Home Punjab>Ludhiana Punjab News: इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, 2 माह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, 2 माह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, 2 माह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के ढंढारी खुर्द में खाली प्लाट में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। व्यक्ति के शव बरामद होने पर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।

लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले 2 माह में दूसरी बार शव बरामद होने की घटना सामने आई है। पुलिस द्वारा शव की पहचान की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए दीपक पासवान ने कहा कि विशाखा कालोनी में किसी ने गला रेतकर व्यक्ति का कत्ल कर दिया है। मृतक के गले पर धागे से घटना को अंजाम देने की आंशका जताई जा रही है। इससे पहले नेपाली व्यक्ति का कत्ल हुआ था। मृतक की उम्र 26 साल के पास बताई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असल तथ्यों के बारे में पता लग पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here