Home National AIIMS में Server Down होने से मरीज हुए परेशान

AIIMS में Server Down होने से मरीज हुए परेशान

0
AIIMS में Server Down होने से मरीज हुए परेशान

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े मेडिकल इंस्टिट्यूट का सर्वर डाउन होने से ओपीडी कार्ड बनाने में दिक्कत हुई। नए और पुराने दोनों मरीज परेशान हुए। यहां तक कि जांच कराने में भी मरीजों को परेशान होना पड़ा। दरअसल, दिल्ली AIIMS का आज सुबह से सर्वर डाउन हो गया। जिसके चलते इलाज कराने आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन सेवा बाधित होने के चलते अभी ऑफ लाइन मोड में मरीजों के पर्चे बनाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, तकनीकी समस्या के कारण से सर्वर डाउन चल रहा है। ओपीडी पर इसका खासा असर देखा गया। नए मरीजों का ऑनलाइन ओपीडी नहीं बन रहा था। रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ रही थी। पुराने मरीजों यानी फॉलोअप के लिए डेट नहीं मिल रही थी। मरीजों का रजिस्ट्रेशन मैनुअली किया जा रहा था। हाथ से लिखकर कार्ड बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here