Home Health ठंड में पुराने दर्द से है परेशान तो Diet में शामिल करें ये चीजें

ठंड में पुराने दर्द से है परेशान तो Diet में शामिल करें ये चीजें

0
ठंड में पुराने दर्द से है परेशान तो Diet में शामिल करें ये चीजें

हेल्थः ठंड में हड्डी से जुड़े मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन करीब 100 से अधिक मरीज हड्डी से जुड़ी समस्या लेकर अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा गठिया में दर्द के मरीज है, जहां बुजुर्गों की संख्या अधिक है। डॉक्टर ने अनुसार आमतौर पर जिनकी उम्र ज्यादा हो गई है या वृद्ध हो गए हैं। उनमें यह समस्या अधिक होती है। ऐसे में उन्हें विशेष ख्याल रखना चाहिए।

ऐसे मरीजों को गर्म कपड़े पहनने और कान ढककर रखने की अपील की जा रही है। अगर दर्द ज्यादा हो तो नमक और पानी से सिकाई करें। इससे खून का सर्कुलेशन बना रहेगा और दिक्कत नहीं होगी। उम्र के साथ गठिया की समस्या हो जाती है, जो ठंड में अधिक परेशान करती है। व्यायाम करने वालों में यह समस्या देर से होती है, लेकिन आलस्य भरा जीवन जीने वाले लोगों में जल्द ही गठिया की समस्या हो जाती है।

ठंड में धूप ज्यादा लें, खाने में दूध, पनीर और दही का सेवन ज्यादा करें। अगर आप अंडा खाते हैं तो बहुत ही हेल्दी रहेंगे। आप सुबह और शाम दो-दो अंडे खा सकते हैं। लहसुन भी अधिक से अधिक खाएं। इन आहारों में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here