Home Haryana Sonali Phogat मर्डर केस का जल्द खुलेगा राज!

Sonali Phogat मर्डर केस का जल्द खुलेगा राज!

0
Sonali Phogat मर्डर केस का जल्द खुलेगा राज!

हिसार : सोशल मीडिया स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की गोवा में हुई हत्या की जांच कर रही सीबीआई हरियाणा के कई सफेदपोशों से पूछताछ करेगी। बता दें कि बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की 23 अगस्त 2022 को गोवा में नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी। सोनाली फोगाट के परिवार का आरोप था कि उनकी हत्या की गई है। गृह मंत्रालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी।

सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और उसके सहयोगी सुखविंदर सिंह को मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था।  सोनाली फोगाट के परिवार का आरोप है कि सीबीआई इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। सोनाली फोगाट के जीजा अमन पूनिया का कहना है कि सीबीआई हमारे परिवार को कोई भी जानकारी नहीं दे रही। हमारी अनुपस्थिति में सीबीआई की टीम सोनाली फोगाट का डिजिटल लॉकर ले गई। हमारी मांग है कि डिजिटल लॉकर हमारी उपस्थिति में खोला जाना चाहिए था।

अमन पूनिया का कहना है कि सीबीआई सोनाली को न्याय नहीं दिला पा रही। अब हमारा परिवार मुंबई में सीबीआई हाईकोर्ट में अपील करेगा। इस हाई प्रोफाइल केस में पिछले साल सीबीआई की टीम ने सोनाली फोगाट के घर से डिजिटल लॉकर बरामद किया था। गोवा कोर्ट की अनुमति के बाद सीबीआई ने डिजिटल लॉकर को खोल दिया है। इससे पहले हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त सुधीर सांगवान डिजिटल लॉकर का कोड नहीं बता रहा था। इस लॉकर में सीबीआई को ऐसे अहम सबूत मिले हैं जो इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस की गुत्थी सुलझा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here