Home Mohali पंजाबः सरेआम घर के बाहर से बाइक लेकर सिख युवक फरार, देखें CCTV 

पंजाबः सरेआम घर के बाहर से बाइक लेकर सिख युवक फरार, देखें CCTV 

0

फिरोजपुरः जिले में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं जिले की एक सीसीटीवी वायरल हो रही है। जिसमें सरेआम बाइक सवार घर के बाहर खड़ी बाइक को लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्लेटिना बाइक पर 3 युवक सवार होकर आते है। इस दौरान एक युवक बाइक से उतरता है और वहां पर घर के बाहर खड़ी सिलवर रंग की स्पेलंडर बाइक लेकर फरार हो जाता है। हालांकि बाइक की आवाज सुनकर तुरंत घर के लोग बाहर आते है और आवाज लगाते है। लेकिन तब तक उक्त युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here