Blog

  • दून विस से युवा संकल्प रैली में जाएंगे 2000 युवा कार्यकर्ता

    दून विस से युवा संकल्प रैली में जाएंगे 2000 युवा कार्यकर्ता

    पहली बार प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करेंगे
    बददी/सचिन बैंसल : भारतीय जनता पार्टी के  दून विस् के युवा मोर्चा की बैठक बददी के निजी होटल में सम्प्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष व युवा संकल्प रैली के दून के प्रभारी कृष्ण कांत ने की। बैठक में 24 सितम्बर को मंडी के पड्डल मैदान के होने वाली युवा संकल्प रैली के बारे में चर्चा की।
     इस बैठक में दून की पूर्व विधायिका विनोद चन्देल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कृष्ण कांत ने बताया कि मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सुनने दून विस् क्षेत्र से लगभग 2000 युवा कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने बताया दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 97 बूथ है ।जिसमें हर बूथ से 20 कार्यकर्ता इस रैली में हिस्सा लेंगे । उन्होंने कहा यह पहली बार हो रहा है कि देश के प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करने आ रहे हैं ।उन्होंने कहा यह सौभाग्य की बात है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को यह मौका मिला है । इस बैठक में नगर परिषद बद्दी के वाइस चेयरमैन मानसिंह मेहता, भाजपा जिला सचिव गुरमेल चौधरी ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर,महामंत्री संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर, आज्ञाराम, निशांत ठाकुर, ललित शर्मा, सीताराम, चनन राम ,पंकज शर्मा, अजय शर्मा, खुशीराम व वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
  • पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बीच हुई मुठभेड़, 3 गिरफ्तार

    पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बीच हुई मुठभेड़, 3 गिरफ्तार

    नई दिल्लीः पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। दोनों तरफ से गोलियां चलाई गईं। घटना में एक पुलिस कर्मी को बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है। मौके से तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को बदमाशों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। पुलिस की ये मुठभेड़ दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 36 इलाके में हुई।

    यहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बिश्नोई गैंग आमने-सामने आ गया। एनकाउंटर में दोनों तरफ से गोलियां चलाई गईं। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों की एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिसकी वजह से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और तीन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों बदमाश लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने बताया कि इनसे पूछताछ की जाएगी और गिरोह की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली जाएगी।

  • पंजाबः निजी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज, जानें मामला

    पंजाबः निजी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज, जानें मामला

    श्री मुक्तसर साहिबः जिलें में निजी स्कूल में गंदगी से बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है। यह मामला थाना सिटी पुलिस ने बूड़ा गुज्जर रोड स्थित लिटिल फ्लावर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रिंसिपल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई उन पर स्कूल के अंदर और बाहर सफाई न रखने तथा पीने के पानी की टंकियों को भी साफ न रखने के कारण भयानक बीमारियां की फैलने की आशंका के चलते कार्रवाई की गई है। जिले में यह अपनी तरह का पहला मामला है और इस कारण विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों और आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    मामले की जानकारी देते हुए एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि उन्हें गश्त के दौरान यह सूचना मिली थी कि शहर की बूड़ा गुज्जर रोड पर स्थित लिटिल फ्लावर कान्वेंट के अंदर और बाहर सफाई नहीं रखी जा रही है। स्कूल के बाथरूमों की सफाई न रखे जाने के कारण उनका बुरा हाल है। बाथरूम नियमित रूप से साफ नहीं करवाए जा रहे हैं। इसी तरह ही बच्चों को पीने के लिए साफ पानी भी मुहैया नहीं करवाया जा रहा है। पानी की टंकियों की सफाई नहीं की जा रही है। जहां पर पीने का पानी स्टोर किया जाता है, उस स्थान की भी सफाई न किए जाने के कारण बुरा हाल है। इस स्कूल में शहर के अलावा गांवों के भी बच्चे बड़ी संख्या में पढ़ते हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है लेकिन स्कूल प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है। 

    सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रिंसिपल की जिम्मेदारी बनती है लेकिन दोनों ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर रहे। इस बदइंतजामी के कारण ही स्कूल के कई बच्चे बीमार हो चुके हैं। स्कूल में भयानक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इससे आसपास के क्षेत्र के बच्चों में भी महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इसलिए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए। इस पर थाना सिटी पुलिस ने स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनसेंट और प्रिंसिपल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 269 व 270 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

  • मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3 ठिकानों पर ED की रेड, 7 करोड़ रुपए बरामद, छापेमारी जारी

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3 ठिकानों पर ED की रेड, 7 करोड़ रुपए बरामद, छापेमारी जारी

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल से करप्शन के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने एक ट्रांसपोर्टर के यहां छापेमारी कर भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी टीम ने शनिवार को कोलकाता के गार्डनरिच इलाके में ट्रांसपोर्ट कारोबारी आमिर खान के ठिकाने पर छापेमारी की। यहां से ईडी ने अभी तक सात करोड़ रुपए कैश जब्त किए है। आगे की छानबीन की जा रही है। 

    बताया गया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने गार्डनरिच में परिवहन व्यवसायी आमिर खान के घर पर छापेमारी की। यहां से ईडी को भारी मात्रा में कैश मिला है। कैश इतना ज्यादा है कि गिनने के लिए अधिकारियों को मशीनें तक मंगवानी पड़ी। ईडी सूत्रों के अनुसार निसार के दो मंजिला मकान की पलंग के नीचे से प्लास्टिक की थैलियों में लिपटे 500 रुपए के नोटों के ढेरों बंडल मिले। इसके साथ ही 2000 रुपए के नोटों के बंडल भी मिले।

    कोलकाता में तीन जगहों पर ईडी की छापेमारी

    ईडी की इस छापेमारी में अभी तक सात करोड़ रुपए कैश बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता में तीन जगहों पर संयुक्त अभियान शुरू किया। पार्क स्ट्रीट के पास मैकलियोड स्ट्रीट पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बाकी दो छापे बंदरगाह से सटे इलाके और गार्डनरिच के शाही स्थिर इलाके में डाले गए। गार्डनरिच स्थित परिवहन कारोबारी आमिर खान के घर से भारी मात्रा में कैश मिला है।

    निसार खान के परिजनों से पूछताछ कर रही टीम

    कोलकाता में जहां पर ईडी ने यह छापेमारी की, वहां सीआरपीएफ के जवान तैनात है। कैश बरामदगी के बाद ईडी टीम आमिर खान और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। अभी तक आधिकारिक रूप से यह साफ नहीं है कि जब्त कैश किस मामले के है। लेकिन ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आमिर खान पर मोबाइल गेमिंग एप्लीकेशन के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग का केस हुआ है।

    मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन से करोड़ों की धोखाधड़ी

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान नामक शख्स ने कुछ दिनों पहले ई-नगेट्स नामक मोबाइल गेमिंग एल्पिकेशन तैयार किया था। इस गेमिंग एप्लिकेशन के जरिए पहले उसने लोगों का विश्वास जीता। और जब लोग इस एप का यूज करने लगे तो करोड़ों रुपए के साथ उसने एप से पैसे निकासी की फैसलिटी बंद कर दी, साथ ही पूरा सर्वर भी मिटा दिया। अब मामले में आमिर खान पर कोलकाता पुलिस की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 420, 406, 409, 468, 471 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता की 

    मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता की 

    प्रदेश को विकास की बुलंदी तक पहुंचाने में जन-जन का योगदान: मुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रमों की कड़ी में आज ऊना जिले के गगरेट में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने इन 75 वर्षों के दौरान प्रदेश को मज़बूत और अग्रणी बनाने के लिए प्रत्येक हिमाचली के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75 वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश ने विकास में जो बुलंदी हासिल की है उसे भव्य तरीके से मनाने एवं इस उपलब्धि में योगदान देने वाले प्रदेशवासियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यह भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल कांग्रेस नेताओं रास नही आ रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता इस ऐतिहासिक आयोजन में भी राजनीतिक लाभ देख रहे हैं, जो इन नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि इन वर्षों में राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है और इसका श्रेय प्रत्येक हिमाचली और पिछली सरकारों के सशक्त नेतृत्व को जाता है।

    उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय प्रदेश की साक्षरता दर केवल 4.8 प्रतिशत थी, जबकि वर्तमान में यह 83 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में सड़कों की लंबाई 228 किलोमीटर थी जबकि अब प्रदेश में 39,500 किलोमीटर लम्बी सड़कों का जाल है। इसी प्रकार वर्ष 1948 में शैक्षणिक संस्थानों की संख्या 301 थी जो अब बढ़कर 16,124 हो गई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का कार्यकाल पूर्ण होने वाला है। सरकार का यह कार्यकाल समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के उद्देश्य से शुरू की विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं के लिए स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दैनिक वेतन भोगियों की दिहाड़ी 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की गई है और पेरावकर्ज को आर्थिक राहत प्रदान करते हुए उनके मानदेय में रिकॉर्ड वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न श्रेणियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि की गई है और इस योजना पर पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा 400 करोड़ रुपये की तुलना में वर्तमान सरकार 1300 करोड़ रुपये से अधिक वित्तीय लाभ प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकारों ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य में विकास की गति निर्बाध जारी रहे। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्वीकृत किया गया है, जो पूरे प्रदेश विशेष रूप से ऊना जिले के लिए वरदान साबित होगा। इस परियोजना के माध्यम से राज्य के 50,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।

    जय राम ठाकुर ने कहा यह आश्चर्यजनक है कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार गंभीर रूप से बीमार मरीजों के परिवारों को सहारा योजना के अन्तर्गत 3000 रुपये प्रतिमाह, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार की लड़की को 31000 रुपये, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन, हिमकेयर योजना के अन्तर्गत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट  और प्रत्येक घरेलू उपभोक्ता को 125 यूनिट मुफ्त बिजली भी प्रदान कर रही है। 

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जहां एक ओर राज्य सरकार के इन कल्याणकारी निर्णयों का भी विरोध करते हुए प्रदेश सरकार पर लोगों को मुफ्त की आदत डालने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब यही नेता दस गारंटी दे रहे हैं और सत्ता में आने के पश्चात 300 यूनिट निःशुल्क बिजली देने का भी वादा कर रहे हैं। 

    मुख्यमंत्री ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्वां नदी के तटीकरण कार्य पर 235 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और गगरेट में उपमण्डल अधिकारी कार्यालय खोला गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए विभिन्न जलापूर्ति योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने गोंदपुर बनेहड़ा मैदान की चारदीवारी के लिए 40 लाख रुपये देने और गगरेट विधानसभा क्षेत्र में शहीद स्मारक के निर्माण की घोषणा की।
    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत और सक्षम नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में था उस समय देश के प्रधानमंत्री ने न केवल इस संकटकाल में प्रभावी ढंग से इस महामारी से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भारत को मजबूत और जीवंत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच संकल्पों को आत्मसात करने का भी आह्वान किया। 

    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राज्य को दिए गए विशेष श्रेणी के दर्जे को समाप्त किया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष श्रेणी दर्जे को बहाल किया और विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं में केंद्र-राज्य की 90:10 हिस्सेदारी सुनिश्चित की।

    उन्होंने कहा कि राज्य के लिए बल्क ड्रग पार्क संपूर्ण राज्य और विशेष रूप से ऊना जिले में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में शीघ्र ही रेल नेटवर्क को सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण किया जाएगा। उन्होंने गगरेट में एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण करने की घोषणा की जिसे दो वर्ष के भीतर पूरा कर दिया जाएगा।

    विधायक राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले लगभग पांच वर्षों के दौरान ऊना जिले और विशेष रूप से गगरेट विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

    इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर चौधरी, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्चित सेन उपस्थित थे।

  • भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी बैठक में लिए गए कई बड़े निर्णय

    भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी बैठक में लिए गए कई बड़े निर्णय

    ऊना/सुशील पंडित :  राजकीय महाविद्यालय ऊना, जिला ऊना में भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्यालय द्वारा राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। 
    इस बैठक की अद्यक्षता डॉक्टर अमरजीत कुमार शर्मा राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश -कम- उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश ने की। बैठक में प्रदेश भर के 05 जिला मुख्य आयुक्त -कम- उच्च शिक्षा निदेशक , 03 महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ साथ कुल 39 सदस्यों ने भाग लिया।
    इस बैठक में भारत स्काउट्स एवम गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा दिसम्बर 2022 एवम जनवरी 2023 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो जैसे- राष्ट्रीय स्काउट्स गाइड्स जम्बोरी राजस्थान एवम राष्ट्रीय कल्चरल जम्बोरी कर्नाटक में हिमाचल की भागीदारी के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इन 02 कार्यक्रमो में हिमाचल से 700 से अधिक स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स , रेंजर्स एवम वयस्क हिस्सा लेने जा रहे हैं।
     साथ ही साथ भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश के चहुमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए 2022 से 2024 की रणनीति योजना समिति द्वारा बनाई गई रणनीतियों पर चर्चा की गई।
    भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश के साथ 40,000 से अधिक युवा पंजीकृत हैं।  इस पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए भी इस बैठक में बातचीत हुई जिसमें सरकारी स्कूल्स एवम कॉलेजों के साथ साथ निजी स्कूल्स एवम यूनिवर्सिटिस तक स्काउटिंग गतिविधियों को पहुंचाने पर गहनता से बातचीत की गई।
     
    राज्य मुख्यालय द्वारा स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवम रेंजर्स के लिए आने वाले समय मे आपदा प्रबंधन को लेकर खासतौर पर वर्कशॉप लगवाई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की आपदा आने पर स्वयंसेवी अपनी और समाज की मदद कर सकें। 
    बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में स्काउटिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
    भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश द्वारा कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर एवम वयस्कों के लिए वर्दी एवम कैम्प के दौरान दी जाने वाली डाइट मनी को भी इस बैठक में बढ़ाया गया।
  • पंजाबः घर का लेंटर गिरने से बच्चे सहित 2 घायल

    पंजाबः घर का लेंटर गिरने से बच्चे सहित 2 घायल

    लुधियानाः शहर के जवाहर नगर कैंप से दर्दनाक घटना सामने आई है। जवाहर नगर कैंप में लेंटर गिरने से दो बच्चों और एक बुजुर्ग घायल हाे गए है। घायलों को ईएसआई हास्पिटल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि एक निर्माणाधीन घर की छत पर लेंटर डाला गया था और उसे खोलने का काम चल रहा था। इसी दौरान लेंटर नीचे गिर गया और पड़ोसी के घर की दीवार भी गिर गई। मलबे के नीचे दो बच्चे वह एक बुजुर्ग आया था जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे के टांके लगे हैं। दोनों घायलों की हालत ठीक है।

    घटनास्थल पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात संभाला। घर के अंदर मौजूद लोगों को घर से बाहर निकाला। घर को पुलिस ने रस्सियां बांध सील कर दिया। जानकारी देते हुए पड़ोसी ज्योति ने बताया कि उसके पति काका और बच्चे दक्ष को चोट लगी है।

    वैसे हालात अब ठीक हैं। वहीं पुलिस अधिकारी गुरचरणजीत सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंच गए। घायलों को डॉक्टर के पास भेज दिया है। हालात सामान्य है किसी के कोई ज्यादा चोटे नहीं आई। मकान मालिक और मिस्त्री की नाम आदि लिख लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि लेंटर किस तरह गिरी और कहां कमियां रहीं।

  • ट्रेन हादसाः पटरी से उतरी हमसफर एक्सप्रेस की 2 बोगियां, यात्रियों में मचा कोहराम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    ट्रेन हादसाः पटरी से उतरी हमसफर एक्सप्रेस की 2 बोगियां, यात्रियों में मचा कोहराम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    बिहारः पश्चिमी चंपारण में हमसफर एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलकर बिहार के कटिहार जा रही थी। ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गई जिसके बाद यात्रियों में कोहराम मच गया। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। यह ट्रेन दुर्घटना पश्चिमी चंपारण के बगहा इलाके में हुई है। ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद आवाजाही ठप्प हो गई है। वहीं ट्रेन हादसा होने के बाद रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो इस प्रकार है। हरिनगर – 7979789404, नरकटियागंज –  7206936798, समस्तीपुर -9771428963. इन नंबरों पर फोन कर कोई भी अपने परिजनों की जानकारी ले सकते हैं।

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने हेल्पलाइन नंबर के माध्‍यम से जानकारी लेने की सलाह दी है। इस रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनें बाध‍ित हुईं है। हमसफर एक्सप्रेस से सफर करने वाले काफी परेशान हैं। अपने स्‍वजनों को फोन सूरक्षि‍त होने की सूचना दे रहे हैं। रेलवे की ओर से भी हेल्‍पलाइन नंबर जारी कर दी गई है। क‍िसी प्रकार की सूचना के ल‍िए संंपर्क क‍िया जा सकता है। वहीं व‍िभाग की ओर से हर‍िनगर स्‍टेशन पर बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

    बता दें क‍ि इससे पहले पश्‍च‍िम चंपारण के बेत‍िया में भी नौ अगस्‍त 2021 को एक बड़ा रेल हादसा टल गया था। जहां बेतिया अनुमंडल क्षेत्र में एक पैसेंजर ट्रेन बेपटरी हो गई थी। बेतिया-नरकटियागंज रेलखंड पर कुमारबाग स्टेशन के पास नरकटियागंज से रक्सौल जाने वाली 05210 नरकटियागंज से खुली थी और अपने समय से ट्रेन कुमारबाग स्टेशन पर पहुंची थी लेकिन जैसे ही ट्रेन कुमारबाग स्टेशन से खुली उसका एक डब्बा पटरी से उतर गया। ठीक उसी तरह आज पश्‍च‍िम चंपारण के हर‍िनगर स्‍टेशन पर यह हादसा हुआ है।

  • विजीलैंस ब्यूरो ने Punjab Roadways के भगौड़े दो इंस्पेक्टर किए गिरफ्तार

    विजीलैंस ब्यूरो ने Punjab Roadways के भगौड़े दो इंस्पेक्टर किए गिरफ्तार

    चंडीगढ़: विजीलैंस ब्यूरो ने आज भ्रष्टाचार के मुकदमे में भगौड़े चल रहे पंजाब रोडवेज़ के दो सेवामुक्त इंस्पेक्टरों को गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी रोडवेज़ की सरकारी बसों के रवाना होने का समय प्राईवेट बसों को बेचकर रिश्वत एकत्रित करने के दोषों के अंतर्गत दर्ज एक मुकदमे में भगौड़े चले आ रहे थे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब रोडवेज़ के कुछ कर्मचारियों द्वारा सरकारी बसों के बस अड्डे से चलने का टाइम प्राईवेट बसों को बेचकर रोजाना/महीनावार रिश्वत एकत्रित करने के दोष लगे थे और इस सम्बन्धी ब्यूरो द्वारा मुकदमा नंबर 5 तारीख़ 30-04-2021 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7-ए और आइपीसी की धारा 120-बी के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में शामिल दोषियों में भगौड़े चले आ रहे पंजाब रोडवेज़ डीपू अमृतसर-2 के सेवामुक्त इंस्पेक्टर राज कुमार राजू निवासी गाँव फुल्लड़ा तहसील और जि़ला पठानकोट और तरसेम सिंह सेवामुक्त इंस्पेक्टर पंजाब रोडवेज़ डीपू जालंधर-1 निवासी गाँव चक्कखेलां, जि़ला होशियारपुर को आज विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस सम्बन्धी उक्त कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।

  • गणपति विसर्जन दौरान 19 मरे, 14 की डूबने से हुई मौत

    गणपति विसर्जन दौरान 19 मरे, 14 की डूबने से हुई मौत

    मुबंईः महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 14 लोगों की डूबने से मौत हुई है। शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुई विभिन्न घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई, वहीं इनमें से 14 लोगों की मौत मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से हुई। इसके साथ ही चार लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई। वहीं, विसर्जन के दौरान हो रही गणेश आरती में पेड़ गिर जाने के कारण एक महिला की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस दौरान कई जगहों पर कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति भी देखी गई। गौरतलब है कि राज्य में गणेश उत्सव  31 अगस्त से शुरू हुआ था।

    इस हादसे में 14 लोगों की डूबने से हुई मौत

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के मौके पर वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोगों की मौत और एक अन्य व्यक्ति की मौत देवली में डूबने से हो गई। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यवतमाल जिले में भी मूर्ति विसर्जन के लिए गए दो व्यक्ति तालाब में डूब गए। इसके अलावा, अहमदनगर जिले के सुपा और बेलवंडी में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में दो अन्य लोगों की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि पुणे के ग्रामीण हिस्सों में भी तीन लोगों की मौत डूबने से हो गई, इसमें धुले, सतारा और सोलापुर शहर शामिल हैं। 

    सड़क दुर्घटना में 4 लोग मरे

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के मौके पर डूबने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कुछ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर शहर के सक्करदरा इलाके में गणेश विसर्जन के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी।

    गणेश पंडाल पर पेड़ गिरने से महिला की मौत

    वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में बारिश के बीच कोलबाद इलाके में एक गणेश पंडाल पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में 55 साल की एक महिला की मौत हो गई। साथ ही, चार अन्य लोग घायल भी हो गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को एक विशाल पेड़ उस समय पंडाल पर गिर गया, जब भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के लिए आरती की जा रही थी। 

    बिजली का करंट लगने से नौ साल की बच्ची सहित 11 घायल

    इस बीच, रायगढ़ जिले के पनवेल में विसर्जन के दौरान एक जुलूस में बिजली का करंट लगने से नौ साल की बच्ची सहित कम से कम 11 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने इसके बारे में बताया कि ये घटना वाडघर कोलीवाड़ा में शुक्रवार शाम को बिजली जनरेटर की एक केबल टूट जाने के बाद हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना मं घायल हुए 11 लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं। जिसके बाद कुछ लोगों को एक निजी अस्पताल और बाकियों को पनवेल के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।