Blog

  • पंजाबः तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः गुरु नानक स्टेडियम के पास से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार की एक्टिवा के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पीसीआर टीम को दे दी गई।

    मौके पर पहुंची पीसीआर के कर्मचारी ने बताया कि कार चालक ने घायल एक्टिवा सवार को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी, जिससे कारण यह हादसा हुआ। पुलिस कर्मी ने कहाकि मौके पर मौजूद लोग घायल की मदद करने की बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्ति के बयानों के आधार आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मी ने यात्री को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मी का यात्री को थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन खड़ी थी। इसी दौरान प्लेटफार्म पर एक यात्री ट्रेन की खिड़की के पास खड़ा था। वहीं पुलिस कर्मी आता है यात्री के थप्पड़ मार देता है। इस दौरान वहां पर खड़े किसी व्यक्ति ने उक्त घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, जब इस मामले को लेकर जीआरपी थाने के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो वह इस मामले से इनकार करते नजर आए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उक्त पुलिसकर्मी को पहचानने से भी इनकार कर दिया।

  • पंजाब : BJP का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला, देखें वीडियो

    पठानकोट : भाजपा की ओर से सरना फ्लाई ओवर के पास जिला प्रधान विजय शर्मा की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पंजाब विधान सभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर ठाकुर दिनेश सिंह बब्बू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इस रोष प्रदर्शन में भाग लिया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राज्य सभा एमपी धीरज साहू के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

    बीते रोज सांसद साहू से 220 करोड़ रुपए बरामद हुआ था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने देश को जमकर लूटा है और अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार भी इसी राह पर चल रही है। इस मौके पर भ्रष्टाचार में लिप्त सांसद साहू का पुतला भी फूंका गया।

  • पंजाबः शादी के बंधन में बंधेंगे आज एक और आप विधायक, पुलिसकर्मी तैनात 

    चंडीगढ़ः मोहाली जिले के कस्बा नयागांव स्थित एक निजी रिसोर्ट में आज एक और आप पार्टी के विधायक शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। फतेहगढ़ साहिब की विधानसभा सीट अमलोह के आप विधायक गुरिंदर सिंह गैरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। गुरिंदर सिंह गैरी फिरोजपुर की लड़की से शादी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आप विधायक की शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई VIP मेहमानों के आने की संभावना है। वहीं मुख्यमंत्री मान के आने के कारण इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस रिजॉर्ट की तरफ जाने वाले हर रास्ते पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा दूसरी पार्टियों के कई अन्य नेताओं के पहुंचने की सूचना है। 

  • ਪੰਜਾਬ : Sariculture department ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕਮਾਈ ਦੇ ਸਾਧਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਰੀਕਲਚਰ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਾਹਪੁਰ ਕੰਡੀ ਅਤੇ ਧਾਰ ਬਲਾਕ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਮਾਈ ਦਾ ਸਾਧਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਚ 3 ਕਿਸਮਾਂ ਦੀ ਸਿਲਕ ਤਿਆਰ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਐਰੀ ਸੀਲਕ, ਮਲਬਰੀ ਸਿਲਕ, ਤਸਰ ਸਿਲਕ ਦਾ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੇ ਪਠਾਣਕੋਟ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿੱਚ 900 ਵਿਅਕਤੀ ਬੰਦਾ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤਕਨੀਕੀ ਸਹਾਇਕ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਦੋ ਫਸਲਾਂ ਮਲਬਰੀ ਦੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਨੇ। ਚਾਰ ਫਸਲਾਂ ਜਿਹੜੀਆਂ ਐਰੀ ਦੀ ਹੁੰਦੀਆਂ ਨੇ।

    ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਤੋਂ ਤਸਰ ਸਿਲਕ ਦਾ ਵੀ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ 4 ਜਿਲੇ ਵਿਚ ਵਧੀਆ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨ ਲੋਕ ਵੀ ਖੁਸ਼ ਨੇ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਗ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 200 ਵਿਅਕਤੀ ਮੈਦਾਨੀ ਇਲਾਕੇ ਤੋਂ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। 800 ਤੋਂ 900 ਪਰਿਵਾਰ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਕਿਸਾਨ ਲੋਕ ਸਿਲਕ ਤਿਆਰ ਕਰ ਲੈਂਦੇ ਨੇ ਵੈਸਟ ਬੰਗਾਲ ਤੋਂ ਵਪਾਰੀ ਆਉਂਦੇ ਨੇ ਅਤੇ ਮਹਿਕਮਾ ਆਪਣੀ ਦੇਖ ਰੇਖ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੰਡੀਕਰਨ ਕਰਵਾ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਚੰਗਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਦਿਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਨਾਲ ਲਗਦੇ 4 ਜਿਲੇ ਪੈਂਦੇ ਹਨ। ਰੋਪੜ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਚਾਰਾਂ ਜਿਲਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿੰਨੀ ਵੀ ਕਕੂਨ ਤਿਆਰ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਵੈਸਟ ਬੰਗਾਲ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਇਸ ਨੂੰ ਖਰੀਦ ਕਰਕੇ ਵਾਪਸ ਲੈ ਜਾਂਦੇ।

  • पंजाबः टोल प्लाजा पर ठेका कर्मचारियों ने लगाया धरना, कई किलोमीटर तक लगा जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः लाडोवाल टोल प्लाजा नेशनल हाईवे-1 पर ठेका संघर्ष कमेटी द्वारा आज धरना लगाया गया। ठेके कर्मियों द्वारा लगाए गए धरने के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया। दरअसल, पंजाब के अलग-अलग विभागों में काम कर रहे ठेका कर्मचारियों द्वारा पक्का किए जाने और बराबर का वेतन दिए जाने की मांग को लेकर आए लाडोवाल टोल प्लाजा जाम किया गया। जिसके चलते करीब 6 किलोमीटर दूर जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    हालांकि बाद में डीसीपी जसकरन जीत सिंह तेजा, और  ADC हरदयाल बैंस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का भरोसा दिया है। जिनके द्वारा इसके बाद जाम को खोल दिया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हैं कि पुलिस द्वारा धरने के दौरान गिरफ्तार किए गए उनके साथियों को छोड़ा जाए। जिसके चलते वह टोल प्लाजा के पास ही धरने पर बैठे हुए हैं।

    प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी है कि उन्हें 2 दिन में कंफर्म कर बताया जाए कि रेट वापिस लेने हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर रेट वापिस नहीं हुए तो घरने क्रमवार ऐसे ही जारी रहेंगे। उनका कहना है कि आज वह धरना उठा देंगे पर अगर रेट कम न हुए तो धरने ऐसे ही जारी रहेंगे। बताया जा रहा हैकि आज इस धरने में ज्यादातर जथेबंदियों ने एक साथ रोष प्रदर्शन किया है। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि प्रशासन हमे एक ही बात कह रहा है कि यह रेट NHAI द्वारा बढ़ाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि वह पास बना कर मात्र एक महीने के लिए लोगों को राहत दे सकते हैं।   

  • सर्दी का सितम : आने वाले दिनों में पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी

    नई दिल्ली : जम्मू और कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही क्योंकि कश्मीर में ठंड की स्थिति बढ़ गई है और घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की राजधानी में शुक्रवार की रात तापमान और अधिक गिरावट दर्ज की गई है शुक्रवार की रात का तापमान -4.6  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है 

    सोमवार तक और बढ़ेगी सर्दी

    मौसम कार्यालय ने कहा कि सोमवार (11 दिसंबर) तक आसमान में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क रहेगा और रात में तापमान में कुछ डिग्री तक गिरावट आ सकती है।  यानी सर्दी और अधिक बढ़ने वाली है। कार्यालय ने कहा कि 12 से 15 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में और अधिक गिरावट होगी।

  • पंजाबः स्कूल के टीचर की दरिंदगी आई सामने, बच्चों ने लगाएं गंभीर आरोप, देखें CCTV

    संगरूरः जिले के भवानीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। भवानीगढ़ के गाँव भट्टिवाल में स्कूल के एक मास्टर की दरिंदगी सामने आई है। बच्चों ने आरोप लगाए है कि वह स्कूल के 12वीं कक्षा के 3 स्टूडेंट्स है। बच्चों के अनुसार की एक मास्टर ने बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं घटना के बाद सहमे हुए बच्चों ने आरोप लगाए है कि मास्टर स्कूल की लड़कियों को क्लास से बाहर भेजकर उन्हें गंदी गंदी गालियां देता है। आरोप है कि पीड़ित बच्चों ने जब मामले के बारे में गांव के सरपंच को बताया तो स्कूल पहुंचे सरपंच और उसके साथियों के साथ भी उक्त टीचर और स्टाफ के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया।

    वहीं टीचर स्टाफ का कहना है कि सरपंच के इशारे पर स्कूल पहुंचे बच्चों के अभिभावकों और लोगों ने स्कूल स्टाफ के साथ भी हाथापाई करते हुए उक्त टीचर की धुनाई कर दी। जिस वजह से टीचर को अस्पताल दाखिल होना पड़ा। मामले को लेकर स्कूल पहुंची पुलिस ने एक बार मामला शांत कर दोनों पक्षों को थाने बुलाया लिया है वही शिक्षा विभाग के जिलाधिकारी ने मामले की विभागीय जांच की जाने की बात कही है। स्कूल प्रिंसीपल भी टीचर के पक्ष में खड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि शरारत करने पर बच्चों को समझाना तो पड़ता ही है। फिर भी मामले के संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।

    उधर, मामले संबंधी गांव के सरपंच जसकरण सिंह लंपी ने बताया कि उनके पास स्कूल के बच्चे मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस दौरान वह अपने एक साथी के साथ प्रिंसीपल से बात करने स्कूल गए थे तो इस दौरान स्कूल स्टाफ द्वारा उनके साथ भी बुरा व्यवहार किया गया। अभी वह प्रिंसीपल से बात कर ही रहे थे तो बाहर बच्चों के अभिभावकों से उक्त टीचर ने भद्दी शब्दावली बोलकर उनके साथ हाथापाई कर ली और बाद में टीचर खुद ही अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया। मामला गांव के सरपंच तक पहुंचा तो बच्चों के माता पिता ने स्कूल प्रशासन के साथ सरपंच सहित बात करके मास्टर पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान वहां पर मामला गरमा गया। मामला गर्माता देख पुलीस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाने के दोनों पक्षों को थाने बुलाया।

    बताया जा रहा है कि यह मामला शिक्षा विभाग के डिप्टी डीओ प्रीतिंदर घई के पास है। बताया जा रहा है कि डीओ मामले की गंभीरता से जांच करके सोमवार को फ़ैसला लेकर कारवाई शुरू करेंगे। इस मामले में अब ना स्कूल प्रशासन कैमरे के सामने आ रहा है और ना बच्चों के माता पिता इस मामले को लेकर अब कुछ बोलने को तैयार है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर कैमरे के सामने पुलिस ने भी चुप्पी साधी हुई है। सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जिसके चलते अब इस मामले को लेकर कोई कैमरे के सामने कुछ नहीं कह रहा। 

  • पंजाबः इस चौंक को तोड़ने को लेकर हुआ हंगामा, लोगों ने किया ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

    बटालाः गुरदासपुर में अस्थाई रूप से बने भाई लालो चौक को तोड़ने के विरोध में रामगढ़िया समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। चौंक तोड़ने वाले पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही फ्लैक्स को नीचे फेंकने वाला अधिकारी चौक में आकर सबसे माफ़ी मांगने को कहा। इस मौके रामगढ़िया समाज ने कहा जिसने भी यह चौक को तोड़ा है चौक में लगे भाई लालो जी के नाम के फ्लैक्स को तोड़कर नीचे फेंका गया है। जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है उन्होंने मांग की है। जिसने भी इस चौक को तोड़ा है उसे दोबारा बनाया जाए। फ्लैक्स को नीचे फेंकने वाला अधिकारी चौक में आकर सबसे माफ़ी मांगे नहीं तो वह इस संघर्ष को और तेज करेंगे

    पार्षद सतिंदर सिंह और रामगढ़िया भाईचारे लोगों ने बताया पिछले 35 साल से इस चौक का नाम भाई लालो चौक है। चौक नगर पालिका से भी मंजूर है जहां पर एक बोर्ड लगाकर इस चौक को अस्थाई रूप से बनाया गया था लेकिन कल किसी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने आकर इस चौक को तोड़ दिया है। इस चौक में लगे भाई लालो जी के बोर्ड को उतार कर नीचे फेंक दिया जिसके चलते सभी रामगढ़िया भाईचारे के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है उन्होंने मांग की है के जिसने भी इस चौक को तोड़ा है फिर से यह चौक बनाया जाए और जिसने भाई लालो जी के नाम का बोर्ड नीचे फेंका है वह चौक में आकर सबसे माफ़ी मांगे अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो वह अपना धरना प्रदर्शन इसी तरह जारी रखेंगे

    नगर पालिका अध्यक्ष बलजीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि जय चौक हो उसमें भी पास हो चुका है और जल्द इसके टेंडर लगाकर इस चौक को पक्काबनाने के लिए काम चल रहा है लेकिन आज किसी ने इस चौक को तोड़कर इसमें लगे भाई लालो जी के बोर्ड को उतार दिया है। बिल्कुल निंदनीय है उन्होंने कहा कि जिसने भी यह हरकत की है उसके खिलाफ बनती कार्रवाई होनी चाहिए। भाई लालो चौक में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के SDO लवजीत सिंह ने प्रदर्शन करने वालों से माफ़ी मांग कर धरना शांत करवाया।

    इस चौक पर बाउंड्री बनाई गई थी लेकिन नया बस स्टैंड बने के कारण ट्रैफिक ज्यादा शुरू हो गई, इसलिए यहां पर जाम लगना शुरू हो गया था। इस लिए लोगों को ट्रैफिक समस्या न हो इसलिए वहां पर लगाई बोरियां वहां से हटाई गई थी, वहां पर लगा बोर्ड भी साइट पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें नही पता बोर्ड कैसे नाली के पास पहुंचे उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नही था। अगर किसी को इस से ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगती है। इसका नगर कौंसिल द्वारा टेंडर लगाते ही भाई लालो चौंक बनाया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨੈਸ਼ਨਲ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਅੱਜ ਕੋਟ ਵਿੱਚ ਨੈਸ਼ਨਲ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਕੋਟ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕੇਸਾਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਨਾ ਕੋਈ ਦਲੀਲ ਅਤੇ ਨਾ ਕੋਈ ਵਕੀਲ। ਬਠਿੰਡਾ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਰਾਮਪੁਰਾ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਰਾਮਪੁਰਾ ਫੂਲ ਦੇ ਵਿੱਚ 2-2 ਜੱਜਾਂ ਦੇ ਬੈਂਚ ਲਾਏ ਗਏ।

    ਕੁੱਲ 24 ਬੈਂਚ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਲਾਏ ਗਏ ਸਨ। ਜੱਜ ਸਾਹਿਬਾ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਕੇਸਾਂ ਦੇ ਨਿਪਟਾਰੇ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਿਕਵਰੀ ਅਤੇ ਚੈੱਕ ਬੋਨਸ ਕੇਸ ਕੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੇ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਮਿਲੀ।