ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 363 वाहनों चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 75500/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 08 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत काटे गए व जुर्माने के रूप में 800/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 03 वाहनों का चालान (थाना मैहतपुर व अम्ब के अन्तर्गत) किया गया व जुर्माने के रूप में 35230/- रूपये वसूल किए गए।