पंजाबः शादी के बंधन में बंधेंगे आज एक और आप विधायक, पुलिसकर्मी तैनात 

चंडीगढ़ः मोहाली जिले के कस्बा नयागांव स्थित एक निजी रिसोर्ट में आज एक और आप पार्टी के विधायक शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। फतेहगढ़ साहिब की विधानसभा सीट अमलोह के आप विधायक गुरिंदर सिंह गैरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। गुरिंदर सिंह गैरी फिरोजपुर की लड़की से शादी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आप विधायक की शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई VIP मेहमानों के आने की संभावना है। वहीं मुख्यमंत्री मान के आने के कारण इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस रिजॉर्ट की तरफ जाने वाले हर रास्ते पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा दूसरी पार्टियों के कई अन्य नेताओं के पहुंचने की सूचना है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *