Blog

  • Loan App के जरिए 68 हजार करोड़ की ठगी, 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    Loan App के जरिए 68 हजार करोड़ की ठगी, 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    4 देशों में बनाई 146 फर्जी कंपनिया

    मोहालीः Chinese Loan App के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 4 देशों में 146 फर्जी सेल कंपनियां बनाई हुई थी। इस दौरान पिछले 3 सालों में 68 हजार करोड़ रुपए की ट्रांजेक्शन करके ठगी मारी। आरोपी लोगों को लोन के नाम पर फंसा लेते थे। Chinese Loan App में 2 आरोपियों को दिल्ली की ईडी ने गिरफ्तार करके जांच की। पूछताछ के बाद आरोपियों से मामले को लेकर खुलासे हुए। दरअसल, बीते दिन साइबर सेल थाना दिल्ली की पुलिस पुनीत महेश्वरी और आशीष कक्कड़ को गिरफ्तार करके मोहाली लेकर आई थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने भारत के अलावा सिंगापुर, हांगकांग, चीन और थाइलैंड में 146 फर्जी सेल कंपनियां बनाई हुई थी। अब तक 146 फर्जी कंपनियों में से मात्र 3 सालों में 68 हजार करोड़ रुपए की ट्रांजेक्शन मिली है। यह सारा पैसा आरोपियों द्वारा साइबर ठगी के द्वारा जुटाया गया था। हवाले के रूप में यह सारा पैसा बाहर भेजा गया था। इन फर्जी कंपनियों के कई साझेदार हैं जो अभी भी फरार हैं। यह सारा खुलासा ईडी की चार्जशीट में सामने आया है। चंडीगढ़ साइबर सेल ने आधिकारिक तौर पर ईडी दिल्ली से रिपोर्ट मांगी है। पुनीत और आशीष को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और पूछताछ में फर्जी कंपनियों का खुलासा हुआ। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद अक्टूबर में आशीष को जमानत मिल गई थी और पुनीत की दिसंबर में जमानत हुई थी। अब तक डीजीपी सुरिंदर सिंह यादव की केस पर नजर बनाई हुई है। इन दोनों को पकड़ने के लिए साइबर सेल ने छापेमारी भी की है लेकिन अभी तक ये दोनों साइबर सेल के हाथ नहीं आए हैं। पिछले कुछ दिनों से ईडी के अधिकारी कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। ये मामला सबसे पहले अगस्त 2021 में सामने आया था। जिसमें बैंग चिंगोआ को गिरफ्तार किया गया, तो उससे पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया था। ये अपराधी फर्जी आयात-निर्यात का काम दिखाकर 2 या 3 रुपये के सामान की लाखों में पेमेंट करके विदेशों में पैसे भेज देते थे और भारत का पैसा विदेशों में सीधे तौर पर नहीं बल्कि फर्जी कंपनियां बना भेजा जाता था।
  • Punjab News: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति में तेज रफ्तार बाइक चालक ने मारी टक्कर, मौत

    Punjab News: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति में तेज रफ्तार बाइक चालक ने मारी टक्कर, मौत

    लुधियानाः जिले में मान सरोवर रोड पर एक धर्म कांटा के पास सड़क किनारे खड़े बाप-बेटे को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुधीर महातो के रूप में हुई है। घटना की शिकायत परिवार ने पुलिस को दे दी है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए मृतक के बेटे मोनू ने थाना साहनेवाल की पुलिस को बताया कि वह अपने पिता के साथ मान सरोवर रोड पर एक धर्म कांटा के पास खड़े होकर कोई बातचीत कर रहे थे। इतने में TVS बाइक नंबर-PB 10 JK-3908 पर एक युवक तेज रफ्तार से आया और उसके पिता सुधीर को जबरदस्त टक्कर मारी। जिस कारण उसका पिता जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

    इस घटना में पिता सुधीर के काफी चोट आई। खून से लथपथ हालत में लोगों की मदद से डाक्टर के पास पहुंचाया जहां से गंभीर अवस्था देख पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन पीजीआई में पिता सुधीर की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ S281,106BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

  • Share Market: नए साल का दूसरा दिन बाजार में लाया तेजी, NIFTY ने की 123 अंकों की बढ़त

    Share Market: नए साल का दूसरा दिन बाजार में लाया तेजी, NIFTY ने की 123 अंकों की बढ़त

    बिजनेसः नए साल के दूसरे दिन शेयर मार्केट में तेजी का रुख देखा जा रहा है। निफ्टी ने 123 अंकों की बढ़त के साथ 23950 के लेवल पर पहुंच गया है। सेंसेक्स भी 444 अंकों की छलांग के साथ 79192 पर ट्रेड कर रहा है। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में 3 फीसद से अधिक की उछाल है और ये निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं इंट्राडे ट्रेड में आईटीआई, टानला प्लेटफार्म सबसे आगे चल रहा है।

    वहीं भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की 2 जनवरी को सुस्त शुरुआत हुई है। गिफ्टी निफ्टी भी कमजोरी के साथ 23,838 के आसपास कारोबार कर रहा है। कल के कारोबारी सत्र में मेटल और रियल्टी को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली थी। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 368.40 अंक या 0.47 फीसदी बढ़कर 78,507.41 पर और निफ्टी 98.10 अंक या 0.41 फीसदी बढ़कर 23,742.90 पर बंद हुआ था।

    भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत,FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिली है। नेट शॉर्ट 2 लाख 34 हजार के पार चले गए हैं। चीन के पीएमआई आंकड़ों से पहले एशियाई बाजारों में सतर्कता के साथ कारोबार हुआ। ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 ने 0.17% की बढ़त हासिल की।

  • Punjab News: स्कूलों में छुट्टियों के बाद अब नए आदेश हुए जारी

    Punjab News: स्कूलों में छुट्टियों के बाद अब नए आदेश हुए जारी

    लुधियाना: पंजाब सरकार ने बढ़ रही सर्दी को लेकर 7 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी है। ऐसे में अब 8 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। वहीं स्कूलों में छुट्टियां बढ़ने को लेकर फाइनल एग्जाम में बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर ना पढ़ें इसके लिए स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिसको लेकर एक मैसेज भी मिला है। जिसमें ऑनलाइन कक्षा लगाने का जिक्र किया गया है।

    दरअसल, स्कूलों का मानना है कि उनके इस कदम से एक तरफ जहां सरकार के आदेश अमल में आएंगे, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। स्कूलों प्रंबंधकों का मानना है कि सीबीएसई स्कूलों में 15 फरवरी तो आईसीएसई से एफीलिएटिड स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू हो रही हैं।

    इससे पहले स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस चैक करने के लिए स्कूल प्री-बोर्ड एग्जाम करवाते हैं ताकि विद्यार्थी की विषय संबंधित कमियों को समय रहते सुधारा जा सके। इसके लिए स्कूलों ने डेटशीट भी तैयार कर ली थी लेकिन अब छुट्टियां बढ़ने के फैसले के बाद इसमें बदलाव 1 करना पड़ेगा। वहीं कई स्कूलों ने बज। तो परीक्षाओं से पहले 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए फेयरवैल पार्टी भी रखी थी जिसकी तारीखों में भी स्कूलों को बदलाव करना पड़ रहा है।

  • Punjab News: ई-रिक्शा और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में 13 वर्षीय बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ई-रिक्शा और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में 13 वर्षीय बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के चाड़िक रोड पर गांव बुध सिंह वाला के पास ई-रिक्शा और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा पर सवार पिता-पुत्र हादसे में घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने 13 वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुरमत जोत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    मामले की जानकारी देते हुए मृतक गुरमत के पिता रंजीत सिंह ने बताया कि वह गांव जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दूसरी ओर से आ रहे ट्रैक्टर ट्राले ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में बाप-बेटे दोनों को गंभीर चोटें लगी। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान बेटे की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।

  • Jalandhar News : ट्रैक्टर ट्रॉली और एक्टिवा में हुई भीषण टक्कर, युवक की मौत

    Jalandhar News : ट्रैक्टर ट्रॉली और एक्टिवा में हुई भीषण टक्कर, युवक की मौत

    जालंधर,ens : कपूरथला रोड पर सड़क हादसे में एक एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरुण कुमार निवासी किला मोहल्ला के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तरूण किसी काम से अपनी एक्टिवा से कपूरथला रोड की तरफ जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक घटनास्थल से भाग निकला। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई मनीष ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका भाई किसी काम से कपूरथला रोड पर जा रहा था तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जिसके बाद आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

  • Jalandhar News: चोरों ने NRI के घर पर दिया वारदात को अंजाम, नकदी व सामान लेकर फरार

    Jalandhar News: चोरों ने NRI के घर पर दिया वारदात को अंजाम, नकदी व सामान लेकर फरार

    जालंधरः महानगर के गांव निज्जरा में चोरों द्वारा एन.आर.आई की कोठी में चोरी की वारदात को अंजाम देने की घटना सामने आई है। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित एन.आर.आई. ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए हुए थे तभी अमेरिका में रहते उनके पिता मक्खन सिंह ने मोबाइल से कनेक्ट सीसीटीवी कैमरों में देखकर उनके घर में चोरी होने की सूचना उन्हें दी ।

    उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा नकदी तथा सामान चोरी किया गया है। चोरी की घटना पास लगे कोठी में सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि 2 चोर कोठी में घुसे और दीवार बांधकर चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि चोर 25000 की नकदी व 2 से 3 मोबाइल फोन तथा महंगी विदेशी घड़ी चोरी करके ले गए। इस घटना की जानकारी थाना लाम्बड़ा की पुलिस को दे दी गई है।

  • Jalandhar News: Pre-Nursery और Play Way स्कूलों को लेकर जारी हुए निर्देश

    Jalandhar News: Pre-Nursery और Play Way स्कूलों को लेकर जारी हुए निर्देश

    जालंधर, ENS: जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्री-नर्सरी/प्ले वे स्कूलों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जालंधर जिले में निजी संस्थान, जो 3-6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए प्रारंभिक बाल देखभाल और शिक्षा (प्ले वे स्कूल) के क्षेत्र में काम कर रहे है या काम करना चाहते है, उनके लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।

    उन्होंने सभी प्री-नर्सरी/प्ले वे स्कूलों से अपील करते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए जिला प्रोग्राम अधिकारी, जालंधर, गांधी वनिता आश्रम, कपूरथला रोड के दफ्तर में तुरंत तालमेल करे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती से मोबाइल नंबर 79738 46008 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • PM नरेंद्र मोदी से मिले Singer Diljit Dosanjh, देखें वीडियो

    PM नरेंद्र मोदी से मिले Singer Diljit Dosanjh, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः अपने दिल लुमिनाटी टूर के बाद दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। हाल ही में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी से हुई इस मुलाकात में सिंगर, एक्टर दिलजीत काफी खुश नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ से मुलाकात की। इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग पहचान बनाने वाले सिंगर दिलजीत की पीएम ने खूब तारीफ की। सिंगर से हुई बातचीत को प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत ही यादगार बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बातचीत का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है। इस मुलाकात के वीडियो में दिलजीत ने जब गाना गाया तब पीएम मोदी स्टूल से तबले की थाप देते नजर आए। आगे उन्होंने सिंगर की पीठ भी थपथपाई। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (ट्वीटर) अकांउट पर एक पोस्ट में कहा- ‘दिलजीत दोसांझ के साथ शानदार बातचीत। वह वास्तव में बहुमुखी हैं, प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण हैं। हम संगीत, संस्कृति और बहुत सारे माध्यम से जुड़े हैं।’ सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और दिलजीत का जो क्लिप शेयर हो रहा है, उसमें पीएम को कहते सुना जा सकता है कि सिंगर लोगों का दिल जीत रहे हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सिंगर दिलजीत दोसांझ ने एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट में लिखा- ‘ यह 2025 की शानदार शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात रही। हमने संगीत के अलावा कई चीजों पर बात की।’ पिछले कुछ महीनों से सिंगर दिलजीत दोसांझ देश भर में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे थे। उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में अपना म्यूजिक टूर किया, इस म्यूजिक टूर का नाम दिल लुमिनाटी था। सच में दिलजीत ने देश भर में संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया था।
  • Train पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक से मिला गैस सिलेंडर, जांच शुरू

    Train पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक से मिला गैस सिलेंडर, जांच शुरू

    चौबेपुरः रेल लाइनों पर सिलेंडर मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। इस बार फिर शिवराजपुर इलाके में 5 किलो वाला एक एलपीजी सिलेंडर रेलवे ट्रैक के पास मिला है। शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम में क्रासिंग संख्या 45 के पास रेलवे ट्रैक पर खाली गैस सिलेंडर मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे पुलिस व जीआरपी ने गैस सिलेंडर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एसपी जीआरपी ने मौके पर जांच की और किसी शरारती तत्व का हाथ माना है।

    घटनास्थल से कुछ दूरी पर चार माह पहले ट्रैक पर गैस सिलेंडर रख कर कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश की गई थी। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था। शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से मुड़ेरी गांव के पास 8 सितंबर की रात रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की गई थी। इस घटना की जांच के बाद भी अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। एनआइए ने जांच में किसी आतंकी साजिश से इन्कार किया था। हालांकि 5 किलो वाला ये खाली सिलेंडर मंगलवार की रात शिवराजपुर स्टेशन के 100 मीटर के आसपास मिला है।

    पुराने मामले में पुलिस के साथ-साथ एटीएस ने भी जांच की थी, लेकिन कोई खुलासा अब तक नहीं हो पाया। उसके कुछ दिनों बाद कानपुर में ही प्रेमपुर स्टेशन पर रेलवे लाइन के बीच एक 5 किलो का सिलेंडर मिला था उस मामले में भी रेलवे पुलिस अभी तक जांच कर रही है। यह सिलेंडर मंगलवार की रात को बरामद हुआ है जिसकी सूचना पर जीआरपी और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी और रेलवे के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस मामले में रेलवेकर्मी रमेश चंद्र की शिकायत पर फर्रुखाबाद जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।