Blog

  • पंजाबः मंडी में सब्जी बेचने आए जमींनदार पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में गोलियां चलने के मामले लगातार बढ़ रहे है। एक तरफ देर रात अमृतसर के गेट हकीमा में देर रात गोलियां चलने का मामले को लेकर पुलिस अभी जांच ही कर रही थी कि उसके बाद देर रात को ही तरनतारन में गोलियां चलने का मामला सामने आ गया। यह मामला तरनतारन के अधीन आते फेतहाबाद की सब्जी मंडी से सामने आया है। जहां देर रात करीब 9 बजे अज्ञात हमलावारों ने जमींनदार पर गोलियां चला दी। इस हादसे में गनीमत यह रही कि जमींनदार बाल-बाल बच गया।

    दरअसल, जमींनदार मंडी में मटर बेचने के लिए आया हुआ था। इस दौरान हमलावारों ने उस गोलियां चला दी। जिसके बाद मंडी में दहशत का माहौल बन गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना गोइंदवाल साहिब के एसएचओ परमजीत सिंह विर्दी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटना के दौरान गोलियों को खोल भी बरामद हुए है। 

  • ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਵਧੀ ਕੜਾਕੇ ਦੀ ਠੰਢ, ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਅਲਰਟ ਕੀਤਾ ਜਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ :  ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਕੜਾਕੇ ਦੀ ਠੰਢ ਪੈ ਰਹੀ ਹੈ। ਸੀਤ ਲਹਿਰ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਧੁੰਦ ਦਾ ਕਹਿਰ ਵੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਹਾੜਾਂ ‘ਤੇ ਹੋਈ ਬਰਫਬਾਰੀ ਨੇ ਮੈਦਾਨੀ ਇਲਾਕਿਆਂ ‘ਚ ਠੰਡ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਦੂਸਰੇ ਦਿਨ ਵੀ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਧੁੰਦ ਦੀ ਸਫੇਦ ਚਾਦਰ ਛਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਣ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਰਫਤਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਮੀ ਆਈ ਹੈ। ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਘੱਟ ਤੋਂ ਘੱਟ ਤਾਪਮਾਨ ਛੇ ਡਿਗਰੀ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਤਾਪਮਾਨ ਬਾਈ ਡਿਗਰੀ ਰਿਹਾ।

    ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਧੁੰਦ ਰਵੇਗੀ। 29 ਅਤੇ 30 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਹਲਕੀ ਬਰਸਾਤ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਤੋਂ ਕਾਫੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਉਹ ਘਰੋਂ ਘੱਟ ਨਿਕਲ ਰਹੇ ਹਨ। ਧੁੰਦ ਦੇ ਕਾਰਨ ਆਟੋ ਚਾਲਕਾਂ ਦਾ ਵੀ ਕੰਮ ਠੱਪ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबः पुरानी रंजिश को लेकर चली गोलियां, इलाक में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    अमृतसरः एक तरफ अमृतसर में बीते दिन क्रिसमस का त्योहार और छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित दिन मनाया जा रहा था। जिसके चलते पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकाबंदी कर कड़ी चेकिंग की जा रही थी। इस सख्ती के बावजूद अमृतसर में फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गोलीबारी गेट हकीमा थाना क्षेत्र के छोटा हरिपुरा में हुई। इससे परिवार में दहशत मच गई। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाशों का उनके बेटे से झगड़ा हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के अशोक कुमार और उनकी पत्नी ने बताया कि वे अपने घर की छत पर खड़े थे। तभी कुछ अज्ञात लोग कार में सवार होकर आए और उनके घर की ओर इशारा करने लगे।

    जब उन्होंने उससे इस बारे में पूछताछ करने की कोशिश की तो वह गाड़ी को कुछ दूर तक ले गया और हवा में गोलियां चलाने लगा। अशोक कुमार ने बताया कि उनका बेटा साहिल पहले जेल में था, अब जमानत पर बाहर आया हुआ है। परिजनों का कहना है कि साहिल को पहले ही घर से निकाल दिया गया है। साहिल का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था। कुछ अज्ञात युवक उसे ढूंढते हुए देर रात घर से निकले और उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। मौके से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। इसकी जानकारी पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों को दे दी है। उन्होंने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की जान की सुरक्षा की मांग की है।

    दूसरी और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में जब थाना गेट हकीम के पुलिस अधिकारी हर्षनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि क्योंकि आज क्रिसमस का दिन है। उनकी ड्यूटी अलग-अलग जगहों पर है। इन सभी मुद्दों पर पीड़ित परिवार से मिलकर चर्चा की गई है और अब मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : तेज रफ्तार ट्रक ने 4 कारों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। ऐसे में तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के चलते राहगीरों को भी आए दिन दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। बठिंडा के हाजीरतन चौक पर रेड लाइट पर खड़ी गाड़ियों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। 

    समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि हाजी रतन चौक पर लाल बत्ती लगी हुई थी और लाल बत्ती पर 4 कारें खड़ी थीं, जिसके बाद एक तेज रफ्तार ट्रक ने चारों कारों को टक्कर मार दी।जिससे गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे कार चालक और कारों को लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नही हुआ है।

  • पंजाबः राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ हैक

    अमृतसरः राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा का फेसबुक ऑफिशियल पेज हैक हो गया है। इसकी जानकारी उनके बेटे अजय वीर सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर सांझा की गई है। उन्होंने इस पेज से किसी भी प्रकार के अपडेट के प्रति सचेत और सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने पिता इकबाल सिंह लालपुरा के फेसबुक पेज की तस्वीर शेयर की है।

    इस मामले को लेकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा के बेटे अजय वीर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए से जानकारी सांझा की। जिसमें उन्होंने लिखा “सभी से अनुरोध है कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह लालपुरा का आधिकारिक पेज हैक हो गया है। इस पेज से किसी भी प्रकार के अपडेट के प्रति सचेत और सावधान रहें।

  • पंजाबः 3 गाड़ियों की टक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पुल से नीचे गिरी, देखें वीडियो

    मोगाः कोटकपूरा बाईपास ब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली और घोड़ा ट्राली के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर सहित पुल के नीचे गिर गई। हादसे में ड्राइवर की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे प्राइवेट अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे के दौरान वहां पर हादसाग्रस्त वाहन के साथ आज सुबह एक अन्य वाहन की टक्कर हो गई।

    इस हादसे में उक्त गाड़ी सवार भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं घायल मंदीप कुमार ने बताया कि वह टैंपू पर आ रहा था। इस दौरान घना कोहरा होने के कारण उसे नहीं पता कि आगे घोड़ा ट्राला एक्सीडेंट के कारण सड़क पर ही खड़ा हुआ था। जिसके कारण उसके टैंपू की घोड़े ट्राले के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान पीड़ित की टांग टूट गई। वहीं हादसे के दौरान पीड़ित की बहन और भांजे गाड़ी में मौजूद थे।

  • जालंधरः अल सुबह बोलैरो में सवार लुटेरों ने तेजधार हथियार से व्यक्ति को लूटा, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरो के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। हालात यह हो गए है कि अब चोर गाड़ियों में वारदात को अंजाम देने लगे है। ऐसा ही एक सीसीटीवी काफी वायरल हो रहा है, जोकि गुलाबदेवी रोड़ का बताया जा रहा है। यह घटना आज अल सुबह की है। जिसमें देखा जा सकता हैकि बौलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने साईकिल पर जा रहे व्यक्ति को घेर लिया। इस दौरान पीड़ित साईकिल गिराकर वहां से जान बचाकर भागने लगा लेकिन कुछ दूरी पर वह गिर गया।

    जिसके बाद गाड़ी से लुटेरे निकले और उस पर तेजधार हथियार से हमला करने लगे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तेजधार हथियार से हमला करने के बाद लुटेरो उक्त पीड़ित व्यक्ति की जेब से सामान निकालते है। इस घटना में 5 से 6 युवक पीड़ित पर हमला करते है और उसकी जेब से सामान और नगदी निकालकर फरार हो जाते है। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर पीड़ित इतना घबरा गया कि उसने घटना की शिकायत पुलिस को भी नहीं दी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕ੍ਰਿਸਮਸ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਕ੍ਰਿਸਮਸ ਦੇ ਉੱਪਲਕਛ ਚ ਇਸਾਈ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ਾਲ ਅਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਤਲਵਾੜਾ ਦੀ CNI ਚਰਚ ਦੇ ਸਮੂਹ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋ ਅਤੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੀ ਇਸਾਈ ਭਾਈਚਾਰੇ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਭੂ ਯਿਸੂ ਮਸੀਹ ਜੀ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ ਬੜੀ ਹੀ ਸਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਕਰਪੂਥਲਾ ਦੇ ਪਾਸਟਰ ਐਲ ਵੀਸ਼ ਨੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੀ CNI ਚਰਚ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅਪਣੀ ਹਾਜਰੀ ਲੱਗਵਾਈ ਅਤੇ ਪ੍ਰਭੂ ਯਿਸੂ ਦੀਆਂ ਪਵਿੱਤਰ ਵਾਇਵਲ ਵਿੱਚੋਂ ਦਿਤੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਰਾਹੀਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪ੍ਰਭੂ ਯਿਸੂ ਮਸੀਹ ਜੀ ਦਾ ਲੰਗਰ ਵੀ ਅਟੁਟ ਵਰਤਾਇਆ ਗਿਆ।

  • जालंधरः तड़कसार तेजधार हथियार से लुटेरों ने किया दुकानदार पर हमला, नगदी छीनकर हुए फरार

    जालंधर, ENS: बस्ती अड्डा के पास राजू जनरल स्टोर में लुटेरों ने दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह सुबह करीब 6 बजे दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान 5 से 6 बदमाश सामान लेने के बहाने उसकी दुकान में आए। जिसके बाद उक्त बदमाशों ने दुकान पर खड़े ग्राहकों को भगा दिया। जिसके बाद उक्त लुटेरो ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और दुकानदार से नगदी व मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो गए। हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੀ ਗੋਲਕ ਚੋਰੀ ਕਰ ਫਰਾਰ ਹੋਇਆ ਚੋਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਧਦਿਆਂ ਹੀ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਚੋਰ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸੇ ਡਰ ਤੋਂ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂੰਆਂ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਚੌਧਰੀ ਵਾਲਾ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਥੇ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਰਾਮ ਸਿੰਘ ਸ਼ਹੀਦ ਵਿਚੋਂ ਚੋਰ ਗੋਲਕ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਰੀਬ 12/13 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਸਨ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਸਰਹਾਲੀ ਦੇ ਐੱਸ.ਐੱਚ.ਓ. ਕਮਲਜੀਤ ਰਾਏ ਅਤੇ ਚੌਕੀਂ ਇੰਚਾਰਜ ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂੰਆਂ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਾਕੇ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਗਈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਚੌਕੀਂ ਇੰਚਾਰਜ ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂੰਆਂ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਘਟਨਾ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਚ ਹੀ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਚੋਰਾਂ ਵਲੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਚੋਂ ਗੋਲਕ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਚੋਰੀ ਦੀ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ. ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਇਕ ਵਿਆਕਤੀ ਚੋਰੀ ਕਰਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ 380,457 ਦੀਆਂ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਅਗਲੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਅਜੇ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂੰਆਂ ਵਿਚ ਇਕ ਹੋਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਗੋਲਕ ਚੋਰਾਂ ਵਲੋਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ