ऊना/ सुशील पंडित : चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के लिए सवारी गाड़ी लेकर चलने वाले (इलैक्ट्रिक गाड़ी) चालक ने तीन युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक कुमार ने बताया कि यह चिन्तपुर्णी मन्दिर न्यास मे इलैक्ट्रिक गाड़ी पर बतौर चालक तैनात है और वह गाड़ी में सवारियां बैठाकर माई दास सदन में उन्हें छोड़ने जा रहा था कि तीन युवकों ने उससे मारपीट की जिसमें इसे इसे चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों सुभाष कुमार, वलविन्द्र कुमार, दविन्द्र निवासी अम्ब जिला ऊना के विरुद्ध धारा 126 (2) ,115 (2) 351 (3) 3(5) BNS के तहत थाना चिन्तपुर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।