Blog

  • 118241

    118241

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज पूरे दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक शुभ योग रहेगा। आज सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।इसलिए अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। आपकी बुद्धिमत्ता और व्यापारिक सोच से लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे।आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहने से आपकी सोच सकारात्मक और संतुलित रहेगी। आज अपनी हर योजना गुप्त रखें, नहीं तो कोई आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकता है। आज दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें। आज धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखना जरूरी है। आर्थिक मामलों में बेहतरीन सफलता मिलने की स्थिति बन रही है।

     वृष राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे।जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है।आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी।

    कर्क राशि:आज जल्दबाजी में लिए फैसले गलत हो सकते हैं इसलिए माता जी से राय लेना उचित रहेगा। क्रॉकरी का बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी मिलेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने का योग बन रहा है। आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।आपके बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आज व्यवसाय में किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय धैर्य और संयम बनाकर रखने की आवश्यकता है। आज समय का उचित सदुपयोग करेंगे। घर और व्यवसाय दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लेना व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। आज बजट के अनुसार कार्य करने से धन संबंधी मामलों में समस्याएं नहीं आएंगी।

    कन्या राशि: आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति के कामों में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनायेंगे। घर से निकलते समय घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकले जिससे आपका दिन अच्छा और खुशहाली भरा रहेगा। मित्र या रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे।

    तुला राशि: आज अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी गतिविधि चल रही है, तो काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक और व्यवसायिक समस्याओं को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज आपकी कोई विशेष योग्यता और काबिलियत लोगों के सामने आएगी। आज जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। आज किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपको कुछ बाहरी ऑर्डर मिलेंगे, जिस पर एकाग्र चित्त होकर काम करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात, बता सकते हैं। आप भी उनकी बातों को समझेंगे। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। मेहनत के मुताबिक आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। आज घर में बच्चों पर ज्यादा अंकुश लगाना और गुस्सा करना अच्छा नहीं है। इसलिए बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। पुराने नकारात्मक मुद्दे ना उठाकर वर्तमान गतिविधियों पर ही कार्य करें तो उचित रहेगा। प्रभावशाली इंसानों की मदद आपकी तरक्की में मददगार रहेगी।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी सलाह काफी हद तक दोस्तों की समस्याओं को सुलझाने में सहायक होगी। कई तरह के गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें क्योंकि कभी-कभी आपका स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है। आज किसी भी यात्रा पर जाते समय जरूरत का सामान ले जाना न भूले।

    कुंभ राशि: आज शिक्षा से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा। आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी ख़ुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आज माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं।

    मीन राशि: आज आपकी इनकम बेहतर होगी। अच्छे ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। आज किसी काम को पूरा करने के लिए कोशिश करते रहेंगे। आपके निजी कामों में भी व्यस्तता रहेगी। घर में धार्मिक आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। आज आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई लाभदायक व्यवसायिक यात्रा भी हो सकती है। आज पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।

  • आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2024

    आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2024

  • Punjab News: SHO Arshpreet Kaur Grewal सहित 4 पर मामला दर्ज

    Punjab News: SHO Arshpreet Kaur Grewal सहित 4 पर मामला दर्ज

    मोगाः थाना कोर्ट इसे ख़ां की SHO इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल सहित 3 अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ बीती देर रात मामला दर्ज किया गया। पुलिस कर्मियों पर आरोप है कि इन्होंने एक अफीम तस्करों की मदद की है। पुलिस ने इस मामले में SHO इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल, मुंशी गुरप्रीत सिंह, चौकी इंचार्ज बलखंडी, राजपाल सिंह मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चारों पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    आरोप है कि 1 अक्टूबर को एसएचओ ओर मुंशी ने अमरजीत नाम के सख्श से 2 किलो अफीम बरामद की थी और मामला दर्ज किया था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार उस व्यक्ति के पास 3 किलो अफीम थी और इस मामले में उसके भाई ओर बेटे भी शामिल थे। आरोप है कि थाना प्रभारी सहित कर्मियों ने किसी प्राइवेट व्यक्ति के साथ मिल कर आरोपी के साथ दोनों लोगों को छोड़ने के लिए एवज में  8 लाख रुपए में सौदा तय किया था और 5 लाख रुपए लिए थे। मिली जानकारी के अनुसार 2 किलो अफीम का मामला अकेले अमरजीत पर किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस के सीनियर अधिकारी गहनता से जांच करवा करवा रहे है। आरोपी पुलिस कर्मियों के पिछले रिकार्ड भी अब खंगाले जा रहे है।

    बता दें कि SHO अर्शप्रीत कौर का लुधियाना से काफी नाता रहा है। अधिकतर समय अर्शप्रीत ने लुधियाना में ही डयूटी की है। थाना बस्ती जोधेवाल और डिवीजन नंबर 2 में बतौर SHO काम किया है। अर्शप्रीत लुधियाना की सबसे पहली कोरोना वॉरियर्स थी। अर्शप्रीत पहली ऐसी SHO रही है जिनसे खुद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने वीडियो काल पर बातचीत की थी। उसे कोविड से लड़ने के लिए उन्होंने प्रेरित किया था। सोशल मीडिया पर अर्शप्रीत और कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की कोविड समय की वीडियो काल काफी चर्चा में रही थी। उस समय के DGP दिनकर गुप्ता ने पंजाब पुलिस की तरफ से अर्शप्रीत के नाम से पोस्ट भी शेयर किया था कि लोग कोविड से डरे नहीं। वहीं काफी गायक एम्मी विर्क सहित कई कलाकारों ने अर्शप्रीत के कोविड पाजीटिव होने पर उसे वीडियो काल करके उसका हौंसला बढ़ाया था।

  • Punjab News: Medical Store पर अज्ञात व्यक्ति ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: Medical Store पर अज्ञात व्यक्ति ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    बटालाः जिले से गोली चलने का मामला सामने आया है। यहां मेडिकल स्टोर पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोली फायरिंग चलाई है। मामला डेरा बाबा नानक के जोड़ी वाले बाजार का बताया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह के गोली लगी है, गोली व्यक्ति की बायीं जांघ पर लगी है। जिसे जिले के सरकारी अस्पताल डेरा बाबा नानक में दाखिल करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानिए पुलिस भी मोके पर पहुंच गई है, और जांच में जुट गई है।

  • तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, मौत, देखें CCTV

    तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, मौत, देखें CCTV

    जयपुर, प्रेमनगर: जयपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। यह हादसा प्रेमनगर चौराहे के पास मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ, जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि बस चालक ने युवक को कुचलने के बाद भी बस नहीं रोकी और उसे तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गया।

    घटना आगरा रोड स्थित प्रेमनगर चौराहे पर हुई, जहां 32 वर्षीय अनिल कुमार, जो सवाईमान सिंह अस्पताल में कर्मचारी थे, गाड़ी से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। अचानक, तेज रफ्तार राजस्थान रोडवेज की बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक रॉन्ग साइड से बस चला रहा था और उसने अनिल कुमार पर बस चढ़ा दी। चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद भी बस चालक ने बस नहीं रोकी, बल्कि अनिल को कुचलते हुए बस को आगे बढ़ाता रहा।

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बस का चालक जाम से बचने के लिए बस को रॉन्ग साइड से काटने की कोशिश कर रहा था। उसने साइड मिरर में देखते हुए बस को चौराहे पर गलत दिशा में घुमाया और इस दौरान अनिल कुमार बस की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद चालक ने घटनास्थल से कुछ दूर बस छोड़ दी और मौके से भाग गया।

    घटना के बाद वहां मौजूद लोग अनिल कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पालड़ी मीणा के निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। उनके छोटे भाई ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

    हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे चालक ने तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से बस चलाई और अनिल के ऊपर से बस का आगे का पहिया निकालने के बाद भी नहीं रुका। फुटेज में यह भी देखा जा सकता है कि हादसे के बाद बस चालक ने बस को दौड़ाकर घटनास्थल से दूर कर दिया।

    खोह नागौरियान थानाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि पुलिस आरोपी बस ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है, जो घटनास्थल से फरार हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

    यह घटना सड़क पर बढ़ती लापरवाही का एक और उदाहरण है, जो न केवल पीड़ित परिवार को बल्कि समाज को भी झकझोर कर रख देती है। ऐसे हादसों से बचने के लिए सख्त यातायात नियमों का पालन करना और रॉन्ग साइड से वाहन न चलाने जैसी लापरवाही से बचना जरूरी है।

    इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Diwali पर दें ये 5 शानदार तोहफे, रिश्तेदार और पड़ोसी हो जाएंगे बेहद खुश!

    Diwali पर दें ये 5 शानदार तोहफे, रिश्तेदार और पड़ोसी हो जाएंगे बेहद खुश!

    Diwali Gifts Ideas: दिवाली का त्योहार न केवल रोशनी, मिठाइयों और पटाखों का होता है, बल्कि यह अपनों को उपहार देकर खुशियां बांटने का भी अवसर होता है। इस खास मौके पर आपके दिए हुए तोहफे रिश्तों में मिठास घोल सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि इस दिवाली क्या गिफ्ट दें जिससे आपके रिश्तेदार और पड़ोसी भी खुश हो जाएं, तो यहां 5 बेहतरीन और मनमोहक विकल्प दिए जा रहे हैं:

    1. दीये और कैंडल्स का सेट
    दिवाली का मतलब है रोशनी और उजाला। खूबसूरत दीयों और खुशबूदार कैंडल्स का सेट आपके रिश्तेदारों और पड़ोसियों के लिए एक परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है। आप इसे अलग-अलग डिज़ाइन और कलर में चुन सकते हैं, जो उनके घर की सजावट को और भी सुंदर बनाएंगे।

    2. ड्राई फ्रूट्स और मिठाइयों का पैक
    मिठाइयों और ड्राई फ्रूट्स का पैक दिवाली का एक परंपरागत और पॉपुलर गिफ्ट है। इस बार इसे थोड़ा स्टाइलिश तरीके से पैक करिए ताकि यह देखने में भी आकर्षक लगे। ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं, इसलिए यह एक स्वस्थ और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है।

    3. होम डेकोर आइटम्स
    अगर आप कुछ खास देना चाहते हैं जो लंबे समय तक यादगार रहे, तो होम डेकोर आइटम्स जैसे वॉल हैंगिंग्स, शोपीस या डेकोरेटिव पेंटिंग्स एक बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यह उनके घर को और भी सुंदर बना सकते हैं और हर बार जब वे इसे देखेंगे, तो आपकी याद उन्हें आएगी।

    4. इको-फ्रेंडली गिफ्ट्स
    आजकल इको-फ्रेंडली गिफ्ट्स का चलन बढ़ रहा है। आप गिफ्ट में प्लांट्स दे सकते हैं, जैसे कि तुलसी, मनी प्लांट या सुकुलेंट्स। यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि सकारात्मकता और शांति भी लाते हैं। यह गिफ्ट आपके रिश्तों में नई ऊर्जा भर देगा।

    5. सुगंधित अगरबत्तियों और धूप का सेट
    सुगंधित अगरबत्तियां और धूप का सेट भी दिवाली के मौके पर एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। यह न केवल उनके घर में खुशबू फैलाएगा बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। इसे एक सुंदर बॉक्स में पैक करके देने से यह और भी खास लगेगा।

    निष्कर्ष:
    दिवाली पर दिए गए ये गिफ्ट्स न सिर्फ आकर्षक हैं, बल्कि इनमें आपकी भावनाएं भी छिपी हैं। इस बार अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को इन मनमोहक तोहफों से सरप्राइज करिए और इस दिवाली को उनके लिए खास बनाइए।

    आपका दिया गया गिफ्ट उनके चेहरे पर मुस्कान लाएगा और आपके रिश्तों को और भी गहरा करेगा।

  • पटाखों के धुएं से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां: जानिए कैसे रखें अपना स्वास्थ्य सुरक्षित

    पटाखों के धुएं से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां: जानिए कैसे रखें अपना स्वास्थ्य सुरक्षित

    Health Tips: दिवाली और अन्य त्योहारों के मौके पर पटाखों का धूमधाम से इस्तेमाल होता है, लेकिन इसके साथ ही इसके दुष्प्रभाव भी नजर आते हैं। पटाखों से निकलने वाला धुआं कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इस प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा, हृदय रोग, एवं फेफड़े संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए खतरा और भी बढ़ जाता है।

    पटाखों के धुएं से होने वाली प्रमुख बीमारियां:

    अस्थमा और सांस संबंधी समस्याएं पटाखों के धुएं में मौजूद हानिकारक गैसें और कण वायु को प्रदूषित कर देते हैं, जिससे सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा के अटैक और छाती में जकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
    अस्थमा और सांस संबंधी समस्याएं
    अस्थमा और सांस संबंधी समस्याएं
    दिल की बीमारियां पटाखों से निकलने वाले सूक्ष्म कण हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे दिल के दौरे या हृदय संबंधी अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
    दिल की बीमारियां
    दिल की बीमारियां
    फेफड़ों का संक्रमण पटाखों से निकलने वाला धुआं फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है, जिससे लंबे समय तक फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
    फेफड़ों का संक्रमण
    फेफड़ों का संक्रमण
    आंखों और त्वचा की समस्याएं पटाखों का धुआं आंखों में जलन, खुजली और पानी आने जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। साथ ही, त्वचा पर भी एलर्जी या रैशेज हो सकते हैं।
    आंखों और त्वचा की समस्याएं
    आंखों और त्वचा की समस्याएं

    कैसे रखें अपना स्वास्थ्य सुरक्षित:

    मास्क का इस्तेमाल करें: अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो मास्क पहनें ताकि धुएं से बचा जा सके। घर में रहें: पटाखों के समय बाहर न जाएं और अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। ध्यान दें: अगर आप अस्थमा या दिल के मरीज हैं, तो अपनी दवाइयां साथ रखें और किसी भी तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। नेचुरल उपायों का सहारा लें: घर में एयर प्यूरीफायर लगाएं या तुलसी, पुदीने और अजवाइन जैसी जड़ी-बूटियों का सेवन करें, जो प्रदूषण के दुष्प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकती हैं। त्योहार की खुशियां मनाएं, लेकिन स्वस्थ रहें पटाखों के धुएं से बचने के लिए सावधानी बरतें और दूसरों को भी जागरूक करें। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है, इसलिए इस त्योहार पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें।
  • मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार लुटेरे

    मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार लुटेरे

    ऊना सुशील पंडित: अपने घर से बस स्टैंड हरोली की और जा रही युवती का मोबाइल फोन चाकू दिखाकर बाइक सवार युवक छीन कर भाग गए। युवती ने इस की शिकायत पुलिस थाना हरोली में कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में ओमनी देवी पुत्री दिलवाग सिंह निवासी हरोली ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि 18 अक्तूबर 24 को सुबह करीब सात बजे अपने घर से हरोली बस स्टैंड की तरफ जा रही थी कि तभी पीछे से मोटर साईकिल पर तीन लड़कों ने इसे घेर लिया तथा चाकू दिखा कर इसका मोबाइल फोन छीन कर ले गए । इस संबंध में पुलिस ने धारा 308(2), भा0न0स0 के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

    लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

    ऊनासुशील पंडित: लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 24 और 25 अक्तूबर को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। लोक निर्माण विभाग मंत्री 24 अक्तूबर को 2.30 बजे भरवाई पहुंचेंगे और राजकीय डिग्री कॉलेज चौकीमिन्यार, स्वां नदी पर 500 मीटर डबल स्पैन लेन वाले गगरेट-लोहारली-चुरूडू पुल, चुरूडू से धुसाड़ा सड़क और जीडीसी अम्ब के कॉमर्स ब्लॉक का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह सायं 5.30 बजे माता श्री चिंतपूर्णी जाएंगे। लोक निर्माण विभाग मंत्री का रात्रि ठहराव परिधि घर ऊना में होगा।

    सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 25 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे बचत भवन ऊना में पीडब्ल्यूडी और शहरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत सायं 3 बजे स्वां नदी पर बनने वाले पंड़ोगा-त्यूड़ी पुल, राजकीय डिग्री कॉलेज भवन हरोली, हरोली खड्ड पर पंजावर-बाथड़ी लिंक रोड पर सिंगल स्पैन पुल और ड्राइविंग प्रशिक्षण टैªक और ट्रैफिक पार्क का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत करीब 5.30 बजे विक्रमादित्य सिंह वापिस शिमला के लिए रवाना होंगे।

  • अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन कुलदीप धीमान ने पदभार संभाला 

    अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन कुलदीप धीमान ने पदभार संभाला 

    ऊना/सुशील पंडित: अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन कुलदीप धीमान ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति से जुड़े हुए लोगों के संवैधानिक हकों की आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन बनाए गए कुलदीप कुमार धीमान ने ऊना पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने अनुसूचित जाति आयोग का चेयरमैन बनाए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और केंद्रीय हाई कमान का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है की अनुसूचित जाति से जुड़े हुए लोगों का यह आयोग बनाया गया है यह उन्हें एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति से जुड़े हुए लोगों के संवैधानिक हक की आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की आर्थिक स्थिति के सवाल पर कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति भारतीय जनता पार्टी का एक प्रोपगंडा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर  सुक्खू हिमाचल प्रदेश को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे है और काफी हद तक उन्होंने स्ट्रीम लाइन कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा हजारों करोड़ों रुपए का कर्ज़ छोड़ गया है। अब सरकार उस जिम्मेदारी को भी निभा रही है और कर्मचारियों को समय पर सैलरी और डीए दिया जा रहा है।