ऊनासुशील पंडित: इनोविजन लिमिटेड कंपनी, सदर बाजार दिल्ली द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के लिए 30 अक्तूबर को जिला सैनिक कल्याण ऊना में लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण ऊना लेफ्निेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि कम्पनी द्वारा वडोदरा के 171 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित होने वाले प्रार्थी को प्रतिमाह 31,500 दिया जाएगा और साथ में ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा होगी। इसके अलावा 8 से 12 घंटे की डयूटी और 80 रुपये प्रति दिन खाने की सुविधा तथा रहने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।
Blog
-

हिमाचल में तैयार होगा मछलियों का पौष्टिक आहार सिफाब्रूड
आईसीएआर-सीआईएफए भुवनेश्वर ने महत्वपूर्ण समझौते में मत्स्य पालन विभाग को प्रदान किया सिफाब्रूड फीड का फॉर्मूलाऊनासुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में मछलियों के पोषण और सही डाइट को सुनिश्चित करने के लिए एक क्रांतिकारी पहल की गई है। इस महत्वपूर्ण कदम के तहत, राज्य में अब मछलियों के लिए विशेष पौष्टिक आहार ‘सिफाब्रूड’ तैयार किया जाएगा। यह प्रयास भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केन्द्रीय मीठाजल जलकृषि संस्थान भुवनेश्वर (आईसीएआर-सीआईएफए) और हिमाचल प्रदेश के मत्स्य पालन विभाग के बीच हुए एक महत्वपूर्ण समझौते के चलते संभव हो पाया है। सिफाब्रूड, जो विशेष रूप से मछलियों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया आहार है, प्रदेश के मत्स्य उद्योग के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।हिमाचल के मत्स्य पालन विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि विभाग ने पहली बार इस तरह की एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है। इसके तहत, आईसीएआर-सीआईएफए ने सिफाब्रूड फीड का फॉर्मूला मत्स्य पालन विभाग को प्रदान किया है, जो प्रदेश के मत्स्य पालन उद्योग में एक क्रांतिकारी बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगा।दियोली के कार्प फार्म में उत्पादन चंदेल ने बताया कि प्रदेश में पहले पहल सिफाब्रूड फीड का उत्पादन ऊना जिले के गगरेट उपमंडल स्थित दियोली स्थित कार्प फार्म में किया जा रहा है। यह फीड मछली प्रजनकों को न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध होगा, जिससे मछली पालन की लागत कम होगी और प्रजनन क्षमता में वृद्धि होगी। इससे प्रदेश में मछली प्रजनन और बीज उत्पादन की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी, जिससे मछली पालकों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज सालभर मिलते रहेंगे।नीली क्रांति की दिशा में एक और कदम हिमाचल सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में ‘नीली क्रांति’ के अंतर्गत मछली पालन को स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बनाने की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है।आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलेगा सिफाब्रूड चंदेल के अनुसार, सिफाब्रूड फीड मछलियों की प्रजनन क्षमता में सुधार कर हिमाचल प्रदेश के मत्स्य उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस नवाचार से मछलियों की प्रजनन दर में वृद्धि होगी, जिससे मछली पालकों की आय में बढ़ोतरी होगी और प्रदेश के मत्स्य पालन उद्योग में स्थायित्व आएगा।सिफाब्रूड के लाभ सिफाब्रूड मछलियों के लिए अत्यंत पौष्टिक आहार है, जो उनकी प्रजनन क्षमता में तेजी से वृद्धि करता है। यह मछलियों के अंडों की गुणवत्ता में भी सुधार लाता है, जिससे उनका जीवन चक्र मजबूत होता है। इस आहार के उपयोग से मछलियों की वृद्धि दर तेज हो जाती है, जिससे मछली पालन उद्योग में उत्पादन क्षमता और आर्थिक लाभ में वृद्धि होती है। सिफाब्रूड फीड में गौजूद विटामिन्स और खनिज मछलियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे वे विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रहती हैं।पर्यावरण के अनुकूल आहार सिफाब्रूड न केवल प्रजनन के लिए फायदेमंद है, बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी अनुकूल है। इसका उत्पादन प्रदेश की जलवायु और मछली प्रजनन चक्र के अनुरूप किया गया है, जिससे यह एक दीर्घकालिक और टिकाऊ समाधान प्रदान करता है।मछली प्रजनकों के लिए बड़ी सौगात हिमाचल की जलवायु के कारण अब तक मछलियां वर्ष में केवल एक बार प्रजनन करती हैं, क्योंकि प्रजनन करने के पश्चात दोबारा प्रजनन हेतु तैयार होने में मछली को एक वर्ष का समय लग जाता है। सिफाब्रूड की पौष्टिकता से मछली गर्मी के समय में केवल 45-से 50 दिन के भीतर दोबारा प्रजनन हेतु तैयार हो जाती है। जिससे मछली को कम से कम वर्ष में दो बार प्रजननित करवाया जा सकता है। इससे मछली बीज की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी, जो अब तक प्रदेश में मत्स्य पालन व्यवसाय के विकास में एक प्रमुख बाधा रही है। -

Punjab News: 5.50 लाख की नगदी की लूट के मामले में 2 सगे भाई नगदी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोहालीः फेस-7 में लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में सीआईए स्टाफ 2 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए की टीम ने लुटेरों के कब्जे से एक लाख 65 हजार रुपए बरामद किए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते दिन सुबह 6.30 बजे फेस-7 में लुटेरे व्यक्ति से 5 लाख 50 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में उनकी टीम ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तालाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज उनकी टीम ने दोनों आरोपियों को नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी खरड़ के खूनी माजरा इलाके के रहने वाले हैं और चंडीगढ़ पुलिस को इरादे से हत्या की धाराओं के तहत दर्ज मामले में वांछित थे। जांच में सामने आया है कि एक लुटेरा हत्या के मामले में सजा काट रहा है और जमानत पर बाहर था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन और रोहित निवासी खूनी माजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अश्वनी सोनी की पत्नी रेनू सोनी के नाम पर एक कंपनी है, जोकि एटीएम के जरिए पैसे डालती है।
ऐसे में वह सुबह एटीएम में पैसे डालने के लिए कार में सवार होकर निकले थे। पीड़ित ने 5 एटीएम में पैसे डाल दिए थे, जबकि दो से तीन एटीएम में पैसे डालने रह गए थे, लेकिन रास्ते में अश्वनी सोनी कार खराब हो गई। इस दौरान एक्टिवा सवार दोनों भाई पीड़ित ने नगदी छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद आज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के लोगों से उधार लिया हुआ था। ऐसे में कुछ नगदी उधार लिए लोगों को दे दी। जांच में पता चला कि दोनों नशे के आदी है।
-

Punjab News: किसानों का ऐलान, फिर National Highway करेंगे जाम
लुधियाना: पंजाब में किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, आज संयुक्त किसान मोर्चा की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में 25 जत्थेबंदियां शामिल हुई। मीटिंग खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए किसान जत्थेबंदियों ने कहा कि सरकार ने धान की खरीद और मंडियों में धान की लिफ्टिंग के लिए 2 दिन का समय मांगा था, लेकिन उन्होंने 4 दिन का समय दिया था।
किसान नेताओं ने कहा कि अभी तक भी हालात उसी तरह के बने हुए हैं। इस कारण किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं ने कहा कि उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए प्रोगाम तैयार किए है। इसमें किसानों द्वारा अब 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नेशनल हाईवे और मंडियों के पास किसानों को लेकर धरना लगाया जाएगा और सरकार के खिलाफ प्रदशन किया जाएगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को जिले के डिप्टी कमिश्नरों के दफ्तरों के बाहर धरने लगाए जाएंगे।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नरों को उनके दफ्तरों के बाहर नहीं आने दिया जाएगा और काम को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी हालात न सुधरे तो और लिफ्टिंग शुरू न हुई तो बड़े एक्शन की तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर मंडियों में धान की खरीद और लिफ्टिंग शुरु नहीं होती को उप-चुवान के समय भी उनके द्वारा कोई बड़ा एक्शन लेने की तैयारी की जा सकती है। किसानों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक मंडियों में नहीं जा रहे हैं।
किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर आने वाले दिनों में यह मामला हल न हुआ तो उनके द्वारा आम आदमी पार्टी के मंत्रियों को काले झंडे भी दिखाए जा सकते हैं। जब रवनीत सिंह बिट्टू पर किसान नेताओं से सवाल किया गया कि उनके द्वारा लगातार किसानों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही किसानों के उलट रही है। वहीं बिट्टू भी भाजपा में है और वह उनके खिलाफ बोलते हैं पर जब वह उनके सामने आया तो फिर इस बात का किसान भी जवाब देंगे और उसे भी काले झंडे दिखाएंगे।
-

Punjab News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोहालीः बलौंगी थाना पुलिस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल किए हथियार सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने नशे की हालत में व्यक्ति का लूट की नीयत से कत्ल किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को मृतक से कुछ बरामद नहीं हुआ तो आरोपियों ने उसकी हत्या करके गर्दन अलग कर दी।
पुलिस ने बताया कि कि आरोपियों ने शव की पहचान मिटाने के लिए मृतक का सिर काटकर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि 5 अगस्त को उन्हें सिर कटा शव बरामद हुआ था। जिसके बाद मृतक के शव की पहचान की। जांच में पता चला है कि मृतक मुरादाबाद के रहना वाला है और पटियाला में रहता है। मृतक पटियाला से मोहाली में कूड़ा उठाने का काम करता था। आरोपियों की पहचान बलकार सिंह पुत्र दरबारा सिंह और गुरतेज सिंह उर्फ तेजी पुत्र कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों नशा करने के आदी है।
बलकार पर पहले से एक मामला दर्ज है। पिछले डेढ माह से पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही थी। जिसके बाद आज दोनों को काबू कर लिया गया। बता दें कि मृतक छप्पर चिड़ी डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा उठाने के लिए पटियाला से आता था और उसके दो चचेरे भाई भी यही काम करने के लिए मोहाली आते थे। चचेरे भाई दूसरी जगह कूड़ा बीनने का काम कर रहे थे, करीब 3 घंटे बाद जब मृतक अपने चचेरे भाई के पास नहीं पहुंचा तो उन्होंने मौके पर आकर देखा तो घटना स्थल पर भाई का शव पड़ा मिला।
-

दिल दहलाने वाली घटनाः खाना मांगने पर बहू की इस बात से गुस्सा होकर कर दिए शरीर के कई टुकड़े
धनबादः गोमो के जीतपुर जमुनिया नदी में एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल, झारखंड के धनबाद इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। घटना के संबंध में बताया गया कि 19 अक्टूबर महिला के ससुर मिलन रजवार ने अपनी बहू से खाना मांगा, लेकिन बहू ने खाना लाया और उनके शरीर के ऊपर फेंक दी। जिसके बाद उनके ससुर ने अपनी बहू को अकेला पाकर तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। फिर ससुर ने उसके शव को कपड़े में लपेटकर साइकिल से धनबाद जिले के गोमो स्थित हरिहरपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया नदी में फेंक दिया।

घटना के बाद महिला के पति सूरज रजवार द्वारा महिला के गुमशुदगी की सूचना बोकारो के नावाडीह थाना को दी। इस मामले की जांच का जिम्मा नावाडीह थाना के एसआई मो. शमीम अंसारी को मिला। एसआई मो. शमीम ने जांच के दौरान महिला के सभी परिजनों को थाना बुलाया। इस दौरान महिला के ससुर मिलन रजवार ने घर के सदस्यों को कहा कि मैंने अपनी बहू की हत्या की है, इसलिए मैं सिर्फ थाना जाऊंगा। ससुर के बयान के बाद परिजन उसे थाना ले गए और उसकी निशानदेही पर महिला के शव को बरामद कर लिया गया।
बुधवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नदी से शव के कई हिस्से बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का पति मजदूरी का कार्य करता है। महिला के ससुर ने बताया कि उसके पुत्र ने पिछले वर्ष इस महिला से कोर्ट मैरेज किया था। महिला पहले से ही शादीशुदा थी। उससे बच्चा भी है। मृतक गीता देवी बलियापुर थाना क्षेत्र के दूधिया की रहने वाली थी।
बोकारो के नवाडीह थाना के सब इंस्पेक्टर मो शमीम ने बताया कि 19 अक्टूबर से ही गीता देवी घर से गायब थी। पति के द्वारा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ससुर ने बाद में कबूल किया कि उसने ही टांगी से मारकर उसकी हत्या की है। ससुर की निशानदेही पर नावाडीह थाना की पुलिस ने धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के एक नदी से शव को बरामद कर लिया है। शव कई टुकड़ों में है। ऐसा लगता है कि शव के कुछ टुकड़े ससुर ने इधर-उधर फेंक दिए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले जांच कर रही है।
-

BJP में शोक की लहरः पूर्व CM के भतीजे का हुआ निधन
करनालः केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के भतीजे वैभव खट्टर का बुधवार को निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वैभव करीब 20 से 25 दिन से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। जहां उपचार के वैभव की मौत हो गई। वहीं पूर्व सीएम के भतीजे की मौत की खबर को लेकर भाजपा में शोक की लहर छा गई।
इस दौरान कई नेताओं ने पूर्व सीएम से दुख सांझा किया। मनोहर लाल खट्टर के भाई एवं रोहतक के प्रीत विहार निवासी चरणजीत खट्टर को दो बच्चे (एक बेटा व एक बेटी) हैं। उनके बेटे वैभव खट्टर (गोरू) को ब्रेन ट्यूमर था। इसका उपचार करने के लिए उन्हें करीब 20-25 दिन पहले मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वैभव खट्टर की उम्र करीब 30 वर्ष थी और वह अविवाहित थे। उन्होंने LLB पास की हुई थी और वो एडवोकेट थे। वैभव खट्टर के पिता चरणजीत खट्टर मनोहर लाल के छोटे भाई है। जिनका रोहतक के शीला बाईपास स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
-

Jalandhar News: सफाई कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, भड़की यूनियन ने की नारेबाजी, देखें वीडियो
“सज्जा पैर जुत्ती दा खोखर साला कुत्ती दा” के लगे नारे, पढ़ें पूरा मामला
जालंधर, अनिल वर्माः एक तरफ शहर में दीपावली की तैयारियों के लिए लोग बाजारों में खरीददारी करने पहुंच रहे हैं वहीं अब नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़कों से कूड़े की लिफ्टिंग का काम काज ठप्प कर दिया गया है। यूनियन द्वारा आज सुबह ही सभी दफ्तरों में काम कर रहे अधिकारियों को काम बंद करने तथा दफ्तरों को ताला लगाने के लिए कह दिया था। जिसके बाद सारे दफ्तर खाली हो गए और यूनियन नेता भारी संख्या में सहायक कमिशनर राजेश खोखर तथा कमिशनर गौतम जैन के दफ्तरों के बाहर धरना लगा कर नारे बाजी कर रहे थे इस दौरान यूनियन नेता पवन बाबा, विक्की सहोता, अशोक भील ने आरोप लगाया कि नगर निगम में पांच कमिशनर तैनात है मगर यहां चल रहे करोड़ों रुपयें के घोटालों को रोकने की बजाए घोटाला करने वालों को शह दी जा रही है। यूनियन नेता पवन बाबा ने कहा कि शहर में सीवरेज की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है जिसका मुख्य कारण सूपर सक्शन मशीन है जोकि न तो सही तरह से काम कर रही है और न ही कोई इसे चलाने वालों की कोई ज्वाबदेही है। नगर निगम की तरफ सूपर सक्शन मशीन का 16 करोड़ रुपये का बिल बकाया है जिसमें डेढ़ महीने का 4 करोड़ रुपये नया बिल बनाया गया है। यह सारा पैसा अधिकारियों की मिलीभगत से जारी किया जा रहा है। इसी के साथ जो कूड़े उठाने के लिए टिप्पर एवं ट्रालियां 80 वार्डों से कूड़ा इक्कठा करके डंप पर ले जाती है उन्हे पेट्रोल देने से इंकार कर दिया गया है। इसमें बड़े स्तर पर अन्य वार्डों में तैनात इंस्पैक्टरों की दखलअंदाजी है। मुलाजिमों द्वारा अपनी मांगों के लिए कई बार सहायक कमिशनर राजेश खौखर तथा कमिशनर गौतम जैन से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई गई मगर किसी ने इन समस्याओं को हल करने की बजाए यूनियन तथा शहरवासियों के आगे सरकार का अक्स खराब करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। यूनियन नेता अशोक भील तथा विक्की सहोता ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार से नहीं बल्कि उस अफसर है जो सरकार का अक्स खराब कर यूनियन की मांगों तथा समस्याओं को नजरअंदाज करता है। उन्होने कहा कि जब तक यूनियन की सभी समस्याओं को हल नहीं किया जाता तब तक यह हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी। -

Punjab News: जुआ खेलते 4 आरोपी नगदी सहित गिरफ्तार
लुधियानाः सीआईए-2 की पुलिस टीम द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एएसआई विशाखा सिंह को गुप्त सूचना मिली कि कुछ आरोपी जुआ खेलने के आदि है और वह मोहल्ला गुरु अर्जुन नगर में जुआ खेल रहे है। गुप्त सूचना के आधार उन्होंने अर्जुन नगर में रेड करके 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ टोनी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी मकान नंबर 115 मोहल्ला ज्योति कॉलोनी ड्रीम पार्क थाना जमालपुर, जसपाल सिंह उर्फ जस्सा पुत्र भाग सिंह निवासी मोहल्ला न्यू शास्त्री नगर, प्रदीप दुगल पुत्र वेद प्रकाश निवासी मोहल्ला न्यू मोती नगर थाना मोती नगर और दविंदर सिंह उर्फ टिंकू पुत्र परमिंदर सिंह निवासी मोहल्ला निम्मवाला चौक लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने हरजिंदर सिंह उर्फ टोनी के कब्जे से 35 हजार रुपये नगदी और 52 कार्ड बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
-

Punjab News: डेरे में सदिंग्ध परिस्थितियों में नूरां की मौत
लुधियानाः रायकोट में गुज्जरों के डेरे में युवकी की मौत की घटना हुई है। रायकोट के सिलोआणी रोड पर स्थित गुज्जरों के डेरे में 20 वर्षीय नूरां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का कहना है कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसके गले गले पर निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है। उधर, पुलिस ने पूछताछ के लिए नूरां के बड़े भाई रुकमदीन को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
नूरां की मां संपुरां ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे नूरां पशुओं को चराने के लिए डेरे से बाहर जाने की जिद कर रही थी। उसके पिता गुलाम कादिर की मौत हो चुकी है। इसलिए बिन बाप की जवान लड़की नूरां को वह ज्यादा बाहर नहीं भेजते थे। नूरां बुधवार को जिद कर रही थी। उसे मना किया तो उसने घरवालों से झगड़ा किया। गुस्से में वो डेरे के अंदर चली गई और फंदा लगा लिया। मृतका की मां संपुरां ने डेरे में मौजूद भाईचारे के अन्य लोगों की मदद से नूरां को फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस, डीएसपी हरजिंदर सिंह, सीआईए स्टाफ जगरांव इंचार्ज किक्कर सिंह, थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह और थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि मृतका के परिवार के सदस्य अपने बयान बदल रहे हैं।
जिसके चलते नूरां की मौत की जांच कई एंगल से की जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है। करीब चार वर्ष पहले बरनाला से रायकोट आए गुलाम कादिर और संपुरां ने सिलोआणी रोड पर डेरा डाल दूध का धंधा शुरू किया था। उनके नौ बच्चों में नूरां बीच वाली बेटी थी। कुछ समय पहले गुलाम कादिर की मौत हो गई थी।
