Blog

  • अंर्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर इन्नर व्हील क्लब द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    अंर्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर इन्नर व्हील क्लब द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: अंर्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में इन्नर व्हील क्लब ऊना ने सोमवार को घालूवाल स्थित गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र (एनआरएसटी)में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर शिक्षा सुधार समिति ऊना के अध्यक्ष चित विलास पाठक मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए,जबकि जिला परिषद सदस्य ओंकार नाथ कसाणा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में इन्नर व्हील क्लब ने सेंटर में शिक्षा प्राप्त कर रहे प्रवासी मजदूरों के 70 के करीब बच्चों को पाठय सामग्री के रूप में कापी व पैन भेंट किए। वहीं बददी के एक डेंटल कालेज में बीडीएस थर्ड ईयर की पितृ विहिन मेधावी छात्रा श्वेता को स्कोलरशिप के रूप में 41 हजार रूपए की राशि कालेज फीस के लिए प्रदान की। मुख्यातिथि चित विलास पाठक ने इन्नर व्हील क्लब ऊना द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रवासी बच्चों को पाठय सामग्री भेंट कर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना बेहतर कदम है। वहीं उन्होंने डेंंटल कालेज की मेधावी छात्रा को 41 हजार रूपए छात्रवृति प्रदान करने पर भी इन्नर व्हील क्लब को साधुवाद दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा सुधार समिति जिला ऊना में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। समिति द्वारा जिला में 10 एनएआरएसटी सेंटर चलाए जा रहे है,जिसमें प्रवासी मजदूरों के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा 50 से अधिक शिक्षक विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रहे है।   जिला परिषद सदस्य ओंकार नाथ कसाणा ने इन्नर व्हील क्लब द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की जमकर सराहना की। कार्यक्रम को इन्नर व्हील क्लब की प्रधान रमा कंवर ने संबोधित करते हुए कहा कि अंर्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में क्लब ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब विभिन्न समाजसेवी गतिविधियों का आयोजन करता है। शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थय,पर्यावरण जागरूकता,पौधारोपण व गरीब तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए क्लब कार्यरत है। क्लब की पूर्व प्रधान किरण भयाणा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रा को क्लब ने 41 हजार रूपए की छात्रवृति प्रदान की है। इस अवसर पर क्लब की प्रधान रमा कंवर,कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा,पूर्व प्रधान किरण भयाणा,सुमन पुरी मीरा मेहता,पूजा कपिला,प्रेस सचिव डा.जागृति दत्ता,मौनिका कौशल,शिक्षा सुधार समिति ईसुपर के अध्यक्ष चित विलास पाठक,सचिव जगत राम शर्मा,उपाध्यक्ष ओंकार नाथ कसाणा,सदस्य केजे भारद्वाज,मुकेश जसवाल,मोहित जसवाल,माधव दत्ता,केंद्र अध्यापिकाओं सहित 70 के करीब विद्यार्थी उपस्थित थे। बाक्स कार्यक्रम में इन्नर व्हील क्लब की पूर्व सचिव मीरा मेहता व कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा का जन्मदिवस सेंटर में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रवासी बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर केक भी काटा गया तथा बच्चों को जूस,बिस्कुट व केक भी वितरित किया गया।
  • TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज

    TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज

    नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती में कथित घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दौरान उसके समन के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी एवं उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी की एक याचिका सोमवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की एक पीठ ने सोमवार को फैसला सुनाया।

    पीठ ने 13 अगस्त को फैसला सुरक्षित रखा था। तृणमूल कांग्रेस सांसद और उनकी पत्नी ने मामले में धन शोधन के पहलू से ईडी द्वारा की जा रही जांच के संबंध में उसके समन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा था कि ईडी नयी दिल्ली में उनसे पूछताछ के लिए उनकी मौजूदगी की मांग नहीं कर सकता और यह कोलकाता स्थित उनके आवास पर होना चाहिए।

  • युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका

    युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका

    ऊनासुशील पंडित: डीआरडीए ऊना की परियोजना अधिकारी शैफाली शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए जिले के विभिन्न विकास खंडों में पात्र युवाओं (पुरुष) के साक्षात्कार आयोजित करने जा रही है। उन्होंने इसके लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक सहयोग के लिए लिखा है।

    वहीं, कंपनी के अधिकारी जय किशन ने अवगत कराया कि सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों को भरने के लिए ऊना जिले में 11 सितंबर को विकास खंड कार्यालय परिसर अंब, 12 को विकास खंड कार्यालय परिसर गगरेट और 13 सितंबर को विकास खंड कार्यालय परिसर ऊना में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः 10.30 बजे से आरंभ होंगे।

    ये है पात्रता
    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक तथा आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 17500 से 19500 वेतनमान दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उसके उपरांत हिमाचल और चंडीगढ़ में विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा कार्य के लिए तैनाती दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित बीडीओ कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए कंपनी के भर्ती अधिकारी पीयूष शर्मा के मोबाइल नंबर 7876950042 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • सीपीएस द्वारा विधानसभा में बददी एस.पी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना गलत

    सीपीएस द्वारा विधानसभा में बददी एस.पी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना गलत

    क्या बददी में काम नहीं कर सकता ईमानदार आफिसर: उर्मिला चौधरी

    एस.पी  बददी   इल्मा अफरोज नशे व खनन माफिया के खिलाफ कर रही जबरदस्त काम

    प्रदेशभर में केवल दून में ही एनजीटी को भेजे जा रहे खनन के मामले

    बददीसचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र   बददी  बरोटीवाला नालागढ़ की कमान इस समय महिला अधिकारियों के हाथों में है। बीबीएनडीए में आईएएस सोनाक्षी तोमर बतौर सीईओ बेहतर काम कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ आईपीएस इल्मा अफरोज बतौर एसपी बददी   ने खनन व नशा माफिया की सफाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या बददी   बरोटीवाला नालागढ़ को ईमानदार अफसर नहीं चाहिए। क्या इस शहर में ईमानदार आफिसर काम नहीं कर सकता।

    यह सवाल नगर परिषद बद्दी की पूर्व चेयरमैन व पार्षद उर्मिला गुरमेल चौधरी ने सरकार से किया है। उर्मिला गुरमेल चौधरी ने जारी प्रेस बयान में कहा कि आज बद्दी शहर से अपराध धीरे धीरे कम हो रहा है, लेकिन अब ईमानदारी से काम करने वाले अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला वर्ष 2016 की वीरभद्र सरकार में भी सामने आया था, जब राम कुमार विधायक थे और उनके किसी वाहन का अवैध खनन में चालान किया गया था।

    इसका परिणाम एएसपी गौरव सिंह को तबादले के रूप में मिला था। उर्मिला गुरमेल चौधरी ने कहा कि अब एक बार घड़ी की सुई फिर वहीं रूक गई है। मौजूदा एसपी इल्मा अफरोज ने भी विधायक व सीपीएस के परिवार के सदस्य की गाडिय़ों का 75 हजार रुपये का चालान खनन के मामले में किया था।  इससे अब उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। उर्मिला गुरमेल चौधरी ने बातचीत में कहा कि बद्दी में इमानदारी से काम करने वाले अफसरों को ऐसे ही सजा मिलती रही तो यह शहर नशा माफिया, खनन माफिया, गुंडा माफिया का शहर बनकर रह जाएगा।

    —————-विधानसभा में कार्यवाही के लिए लिखना बौखलाहट——————
    उर्मिला ने कहा कि बिना वजह व द्वेष से प्रेरित होकर ईमानदार एसपी के विरुद्व विधानसभा में अवमानना का मामला बनाया जा रहा है जबकि सब लोग जानते हैं कि  एक विधवा की बेटी इल्मा ईमानदारी से फर्ज निभाने वाली बेटी है। उर्मिला गुरमेल ने कहा कि जिला पुलिस बद्दी प्रदेश में पहला ऐसा जिला है जिसमें एसपी इल्मा अफरोज ने सभी खनन के मामलों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल भेजने का रूल लागू किया है।

    इससे खनन माफिया की कमर टूट गई है। इसके साथ ही नशे के खिलाफ तैयार किए गए एक्स पुलिस दल की कार्रवाई ने भी नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ दिया है। बद्दी नालागढ़ से बाइक चोर, स्नैचर व स्क्रैप चोर अब दूरी बनाने लगे हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली में पिछले छह माह के दौरान सुधार होने लगा है। बढ़ती चोरियों पर लगाम लगी है। हाउसिंग बोर्ड में रोजाना चोरी के मामले आते थे और लोगों ने यहां इस क्षेत्र से रिहायश के लिए चंडीगढ़ पलायन शुरू कर दिया था।

    उर्मिला गुरमेल चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इल्मा अफरोज अकेली युवती है जो निडरता से अपराध व माफिया से लड़ाई लड़ रही है। क्षेत्र की कई संस्थाओं का समर्थन उन्हें है और उनके नेतृत्व में शहर सुरक्षित महसूस कर रहा है। उर्मिला ने कहा कि हमारी संस्था ने कुछ समय पहले ही इस ईमानदारी बहन को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित भी किया था। ऐसे बहादुर पुलिस अफसरों की बद्दी शहर को जरूरत है और हम उनके साथ सदैव खड़े हैं।

  • बंगाणा स्कूल अंडर 19 खंड स्तरीय बॉलीबॉल चैंपियन

    बंगाणा स्कूल अंडर 19 खंड स्तरीय बॉलीबॉल चैंपियन

    कैप्टन आयुष के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन, स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा की बॉलीबॉल टीम खंड स्तरीय अंडर 19 खेल कूद प्रतियोगता में चैंपियन बना है, हर तरफ से बंगाणा स्कूल की बॉलीबॉल टीम को बधाइयां मिल रही है। बहीं स्कूल पहुंचने पर विजेता टीम  और खिलाड़ियों का फूल मालाओं एवं बैंड बाजों से भव्य स्वागत किया गया।

    सभी खिलाड़ियों को मंच से सम्मानित किया गया। स्कूल के डीपी भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसे स्कूल बंगाणा में कैप्टन आयुष राणा के नेतृत्व में बॉलीबॉल टीम ने अरलू स्कूल टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं वेडमेंटिन में स्कूल के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे, और कई खेल प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक भी जीता।

    बताते चलें कि स्कूल के डीपी भूपेंद्र छुट्टियों में भी बॉलीबॉल का प्रशिक्षण देते थे और बीते तीन माह से स्कूल में एक घंटा सुबह और एक घंटा शाम को प्रेक्टिस करवाते थे। ज्ञात रहे टक्का स्कूल में 36 बॉलीबॉल टीमों को पछाड़कर बंगाणा स्कूल बॉलीबॉल चैंपियन बना है।

    इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह, वाइस प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह, प्रवक्ता नरेंद्र धीमान,राममूर्ति शर्मा,सुनील, रंजीत शर्मा,विवेक शर्मा,विनोद कुमार, सलोचना देवी, डिंपल कुमारी,सुरेश,रेवती रमण,पीटीआई राज कुमार के अलावा स्कूल सदस्य व अन्य मौजूद रहे।

  • Punjab : 8.50 लाख ड्रग मनी, 160 ग्राम हेरोइन सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : 8.50 लाख ड्रग मनी, 160 ग्राम हेरोइन सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर

    अमृसर: देहात पुलिस ने ऑपरेशन के तहत 160 ग्राम हेरोइन के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों से 8 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। एसएसपी चरणजीत सिंह सोहेल ने बताया कि अमृतसर में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है और उसी कड़ी के तहत कुछ दिन पहले साढ़े 5 किलो हेरोइन बरामद की गई थी और आज 160 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

    एसएसपी ने  कहा कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखचैन सिंह के पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध हैं, जिसने अपने साथियों सुखपाल सिंह, नवदीप सिंह, सुखबीर सिंह को पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन और हथियार मंगवाए थे राहुल उर्फ ​​रिंकू की मदद से अमृतसर और आसपास के इलाकों में हेरोइन और गोला-बारूद सप्लाई होता है।

    जिस पर सीआईए अमृतसर ग्रामीण द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए 08 लाख 50 हजार ड्रग मनी, 160 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल बिना मैगजीन (एक पिस्तौल बिना बैरल), एक हेरोइन तोलने का कांटा, चार मोबाइल , आई-10 गाड़ी और मार्का स्प्लैडर नंबर की एक मोटरसाइकिल के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 7 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।

  • बढ़ते वजन से क्या आप भी हैं परेशान, फॉलो करें ये 5 tips और Fat को कहें अलविदा

    बढ़ते वजन से क्या आप भी हैं परेशान, फॉलो करें ये 5 tips और Fat को कहें अलविदा

    नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना काफी चुनौतीपूर्ण है। अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल का हमारे शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ता है, जिससे हमारा वजन भी बढ़ता है। अच्छी नींद, संतुलित वॉटर इनटेक और हल्की फुल्की वर्जिश वेट लॉस में मदद कर सकती है। दरअसल, खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से बॉडी में एक्स्ट्रा फैट बढ़ने लगता है, जो कई बीमारियों का कारण बनता है। बताते हैं वो 5 टिप्स जिनको फॉलो करके आप फैट को बाय-बाय कह सकते हैं।

    पहले बात हेल्दी डाइट की करते हैं, जिसका वजन बढ़ाने और घटाने में बड़ा रोल होता है। आपको सुबह के नाश्ते में फाइबर और प्रोटीन से युक्त चीजें खानी चाहिए। यह बॉडी को एक्टिव रखता है और वेट लॉस में भी मदद करता है। हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद भी अच्छी नींद को शरीर के लिए जरूरी मानती है। आयुर्वेद के मुताबिक अपर्याप्त नींद से थकान, तनाव जैसी समस्याएं होती है नींद जिससे हार्मोन प्रभावित होते हैं फिर भूख बढ़ती है। इसलिए आयुर्वेद कहता है वजन घटाने का विचार आए तो रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। साउंड स्लिप बहुत से दिक्कतों को हर लेगी।

    वजन बढ़ाने में खाने का योगदान जबरदस्त होता है। तो अगला नंबर डाइट का। चिकित्सकों की राय है कि वजन कम करने के लिए शुगर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि मीठी चीजें जुबान को तो अच्छी लगती हैं लेकिन इनमें कैलोरी मात्र जबरदस्त होती है। नतीजतन वजन तेजी से वजन बढ़ता है।

    खाए वहीं जो रुचिकर हो- इस कॉन्सेप्ट को नो कह दें। मंत्र अपनाए खाए वहीं जो सेहत के लिए परफेक्ट हो। हरी भरी सब्जी, मौसमी फल और ताजा पका खाना टाइम पर खाएं। इससे शरीर छरहरा बना रहता है और एनर्जी लेवल भी हाई रहता है। चीट मील जिसमें पिज्ज, स्ट्रीट फूड जैसे प्रोडक्ट्स आते हैं इन्हें अपनी फेहरिस्त से गायब कर दें।

    शरीर के लिए अच्छी डाइट के साथ इसका डाइजेशन भी बेहद जरूरी है। इसलिए वर्कआउट और फिजिकल एक्टिविटी की भूमिका बढ़ जाती है। ये एक्स्ट्रा फैट कम करने में हमेशा से काफी कारगर रहा है। डेली मॉनिंग वॉक, योग, साइकलिंग और रनिंग जैसी एक्टिविटी वेट लॉस करने में मदद करती है।

    संतुलित वॉटर इनटेक भी सेहत के लिए जरूरी है। वेट लॉस में गजब का काम करते हैं। हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। वैसे तो पानी से बेहतर कुछ नहीं फिर भी रात को सोने से पहले हर्बल ¨ड्रक्स का यूज मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है, जिससे शरीर का फैट कम होता है। आप हर्बल ¨ड्रक्स के तौर पर लेमन वॉटर और ग्रीन टी का यूज भी कर सकते हैं।

  • हिमाचल व पंजाब पुलिस के जॉइंट नाकाबंदी ऑपरेशन 

    हिमाचल व पंजाब पुलिस के जॉइंट नाकाबंदी ऑपरेशन 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना में बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं के मद्देनजर हिमाचल पुलिस व पंजाब पुलिस संयुक्त नाकाबंदी आपरेशन चला रही है। हिमाचल पंजाब वार्डर स्तिथ यह अभियान जारी है।

    चूंकि पिछले कुछ दिनों से हरोली क्षेत्र में छीना-झपटी और लूट पाट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। राहगीरों को दिनदहाड़े तलवार से वार कर लूटपाट करने की घटनाएं प्रकाश में आई हैं, जिस पर हरोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के कुछ यूवकों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। एक मामले में अमृतसर से व एक मामले में नवांशहर पंजाब के यूवकों को हरोली पुलिस ने पकड़ा है।

    काबिले गौर है कि जिला ऊना में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पंजाब की तरफ फरार हो जाते हैं। जिन्हें वहुत भाग दौड़ के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा पकड़ा जाता है।

    इसी के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश पुलिस ओर पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा संयुक्त नाकाबंदी आपरेशन चलाया गया है जिसमें स्वाभाविक रूपसे पुलिस को सफलता मिलेगी। वैसे भी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावों के मद्देनजर पुलिस द्वारा ऐसी नाकाबंदी बॉर्डर एरियाज में की गई है।

    इस  संयुक्त नाकाबंदी आपरेशन में हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीएसपी हरोली मोहन रावत अपनी टीम सहित,पंडोगा चौकी प्रभारी गुरधियान शर्मा व पंजाब पुलिस से एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लामा, डीएसपी होशियारपुर सिटी दीप कमल अपने दलबल सहित हिमाचल पंजाब वार्डर पर मौजूद थे।

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई का गठन 

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई का गठन 

    इशांत रायजादा ऊना इकाई के अध्यक्ष सूर्या शर्मा को मंत्री की ज़िम्मेदारी

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई की वर्ष 2024-25 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया ।जिसमें इशांत को इकाई अध्यक्ष व सूर्या शर्मा को इकाई मंत्री की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी व साथ ही 25 सदस्यों की इकाई का गठन किया गया ।

    इसी के साथ मोहित, रिशु व आदित्य को इकाई उपाध्यक्ष, पायल शर्मा, मनप्रीत व नवीन को इकाई सह मंत्री की ज़िम्मेदारी दी गयी |

    BBA प्रमुख साहिल, Bcom प्रमुख सचिन, BA प्रमुख राजन, BSC प्रमुख लक्षय ठाकुर, MBA प्रमुख अमित, MCA प्रमुख देवेश, MA प्रमुख गौरव कला मंच प्रमुख मुस्कान, SFD प्रमुख सत्यम, SFS प्रमुख कृष्णा, खेलो भारत प्रमुख अर्श राणा व कोषाध्यक्ष महक को चुना गया |

    अपना वक्तव्य रखते हुए पूर्व इकाई अध्यक्ष विशाल ने कहा कि पिछले वर्ष विभिन्न कार्यक्रम जैसे मशाल यात्रा, पौधारोपण, ज्ञापन आदि कार्यक्रम करवाये गए हैं नव गठित कार्यकारिणी भी आने वाले समय में छात्र हितों के लिए कार्य करे ऐसी आशा है |

    वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष इशांत ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें दी गयी ज़िम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे व छात्रों की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे |

    वहीं नव निर्वाचित मंत्री सूर्या शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में छात्रों के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम जैसे रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान व विभिन्न तरह की खेल गतिविधियों का आयोजन करेंगे ताकि युवा नशे से दूर रहें व छात्र व समाज के हित में कार्य करें |

  • ऊना: दूकान के बाहर खड़ी कार चोरी 

    ऊना: दूकान के बाहर खड़ी कार चोरी 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में रात को दूकान के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई।

    पुलिस को दी शिकायत में शाम लाल निवासी गाँव गुरूसर मोहल्ला वार्ड नंबर दो ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई कि 7 तारीख 24 की रात को इन्होंने अपनी कार संख्या (एचपी 20 सी-3210)  इंडिका रोजाना की तरह अपनी दुकान के बाहर खडी की थी।

    सुबह इन्होंने देखा तो गाडी दुकान के बाहर नहीं थी। इन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की मगर कहीं पता नहीं चल पाया। इन्हें शक है कि गाडी को कोई न मालूम व्यक्ति चुरा कर ले गया है जिस पर पुलिस ने धारा303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।