Blog

  • हिमस्खलन ने मचाई तबाही, 10 की मौत, कई घायल

    हिमस्खलन ने मचाई तबाही, 10 की मौत, कई घायल

    पाकिस्तान: गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में हिमस्खलन की घटना में खानाबदोश जनजाति के 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र के अस्तोर जिले में हुए हिमस्खलन में जान गंवाने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। बाद में पाकिस्तानी सेना के जवान बचाव अभियान में शामिल हुए।

    बचाव अधिकारियों ने बताया कि गुर्जर परिवार के 25 लोग अपने मवेशियों के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से अस्तोर जा रहे थे, तभी वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 12 की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले, क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक तुफैल मीर ने कहा कि दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव दल को प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना की टुकड़ी फोर्स कमांड उत्तरी क्षेत्र बचाव अभियान में सहायता के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, राहत सामग्री और पैरामेडिकल स्टाफ प्रदान किया, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें साइट पर नहीं भेजा जा सका। अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन बचाव अभियान की बारीकी से निगरानी कर रहा है, जबकि अस्तोर जिला अस्पताल और संयुक्त सैन्य अस्पताल स्कार्दू में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

    गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्य सचिव मोहिउद्दीन वानी ने हिमस्खलन की पुष्टि करते हुए कहा कि बचाव दल मौके पर मौजूद है और प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। वहीं, गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने हिमस्खलन में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। साथ ही उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने आंतरिक सचिव, गिलगित-बाल्टिस्तान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के महानिदेशक और अन्य अधिकारियों से घटना की तुरंत जांच करने के आदेश दिए हैं।

  • जालंधरः कल 6 घंटे बिजली रहेंगी बंद

    जालंधरः कल 6 घंटे बिजली रहेंगी बंद

    जालंधर/वरुण: महानगर के फोकल प्वांइट सहित कई इलाकों में मुरम्मत के कल यानि रविवार को बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग द्वारा कट लगाने का ऐलान किया गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि रिपेयरिंग के काम को लेकर 6 घंटे बिजली बंद रहेगी। जानकारी के अनुसार एस/एसटीएन 66 केवी फोकल प्वाइंट नंबर 1 जालंधर में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान फोकल प्वाइंट उद्योग, उद्योग नगर, फाजिलपुर, गद्दईपुर, स्वर्ण पार्क, गुरु अमर दास नगर, कालिया कॉलोनी, बाबा मोहन दास नगर, औद्योगिक क्षेत्र, कैनाल रोड, दादा कॉलोनी, संजय गांधी नगर, सैनी कॉलोनी आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके साथ ही 11 केवी यूनिक (श्रेणी -2)1, 1 केवी भारत (श्रेणी), हरगोबिंद नगर, परशुराम नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, खालसा रोड, जेएमपी चौक, डीआरपी, यूनिक, औद्योगिक क्षेत्र, काली माता मंदिर रोड, गौशाला रोड, ट्रिब्यून, बुलंदपुर रोड,  तोगड़ी रोड, पठानकोट रोड, औद्योगिक क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। 

  • पंजाबः Sidhu Moose Wala का बुत लगाने को लेकर हुआ विवाद, जाने मामला 

    पंजाबः Sidhu Moose Wala का बुत लगाने को लेकर हुआ विवाद, जाने मामला 

    मानसाः दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत को 29 मई को एक साल पूरा हो जाएगा। वहीं सिद्धू की मौत के एक साल पूरा होने पर उनके माता-पिता द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान जहां उनके परिवार और परिजनों ने लोगों से इकट्ठा होने की अपील की है। वहीं सिद्धू के मानसा में बुत लगाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। गांव जवाहरके, जहां सिद्धू मूसेवाला की आखिरी राइड हुई थी, उस जगह पर परिवार सिद्धू मूसेवाला का बुत लगाने जा रहे हैं। इसके लिए गांव के ही एक शख्स ने जगह भी दी है। लेकिन जिस दीवार पर सिद्धू मूसेवाला को मारी गई गोलियों के निशान हैं, वह जगह मंदिर कमेटी की है।

    परिवार के बुत लगाने के साथ ही परिवार उस जगह को भी एक्वायर करना चाहता है। लेकिन जमीन मंदिर की होने के कारण कमेटी ने ऐसा करने से मना कर दिया गया। जिसके बाद अब सिद्धू मूसेवाला का बुत तो लगाया जा रहा है, लेकिन गोलियों से छलनी दीवार पर संशय बना हुआ है। इस मामले को लेकर गांव के सरपंच का कहना है कि सिद्ध मूसेवाला के कारण आज जवाहरके का नाम पूरे विश्व में जाना जा रहा है। विदेश से आने वाले लोग भी इस जगह पर आकर उनसे सिद्धू मूसेवाला के बारे में बाते करते हैं और 29 मई की घटना के बारे में जानते हैं। लेकिन मंदिर कमेटी ने विवाद होने से इनकार किया है। मंदिर कमेटी का कहना है कि यह जमीन मंदिर की है और परिवार ने उन्हें दीवार के आसपास की जगह देने के लिए कहा है, ताकि उसे प्रीजर्व किया जा सके। मंदिर कमेटी की बैठक 29 मई को होगी, जो भी उचित फैसला होगा, लिया जाएगा।

  • पंजाब: पड़ोसी पर व्यक्ति ने लोहे की रॉड से किया वार, मौत

    पंजाब: पड़ोसी पर व्यक्ति ने लोहे की रॉड से किया वार, मौत

    मुक्तसरः मलोट के हरजिंदर नगर में रुपयों के लेनदेन को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। दोनों में मामला इतना बढ़ गई कि एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। उधर, सूचना मिलने पर सिटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक की पत्नी के बयान कलमबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह नामक व्यक्ति पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मिलकर पशुओं को खरीदने-बेचने का व्यापार करता था। उसी के रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार दोनों एक साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। पड़ोसी ने तैश में आकर मनजीत सिंह के सिर पर पास पड़े गोबर इकट्ठा करने वाले लोहे के रॉड से कई वार किए, जिस कारण मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाबः मामूली विवाद पर भाई ने किया भाई का कत्ल

    पंजाबः मामूली विवाद पर भाई ने किया भाई का कत्ल

    बठिंडाः जिलेक के गांव बुर्ज महिमा में मामूली विवाद को लेकर दो भाईयों में तकरार हो गई। दोनों में मामला इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई का तेजधारी हथियार से कत्ल कर दिया। दरअसल, दोनों भाईयों में बिजली की तारों को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके चलते भाई ने दूसरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान तेज सिंह निवासी गांव बुर्ज महिमा के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर थाना नेहियांवाला की पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों की शिकायत पर आरोपी भाई राजू के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि राजू अभी फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तालाश में छापेमारी कर रही है। 

  • पंजाबः युवक की सड़ी-गली लाश हुई बरामद

    पंजाबः युवक की सड़ी-गली लाश हुई बरामद

    बठिंडाः जिले के गांव नथाना के जंगल में एक युवक की गली-सड़ी लाश बरामद हुई है। युवक के पास है उसका बंद मोबाइल फोन और एक इंजेक्शन मिला है, जिससे प्रतीत होता है कि युवक ने नशे का टीका लगाया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की फिलहाल कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई को बाद संस्था ने शव को रामपुरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। लाश में कीड़े पड़ चुके थे, चमड़ी गल चुकी थी तथा दूर-दूर तक दुर्गंध फैली हुई थी। शव के पास से एक इंजेक्शन बरामद हुआ, जिसमें कुछ लिक्विड भी था, जिससे प्रतीत हो रहा था कि मृतक ने चिट्टे का इंजेक्शन लगाया है।

    बताया जा रहा है कि ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। मृतक ने नीली जीन्स पेंट, जूते तथा टी-शर्ट के अलावा बाएं हाथ में घड़ी, हल्के ब्राउन रंग की बेल्ट पहनी हुई थी। लाश में कीड़े पड़ने से दूर-दूर तक दुर्गंध जाने के बाद किसी राहगीर को पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने संस्था सदस्यों की सहायता से शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। नौजवान वेलफेयर सोसाइटी प्रधान सोनू ने बताया कि गांव नथाना में सरहिंद नहर के पास जंगल एरिया में एक युवक की गली-सड़ी लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर हर्षित चावला, वर्कर सतनाम सिंह, मनिक सिंह तथा थाना सिटी रामपुरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक की लाश करीब 15 दिन पुरानी थी, जो बुरी तरह से सड़ चुकी थी। 

  • जेल में अमृतपाल सिंह के बंद होने के कारण जाने कौन हो सकता है वारिस पंजाब दे का मुखिया?

    जेल में अमृतपाल सिंह के बंद होने के कारण जाने कौन हो सकता है वारिस पंजाब दे का मुखिया?

    चंडीगढ़ः खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब सवाल यह उठ रहा है कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद वारिस पंजाब दे का प्रमुख कौन होगा। हालांकि कयास  लगाए जा रहे है कि वारिस पंजाब दे का प्रमुख दीप सिद्धू का भाई मंदीप सिद्धू को बनाया जा सकता है। दरअसल, वारिस पंजाब दे की शुरुआत दीप सिद्धू ने की थी। इस संस्था को अब अमृतपाल सिंह चला रहा है और वही इस संस्था का प्रमुख बना हुआ है।

    वहीं दीप सिद्धू के भाई मंदीप सिद्धू ने कई बार अमृतपाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। अमृतपाल के फरार होने के बावजूद दीप सिद्धू के भाई मनदीप सिद्धू ने अमृतपाल सिंह को ‘वारिस पंजाब’ का मुखिया बनाए जाने को अवैध करार दिया था। क्योंकि यह संस्थान उनके भाई ने बनाया था। जिसको लेकर पहले भी कई बार मनदीप सिद्धू ने अमृतपाल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अमृतपाल ने वारिस पंजाब की संस्था को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने मामले की जांच की भी अपील की थी।

  • जालंधरः इस इलाके में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः थाना रामामंडी के अंतगर्त आते सूची पिंड में व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुलविंदर के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर मृतक की मां सत्या ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। मृतक की मां और बहन जसविंदर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुलविंदर का उसकी पत्नी सोनियां के साथ बीते दिन दोपहर को झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सोनियां ने थाना रामामंडी की पुलिस को शिकायत दी थी। इस मामले के बाद बीती दोपहर पुलिस के कर्मी घर आए और कमरे का दरवाजा बंद करके कुलविंदर के साथ मारपीट करने लगे।

    परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कुलविंद के पेट में टांगे मारी, जिसके बाद से उसकी हालत खराब हो गई। कुलविंदर को आज ईलाज के लिए जब सिविल अस्पताल लाया गया तो वहां पर उसके दम तोड़ दिया। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और कहा कि उक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर थाना प्रभारी नवदीप ने बताया कि उक्त मामला उनके ध्यान में नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी गहनता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः दो गाड़ियों की भयानक टक्कर, गाड़ी से टीका हुआ बरामद, देखें तस्वीरें

    जालंधरः दो गाड़ियों की भयानक टक्कर, गाड़ी से टीका हुआ बरामद, देखें तस्वीरें

    जालंधर,वरुणः चौगिटी चौक पर दो गाड़ियों की भीष्ण टक्कर का मामला सामने आय़ा है। हादसे में बोलैरो गाड़ी की कैंटर के साथ टक्कर हो गई है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं इस घटना के दौरान बोलैरो सवार व्यक्ति की गाड़ी से नशे का टीका बरामद हुआ है।

    मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त बोलैरो चालक रॉंग साइड की तरफ ले गया, जिसे बचाने के चक्कर में कैंटर की बोलैरो से टक्कर हो गई। इस घटना के बाद सड़क पर काफी जाम लग गया। हालांकि हादसे के दौरान लोगों ने बोलैरो चालक को काबू कर लिया है। लेकिन सुभानपर के रहने वाले कैंटर के ड्राइवर ने बताया कि इस मामले को लेकर वह कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाना चाहते। उनका कहना है कि जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

  • ऊना पुलिस ने पकड़ी 540 बोतल अवैध शराब, दो काबू

    ऊना पुलिस ने पकड़ी 540 बोतल अवैध शराब, दो काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: सदर थाना के अंतर्गत आते गांव बहड़ाला में पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से शराब की 45 पेटी शराब सहित दो लोगों को पकड़ा है।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस टीम ने बीती रात गांव बहड़ाला स्थित चढतगढ लिंक रोड के पास यातायात चेकिंग के लिए नाकाबंदी कर रखी थी। तो सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग में पुलिस ने 45 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। 
    आरोपितों की पहचान मोहित राजपूत निवासी गांव मलाहत जिला ऊना व अश्वनी कुमार निवासी नंगल जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि अवैध शराब ले जाने पर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।