Blog

  • पंजाबः इस चौंक को तोड़ने को लेकर हुआ हंगामा, लोगों ने किया ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

    बटालाः गुरदासपुर में अस्थाई रूप से बने भाई लालो चौक को तोड़ने के विरोध में रामगढ़िया समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। चौंक तोड़ने वाले पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही फ्लैक्स को नीचे फेंकने वाला अधिकारी चौक में आकर सबसे माफ़ी मांगने को कहा। इस मौके रामगढ़िया समाज ने कहा जिसने भी यह चौक को तोड़ा है चौक में लगे भाई लालो जी के नाम के फ्लैक्स को तोड़कर नीचे फेंका गया है। जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है उन्होंने मांग की है। जिसने भी इस चौक को तोड़ा है उसे दोबारा बनाया जाए। फ्लैक्स को नीचे फेंकने वाला अधिकारी चौक में आकर सबसे माफ़ी मांगे नहीं तो वह इस संघर्ष को और तेज करेंगे

    पार्षद सतिंदर सिंह और रामगढ़िया भाईचारे लोगों ने बताया पिछले 35 साल से इस चौक का नाम भाई लालो चौक है। चौक नगर पालिका से भी मंजूर है जहां पर एक बोर्ड लगाकर इस चौक को अस्थाई रूप से बनाया गया था लेकिन कल किसी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने आकर इस चौक को तोड़ दिया है। इस चौक में लगे भाई लालो जी के बोर्ड को उतार कर नीचे फेंक दिया जिसके चलते सभी रामगढ़िया भाईचारे के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है उन्होंने मांग की है के जिसने भी इस चौक को तोड़ा है फिर से यह चौक बनाया जाए और जिसने भाई लालो जी के नाम का बोर्ड नीचे फेंका है वह चौक में आकर सबसे माफ़ी मांगे अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो वह अपना धरना प्रदर्शन इसी तरह जारी रखेंगे

    नगर पालिका अध्यक्ष बलजीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि जय चौक हो उसमें भी पास हो चुका है और जल्द इसके टेंडर लगाकर इस चौक को पक्काबनाने के लिए काम चल रहा है लेकिन आज किसी ने इस चौक को तोड़कर इसमें लगे भाई लालो जी के बोर्ड को उतार दिया है। बिल्कुल निंदनीय है उन्होंने कहा कि जिसने भी यह हरकत की है उसके खिलाफ बनती कार्रवाई होनी चाहिए। भाई लालो चौक में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के SDO लवजीत सिंह ने प्रदर्शन करने वालों से माफ़ी मांग कर धरना शांत करवाया।

    इस चौक पर बाउंड्री बनाई गई थी लेकिन नया बस स्टैंड बने के कारण ट्रैफिक ज्यादा शुरू हो गई, इसलिए यहां पर जाम लगना शुरू हो गया था। इस लिए लोगों को ट्रैफिक समस्या न हो इसलिए वहां पर लगाई बोरियां वहां से हटाई गई थी, वहां पर लगा बोर्ड भी साइट पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें नही पता बोर्ड कैसे नाली के पास पहुंचे उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नही था। अगर किसी को इस से ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगती है। इसका नगर कौंसिल द्वारा टेंडर लगाते ही भाई लालो चौंक बनाया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨੈਸ਼ਨਲ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਅੱਜ ਕੋਟ ਵਿੱਚ ਨੈਸ਼ਨਲ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਕੋਟ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕੇਸਾਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਨਾ ਕੋਈ ਦਲੀਲ ਅਤੇ ਨਾ ਕੋਈ ਵਕੀਲ। ਬਠਿੰਡਾ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਰਾਮਪੁਰਾ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਰਾਮਪੁਰਾ ਫੂਲ ਦੇ ਵਿੱਚ 2-2 ਜੱਜਾਂ ਦੇ ਬੈਂਚ ਲਾਏ ਗਏ।

    ਕੁੱਲ 24 ਬੈਂਚ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਲਾਏ ਗਏ ਸਨ। ਜੱਜ ਸਾਹਿਬਾ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਕੇਸਾਂ ਦੇ ਨਿਪਟਾਰੇ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਿਕਵਰੀ ਅਤੇ ਚੈੱਕ ਬੋਨਸ ਕੇਸ ਕੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੇ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਮਿਲੀ।

  • पंजाबः सीएम मान और केजरीवाल देने जा रहे घर बैठे लोगों को बड़ी सुविधा

    ‘सरकार तुहाडे द्वार’ योजना में 43 सेवाओं का मिलेगा लाभ 

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को जनता को बड़ी सौगात देने जा रहे है। दरअसल, रविवार यानि 10 दिसंबर को लुधियाना ‘सरकार तुहाडे द्वार’ स्कीम के तहत दोनों नेता सार्वजनिक सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत 43 तरह की सेवाएं सिर्फ एक फोन कॉल पर घर बैठे मिलेंगी। 10 दिसंबर से 43 प्रकार की सरकारी सेवाएं मिलने लगेंगी। इनमें जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, आय और निवास प्रमाण पत्र, जाति और पेंशन प्रमाणपत्र, बिजली बिलों की अदायगी और अन्य सेवाएं शामिल हैं।

    सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल लुधियाना से सरकार तुहाडे द्वार स्कीम शुरू करेंगे। इस योजना से आम जनता को काफी फायदा होगा। उन्हें अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। खास बात यह है कि इससे पैसे लेकर काम करवाने वाले बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी। प्रशासन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता आएगी। जानकारी के मुताबिक 43 प्रकार की सेवाओं का घर बैठे लाभ उठाने की खातिर लोगों को 1076 नंबर पर कॉल करना पड़ेगा।

    इसके बाद व्यक्ति को अपनी सुविधा के मुताबिक समय देना होगा।  इसके बाद आवेदक को फोन पर ही जरूरी दस्तावेज, फीस और अन्य शर्तों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आवेदक को मोबाइल पर एक एसएमएस प्राप्त होगा। इसमें भी जरूरी दस्तावेज, तारीख और समय के बारे में जानकारी होगी। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी टैबलेट लेकर आवेदक के घर या दफ्तर जाएंगे। वहां अपेक्षित कागजी प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके बाद फीस जमा होगी। कर्मचारी आवेदक को फीस की रसीद भी देगा। इसके बाद सेवा का लाभ घर बैठे मिल जाएगा। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਫਤ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ SGPC ਦਫਤਰ ‘ਚ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰੀ ਟੀਮ ਦਾ ਗਠਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਨਾਂ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਆਗੂ ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਆ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਵਾਣਾ ਦੀ ਭੈਣ ਅਤੇ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਮਦਰਦ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਸ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਪਲੇਠੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਤੇਜਾ ਸਿੰਘ ਸਮੁੰਦਰੀ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜੇ ਮੈਂਬਰ ਮੌਜੂਦ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਸ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀ-ਕੀ ਕਦਮ ਚੁੱਕੇ ਜਾਣਗੇ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਣਾ ਤੇ ਹੋਰ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਲਈ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਗਠਿਤ ਕੀਤੇ।

    ਉੱਚ ਪੱਧਰੀ ਵਫਦ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਇਕੱਤਰਤਾ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਤੇਜਾ ਸਿੰਘ ਸਮੁੰਦਰੀ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਵੀ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ। ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੇ ਸਾਰੇ ਗਿਲੇ ਸ਼ਿਕਵੇ ਭੁਲਾ ਕੇ ਪੰਥ ਤੇ ਗੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਹਾਂ। ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜੋ ਵੀ ਫੈਸਲਾ ਹੋਵੇਗਾ ਉਹ ਸਭ ਦੇ ਨਾਲ ਸਾਂਝਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਤਲਖੀ ਅੰਦਾਜ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਰਫ ਪੰਥ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਮੀਡੀਆ ਹੀ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦਫਤਰ ਰੁਕੇ ਅਤੇ ਅੱਜ ਦੀ ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਕੰਟਰੋਵਰਸੀ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਕੋਈ ਵੀ ਮੀਡੀਆ ਇੱਥੇ ਨਾ ਰੁਕੇ।

    ਜ਼ਿਕਰ ਜੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਦੀ ਇਕੱਤਰਤਾ ਹੋਈ ਸੀ ਤੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਅਤੇ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੀ ਫਾਂਸੀ ਰੱਦ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰੀ ਵਫਦ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜੋ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰੇਗਾ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਕਮਲਦੀਪ ਕੌਰ ਰਾਜੋਆਣਾ ਅਤੇ ਬਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਮਦਰਦ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਨੇਤਾ ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਨੂੰ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਕਿ ਅੱਜ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • आप सरकार की कैबिनेट में हुआ फेरबदल

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार की कैबिनेट में फेरबदल हुआ है। दिल्ली की मंत्री आतिशी को कानून एवं न्याय विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि मंत्री कैलाश गहलोत को उनके वर्तमान विभागों के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग आवंटित किया गया है। इससे पहले कानून एवं न्याय विभाग की जिम्मेदारी कैलाश गहलोत निभा रहे थे। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का जिम्मा आतिशी के पास था। दिल्ली सरकार ने एक गजट अधिसूचना में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, सीएम दफ्तर ने उपराज्यपाल (एलजी) कार्यालय को पत्र लिखकर विभागों की अदला- बदली की सिफारिश की थी, जिसे एलजी की मंजूरी भी मिल गई है।

    इस बदलाव के साथ आतिशी के पास अब कानून एवं न्याय विभाग समेत 14 विभाग हैं, जो केजरीवाल सरकार के मंत्रियों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले अक्टूबर में उन्हें जल विभाग का प्रभार सौंपा गया था। दिल्ली सरकार की तरफ से इस फेरबदल के बाद आतिशी के पास सबसे अधिक 14 मंत्रालय हो गए हैं। केजरीवाल सरकार में किसी भी मंत्री के पास इतने मंत्रालय नहीं हैं। इससे पहले आतिशी को इस साल अक्टूबर में ही जल विभाग का जिम्मा सौंपा गया था। वहीं, करीब 6 महीने पहले आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले ये विभाग पहले परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के जिम्मे थे।

    नए फेरबदल में कैलाश गहलोत से विधि मंत्रालय वापस लिया गया है। महीनों से लंबित फाइलों को देखने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने आतिशी को कानून मंत्रालय सौंपने की सिफारिश की गई थी। उपराज्यपाल सचिवालय को प्रमुख सचिव की एक रिपोर्ट से सूचित किया गया कि कानून मंत्री के पास 18 फाइलें लंबित हैं। उन पर शीघ्र निर्णय के उनके अनुरोध का कोई जवाब नहीं आया है। अधिकारियों के मुताबिक, एलजी ने अदालत और न्यायिक प्रशासन से संबंधित बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण प्रस्तावों के लंबित होने पर गंभीर विचार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि कानून मंत्री की देरी राष्ट्रीय राजधानी में न्याय प्रशासन में बाधा बन रही है।

  • पंजाबः पुलिस की मौजूदगी में लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस की मौजूदगी में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। यह नारेबाजी दल खालसा के समर्थकों के द्वारा की गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिस की मौजूदगी में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रही है। दरअसल, मानवाधिकार विश्व सिख दिवस के मौके पर आज बठिंडा में दल खालसा की ओर से सिंह सभा गुरुद्वारा से मार्च निकाला जा रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस के मना करने के बाद भी दल खालसा के समर्थनों की ओर से शहर में रोष मार्च निकाला गया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए है। बताया जा रहा हैकि इस मामले को लेकर कुछ समर्थकों को हिरासत में भी लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बंदी सिंहों की रिहाई की समर्थकों द्वारा मांग की जा रही थी। 

  • जालंधरः पुलिस सुस्त चोर चुस्त! अब ऑटो चालक को लुटेरों ने बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला वेस्ट हल्के के दशमेश नगर से सामने आया है। जहां देर रात 2 बाइक सवारों ने ऑटो चालक को निशाना बनाया। इस दौरान उक्त लुटेरो ने ऑटो चालक से पैसे और उसकी चेन लूटने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। जिसके बाद उक्त ऑटो चालक ने दोनों को काबू करने की कोशिश की। लेकिन ऑटो चालक के शोर सुनने के बाद इलाका निवासी बाहर आ गए। जिसके चलते उक्त लुटेरे बाइक छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गए।

    हैरानी की बात यह है कि बरामद की गई उक्त लुटेरो की बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। इस घटना को लेकर लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हालात यह हो गए है कि शहर में पुलिस सुस्त है और चोर वारदातों को अंजाम देने में चुस्त है। लोगों का कहना है कि 2 दिन पहले ही न्यू गीता कालोनी में कई गाड़ियों के शीशे बदमाशों ने तोड़ दिए थे। अभी वह मामला थमा ही नहीं था कि अब उससे कुछ दूरी पर ही 2 दिन पर चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। वहीं इस मामले को लेकर थाना भार्गव कैंप के एसएचओ हरदेव सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।

  • जालंधरः स्वाइन फ्लू की बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किए ये पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में स्वाइन फ्लू का 2 दिन पहले एक केस आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया है। इसी के चलते अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर फ्लू कॉर्नर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऑक्सीजन का स्टॉक भी पूरा रखने के लिए कहा गया है। वहीं अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए पहले से ही पुख्ता प्रबंध शुरू कर दिए गए है। मामले की जानकारी देते हुए स्वाइन फ्लू के इंचार्ज डॉक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि स्वाइन फ्लू के मरीजों को ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत होती है।

    ऐसे में ऑक्सीजन के प्लांट्स में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद है। डॉक्टर ने कहा कि र्दी के मौसम में लोगों को सांस लेने में दिक्कत आती है। लोगों को अन्य बीमारियों से भी अपने आप को बचाने की खास जरूरत है। शहर से स्वाइन फ्लू का पहला मरीज सामने आने के बाद विभाग अलर्ट मोड पर है। ये फ्लू ज्यादातर सर्दी के मौसम में अपना असर दिखाता है। जिले में स्वाइन फ्लू से बचाव करने के लिए लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया गया है। मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो अस्पतालों में विशेष स्टाफ और सफाई का प्रबंध रखने के आदेश दिए जा चुके है।

    इस दौरान डॉक्टर ने कहा कि सामान्य फ्लू के लक्षणों जैसे बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, शरीर में दर्द, सिर दर्द, ठंड लगना और थकान के समान होते हैं। स्वाइन फ्लू से पीड़ित कई लोगों को दस्त और उल्टी का भी अनुभव हुआ है, लेकिन ये लक्षण कई अन्य स्थितियों के कारण भी हो सकते हैं। मामले आमतौर पर मानसून के दौरान बढ़ जाते हैं। इस परिस्थिति में गले में खराश और खांसी के हल्के लक्षण देखने को मिलते हैं। केवल कमजोर इम्यूनिटी वाले वरिष्ठ नागरिकों को आईसीयू या अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है।

    डॉ. ने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचने के लिए स्वच्छता का पालन करना चाहिए, जैसे छींकते समय अपनी नाक को ढकना, खांसते समय रूमाल या टिशू का उपयोग करना, फ्लू के संक्रमण से बचने के लिए आंख, नाक या मुंह को छूने से बचना चाहिए। डॉ. ने बताया कि स्वाइन फ्लू के उपचार में देरी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं और मृत्यु का खतरा हो सकता है। BP, शुगर के रोगियों और शरीर के कमज़ोर होने या गर्भावस्था जैसी स्थिति के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को भी इससे अधिक सावधान रहना चाहिए। खुद दवाओं का इस्तेमाल न करें डाक्टरों की सलाह लें।

  • युवक ने मुंह में बम रखकर लगा ली आग, मौ’त

    नई दिल्ली : राजस्थान के बांसवाड़ा शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने मुंह में सुतली बम रख कर उसमें आग लगा दी इस धमाके में युवक की दर्दनाक मौत हो गई इस घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है बता दें कि इससे एक महीने पहले उदयपुर में एक ऐसा ही सुसाइड मामला सामने आया था, जिसमें युवक ने डेटोनेटर ब्लास्ट कर आत्महत्या कर ली थी, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया था

      दरअसल यह घटना बांसवाड़ा शहर के वाडिया कॉलोनी की है, जहां 34 साल के हिमांशु गोयल ने आत्महत्या की है 3 दिन पहले उसकी बहन की धूमधाम से शादी हुई थी, जिसके बाद मां और वह अकेले घर पर थे पिता का पहले ही निधन हो चुका है मां रिटायर टीचर हैं जानकारी के अनुसार दोपहर में जब युवक की मां बाथरूम में गईं तो उसने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद बाहर से एक धमाके की आवाज आई, जिससे उसकी मां डर गई और बाहर आने की कोशिश करने लगी, लेकिन दरवाजा बंद होने की वजह से निकल नहीं पाई

    लंबे समय से तनाव में था युवक

    इसी दौरान उसकी बहन अपने ससुराल से मां और भाई से मिलने घर पहुंची। लेकिन दरवाजा खटखटाने पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला. वहीं आवाज सुनकर पड़ोसी आए और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तो सबके रोंगटे खड़े हो गए. घर में चारों तरफ खून फैला था और युवक का चेहरा देखते नहीं बन रहा था। बाथरूम के अंदर से आवाज आने पर दरवाजा खोला तो उसकी मां बाहर आई। मां ने बाहर का मंजर देखा तो हैरान रह गई।

    वहीं पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच के अनुसार युवक का पांच साल पहले तलाक हो गया था इसी वजह से वह लंबे समय से तनाव में था। क्षेत्रीय राजतालाब थाने के सर्कल इंस्पेक्टर कैलाशचंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः कूड़े के ढेर पर नव जन्मी बच्ची को फेंककर आरोपी फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेंट्रल जेल के पास बे आबाद इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां कूड़े के ढेर पर कोई नव जन्मी बच्ची को फैंक कर चला गया। कड़ाके की ठंड में अपनी तरफ से बेदर्द इंसान बच्ची को मरने के लिए छोड़ गया। इस दौरान बच्ची के तन पर कोई कपड़ा भी नहीं था। ऐसे लगता था कि देर रात कोई नव जन्मी बच्ची को बे आबाद इलाके में फैंक कर चला गया। लेकिन भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था। कहते हैं कि “जाको राखे साइयां मार सके ना कोए।” यह कहावत एक बार फिर से सही साबित हुई।

    दरअसल, सुबह सूरज निकलने से पहले एक दंपती सैर करने के लिए वहां से गुजर रहा था। इस दौरान उन्हें बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने मोबाइल की टॉर्च जला कर देखा तो नव जन्मी बच्ची ठंड और भूख के कारण बिलख रही थी। इस दौरान उक्त दंपती बच्ची को उठा कर अपने घर ले आए और उन्होंने बच्ची को कपड़े पहनाकर उसे दूध पिलाया। दंपति ने बाद में इसकी जानकारी पुलिस चौंकी ताजपुर रोड़ को दी। इस घटना के दौरान फिलहाल बच्ची की जान बच गई है और वह पूरी तरह से स्वास्थ्य है। वहीं इस मामले को लेकर जब ताजपुर पुलिस चौकी प्रभारी जनकराज से जानकारी लेनी चाही तो पता चला कि वह किसी मामले में कोर्ट में गए हुए हैं। जिसके कारण उनसे बात नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि ऐसा घिनौना काम करने वाले आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।