकास के लिए करेंगे तो मानसिक शांति महसूस होगी। आज लवमेट के साथ अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

    कुम्भ राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छा से आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। आपकी आज कोई नई योजना पूरी होगी उससे फायदा भी मिलेगा। आज आपकी आय में इज़ाफ़ा होने की सम्भावना प्रबल है। क़ारोबार के लिए आप अनुभवी लोगों से राय मश्वरा करेंगे तो सफलता आपके क़दमों में होगी और लोगों में आपकी अलग पहचान बनेगी। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, एक दूसरे से उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि

    आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। हर जरूरी बात अपने जीवनसाथी से जरुर शेयर करें, जिससे उलझने खत्म होगी और नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं। किसी काम की जिद करेंगे तो काम बिगड़ सकता है। आज किसी शुभ समाचार के मिलने से घर का वातावरण उत्सव जैसा रहेगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम रुका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें, सफलता मिलने के योग बने हुये है।

     

  • सांसद सुशील कुमार रिंकू की मेहनत रंग लाई, जालंधर को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात 

    जालंधर (ENS): लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू की मेहनत उस वक्त रंग लाई, जब दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस के जारी शेड्यूल में जालंधर स्टोपेज को भी शामिल किया गया है। रेलवे की तरफ से 30 दिसंबर को यह नई ट्रेन शुरू की जा रही है। जोकि अब जालंधर में भी रुकेगी। इससे पहले इस ट्रेन को जालंधर में स्टॉपेज नहीं दिए जाने की खबरों के कारण लोगों में काफी निराशा पाई जा रही थी। 

    उल्लेखनीय है कि 20 दिसंबर को सांसद सुशील कुमार रिंकू इस अहम मुद्दे पर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे। जिनके सामने उन्होंने पंजाब की प्रमुख औद्योगिक नगरी व एनआरआई हब जालंधर में इस ट्रेन को एक स्टॉपेज देने की मांग रखी थी। नए शेड्यूल के मुताबिक यह ट्रेन सुबह 9:26 पर जालंधर से रवाना होगी और दोपहर 1:50 पर दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह 3:15 दिल्ली से चलेगी और शाम 7:26 बजे जालंधर पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चला करेगी। 

    सांसद रिंकू ने रेल मंत्री से कहा था कि जालंधर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी है,साथ ही एनआरआई हब भी है। इस ट्रेन के जालंधर रुकने से यहां के उद्यमियों, व्यापारियों और एनआरआईज़ को काफी फायदा होगा जिन्हें जालंधर-नई दिल्ली के बीच इस हाई स्पीड ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा। इसका फायदा रेलवे को तो होगा ही साथ में लोगों के कीमती समय की भी बचत होगी। रिंकू ने पहले से चल रही नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी जालंधर में स्टॉपेज देने की मांग रखी है। उन्होंने कहा है कि इस ट्रेन को भी जालंधर में स्टॉपेज देने से जालंधर से माता वैष्णो देवी व जम्मू जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा जोकि लगभग आधे समय में वहां पहुंच पाएंगे। 

    सांसद रिंकू ने रेल मंत्री से कहा था कि जालंधर पंजाब का बड़ा स्टेशन है। इस स्टेशन पर भी हजारों की संख्या में हर रोज यात्री आते जाते हैं। वंदे भारत का सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों और कारोबारियों को होगा जिनके लिए समय बहुत कीमती हैं।