पंजाबः बस स्टैंड पर PRTC बस से शव बरामद

मानसाः जिले के सरदूलगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बस स्टैंड पर खड़ी पीआरटीसी की बस पीबी 11 सीएफ 9968 से ड्राइवर की लाश बरामद हुई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना सरदूलगढ़ के प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि कमलप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी खियाला कलां जो कि पीआरटीसी बरनाला डिपू की किलोमीटर स्कीम में ड्राइवर के पद पर तैनात था।

आज सुबह कंडक्टर ने घर से डयूटी पर आने के बाद देखा कि बस में ड्राइवर की लाश लटक रही है तो उसने तुरंत इस मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ में भेज दिया। जिसके बाद शव को फरीदकोट ले जाया गया ताकि मौत के असल कारणों के बारे में पता चल सके। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *