Home Haryana युवक के सिर पर हथौड़ी मारकर की ह’त्या, देखें वीडियो

युवक के सिर पर हथौड़ी मारकर की ह’त्या, देखें वीडियो

0

पंचकूला :   एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर 20 में एक व्यक्ति के सिर में हथौड़ी मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक पति-पत्नी के झगड़े को छुड़ाने के लिए गया था। तभी गुस्से में आकर पति ने व्यक्ति के सिर में हथौड़ी मारी और उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान जगतार गांव फतेहपुर सेक्टर 20 निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 20 पार्ट 2 निवासी सावित्री ने बताया कि उसका पति अरविंद शराब पीने का आदी है।

रविवार रात करीब 10:30 बजे उसके पति की किसी बात को लेकर उसके साथ बहस हो गई थी, उसके बाद उसके पति उसे मरने लगा। इसी दौरान महिला का जानकार जगतार बीच बचाव करने लगा तो अरविंद ने उसके सिर में हथोड़ी मार दी। हथौड़ी लगते ही अरविंद लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। उसके बाद आरोपी अरविंद मौके से फरार हो गया। महिला जगतार को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया। डाक्टरों ने जांच के बाद जगतार को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस घटना की सूचना पुलिस को सूचना दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here