Blog

  • भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का हुआ देहांत

    भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का हुआ देहांत

    नई दिल्ली: खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए आज एक दुःख की खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी का आज देहांत हो गया है। वह 88 वर्ष के थे और पिछले काफी लंबे समय से कैंसर के चलते बीमार रह रहे थे। आज (रविवार) सुबह उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

    सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर, 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। जब वह आठ महीने के थे तो भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान उनका परिवार उन्हें लेकर पाकिस्तान ले आया था और वह सब कराची में आकर बस गए थे । सलीम दुर्रानी ने 60-70 के दशक में क्रिकेट की दुनिया में अपने उम्दा प्रदर्शन से अपनी एक खास पहचान बना ली थी । भारतीय क्रिकेट इतिहास में दुर्रानी को शानदार ऑलराउंडर के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई टेस्ट से की था। दुर्रानी अपनी ज़बरदस्त बल्लेबाजी के लिए बेहद प्रसिद्ध हुए।

    दुर्रानी ने भारत की ओर से कुल 29 टेस्ट मैच खेलेऔर इस दौरान उन्होंने 1202 रन बनाए। इनमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 75 विकेट लिए। गर्व की बात है कि सलीम दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज़ हैं, जिन्हें साठ के दशक में ही अर्जुन अवॉर्ड से नवाज़ा गया था।

  • आज का राशिफल, 2 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 2 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 2 अप्रैल 2023 

    मेष: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
    वृष: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
    मिथुन: दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।
    कर्क: भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।
    सिंह: घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।
    कन्या: यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।
    तुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।
    वृश्चिक: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
    धनु: नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।
    मकर: किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।
    कुंभ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।
    मीन: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।
  • कांग्रेस ने फ्री बिजली के सपने दिखाकर लोगों से किया छल: विक्की सैनी

    कांग्रेस ने फ्री बिजली के सपने दिखाकर लोगों से किया छल: विक्की सैनी

    ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस सरकार ने लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री के सपने दिखाकर अब बिजली की दरों में 22 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाकर लोगों पर महंगाई की मार मारी है। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा शहरी इकाई के मीडिया प्रभारी विक्की सैनी ने शनिवार को ऊना में जारी प्रेस वक्तव्य में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इससे बता दिया है कि कांग्रेस की करनी और कथनी में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि लोग 300 यूनिट फ्री बिजली के सपने संजोए हुए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ौतरी कर लोगों को तोहफा दिया है। विक्की सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के लिए लोगों से लुभावने वायदे पूरे किए थे, लेकिन इन वायदों में से एक भी पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि महिलाएं 1500 रुपए का इंतजार कर रही है। युवा रोजगार के इंतजार में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय महंगाई का रोना रोने वाली कांग्रेस न ही महंगाई को कम पा रही है और न हीं युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध पाई है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। विक्की सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार लोगों पर महंगाई थोप रही है। उन्होंने कहा कि पहले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए। अब बिजली की दरों में प्रति यूनिट 22 पैसे बढ़ाने से लोगों को आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि चाहिए तो ये था कि कांगे्रस सरकार लोगों से किए वायदों को पूरा करती, लेकिन अब उल्टा लोगों महंगाई बढ़ाकर लोगों पर आर्थिक बोझ लाद रही है।

  • पति ने जलती हुई टीशर्ट पत्नी पर फेंकी

    पति ने जलती हुई टीशर्ट पत्नी पर फेंकी

    आग में झुलसी महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

    ऊना/सुशील पंडित: टाहलीवाल में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आगजनी करने वाला पति फरार है जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल बंगाणा के राजली वन्याला गांव की रहने वाली जसविन्द्र कौर पत्नी नरेश भारद्वाज का पुलिस को दिए बयान में कहना है कि वह टाहलीवाल की एक आटा मिल में पिछले चार पांच साल से काम कर रही है। पांच साल पहले सर्पदंश के कारण उसके पहले पति की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद से लगातार वह नरेश भारद्वाज के साथ पति पत्नी के रूप में रह रही थी। लिव-इन में रहने के बाद उसने समूरकलां के शिववाड़ी मंदिर में 2021 में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों टाहलीवाल के इंडस्ट्रियल एरिया में सोहन लाल के मकान में किराये का कमरा लेकर रहने लगे। जसविंदर का कहना है कि शादी के बाद मेरे पति पागलों जैसी हरकतें करते रहे। पता किया तो मालूम हुआ कि वह कोई नशा करते हैं। लगभग 10 दिन पहले भी मेरे पति ने मुझसे मारपीट की और उसकी शिकायत महिला थाने में भी की गई थी।

    महिला थाने में उसने बयान दिए थे कि वह अपने पति से तलाक चाहती है और उसकी मारपीट से तंग आकर उसके साथ एक छत के नीचे नहीं रहना चाहती। मगर 31 मार्च शुक्रवार को उसका पति फिर से कमरे पर आया और उसके साथ मारपीट की। शिकयात में लिखा गया है कि जसविंदर कौर ने पति को काफी समझाया लेकिन नशे में होने के चलते उसने पत्नी की एक न सुनी। खाना बनाने के बाद जब वह घर के कार्यों में व्यस्त थी तब उसने कहा कि वह उसे जान से मार देगा। वह बाहर से एक डिब्बा लाया जिसमें पीले रंग का का तरल पदार्थ था। उसने तरल एक टी-शर्ट पर डाला और लाइटर से उसमें आग लगा दी। तरल के कुछ छींटे उसके कपड़ों पर भी पड़ गए और उनमें भी आग लग गई। मगर उसने जलती हुई टीशर्ट अपनी पत्नी के ऊपर फेंक दी। जलती टीशर्ट के संपर्क में आने से महिला के कपड़ों में भी आग लग गई। वह चिल्लाने लगी लेकिन आस-पड़ोस में अनेक लोगों में से कोई भी उसकी सहायकता के लिए नहीं आया। मुश्किल से उसने नल खोला और उसके नीचे बैठकर अपनी जान बचाई। जबतक वह वापस आई तबतक कमरे का सामान धू धू कर जल रहा था। उसने शिकायत में बताया है कि उसके पति ने फिर नल के नीचे जाकर अपने कपड़ों में लगी आग को भी बुझाया। मैं घबरा गई थी और अपनी मिल के मालिक राकेश कौशल के घर जाकर उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। उस समय उनकी माता और बेटी सान्या कौशल भी मौजूद थीं। मेरी दयनीय स्थिति देखकर सान्या कौशल ने मेरे जले हुये कपड़े बदलवाये और मुझे हरोली अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मैं पुलिस को सारी बात नहीं बता पाई थी। अब मैने पुलिस को सारा मामला बता दिया है। मैं चाहती हूं कि मेरे पति से मुझे बचाया जाए। घटना के बाद से ही जसविंदर का पति फरार है। पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पति की तालाश शुरू कर दी है।

  • मलांगड़ में शराब के ठेके का विरोध हुआ तेज

    मलांगड़ में शराब के ठेके का विरोध हुआ तेज

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के मलागंड़ गांव में शराब के ठेके का विरोध वर्षों से लगातार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले लगभग 5 साल से मलांगड़ में शराब की एक दुकान कुछ घरों के सामने खुली रही। पास में एक प्राइवेट स्कूल भी था। शुरू से ही मलांगड़ और सोरला गांव के लोग उस शराब की दुकान का विरोध करते आए हैं। अब शराब की दुकान को बदलकर पंचायत घर के पास सुनसान इलाके में स्थापित किया जा रहा है। नई जगह स्थानांतरित होने जा रहे ठेके का विरोध करते हुए गांव की लगभग एक दर्जन  महिलाएं शनिवार को मौके पर पहुंचीं और शराब की दुकान के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि शराब का ठेका पहले भी गांव की असंख्य अप्रिय घटनाओं का कारण बन चुका है। ठेके में शराब पीने के बाद लोग हल्ला और हुड़दंग करते हैं। इस हुड़दंग ने मलांगड़ गांव की शांति छीन ली है। 
    महिलाओं का कहना है कि अब गांव वालों की आंखों में धूल झोंकने के लिए ठेके को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाने लगा है। गांव का कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता कि यहां शराब की बिक्री हो। जो शराब सामाजिक बुराई के तौर पर युवा पीड़ी को खराब करती जा रही है उसे खोलने में सरकार इतनी आतुर क्यों है। तत्पश्चात गांव में हंगामा बढ़ते देख बंगाणा के एसडीएम योगराज धीमान पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और शराब की दुकान का जायजा लिया। महिलाओं ने ठेके का विरोध करते हुए उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। 
    एसडीएम धीमान का कहना है कि शराब की दुकान खोलने की अनुमति आबकारी एवं कराधान विभाग, हिमाचल प्रदेश से मिलती है। इस गांव में ठेके के विरोध की जानकारी आबकारी एवं कराधान विभाग को दे दी गई है। इसे खोलने या बंद करने का निर्णय उन्हीं को लेना है।
  • पंडोगा पुल के नीचे लगा गंदगी का अंबार

    पंडोगा पुल के नीचे लगा गंदगी का अंबार

    दुर्गन्ध से ग्राम वासियों का जीना हुआ मुश्किल
    ऊना/सुशील पंडित: पंडोगा में रिहायशी इलाके के निकट लगे कूड़े के ढेर से पूरे गांव में दुर्गंध फैल चुकी है। इससे गांव में शांति से रहना मुश्किल होता जा रहा है। ग्राम पंचायत पंडोगा में एक पुल के नीचे ही लोग महीनों से कचरा फेंकने लग गए हैं। गांव में कचरे के निपटारे का कोई भी बंदोबस्त न होने के चलते खुले में कचरा फेंका जा रहा है। गांव के ही कुछ पीड़ित लोगों ने शनिवार को एकजुट होकर मीडिया के सामने अपनी समस्याएं रखीं। गुरबक्श सिंह, बलबीर सिंह व सुरजीत सिंह ने बताया कि वार्ड नं 12 में घरों के पास ही पुल के नीचे गांव वाले गंदगी फैला रहे हैं। रसोई के सामान से लेकर हर प्रकार का गंदा कचरा पुल के नीचे जमा होने से वहां दुर्गंध फैल रही है। कचरे से ज्यादा दुर्गंध तब फैलती है जब बारिश में यह गीला हो जाता है। कुत्ते और बेसहारा  मवेशी भी इस कचरे  में भोजन ढूंढने के लिए यहां जमा हो जाते हैं। इस गंदगी से गांव में महामारी फैलने का खतरा मंडराने लगा है। अगर भविष्य में लोग बीमार होते हैं तो इसका दायित्व प्रशासन का होगा।
  • किसानों को बकरियों का मुआवजा क्यों नहीं मिला- भुट्टो

    किसानों को बकरियों का मुआवजा क्यों नहीं मिला- भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक दविंदर भुट्टो ने पूर्व कैबिनेट मंत्री की आलोचना करते हुए कहा है कि क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की बकरियां खरीद के कुछ दिन बाद ही मर गई थीं। पशुपालन मंत्री रहते हुए भी पूर्व मंत्री उन्हें मुआवजा नहीं दिलवा पाए। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि किसानों को आजतक राहत क्यों नहीं मिली।

    भुट्टो शनिवार को उपमण्डल बंगाणा की चपलाह-राजपुरा-तलमेहड़ा सड़क के शुरू हो रहे काम का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने राजपुरा से डीहर के बीच टूट चुकी सड़क के निर्माण कार्य के भूमि पूजन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जनता वर्षों से इस सड़क के लिए तरसती रही लेकिन पूर्व नेता ने उनकी मांग पूरी नहीं की। हमने जंगलात विभाग से एनओसी लेकर काम शुरू करवा दिया है। उन्होंने कहा कि हमने जनता से वादा किया था कि अगर मुझे मौका मिला तो इस सड़क और पुल का काम पूरा करवाऊंगा। विधायक बनने के 100 दिनों के भीतर ही चपलाह से राजपुरा डीहर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिंदर कंवर ने कुटलैहड़ में हो रहे अवैध कटान पर विजिलेंस जांच की मांग की थी। भुटटो ने कहा कि अवैध कटान की बात छोड़कर नेताजी यह बताएं कि जिन किसानों का लाखों रुपया बकरी खरीद पर खर्च हुआ था उन्हें आजतक मुआवजा क्यों नहीं दिया गया। लंपी बीमारी से मरे गौ धन का मुआवजा भी वह दिलवा नहीं पाए थे। कुटलैहड़ की ज्यादातर समस्याओं का हल वह नहीं निकाल पाए। इसलिए कटान की बात छोड़ पिछले कार्यों की जवाबदेही उन्हें देनी चाहिए। भूमि पूजन के मौके पर लोक निर्माण विभाग के एक्सीन देवराज, एसडीओ पी.धीमान, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, पूर्व प्रधान प्रवीण पादा, पूर्व प्रधान अजय शर्मा , रिटायर्ड जेई कुलदीप शर्मा, पूर्व प्रधान रमेश डुमखर, पूर्व प्रधान बलबंत ठाकुर, ओंकार सिंह व अन्य मौजूद रहे।

  • तेज रफ्तार बाइक महिला से टकराई, घायल

    तेज रफ्तार बाइक महिला से टकराई, घायल

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना की एक महिला तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर में ऊना की ही रहने वाली बलजीत कौर पत्नी दर्शन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार को वह घर के पास खड़ी थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक चालक सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को सीधी टक्कर  मार देता है। टक्कर से महिला को कई चोटें आई हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
  • आरसी बनवाने के बहाने एसयूवी गाड़ी ले गया

    आरसी बनवाने के बहाने एसयूवी गाड़ी ले गया

    ऊना/सुशील पंडित: राजस्थान के एक व्यक्ति ने स्कॉर्पियो गाड़ी एक एजेंट को नंबर प्लेट और आरसी बनवाने के लिए दी थी। एजेंट गाड़ी लेकर तो गया लेकिन आजतक लौटा नहीं है। मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर के वैशाली नगर निवासी मेहुल बंसल पुत्र मनोज कुमार बंसल ने गाजियाबाद के रहने वाले मधुर कौशाल को आरसी बनवाने व नम्बर प्लेट लगवाने के लिए गाड़ी दी थी। मेहुल ने पुलिस को बताया है कि उसे जानकारी मिल रही है कि मधुर कौशल ने किसी रिंकल कसाना को आगे गाड़ी दे दी है। गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद बताई जा रही है। मेहुल इस ठगी से आहत होकर अब ऊना पुलिस के पास पहुंचा है। उसका आरोप है कि एक सेवा के लिए गाड़ी लेकर गया एजेंट आजतक क्यों नहीं लौटा। पुलिस ने भी भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • समस्त निजी पाठशालाओं के प्रमुखों से बैठक 5 अप्रैल को डाईट देहलां में

    समस्त निजी पाठशालाओं के प्रमुखों से बैठक 5 अप्रैल को डाईट देहलां में

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के समस्त निजी पाठशालाओं के प्रमुखों के साथ 5 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डाईट) में उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना, देवेन्द्र चंदेल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि बैठक में कमजोर वर्गों के पात्र विद्यार्थियों को 25 प्रतिशत आरक्षण पर चर्चा की जाएगी। उपनिदेशक ने समस्त निजी पाठशालाओं के प्रमुखों से निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।