Blog
-

वनमित्र भर्ती के चलते मंगलवार को बंद रहेगा पुराना होशियारपुर रोड़
जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेशऊनासुशील पंडित:जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि पुराना होशियारपुर रोड 6 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश वनमित्र भर्ती के मध्यनज़र जारी किए गए हैं ताकि पुरूष व महिला वर्ग की 5000/1500 मीटर की रनिंग करवाई जा सके। -
ਪੰਜਾਬ : BJP ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਕਸੇ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਸੂਬੇ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ‘ਛੱਲਾ’ ਗਾਉਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਸੂਬੇ ਦੇ ਭਖਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ‘ਤੇ ਧਿਆਨ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਭਵਨ ਵਿਖੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਹਮਲੇ ਕੀਤੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਰਗਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਭਾਜਪਾ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਸਵਾਗਤ ਕਰਦਿਆਂ ਰਾਜਪਾਲ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ਸਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਹੁਦੇ ‘ਤੇ ਰਹਿੰਦਿਆਂ ਰਾਜਪਾਲ ਬਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪੁਰੋਹਿਤ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਭਖਦੇ ਮਸਲੇ ਵੱਲ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧਿਆਨ ਦਿਵਾਇਆ ਸੀ।
ਭਾਵੇਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਤਕਰਾਰ ਹੋ ਗਈ ਸੀ ਪਰ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਛੱਲਾ ਸੁਣਾ ਕੇ ਦਿਲ ਬਹਿਲਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਕਾਰਕੁਨ ਭਾਨਾ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਦੋਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਹੋਈ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਸਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਲੋਕ ਮਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਬੋਲਦਾ ਹੈ, ਉਸ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।
-
पंजाबः चिंतपूर्णी से आ रही रोडवेज बस पर युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो
हमलावारों ने बस के तोड़े शीशे, ड्राइवर और कंडक्टर से की मारपीट
अबोहरः जलालाबाद के फाजिल्का रोड पर पर पंजाब रोडवेज की बस पर हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार टिवाणा मोड़ चौक पर कुछ हुडदंगी युवकों ने पंजाब रोडवेज की चिंतपूर्णी से फाजिल्का जा रही बस के ड्राइवर कंडक्टर और यात्रियों के साथ मारपीट करते हुए बस के शीशे भी तोड़ दिए। बस के यात्रियों तथा बस के ड्राइवर कंडक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वे टिवाणा मोड़ के पास पहुंचे तो सडक़ दुर्घटना के कारण ट्रैफिक धीमा था, तभी स्प्लेंडर में सवार होकर कुछ युवक आए और बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी।
लोगों का आरोप है कि उक्त युवक नशे की हालत में थे। इस दौरान उक्त हुडदंगी युवकों ने ड्राइवर को लाठियों से पीटने के साथ ही बस की खिड़कियां भी तोड दी। उन्होंने बताया कि उक्त हुडदंगी युवकों से जिन यात्रीयों ने उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं उनके साथ भी मारपीट की गई। 20 से 25 युवकों द्वारा बस ड्राइवर और यात्रियों से मारपीट को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज पंजाब रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर के साथ हुई घटना के बाद रोडवेज और कर्मचारी गुस्से में हैं उन्होंनें आरोपियों को शीघ्र काबू कर उन पर कार्रवाई की मांग की है।
-
पंजाब : कार सवार लुटेरों ने लूटी ब्रेज़ा कार, देेखें वीडियो
नकदी व अन्य सामान लूट, लुटेरे फरार
तरनतारन : पंजाब में चोरी और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां क्रेटा सवार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर नेश्नल 54 पर हाईवे पर धत्तल के नजदीक ब्रेज़ा कार को लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए राजिंदर सिंह ने बताया कि कार सवार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर बरीजा कार, 2 सोने के बालियां, 30 हजार रुपए की नकदी और 2 मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए।
पीड़ित राजिंदर सिंह ने बताया कि जिसके बाद वह होटल में गया और पुलिस को फोन किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
पंजाबः श्री दरबार साहिब हेरिटेज मार्ग पर इस पाबंदी के लगे पोस्टर, देखें वीडियो
अमृतसरः सचखंड श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली हेरिटेज रोड पर कुछ दिनों पहले कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें प्री-वेडिंग शूट किया जा रहा था। जिसके बाद लोगों द्वारा ऐतराज जताए जाने के बाद अमृतसर पुलिस की ओर से हेरिटेज रोड पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर प्री-वेडिंग शूट को बंद करने के लिए कहा गया है। वहीं इस मौके पर गलियारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि सचखंड श्री दरबार साहिब के पास पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कई बार शिकायत दर्ज होती थी।
जिसमें कहा जाता था कि जब वे हेरिटेज स्ट्रीट पर पहुंचते हैं तो वहां प्री-वेडिंग शूट होता है, जिसको लेकर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर रोड पर प्री-वेडिंग शूट को बंद करने के पोस्टर लगाए गए है। श्री हरमंदिर साहिब की ओर जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट (रोड़) प्री-वेडिंग फोटो शूट के लिए हॉटस्पॉट बन गई है। जो नए जोड़े शादी के बंधन में बंधने वाले हैं उन्हें इस ऐतिहासिक इलाके में हर दिन एक फोटोग्राफर के साथ देखा जाता है। तीर्थयात्रियों की भीड़ से बचने के लिए शूटिंग आमतौर पर सुबह की जाती है। वहीं एक फोटोग्राफर का कहना है कि ज्यादातर जोड़े इसी स्थान पर प्री-वेडिंग शूट पर जोर देते हैं। सूत्रों के अनुसार, कार्यकर्ता मनमोहन सिंह ने मांग की कि नागरिक और पुलिस प्रशासन को इन पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाना चाहिए।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने भी कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी पहले ही इस मामले को अधिकारियों के सामने उठा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर उन्होंने प्रशासन से बात की है। यह गुरु रामदास जी द्वारा स्थापित एक पवित्र स्थान और आध्यात्मिक केंद्र है। बता दें कि जब ये तस्वीरें सामने आईं तो कई सिख संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उधर, हेरिटेज स्ट्रीट पर लगी बड़ी एलसीडी और उस पर चल रहे पंजाब सरकार के विज्ञापन को लेकर एसजीपीसी कई बार प्रशासन को पत्र लिख चुकी है।
-
जालंधरः पाकिस्तान से मंगवाई 650 ग्राम हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
पूर्व सरपंच का पति भी तस्करी में शामिल, ऐसे हुआ जांच में खुलासा
जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने एसएसपी मुखविंदर भुल्लर के आदेशों पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 650 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपा निवासी गोपाल नगर, जंडियाला गुरु जिला अमृतसर, रश्पाल सिंह उर्फ थापा निवासी अमृतसर, राजदीप सिंह उर्फ राजा निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भुल्लर ने बताया कि देहात सीआईए स्टाफ के इंचार्ज पुष्प बाली को गुप्त सूचना मिली थी कि बॉर्डर इलाके से तस्कर हेरोइन लेकर जालंधर आ रहा है। इस दौरान एसपी जसरूपकौर ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई पिपल सिंह ने विधिपुर चौंक थाना मकसूदा इलाके में नाकाबंदी की हुई थी।
गुरप्रीत की गिरफ्तारी से हुए अहम खुलासे
इस दौरान गुरप्रीत सिंह को नाकेबंदी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया था। रिमांड दौरान जांच में सामने आया कि वह 2 किलो हेरोइन ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से रश्पाल सिंह थापा के खेतों में आई थी। जिसकी लोकेशन पाकिस्तान में बैठे तस्कर शाह को दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि उस जगह पर ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजी जाती थी।
पूर्व सरपंच का पति भी नशा तस्करी में शामिल
जांच में पता चला कि रशपाल की पत्नी पूर्व सरपंच थी। जिस कारण रशपाल पूर्व सरपंच के पति होने का फायदा उठाकर वह बॉर्डर इलाके में चला जाता था। इसका पुलिस को शक भी नहीं होता। वहीं पुलिस ने जांच के दौरान रशपाल को मुकद्दमे में नामजद कर उसकी निशानदेही पर 550 ग्राम हेरोइन और बरामद की। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों का एक और साथी संदीप उर्फ भुट्टी वार्ड नंबर 11 जंडियाला गुरु में रहने वाला है। वह हेरोइन की खेप देकर पैसे को पाकिस्तान भेजने का प्रबंध करता था और वह डेढ महिना पहले हेरोइन के मुकद्दमें में वांछित था। पुलिस ने बताया कि उसे भी मुकद्दमे में नामजद कर लिया है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ऐसे मंगवाने थे हेरोइन
गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा, संदीप सिंह उर्फ भुट्टी, रशपाल सिंह उर्फ थापा ठेके पर जमीन लेकर उसकी लोकेशन लाहौर पाकिस्तान के रहने वाले शाह को भेजते थे। जिसके बाद शाह ड्रोन के जरिए उक्त लोकेशन पर हेरोइन भेजता था। इस दौरान संदीप, गुरप्रीत और रशपाल उस जगह पर गांव चारा लाने के बहाने जाते थे और ड्रोन के जरिए हेरोइन को चारे वाली रेहड़ी में छुपाकर उसे लेकर आ जाते थे। पुलिस ने बताया कि रशपाल ने इस बार जिस जगह से हेरोइन ली थी, वह अमृतसर गांव मोहावा के रहने वाले अमरजीत सिंह की थी। अमरजीत सिंह 5 किलो हेरोइन के मुकद्दमें में जेल में बंद है। जाचं में पता चला कि गुरप्रीत पर 3 पर्चे और राजदीप पर एक पर्च पहले से दर्ज है।
-
पंजाब : चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार, साथी फरार, देखें वीडियो
मोगा : पुलिस अब जिले को नशा मुक्त करने के लिए पूरी सख्ती कर रही है और नाके बंदी कर आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है। इसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान बाबा मलड़ शाह रोड पर एक छोटे हाथी नंबर P B 08-6149 को रोककर जांच की तो उसमें से 20-20 किलो के दस बैग जो की टोटल 200 किलो के बरामद किए है।
थाना सिटी 2 में एनडीपीसी एक्ट के तहत 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी का मेडिकल करवा कर मनयोग अदालत में पेश किया जाएगा। ताकि आरोपी का रिमांड हासिल कर सके। यह जानकारी मोगा डीएसपी रविंद्र सिंह ने मीडिया को दी।
-
पंजाबः कांग्रेस द्वारा जारी नोटिस का शायरना अंदाज में सिद्धू ने दिया जवाब
मोहालीः कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। वह पंजाब में अपनी चुनावी रणनीति बनाने की तैयारी में हैं। इसके मद्देनजर 1 फरवरी को कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक हुई। इस बैठक से पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू नदारद रहे। उन्होंने कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ अलग से बैठक की।

अब इस मामले में कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। जिसको लेकर पार्टी ने सिद्धू को नोटिस जारी किया था। वहीं पार्टी द्वारा नोटिस करने के कुछ देर बाद सिद्धू ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर बिना नाम लिए जवाब दिया है। इस दौरान ट्वीट में सिद्धू ने लिखा है कि ये दबदबा, ये राज, ये नशा, ये दौलत! हर कोई किरायेदार हैं और मकान बदलते रहते हैं।
-
जालंधर : ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौ’त
जालंधर : आज सुबह करीब साढ़े चार बजे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है।
जीआरपी चौकी जालंधर कैंट के एएसआई राजविंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे ट्रेन नंबर 14033 अप जम्मू मेल में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गए, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लग गई।
उन्हें तुरंत इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक व्यक्ति की कोई आईडी नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
-
कपूरथलाः झाड़ियों से व्यक्ति का श+व हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस
कपूरथलाः गोइंदवाल साहिब रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति के शव बरामद होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार, कपूरथला-गोइंदवाल साहिब रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियां में लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति शव देखा गया। जिसके बाद नजदीकी एक सुपर स्टोर के मालिक ने पुलिस को इस संबंध में सूचित किया। घटना की सूचना के बाद थाना कोतवाली के ASI अशोक कुमार ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में भेज दिया।
वहीं शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जाँच में मृतक ने नीले रंग की जैकेट और नीली जींस पहनी हुई है। और ऐसा लग रहा है कि शव तीन-चार दिन पुराना है। और झाड़ियां में पड़ा रहने की वजह से किसी ने ध्यान नहीं दिया। थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई अशोक कुमार पुलिस पार्टी सहित जांच कर रहे हैं। और शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी की जा रही है।