Blog
-

एक हफ्ते बाद ढूंढे नहीं मिलेगी अनुराग व उसकी सेठों की टोली: रायजादा
कहा, अनुराग बताएं कहां गया टोणी देवी में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालयऊना/ सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को इस बार के चुनाव में पता चल गया है कि आखिर चुनाव किस प्रकार लड़ा जाता है। मात्र दूसरों के नाम पर वोट लेकर सांसद बनने वाले अनुराग ठाकुर को हिमाचल की अनदेखी का परिणाम जनता देने के लिए तैयार बैठी है। रायजादा ने कहा कि आज से पूरे एक सप्ताह बाद अनुराग ठाकुर व बाहरी राज्यों से आई उनकी सेठों की टोली हिमाचल में दिखाई नहीं देगी। रायजादा बुधवार को जिला बिलासपुर के धार टटोह, जुखाला व मलोखर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इसके उपरांत शाम को मंत्री राजेश धर्माणी की अगुवाई में घुमारवीं में ताबडतोड़ चुनाव प्रचार किया। इस दौरान पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर भी मौजूद रहे।इससे पहले हमीरपुर जिला में चुनाव प्रचार करते हुए रायजादा ने कहा कि अनुराग बताएं कि वे स्थानीय लोगों को अढ़ाई वर्षो से टोणी देवी के दरकोटी में केंद्रीय विद्यालय बनाने का सपना दिखा रहे हैं, वह आज तक कागजो में ही दफन होकर रह गया है। इसके विपरीत मुख्यमंत्री सूक्खु ने सत्ता में आते ही मात्र डेढ़ वर्ष में टोणी देवी में डिग्री कालेज खोलने की घोषणा के बाद बजट उपलब्ध कर काम शुरू करवा दिया है। उनके गृह क्षेत्र में एन.एच. का निर्माण कार्य चले 3 वर्ष होने को हैं और आज तक यहां के लोगों ने मात्र धूल मिट्टी खाई, पीने के पानी के लिए लोग सडक़ों पर उतरने को क्यों मजबूर हुए? रायजादा ने कहा कि कांग्रेस जनबल के सहयोग से पूरे दमखम के साथ इस चुनाव को लड़ रही है। जबकि भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर हर बार ही दूसरों के नाम पर जनता से वोट मांगते आए हैं और अपने 16 वर्ष के कार्यकाल के दौरान अनुराग ठाकुर क्षेत्र में विकास करवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं।रायजादा ने कहा कि इस दफा अनुराग को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की गई अनदेखी महंगी पड़ेगी। इस बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी। सुक्खू सरकार ने आपदा के समय जनता के बीच रहकर दर्द बांटने का काम किया, लेकिन इसके उल्ट अनुराग ठाकुर दिल्ली में बैठकर धनासेठों के साथ ही व्यस्त रहे। न तो हिमाचल की जनता का दर्द जानने का प्रयास किया और न ही केंद्र सरकार से मदद करवाने के लिए आवाज उठा पाए। अब चुनाव में अपनी सीट खिसकती देख बड़े-बड़े राष्ट्रीय नेताओं को बुलाकर झूठे सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि न केवल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, बल्कि पूरे हिमाचल में कांग्रेस की लहर है जिसका परिणाम 4 जून को लोकसभा की चारों सीटें जीतकर सामने आएगा। -

अकाली दल को लगा बड़ा झटका, ये नेता हुए इस पार्टी में शामिल, देखें वीडियो
अमृतसर: लोकसभा क्षेत्र अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला के चुनाव प्रचार को उस समय गति मिली जब शिरोमणि अकाली दल के महासचिव पंजाब शिरोमणि अकाली दल हरजिंदर सिंह जिंदाजी, अध्यक्ष माझा जोन शिरोमणि अकाली दल अमनप्रीत सिंह हरि, अध्यक्ष बीसी विंग शिरोमणि अकाली दल बलवंत सिंह और भाजपा शहरी सचिव तरलोक चंद ने अपने साथियों सहित अपनी पार्टी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए।
गुरजीत सिंह औजला और उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सिरोपा देकर उनका पार्टी में स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर बीजेपी के बारे में बोलते हुए गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि बीजेपी इस समय नारा लगा रही है कि जो राम को लाएंगे हम उनको लाएंगे।औजला ने कहा कि उन्होंने बचपन से सुना है कि इस शरीर को राम या भगवान ने बनाया है और अब बीजेपी वाले कहने लगे हैं कि वोट के नाम पर राम जी को लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल और बीजेपी दोनों पार्टियां धर्म के नाम पर राजनीति कर रही हैं जबकि जनता समझदार हो गई है और 4 जून को उन्हें सबक सिखाएगी।
-

सुक्खू-रायजादा की दोस्ती में हिमाचल को लग रहा करोड़ों का चूना: सतपाल सत्ती
सुक्खू-रायज़ादा ने किया लोन घोटाला: सत्तीसुक्खू बतायें, बिना पैसे दिए काँगड़ा बैंक से रायज़ादा के 6 करोड़ लोन क्यों-कैसे हुए ज़ीरोचुनावी हलफ़नामे में सतपाल रायजादा ने बोला झूठ, चुनाव आयोग व जनता को किया गुमराहऊना /सुशील पंडित : ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने आज भाजपा के पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू व हमीरपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा पर हिमाचल की जनता के पैसों की हेराफेरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही चुनाव आयोग को अपना ग़लत हलफ़नामा देने की बात कही है।सतपाल सत्ती ने कहा “ हिमाचल में चल रही कांग्रेस सरकार का नैतिक रूप से पतन हो चुका है। मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ साथ कांग्रेस का हर नेता हेराफेरी में लगा हुआ है। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायज़ादा का अनैतिक कार्यों को करने का एक लंबा इतिहास है। लेकिन सुक्खू और रायज़ादा की मिलीभगत से जनता के मेहनत की कमाई की एक बड़ी हेराफेरी का मामला सामने आया है। सुक्खू ने अपने दोस्त सतपाल रायज़ादा के 6 करोड़ रुपये का लोन जोकि काँगड़ा कोऑपरेटिव बैंक में था उसे ज़ीरो कर दिया है। काँगड़ा बैंक की ऊना की शाखा 00013 नंबर शाखा से सतपाल रायजादा का 6,53,13,939 रुपये का लोन ज़ीरो किया गया है। सतपाल रायजादा ने बिना पैसे दिये इतने बड़े लोन अमाउंट को ज़ीरो करा लिया है, यह सरासर जनता के हितों के साथ खिलवाड़ तो है ही साथ ही काँगड़ा बैंक की माली हालत को और जोखिम में डालने वाली घटना है।सतपाल सत्ती ने कहा “ प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार सतपाल रायजादा ने अपने 2022 के विधानसभा चुनाव के हलफ़नामे में बताया था कि उनके ऊपर 5 करोड़ 97 लाख का लोन है। मगर इस बार लोकसभा में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में उस लोन को इन्होंने निल दिखाया है, मतलब यह लोन ग़ायब है। कहीं उस लोन का ज़िक्र तक नहीं है। आज सुबह रायजादा के एक इंटरव्यू में मैंने सुना जिसमें उन्होंने कहा ये पुराना लोन उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी बेच कर और दोस्तों से उधार लेकर चुकता कर दिया। बेसिक सी समझ रखने वाले को भी पता है कि हलफनामे में ये जानकारी देनी अनिवार्य होती है कि लोन अगर चुकाया तो कैसे चुकाया और उसका पूरा ब्यौरा देना होता है।रायजादा ने अपने हलफ़नामे में ये जानकारी छुपाई है। यह किसी बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। सुक्खू ने अपने पद का दुरुपयोग कर 5 दिसंबर 2023 को रायज़ाद का यह लोन माफ़ किया। आख़िर सुक्खू और रायज़ादा में ऐसी क्या साँठ-गाँठ बनी कि इन्होंने काँगड़ा बैंक को 6 करोड़ का चूना लगा दिया। सुक्खू अपनी दी गारंटी के हिसाब से हमारी बहन बेटियों को 1500 रुपये महीना तो दे नहीं पा रहे लेकिन अपने दोस्तों के करोड़ों के लोन माफ़ कराते घूम रहे हैं। ये सुक्खू और रायजादा का लोन घोटाला है जिसमें ये दोनों रंगे हाथ पकड़े गये हैं”सत्ती ने कहा “ हलफ़नामे के हिसाब से रायज़ादा की प्रॉपर्टी बढ़ गई लेकिन उनके बयानों में उनकी आय घट गई और लोन ग़ायब हो गया, ये कैसे संभव है? क्या मुख्यमंत्री और रायज़ाद जनता को मूर्ख समझते हैं। आख़िर रायज़ादा ने झूठ क्यों बोला? सुक्खू ने अपने पद का दुरुपयोग क्यों किया? ऐसी क्या मजबूरी थी कि काँगड़ा बैंक को डुबाना ज़रूरी था? यह एक बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है? आख़िर इसमें सुक्खू का क्या निजी लाभ था ये भी मुख्यमंत्री बताएँ ? क्या सुक्ख़ू काँगड़ा बैंक से लोन लिए सभी हिमाचली भाइयों-बहनों का लोन माफ़ करेंगे? हिमाचल की भोली-भाली जनता के मेहनत की गाढ़ी कमाई पर क्यों डाका डाला गया? -

बड़े मियां तो बड़े मियां,छोटे मियां सुभान अल्लाह: भुट्टो
राज्य में महिलाओ को 15 सौ तो मिला नहीं,अब 85 सौ देने की एक और गारंटी,राज्य सरकार पर जनता की दस गारंटियों का बोझ, एक गारंटी भी नही हुई पूरी: भुट्टोऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के टक्का में भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह, यानी डेढ़ वर्ष पूर्व जो सुक्खू सरकार ने दस गारंटियों को देकर सत्ता हासिल की थी, उन गारंटियों को डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में पूरा नहीं कर पाए। अब जब लोकसभा चुनावों के साथ राज्य में उपचुनाव होने जा रहे हैं तो दिल्ली से बड़े नेता 85 सौ रुपए प्रति माह देने की बात मंच से कर रहे हैं। लेकिन बीते विस चुनावो के 15 सौ प्रति माह 18 वर्ष की से ऊपर महिलाओं को देने का वादा किया था, वह डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में पूरा नहीं हुआ। अब लोकसभा चुनावों में हर महिला को 85 सौ रुपए प्रति माह देने की एक और झूठी गारंटी दी जा रही है।भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने मुझे पांच वर्ष के लिए चुना था लेकिन जब 14 माह के कार्यकाल में राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा कुटलैहड़ की जनता के लिए एक भी कार्य की स्वीकृति नहीं दी गई,व कुटलैहड़ में पूर्व भाजपा सरकार में 22 सरकारी कार्यलय जो जनता की सेवा के लिए खोले गए थे, हमारे लाख प्रयत्न करने पर भी नहीं खोले गए। तो फिर मजबूरन हमें इस निक्कमी सरकार से नाता तोड़ना पड़ा। भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना है। हम भी अपने विधान सभा क्षेत्र में उसी प्रकार जनता की सेवा के लिए समर्पित होना चाहते थे लेकिन कुटलैहड़ की जनता द्वारा बताई गई समस्याओं का जब सरकार समाधान ही नहीं कर रही थी।और हमने जो भी कुटलैहड़ की जनता की आवाज को सूबे के मुख्यमंत्री के पास लेकर जाते। उस समस्या को पूरा करने से पहले ही हमें इनकार मिल जाता। जब कोई काम ही इस निकम्मी सरकार ने नहीं करना था तो फिर सरकार में केवल सैलरी के लिए क्यों कुर्सी पर बैठकर आराम करना। भुट्टो ने कहा कि यह राज्य की पहली सरकार बनी है। जिसका डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कोई कार्य की उपलब्धि नहीं है। जो चुनावो के बीच जनता में लेकर जाए। भुट्टो ने कहा कि राज्य में सुक्खू सरकार बनाम विस उपचुनाव हो रहे है। और हर मंच हर जनसभा में सुक्खू साहब केवल भुट्टो भुट्टो की माला का जाप करके चुनाव समय निकाल रहे है।जैसा गुरु वैसा चेला,न सुक्खू सरकार की कोई उपलब्धि, न कांग्रेस प्रत्याशी की कोई पहचानदेवेंद्र भुट्टो ने कहा कि इतिहास में पहली बार गुरु अपने शिष्य को लेकर गली गली घूमकर समर्थन मांग रहे है। जैसा गुरु वैसा चेला। न गुरु सुखबिंदर सुक्खू सरकार की कोई डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में उपलब्धि जय। जो जनता को बताए। और न ही चेला जो कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी है। उनकी कोई अपनी पहचान हैं। केवल कुटलैहड़ से विधायक की कुर्सी तक पहुंचने के लिए गुरु चेला झूठी गारंटियों को लेकर कभी दिल्ली से तामीरदार बुला रहे है। तो कभी भाजपा कार्यकर्ताओं को डरा कर और सरकारी कर्मचारियों को तबादले का रॉब दिखाकर समर्थन की अपील कर रहे है। भुट्टो ने दावा किया कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में गुरु चेले की जोड़ी फ्लॉप करार होने जा रही है। और कुटलैहड़ में भाजपा की जीत जनता ने सुनिश्चित कर दी है। -

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अर्थ व्यवस्था तीसरे स्थान पर लाने का संकल्प: नितिन गडकरी
इतिहास में मैने कभी झूठी घोषणा नहीं की,जो बोलता हूं,डंके की चोट पर करता हूं: गडकरीदेश में मोदी सरकार के रोटी, कपड़ा और मकान के लिए दस वर्ष किया काम :,नितिन गडकरीदेश का हर युवा बनेगा आत्म निर्भर,घर द्वार जगाएंगे स्वरोजगार के साधन,ऊना/ सुशील पंडित : भारत सरकार बीते दस वर्षो से रोटी कपड़ा और मकान पर काम कर रही हैं और बीते दस वर्षो में मोदी सरकार ने भारत के 24 करोड़ परिवारों को पक्के मकान 85 करोड़ परिवारों को रोटी और करोड़ो परिवारों को जो गरीबी रेखा से नीचे है, उन्हे तन ढकने के लिए कपड़े दिए है। जिस दिन देश की 140 करोड़ आबादी में रोटी कपड़ा मकान में कोई फर्क नहीं रहेगा। मेरे देश का हर परिवार स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिकी मजबूत होगा, उस दिन मोदी सरकार का सपना साकार होगा, यह शब्द केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुटलैहड़ प्रवास पर गांव टक्का में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस के 60 वर्ष और मोदी सरकार के दस वर्ष का कार्यकाल बरावर रहा है और मोदी सरकार ने हिमाचल में विकास के लिए हजारों करोड़ की धनराशि उपलब्ध करवाई है। गडकरी ने कहा कि अटल टनल,100 से ज्यादा नेशनल हाई वे, 2256 करोड़ सड़कों के चौड़ाई कर्ण के लिए आपदा के समय हिमाचल वासियों को कोई समस्या न हो, उस समय बंद सड़को को खोलने के लिए और सड़कों की मुरम्मत के लिए करीब तीस सौ करोड़ अलग स्वीकृत करके हिमाचल की जनता को सुविधाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आज तक केवल राजनेतिक द्वेष भाव से राजनीति करती रही। लेकिन हमने जब देश में पहली बार अटल सरकार बनी, तव से हिमाचल के साथ बिना भेदभाव से काम किया।अटल जी की सरकार के समय हिमाचल के तत्काल मुख्यमंत्री प्रो धूमल ने अटल टनल और प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 209 सड़को की मंजूरी लेकर हिमाचल के हर गांव तक सड़क सुविधा देने का काम किया था। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय राज्य को विकास का मॉडल बनाना है। और हमने दस वर्ष में कांग्रेस की तुलना में 108 प्रतिशत वृद्धि करके देश के साथ हिमाचल के सड़कों का जाल बिछाया है। इस मौके पर विधायक सतपाल सत्ती,पूर्व मंत्री बिरेंद्र कंवर, जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी,बलराम बबलू, कृष्ण पाल शर्मा,मनोहर लाल शर्मा,चरणजीत शर्मा,सुषमा ठाकुर,निशा भुल्लर,राजेंद्र मलांगड़, संजीव कटवाल के अलावा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस पार्टी या उनकी सरकार नहीं करती जनता की समस्याओं के समाधान की चिंतानितिन गडकरी ने कहा कि हिमाचल के डेढ़ वर्ष से कांग्रेस की सरकार है और जिन झूठी गारंटियों के सहारे कांग्रेस सत्ता में आई थी, उन गारंटियों में से एक गारंटी भी पूरी नहीं की। जिस कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला नेत्री ने हिमाचल में महिलाओं को प्रति माह 15 सौ देने का वादा किया था, अब उस वादे को भूलकर प्रति माह 85 सौ देने की गारंटी दे रही है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता समझदार हैं। अब ऐसी झूठी गारंटियों के लोभ लालच में जनता नहीं आएगी। नितिन गडकरी ने कहा कि झूठ की राजनीति और झूठ की गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी आदत है। जिस प्रकार आपकी डेढ़ वर्ष में कांग्रेस की दस गारंटियों को केवल राज्य सरकार ने कागजों में ही पास किया है। उसी प्रकार लोकसभा की गारंटियों को भी यह कागजों में ही पूरा करेंगे।देश में नरेंद्र को मजबूती के लिए अनुराग और कुटलैहड़ के विकास के लिए देवेंद्र भुट्टो को डालें बोटनितिन गडकरी ने कहा कि देश में मोदी सरकार तीसरी बार लगातार 400 पार करवाने के लिए अपना एक एक बोट अनुराग सिंह ठाकुर के पक्ष में डालें। वहीं कुटलैहड़ के उपचुनाव में समाजसेवी और कर्मठ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को एक एक बोट डलवाकर भारी मतों से जिताएं। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर ने कुटलैहड़ क्षेत्र के बिकास में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। उन्होंने 900 करोड़ से बनने वाले लठियानी मंदली पुल की स्वीकृति लेकर उसका टैंडर और शिलान्यास भी करवा दिया है, जो कुटलैहड़ के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसलिए अपना एक एक बोट भाजपा के पक्ष में डालें। -

कुटलैहड़ की जनता का एक एक बोट पड़े भाजपा प्रत्याशी भुट्टो के पक्ष में: नितिन गडकरी
कुटलैहड़ के विकास की जिम्मेदारी मेरी, विकास का मॉडल बनाकर उभारेंगे कुटलैहड़ विस क्षेत्र कोऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के गांव टक्का में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को मंच से अपने पास बुलाया, और हजारों की भीड़ में देवेंद्र भुट्टो को भाजपा का कर्मठ ,ऊर्जावान,ईमानदार समाजसेवी करार देते हुए सभी से हाथ उठाकर देवेंद्र भुट्टो के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो एक पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है। और आप सभी एकजुट होकर भुट्टो को कुटलैहड़ से जिताकर भाजपा की झोली में डाल दो। कुटलैहड़ के विकास की जिम्मेदारी मैं खुद लेता हूं। नितिन गडकरी ने कहा कि मेरा नाम नितिन गडकरी है और मैं जो मंच से बोल देता हूं उसे पूरा भी कर्ता हूं। अगर कुटलैहड़ के विकास और सड़कों के लिए सुक्खू सरकार के मंत्री को 15 सौ करोड़ दे सकता हूं, तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र की काया पलटने का मादा भी रखता हूं।लेकिन मेरी एक ही कुटलैहड़ की जनता से अपील हैं कि देवेंद्र भुट्टो को इतनी बढ़त से जिताकर भाजपा की झोली में डाल दो कि आगे अगर कुटलैहड़ से कोई कांग्रेस की टिकट लेने में भी सौ वार सोचे। उन्होंने कहा कि मेरे पास सड़क जैसे बड़े विभाग है और हम ने मोदी सरकार में दस वर्षो के कांग्रेस सरकार जो पूर्व में रही है, उन्हे कुछ अलग करके बताया हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी की हर गारंटी पर भाजपा के कमल का बटन दबाकर कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो को जिताएं। कुटलैहड़ में जिस प्रकार 900 करोड़ से आपने सपनों का लठियानी मंदली पुल निर्माण होने जा रहा है उसी प्रकार कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सैलानियों के लिए हर संभव प्रयासों से हर विकास कार्य को रफ्तार के साथ पूरा करके कृषि बागवानी एवं आम जनता को राहत पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर गारंटी जो मोदी सरकार देती है उसकी सौ प्रतिशत गारंटी है।और जो आपके राज्य की कांग्रेस सरकार गार्ंटियो पर गारंटी दे रही है यह सब झूठ का पुलिंदा है। इसलिए आपका और आपके परिवार का आस पड़ोस एवं रिश्तेदारों का एक एक बोट कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के पक्ष में पड़ना चाहिए। कुटलैहड़ को विकास का मॉडल बनाकर हिमाचल में इतिहास बना दुंगा ,यह मेरा आपसे वादा रहा। नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि,फ्री गैस सिलेंडर,बुजुर्गो के लिए आर्थिक सहायता,पक्के मकान आदि चार दर्जनों से ज्यादा योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता को लाभ दिया हैं, यही मोदी सरकार की गारंटी है। -

Jalandhar : स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, देखें CCTV
जालंधर, ENS: थाना लाबडा के अंतर्गत आते गांव नाहलां में रायल स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की मंगलवार देर शाम डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले माधव के रूप में हुई है। देर रात लाबडा पुलिस ने स्विमिंग पूल से शव को निकालकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।
माधव के पिता भीम बहादुर ने बताया कि माधव अपने दोस्त गनेश के साथ शाम पांच बजे के करीब स्विमिंग पूल में नहाने गया था और रात को घर नहीं लौटा तो वह गनेश के घर तो उसने बताया कि वह चार दोस्त स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गए थे और वह जल्दी आ गया था लेकिन माधव उसके साथ नहीं आया, जिसके बाद परिवार स्विमिंग पूल में तो उन्हें माधव का शव पानी से मिला। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने थाना पांच की पुलिस को सूचित लेकिन इलाका थाना लाबडा का था तो उन्होंने लाबडा पुलिस को सूचित किया।
थाना लाबडा के जांच अधिकारी एएसआइ निरंजन सिंह ने स्विमिंग पूल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि माधव पानी में नहीं रहा था कि बाद में वह पानी से बाहर आकर बैठ गया। कुछ समय के बाद उसने नाचते हुए उसने पानी में छलांग लगाई लेकिन वह पानी के ऊपर नहीं आया और उसके साथ नहा रहे दोस्तों को उसके बारे में पता ही नहीं चला और वह नहाने के बाद कपड़े उठाकर घर चले गए। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित परिवार बयान देने के हालात में नहीं था तो शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया और पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।
-

करण भूषण के काफिले की फॉर्च्यूनर ने दो लोगों को रौंदा, एक महिला गंभीर घायल
यूपी: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के बीच एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र और भाजपा उम्मीदवार करण भूषण सिंह के तेज रफ्तार गाड़ियों के काफिले ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला की हालत गंभीर बनी है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह हादसा करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर छतईपुरवा स्थित बैकुंठ डिग्री कालेज के करीब बुधवार की सुबह हुआ है। दुर्घटना के बाद स्कोर्ट में चल रही फॉर्च्यूनर गाड़ी छोड़कर मौके से बाकी लोग भाग गये।
सूचना मिलते ही मौके पर गांववालों की भीड़ एकत्र हो गई। सड़क पर विरोध के साथ-साथ आक्रोशित लोगों ने गाड़ी फूंकने की कोशिश भी की। हादसे के बाद कटराबाजार, परसपुर, कौड़िया व करनैलगंज थाने की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
-

शाहपुर में कबाड के दो गोदाम जल कर हुए राख ,लाखो का नुकसान
बद्दी/ सचिन बैंसल : औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के साथ लगते हरियाणा क्षेत्र में दो कबाड़ के गोदामो में आग लग गई। देखते ही देखते यह गोदाम जल कर राख हो गए। आग लगने की सूचना के बाद हिमाचल के बद्दी व हरियाणा के कालका से दमकल विभाग ने आग पर पानी डाला। इससे राष्ट्रीय मार्ग के साथ लगते गोदाम में आग लगी आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन शाहपुर गांव में लगी कबाड़ का गोदाम अभी भी धधक रहा है। आग से लाखो रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की उम्मीद है।पहले शाहपुर में एक कबाड़ के गोदाम में आग लगी। यहां पर साढ़े 9 बजे सुबह आग लगी। यहां पर दमकल विभाग कालका से टीम 11 बजे पहुंची उससे पहले बद्दी से दमकल विभाग की टीम पहुंच गई थी। इसके अलावा टीवीएस, बिरला व वर्धमान में भी फायर टेंडर आग बुझाने गए। आग से गोदाम में रखा कबाड़ जल राख हो गया।बद्दी के लीडिंग फायर मैन भीम सिंह ने बताया कि शाहपुर में गोदाम काफी बड़ा होने से आग को पानी डाल कर बुझाया गया लेकिन प्लास्टिक का सामान होने से आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। वहीं राष्ट्रीय मार्ग के साथ लगे गोदाम में आग बुझ गई है। इन दोनों स्थानों पर आग लगने का कारणों का कोई पता नहीं चला है। नुकसान लाखो में हो सकता है। -
गद्दा Factory में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं की मौत
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस समय भीषण गर्मी की वजह से लोगों की हालत खराब हो गई है। साथ ही राजधानी में भीषण गर्मी की वजह से लू चल रही है। दूसरी ओर गर्मी के महीने में आग लगने की घटनाओं में भी अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजधानी रायपुर स्थिति गोदवारा के फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो महिलाओं की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। आग इतना भयानक है कि दूर दूर तक गुबार नजर आ रहा है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र का मामला है। दरअसल, यहां एक गद्दा बनाने की फैक्ट्री है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां स्लिप प्रो नाम की एक फैक्ट्री है। जहां गद्दा बनाने का काम किया जाता है। यहां भारी मात्रा में गद्दा संचालित होता है। यहां अचानक आग लगने के बाद मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे। वहीं दो महिलाएं फंस गई और आग की चपेट आ गई, जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं पुलिस की आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ये जो फैक्ट्री है वो बीच बस्ती में स्थित है। इससे थोड़ी थोड़ी दूर पर घर बसा हुआ है। लेकिन यहां आसपास लोगों को खड़े होना भी भारी दिक्कत हो रहा है।