Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਦੇ ਦਰਮਿਆਨ ਬਣੀ ਸਹਿਮਤੀ, ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਦੇ ਦਰਮਿਆਨ ਬਣੀ ਸਹਿਮਤੀ, ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਬਟਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਜਾਮ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਅੱਜ ਦੂਸਰੇ ਦਿਨ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਨਾਲ ਦੂਸਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਦਰਮਿਆਨ ਹੋਈ ਦੂਸਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਬਣੀ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਧਰਨਾ ਖਤਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। 

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਡਾ. ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਖੁੱਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਆਕੇ ਤਮਾਮ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨੀਆ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਮਾਮ ਮੰਗਾਂ 30 ਅਗਸਤ ਤਕ ਪੂਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ, ਫਿਰ ਚਾਹੇ ਉਹ ਜ਼ਮੀਨ ਐਕਵਾਇਰ ਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਫਿਰ ਬੇਮੌਸਮੀ ਬਰਸਾਤ ਨਾਲ ਖਰਾਬ ਹੋਈ ਫਸਲ ਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਹੋਵੇ, ਗੰਨੇ ਦੀ ਬਕਾਇਆ ਰਾਸ਼ੀ ਹੋਵੇ ਅਤੇ ਇਸਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਦੂਸਰੀਆਂ ਤਮਾਮ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨਦੇ ਹੋਏ 30 ਅਗਸਤ ਤਕ ਪੂਰਿਆ ਕਰਨ ਦਾ ਲਿਖਤੀ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਉਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਧਰਨਾ ਉਠਾਉਣ ਵਿੱਚ ਸਹਿਮਤੀ ਦਿੱਤੀ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਪੰਧੇਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਮਾਮ ਮੰਗਾਂ ਉਤੇ ਸਹਿਮਤੀ ਬਣ ਗਈ ਹੈ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੇ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨਦੇ ਹੋਏ 30 ਅਗਸਤ ਤਕ ਪੁਰਾ ਕਰਨ ਦਾ ਲਿਖਤੀ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿੱਤਾ ਹੈ. ਜੇਕਰ 30 ਅਗਸਤ ਤਕ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਪੁਰੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਤਾਂ 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਫਿਰ ਇਕ ਵੱਡੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਲਈ ਤਿਆਰ ਰਹੇ।

  • पंजाबः बस स्टैंड पर PRTC बस से शव बरामद

    पंजाबः बस स्टैंड पर PRTC बस से शव बरामद

    मानसाः जिले के सरदूलगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बस स्टैंड पर खड़ी पीआरटीसी की बस पीबी 11 सीएफ 9968 से ड्राइवर की लाश बरामद हुई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना सरदूलगढ़ के प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि कमलप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी खियाला कलां जो कि पीआरटीसी बरनाला डिपू की किलोमीटर स्कीम में ड्राइवर के पद पर तैनात था।

    आज सुबह कंडक्टर ने घर से डयूटी पर आने के बाद देखा कि बस में ड्राइवर की लाश लटक रही है तो उसने तुरंत इस मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ में भेज दिया। जिसके बाद शव को फरीदकोट ले जाया गया ताकि मौत के असल कारणों के बारे में पता चल सके। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • जालंधर: अलग-अलग वार्डों से कई कार्यकर्ता आप में हुए शामिल

    जालंधर: अलग-अलग वार्डों से कई कार्यकर्ता आप में हुए शामिल

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं जालंधर कैंट में आप पार्टी पंजाब के महासचिव की अगुवाई में अलग-अलग वार्ड से कई कार्यकर्ता पार्टी में शामि हुए।  इस मौके पर जालंधर कैंट से आप विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुरिंदर सिंह सोढ़ी, सचिव पंजाब राजविंदर कौर थिआड़ा, लोकसभा प्रभारी मंगल सिंह, अमृत पाल सिंह जिलाध्यक्ष (शहरी), परमिंदर सिंह बराड़ यूथ विंग सेक्टर जालंधर, रमणिक रंधावा अध्यक्ष, कश्मीर मल्ली अध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे, जिन्होंने परिवार में शामिल होने वाले नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    आज जालंधर कैंट के विभिन्न वार्डों से पार्टी में शामिल हुए आम लोगों का स्वागत पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह ने किया। वहीं सोढी ने आगामी चुनावों में आप की एकतरफा जीत की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि पंजाब का हर निवासी मान सरकार के काम से संतुष्ट है और आम लोगों में आगामी लोकसभा उपचुनाव से पहले आप से जुड़ने का भारी उत्साह इसका प्रमाण है।

  • जालंधरः पुलिस विभाग में फेरबदल, 11 SHO की हुई ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    जालंधरः पुलिस विभाग में फेरबदल, 11 SHO की हुई ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुण: पुलिस विभाग में पिछले कुछ दिनों से बड़े स्तर पर तबादले किए जा रहे है। वहीं अब जारी आदेशों के तहत देहात थानों के 11 एसएचओ के तबादले किए गए। देखें लिस्ट 

  • पूर्व सैनिक तथा वीर नारियों ने लंबित मांगों को लेकर डीसी के माध्यम से रक्षा मंत्री को भेजा मांग पत्र

    पूर्व सैनिक तथा वीर नारियों ने लंबित मांगों को लेकर डीसी के माध्यम से रक्षा मंत्री को भेजा मांग पत्र

    ऊना/सुशील पंडित : जिला मुख्यालय के एमसी पार्क में आज पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने वन रैंक वन पैंशन पार्ट- 2 में  सिपाही से लेकर, जेसीओ,ऑनरेरी अधिकारी तक के सभी पूर्व सैनिकों के साथ हुए नाकाबिले बर्दाश्त घोर अन्याय व कुठाराघात से निराश व दुखी होकर पूरे देश के जिलों में आज रैलियां निकालकर  महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री माननीय रक्षा मंत्री को अपने मांग पत्र जिला उपायुक्त के माध्यम से भेजे हैं । इसी मुद्दे पर जिला ऊना के तकरीबन 500 पूर्व सैनिक तथा वीर नारियां प्रातः 11:00 बजे एमसी पार्क ऊना में एकत्रित हुए।

    सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर देश की आन बान और शान की रक्षा के लिए  शहीद हुए वीर सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की,  तदोपरांत शक्तिचंद, डा ० बलदेव डोगरा, ओम प्रकाश शर्मा, हरीश चंद्र शर्मा, सुशील  राणा (शौर्य चक्र), दौलत राम (सेना मेडल), एसपी शर्मा,चरण दास, जसवीर सिंह, चमन लाल, राजेंद्र कुमार शर्मा इत्यादि पूर्व सैनिकों ने अपने विचार रखते हुए बताया किस तरीके से, ओआरओपी मे पैंशन,विधवा पैंशन, विकलांगता पैंशन,  मिलिट्री सर्विस पे (जोखिम भत्ता) इत्यादि में  बंदर बांट हुई है जानबूझकर गलतियां की हैं।सरकार द्वार इतना पैसा देने के बाबजूद वह अपने आप को ठगा महशूस कर रहे हैं, जो कि  असहनीय है। पूर्व सैनिकों की सहनशीलता अब खत्म हो चुकी है और उन्हें ना चाहते हुए भी सड़कों पर उतरना  पड़ रहा है।

    उन्होंने बताया की जिन पर हमें भरोसा था, जिन्होंने हमारा प्रतिनिधित्व किया, उन्होंने ही हमारे साथ बहुत बड़ा अन्याय किया, है जोकि अत्यंत दुखदाई है। अब हमें उन पर भरोसा नहीं है। हम अपनी लडाई खुद लडेंगें। हम चाहते हैं कि सरकार इस बात की शीघ्र जांच करवाये कि इतना बडा़ पूर्व सैनिकों के साथ अन्याय किसने किया, कैसे हुआ ?  दोषियों को कडी़ से कडी़ सजा दे और पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को न्याय दिलवाये। पूर्व सैनिक यह भी चाहते हैं की कैग ( नियंत्रक और महालेखक परीक्षक) द्वारा उठाये  मुद्दे,  की  इतने ज्यादा ऑफिसर्स क्यों डिसेबिलिटी पेंशन ले रहे हैं की भी ठीक तरह से जांच हो। इसके उपरांत पूर्व सैनिक और वीर नारियां, शांति पूर्वक एम सी पार्क से उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में गए वहां जा कर  महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री माननीय रक्षा मंत्री, के लिए अपना ज्ञापन  उपायुक्त महोदय को सौंपा।

  • होशियारपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित बेटे की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित बेटे की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः जिले के होशियारपुर-फगवाड़ा रोड़ पर स्थित गांव सिंबली से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तरसेम लाल, चरणजीत कौर और सन्नी कुमार के रूप में हुई है। मृतक होशियारपुर के अधीन आते गांव अजड़ाम के रहने वाले बताए जा रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सन्नी अपने माता-पिता के साथ एक्टिवा पर सवार होकर फगवाड़ा में दवाई लेेने जा रहा था कि इस दौरान जैसे ही वह सिबंली मोड़ के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हादसे दौरान पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है ताकि अज्ञात वाहन की पहचान हो सके। 

  • पंजाबः स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर शिक्षा मंत्री के पास 24 घंटों में पहुंची 1600 से अधिक शिकायतें

    पंजाबः स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर शिक्षा मंत्री के पास 24 घंटों में पहुंची 1600 से अधिक शिकायतें

    चंडीगढ़ः पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पंजाब राज्य के निजी स्कूलों की तरफ से किताब और फंडों के नाम पर की जा रही लूट की शिकायतें दर्ज करवाने के लिए जारी ईमेल ऐड्रेस पर बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस सम्बन्धी जारी देते हुये शिक्षा मंत्री ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान ईमेल पर 1600 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनको ज़िलावार गठित शिक्षा मंत्री टास्क फोर्स को जांच के लिए भेज दिया गया है। टास्क फोर्स स्कूलों का दौरा करके तथ्यों की जांच करेगी और रिपोर्ट रेगुलेटरी अथॉरिटी को पेश करेगी।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार राज्य में शिक्षा के नाम पर लूट नहीं करने दी जायेगी। उन्होंने बताया कि राज्य के 30 निजी स्कूलों को सरकारी हिदायतों की पालना न करने पर नोटिस जारी किये गए हैं। इन स्कूलों की तरफ से ‘दी पंजाब रैगुलेशन आफ फीस ऑफ अनएडिड ऐजूकेशनल इंस्टीच्यूशनज बिल 2016 और 2019 का उल्लंघन किया गया है। इन स्कूलों को 7 दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है।

    शिक्षा मंत्री बैंस ने बताया कि जिन स्कूलों को आज नोटिस जारी किये गए हैं उनमें अमृतसर जिले का राम आश्रम स्कूल, अमृतसर, बठिंडा जिले का गुरूकुल पब्लिक स्कूल, ईस्टवुड्ड इंटरनेशनल स्कूल डूमवाली, फतेहगढ़ साहिब जिले का पायन ग्रोव पब्लिक स्कूल बसी पठाना, फाजिल्का जिले के पिनाका सीनियर सेकंडरी स्कूल, फाजिल्का, सेंट कबीर गुरूकुल सीनियर सेकंडरी स्कूल, अज़म्पशन कान्वेंट स्कूल, अबोहर, असपायर इंटरनैशनल स्कूल, गोबिन्दगढ़ फाजिल्का, एल. आर. एस. डीएवी सीनियर सेकंडरी माडल स्कूल, अबोहर, इसी तरह गुरदासपुर जिले के गैलैकसी स्टार पब्लिक स्कूल, इसी तरह होशियारपुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही इसी तरह लुधियाना जिले के सैकर्ड हार्ट पब्लिक स्कूल, उटालां, सप्रिंग डेल सीनियर सेकंडरी स्कूल, खन्ना खुर्द, लुधियाना, राम लाल बासिन पब्लिक स्कूल, स्कूल, इसी तरह मानसा जिले में श्री गुरु नानक देव अकैडमी झुनीर, जिन्दल इंटरनेशनल स्कूल, रामपुर मंडेर, इंग्लिश ग्रामर स्कूल, बाड़े, एन. आर. एम. होली हार्ट कान्वेंट स्कूल बुढलाडा, एन. आर. एम. होली हार्ट कान्वेंट स्कूल बोहा, बीएचएस सीनियर सेकंडरी स्कूल बरनाला, ज़िला मानसा, मदरज़ ड्रीम पब्लिक स्कूल, बुढलाडा, संगरूर जिले में आसरा इंटरनेशनल स्कूल, संत बाबा रणजीत सिंह पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, धुरी, संसकार वैली स्मार्ट स्कूल, भवानीगढ़, बिर्टिश कान्वेंट स्कूल, सुनाम और ज़िला साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर के सकोनीज़ वर्ल्ड स्कूल घटौर और रायत बाहरी इंटरनैशनल स्कूल, सहौड़ा को नोटिस जारी किया गया है।

  • ऊना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित चोर को वरनाला से किया गिरफ्तार 

    ऊना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित चोर को वरनाला से किया गिरफ्तार 

    ऊना/सुशील पंडित:  पुलिस ने ऊना से चोरी हुई बाइक सहित एक बाइक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एमसी पार्क ऊना से  एक बाइक चोरी होने का मामला ऊना में रजिस्टर्ड किए जाने के बाद इस मामले में जांच पड़ताल को आगे बढ़ाया गया। जिसके बाद यह बाइक पंजाब के बरनाला(पंजाब) में मिल गई है। पुलिस ने इस मामले में  चोर को बाइक सहित पकड़ने में सफलता हासिल की जिसको पकड़ने के बाद ऊना लाया गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर को कोर्ट में पेश किया जाएगा ताकि रिमांड के दौरान शहर में अन्य हुई चोरी की घटनाओं पर पूछताछ की जा सके।
  • जालंधरः पुर्तगाल वर्क परमिट का झांसा देकर Sunbright Overseas Service द्वारा लाखों की ठगी, देखें वीडियो

    जालंधरः पुर्तगाल वर्क परमिट का झांसा देकर Sunbright Overseas Service द्वारा लाखों की ठगी, देखें वीडियो

    गुस्साए युवकों ने दफ्तर पहुंच किया पिटसियापा

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः नामदेव चौंक के समीप पीकेएफ फाईनैंस की बिल्डिंग में आज खूब हंगामा हुआ यहां तीसरी मंजिल पर स्थित सनब्राईट ओवरसीस सर्विस के दफ्तर का घेराव कर पीड़ित नौजवानों ने कंपनी के मालिक संदीप खोखर के खिलाफ कई गंभीर लगाते हुए कहा कि इस कंपनी द्वारा अखबार में इश्तिहार दिया गया था कि पोलैंड और पुर्तगाल का 45 दिनों में वीजा तथा 2 सालों में पीआर दी जाएगी।

    इसके लिए जब Sunbright Overseas Service पहुंचे तो स्टाफ ने कम्पनी के मालिक संदीप खोखर से मिलवाया और दस्तावेजों के साथ 60 हजार रुपये लिए मगर 45 दिन बीतने के बाद कोई भी वीजा नहीं लगा और न ही पैसे वापिस मिले। यहां पहुंचे युवकों ने कहा कि उन्हे डेढ़ साल से ज्यादा समय हो चुका है मगर बार बार चक्कर लगाने के बावजूद एजैंट उन्हे पैसे वापिस नहीं कर रहा। युवकों ने एजैंट द्वारा लिए गए पैसों की आधी रकम की रसीदें भी दिखाई और कहा कि यह ठगी सिर्फ एक या दो युवकों के साथ नहीं बल्कि 20 से ज्यादा युवक हैं जिनको ठगी का शिकार बनाया गया और लाखों रुपये हड़प लिए गए। 

    यहां पहुंचे पीड़ितों ने कहा कि वह इससे पहले भी कई बार अपने पैसे मांगने यहां आ चुके हैं मगर पुलिस हमारी शिकायत ने लेती और न ही एजैंट के खिलाफ कोई कारवाई करती है। कई बार यहां धामिक संगठनों के प्रधानों को बुलाकर हमें धमकाया भी जाता है। हमने कई बार मीडिया में भी खबर लगवाने के लिए संपर्क किया मगर कई पत्रकारों ने हमे खबर लगाने का झांसा देकर एजैंट के साथ सैटिंग कर ली। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष Sunbright Overseas Service के दफ्तर के बाहर खड़े थे और कम्पनी के मालिक संदीप खोखर का अभी तक मीडिया में कोई पक्ष सामने नहीं आया।

  • पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    ऊना/सुशील पंडित :  बहडाला के नजदीक गांव वारसडा में  ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।  मृतक की पहचान मनीष कुमार (42) पुत्र मंगत राय गांव भड़ोलियां कलां के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन सुबह दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से वापिस नंगल रेलवे स्टेशन जा रही थी। इसी दौरान गांव बहडाला के पास मनीष कुमार ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    मनीष के ट्रेन से टकराने के बाद लोको पायलट ने गाड़ी को रोक दी और घटना के संबंध में रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। रेलवे पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मनीष कुमार के शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार इंडस्ट्रियल एरिया मैहतपुर के एक उद्योग कार्यरत था। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम चंद का कहना है कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर मृतक के परिजनों से भी बयान लिए गए हैं।