Blog
-

12 फरवरी को होने वाली क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक स्थगित
ऊनासुशील पंडित :जिला ऊना के सभी निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधन, ऑटो रिक्शा तथा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ 12 फरवरी को होने वाली क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। यह जानकारी आरटीओ ऊना अशोक कुमार ने दी। -

ई-टैक्सी ड्राईविंग स्किल टेस्ट 10 फरवरी को – अशोक कुमार
ऊनासुशील पंडित :ई-टैक्सी आवेदनकर्त्ताओं का ड्राईविंग स्किल टेस्ट 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे आरटीओ कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ अशोक कुमार ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत ई-टैक्सी परमिट के समस्त प्रार्थी जिन्होंने 5 जनवरी तक अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के ऑनलाईन पॉर्टल पर किया था वे अपने हिमाचली प्रमाण पत्र, बेरोजगार प्रमाण पत्र व ड्राईविंग लाईसेंस मूल प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित तिथि व समय पर ड्राईविंग स्किल टेस्ट में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। -
पंजाब : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाओं सहित 11 लोग गिरफ्तार
होशियारपुर : गढ़शंकर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 महिलाओं समेत 11 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह बीती रात गश्त के दौरान बंगा चौक के पास मौजूद थे।
इसी समय किसी ने उन्हें गुप्त सूचना दी कि घर में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर छापा मारा तो 6 महिलाओं समेत 11 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
-
महाविद्यालय परिसार में जल्द ठीक करवाये जाएं CCTV कैमरे
ऊना महाविद्यालय में जल्द की जाए स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति- विशाल ठाकुरमहाविद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जाए – अभाविपलच्चर हालत में महाविद्यालय के शौचालयों को शीघ्र ठीक करवाये महाविद्यालय प्रशासनऊना/सुशील पंडित:आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई के द्वारा ऊना महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य को एक चार सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा गया |इकाई अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से ऊना महाविद्यालय में स्थाई प्रधानाचार्य का पद खाली चल रहा है जिसके कारण महाविद्यालय के कई प्रशासनिक कार्य रुके पड़े हैं अतः विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार से ये मांग करती है कि जल्द से जल्द ऊना महाविद्यालय में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति की जाए | साथ ही महाविद्यालय में प्राध्यपकों के रिक्त चल रहे पदों को भी शीघ्र अति शीघ्र भरा जाए ताकि इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो |इसी के साथ लम्बे समय से महाविद्यालय में लगे कुछ CCTV कैमरे भी सफेद हाथी साबित हो रहे हैं जो सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है अतः विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन से यह माँग भी करती है कि महाविद्यालय में खराब पड़े CCTV कैमरों को शीघ्र ठीक करवाये व आवश्यकता के अनुसार महाविद्यालय में नये CCTV कैमरे भी लगवाए जाएं ताकि शरारती तत्व महाविद्यालय परिसर में किसी अनहोनी घटना को अंजाम न दे पाएं | इसी के साथ विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन के समक्ष चौथी माँग महाविद्यालय परिसर में शौचालयों की साफ सफाई से संबंधित रखी है, ऊना महाविद्यालय जिला केंद्र का महाविद्यालय है जिसमें न सिर्फ जिला ऊना बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों से भी छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं परंतु महाविद्यालय में शौचालयों की स्थिति बहुत ही दयनीय है जिससे बीमारी का खतरा भी छात्रों को रहता है अतः महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द लच्चर शौचालयों को ठीक करवाये व उनकी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए |उपरोक्त माँगो को लेकर विद्यार्थी परिषद आज कार्यकारी प्राधानाचार्य से मिली व उन्हें ज्ञापन सौंपा है |अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय-समय पर ऐसे ही छात्र मांगो के लिए आवाज उठाने का काम करती आई है और आगे भी निरंतर ही छात्र हितों के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इन मांगों को शीघ्र पूरा नहीं करता है,तो विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से महाविद्यालय प्रशासन की होगी -
ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਦਰਗਾਹ ‘ਚ ਦਿੱਤਾ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੌਸਲੇ ਅੱਜ ਕੱਲ ਇੰਨੇ ਬੁਲੰਦ ਹੁੰਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਚੋਰ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਲੱਗਿਆਂ ਮੰਦਰ ਦਰਗਾਹ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਚੋਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਡਰ ਤੋਂ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਮਜੀਠਾ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਦਰਗਾਹ ਹਜ਼ਰਤ ਪੀਰ ਬਾਬਾ ਮੀਰ ਸ਼ਾਹ ਜੀ ਦਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਇੱਕ ਚੋਰ ਵੱਲੋਂ ਦਰਗਾਹ ਦੇ ਅੰਦਰ ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਮੁਕਟ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਦਰਗਾਹ ਤੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਸੰਗਤ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ 27 ਦਸੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਇਸੇ ਦਰਗਾਹ ਤੋਂ ਸਵੇਰ ਸਮੇਂ ਇੱਕ ਮੁਕਟ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੰਗਤ ਵੱਲੋਂ ਫਿਰ ਤੋਂ ਇਸ ਦਰਗਾਹ ਦੇ ਉੱਪਰ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਮੁਕਟ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਨੁਸਾਰ ਚੜਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਹ ਮੁਕਟ ਅੱਜ ਫਿਰ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਸੰਗਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਰਗਾਹ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਆਪਸੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।
ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਜਿਸ ਟਾਈਮ ਤੇ ਚੋਰੀ ਹੋਈ, ਉਸ ਸਮੇਂ ਦਰਗਾਹ ਦੇ ਅੰਦਰ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵੀ ਨਹੀਂ ਚੱਲ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸੰਗਤ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਸੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਗਈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਬਾਬਾ ਮੀਰ ਸ਼ਾਹ ਦਰਗਾਹ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ ਦਰਗਾਹ ਦੇ ਉੱਪਰ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਮੁਕਟ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇੱਕ ਵਾਰ ਦਰਗਾਹ ਤੇ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਮੁਕਟ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਸੀ। ਹੁਣ ਦਰਗਾਹ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਖਾਸਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਤੇ ਡੀਸੀਪੀ ਲਾ-ਐਂਡ-ਆਰਡਰ ਨੂੰ ਵੀ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਲਿਖਤੀ ਦਰਖਾਸਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਡੀਵੀਆਰ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਅਸੀਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਸਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ। ਜਾਂਚ ਦੇ ਲਈ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਜਦੋਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦਰਗਾਹ ਦੇ ਉੱਪਰ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਮੁਕਟ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਦੇਖੇ ਤਾਂ ਉਸਦੀ ਹਾਰਡ ਡਿਸਕ ਕਰਪਟ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਹਾਰਡ ਡਿਸਕ ਰਿਕਵਰੀ ਦੇ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਜਲਦ ਹੀ ਚੋਰ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
-
पंजाब : ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौ’त
अमृतसर : रेलवे स्टेशन भगतांवाला-तरनतारन के अधीन किलोमीटर नंबर 7/12-13 के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत्क व्यक्ति की उम्र 30-35 वर्ष के लगभग प्रतीत होती है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
शव को पहचान के लिए भेज दिया गया है। पुलिस स्टेशन जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। जीआरपी ने फिलहाल धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
IFS अधिकारी के घर ED की रेड, मंगवानी पड़ी नोट की मशीन, देखें वीडियो
देहरादूनः उत्तराखंड में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी की। इसके साथ ईडी ने नंद विहार कॉलोनी में पूर्व डीएफओ किशन चंद के आवास पर छापेमारी की। अब आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पर भी ईडी ने रेड मारी है। आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर ईडी ने बुधवार को छापेमारी की है। टीम उनके घर पर ही मौजूद है।
सूत्रों के अनुसार घर से भारी मात्रा में कैश मिला। कैश गिनने के लिए ईडी ने दो काउंटिंग मशीन मंगवाई है। बता दें कि आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) के नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम प्रोजेक्ट (एनसीएपी) के अंतर्गत कार्यरत महिला ने बोर्ड के सदस्य सचिव व आईएफएस अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया थे। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
-
प्रोफेसर की पत्नी ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान
धनबाद : झारखंड के जिले में आइआइटी आइएसएम कैंपस में एक प्रोफेसर की पत्नी का आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय शिल्पी आइआइटी आइएसएम के प्रोफेसर पवन सिंह की पत्नी थीं। पवन सिंह और उनका परिवार काॅलेज कैंपस के ब्लाॅक ए 80 के आठवें फ्लोर पर रहता है। उसी कैंपस के 15वीं मंजिल पर जाकर शिल्पी ने नीचे छलांग लगा दी।
परिजनों ने बताया कि शिल्पी पिछले कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थीं। उनका इलाज रांची में चल रहा था। परिजन ने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
-
3 हजार लोग Food Poisoning का शिकार, कार्यक्रम में बटा था प्रसाद
महाराष्ट्र: नांदेड़ जिले के लोहा तहसील के मालाकोली इलाके के कोष्टेवाडी गांव में मंगलवार की रात संत बालुमामा का धार्मिक कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब पांच हजार से ज्यादा लोग कोष्टेवाडी सावरगांव, हरनवाड़ी, पेंडू, सादपुर और अन्य क्षेत्रों से आए थे। लगभग 2 से 3 हजार लोगों को प्रसाद का भोजन भग्गर और साबूदाना खाने के कारण फूड प्वाइजनिंग हो गई। सभी श्रद्धालुओं ने चक्कर आने और उल्टी होने की शिकायत की। आनन-फानन में सभी मरीजों को इलाज के लिए नांदेड़ के सरकारी अस्पताल, लोहा ग्रामीण अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।
मरीजों ने फीडबैक दिया है कि उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल कोष्टवाड़ी गांव में डॉक्टरों की एक टीम पहुंची है। गांव के सभी लोगों की जांच की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग आदि के आधिकारी की टीम भी कोष्टिवाड़ी गांव में पहुंची। भक्तों दिए गए प्रसाद भोजन भग्गर और साबूदाना के नमूनों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
-
डाक्टर ने नर्स को मारी गोलियां, जाने मामला
जबलपुर : जिले के ओमती थानान्तर्गत रसल चौक में बुधवार सुबह डॉक्टर ने नर्स को गोलियां मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। कुछ समय पहले डॉक्टर से ब्रेकअप कर नर्स अपने पुराने प्रेमी के नजदीक आ गई थी। यह बात डॉक्टर को पसंद नहीं आई तो उसने नर्स को 2 गोलियां मार दीं। हमले में घायल हुई नर्स की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कटनी निवासी माधुरी चौधरी (27) पिछले डेढ़ साल से जबलपुर में रहकर नर्स का काम कर रही थी। वर्तमान में वह जबलपुर हॉस्पिटल में अपनी सेवा दें रही थी। नर्स का कटनी में रहने वाले संदीप सोनी (34) के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। युवक एक निजी हॉस्पिटल में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था।
दोनों के बीच लव अफेयर चल रहा था। इसी बीच नर्स अपने पुराने प्रेमी के संपर्क में आई और दोनों के बीच फिर नजदीकियां बढ़ गईं। इससे डॉक्टर और नर्स बीच विवाद हो गया।बुधवार सुबह करीब दस बजे नर्स माधुरी रसल चौक स्थित जबलपुर हॉस्पिटल जा रही थी। इस दौरान डॉक्टर संदीप ने रसल चौक पर नर्स को बातचीत करने के लिए रोका। यहां दोनों में विवाद हो गया तो डॉक्टर ने देसी पिस्टल से नर्स को दो गोलियां मार दीं। गोलियां नर्स के सीने में लगी। गंभीर हालत में नर्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नर्स की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है