Blog

  • स्वच्छता अभियान के तहत PM Modi ने किया श्रमदान,देखें वीडियो

    स्वच्छता अभियान के तहत PM Modi ने किया श्रमदान,देखें वीडियो

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबरको स्वच्छता अभियान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्हें स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में ’75 डे हार्ड चैलेंज’ पूरा करने वाले हरियाणा के अंकित बैयनपुरिया भी हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। दोनों ही लोगों को सफाई करते हुए और झाड़ू लगाते हुए देखा जा सकता है।

    पीएम मोदी जब 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, तो उन्होंने उस साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत लोगों से अपने आस-पास की जगहों को साफ रखने को कहा जाता है। लोगों से अपील की जाती है कि वे न सिर्फ अपने आस-पास की जगह को साफ रखें, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा भी करें. हर साल गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत कई कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं।

    प्रधानमंत्री ने की स्वच्छ और स्वस्थ भारत की बात

    वहीं, पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आज जब देश स्वच्छता पर ध्यान दे रहा है, तो इस मौके पर मैंने और अंकित बैयनपुरिया ने भी ऐसा ही किया। स्वच्छता के अलावा, हमने इसमें फिटनेस और खुशहाली को भी शामिल किया है। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है!’ वीडियो में पीएम मोदी को गमछा लपेटे हुए भी देखा सकता है।

  • ਨੋਟ ‘ਤੇ ਲਿਖ ਕੇ ਧਾਰਮਿਕ ਆਗੂ ਤੋਂ ਮੰਗੀ 5 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਫਿਰੌਤੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਨੋਟ ‘ਤੇ ਲਿਖ ਕੇ ਧਾਰਮਿਕ ਆਗੂ ਤੋਂ ਮੰਗੀ 5 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਫਿਰੌਤੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਨਾ ਦੇਣ ‘ਤੇ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਧਮਕੀ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਛੇਹਰਟਾ ਥਾਣੇ ਅਧੀਨ ਘੰਨੂਪੁਰ ਕਾਲੇ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਬਾਲਾਜੀ ਧਾਮ ਮੰਦਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੰਚਾਲਕ ਸ਼੍ਰੀਸ਼੍ਰੀ 1008 ਮਹਾਮੰਡਲੇਸ਼ਵਰ ਅਸ਼ਨੀਲ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਤੋਂ 5 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਫਿਰੌਤੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ 100 ਰੁਪਏ ਦੇ ਨੋਟ ‘ਤੇ ਲਿਖ ਕੇ ਇਹ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਹ ਨੋਟ ਕਿਸੇ ਨੇ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਲਗਾਈ ਗਈ ਗੋਲਕ ‘ਚ ਪਾਇਆ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਮੰਦਰ ਦੀ ਗੋਲਕ ਖੋਲ੍ਹੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿੱਚੋਂ ਇਹ ਨੋਟ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ। ਨੋਟ ‘ਤੇ ਲਿਖਿਆ ਹੈ ਕਿ ਬਾਬਾ ਸੁਨੀਲ ਤੈਨੂੰ ਕਈ ਬਾਰ ਕਹਿ ਦਿੱਤਾ, ਪਰ ਤੂ ਮੰਨਿਆ ਨਹੀਂ, 5 ਕਰੋੜ ਤਿਆਰ ਰੱਖੀਂ, ਨਈ ਤਾਂ ਤੇਰੇ ਤੇ ਗੱਡੀ ਚਾੜ੍ਹ ਦਿਆਂਗੇ।

    ਫਿਲਹਾਲ ਥਾਣਾ ਛੇਹਰਟਾ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਅਸ਼ਨੀਲ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਵਾਰ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਮਿਲ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। 4 ਨਵੰਬਰ 2022 ਨੂੰ 10 ਰੁਪਏ ਦੇ ਨੋਟ ‘ਤੇ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀ ਧਮਕੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਦੀਵਾਲੀ ਦੇ ਆਸ-ਪਾਸ 100 ਰੁਪਏ ਦੇ ਨੋਟ ‘ਤੇ ਧਮਕੀ ਮਿਲੀ ਸੀ।

  • आतंकी हाफिज सईद के करीबी की गोली मारकर हत्या

    आतंकी हाफिज सईद के करीबी की गोली मारकर हत्या

    नई दिल्ली : पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद के करीबी की हत्या हो गई है। मुफ्ती कैसर फारुक को गोली मारी गई। हाल ही में हाफिज सईद के बेटे के अगवा होने की भी खबर आई थी। बता दें कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक और आतंकवादी हाफिज सईद के करीबी सहयोगी मुफ्ती कैसर फारूक की कराची में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। अभी तक किसी संगठन या एजेंसी ने फारूक का मारने की जिम्मेदारी नहीं ली है।
    हाल ही में पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद को लेकर चौंकाने वाला दावा किया गया था। पाकिस्तानी लोग खुद ही बता रहे थे कि हाफिज सईद के बेटे का किडनैप हो गया है। पेशावर से खबर आई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई हाफिज के बेटे की खोज में लगी हुई है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा पर एक के बाद एक स्ट्राइक हो रही है। बताया जा रहा है कि टारगेट पर भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद भी है।

    बताया गया कि पाकिस्तान से आ रहीं खबरों के अनुसार हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का किडनैप हुआ है। पेशावर में कुछ लोग हाफिज सईद के बेटे को जबरन उठाकर ले गए। इसके बाद से आतंकियों के बीच भगदड़ मच गई। आशंका जताई जा रही है कि अगला नंबर हाफिज सईद का हो सकता है। आतंकी हाफिज सईद खुद इस बात से डरा हुआ है।
    गौरतलब है कि आतंकी हाफिज सईद के बेटे की किडनैपिंग की खबर सुनकर पाकिस्तान के आतंकी खौफ में हैं। जान लें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब हाफिज और उसके करीबियों को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले साल 2021 में हाफिज को टारगेट किया गया था। 2021 में लाहौर में हाफिज के घर के नजदीक धमाका हुआ था. तब ब्लास्ट के समय हाफिज अपने घर में मौजूद था।

  • पंजाब : व्यक्ति को हनीट्रेप में फंसाकर बनाया बंधक, 4 गिरफ्तार

    पंजाब : व्यक्ति को हनीट्रेप में फंसाकर बनाया बंधक, 4 गिरफ्तार

    सुल्तानपुर लोधी :  लिफ्ट के बहाने बुजुर्ग पुरुषों को हनीट्रेप में फंसाकर बंधक वाले चार सदस्यीय गिरोह का सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस को आरोपियों से कांस्टेबल की वर्दी मिली है। इस वर्दी को पहनकर पैसे ऐंठने के लिए आरोपी दबाव बनाते थे। इसके अलावा आरोपियों से 50 हजार रुपये की नकदी भी पकड़ी गई है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ एसआई लखविंदर सिंह को एक बुजुर्ग ने 28 सितंबर को बयान कलमबद्ध करवाया कि सफरी पैलेस के समीप एक महिला बीमार होने का बहाना बनाकर सड़क किनारे खड़ी थी।

    उसने रुकने के लिए हाथ दिया और उसके रुकते ही कहने लगी कि वह उसे पुड्डा कॉलोनी के पास घर छोड़ दें, क्योंकि वह बीमार है।इसके बाद आरोपी महिला के 2 साथी और एक अन्य महिला ने जबरदस्ती उसे घर के अंदर खींचकर कपड़े फाड़े और फोटो खींचकर ब्लेकमेल करने लगे। आरोपियों ने उसी दिन जबरदस्ती बैंक ब्रांच बूसोवाल से 50 हजार रुपये निकलवाकर ले लिए।

    इसके बाद फिर से 50 हजार रुपये मांगने लगे।पुलिस के मुताबिक लिफ्ट मांगने वाली महिला, उसके दो पुरुष साथी और एक अन्य महिला को पकड़ लिया गया है। आरोपियों की पहचान विशु निवासी चंडीगढ़ रूरल और सुखचैन सिंह उर्फ सुख निवासी चंडीगढ रूरल के तौर पर हुई है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है।

  • जालंधरः रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, बाल बाल बचे अधिकारी

    जालंधरः रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, बाल बाल बचे अधिकारी

    जालंधर, ENS:  कैंट रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य का  दौरान छत गिर गई। जिससे वहां अंदर बैठे रेलवे के अफसर बाल बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित रिजर्वेशन केंद्र की छत गिर गई। उस समय वहां चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर यादविंदर सिंह, सुपरवाइजर गुरमिंदर सिंह और ई.आर.सी. आशीष अग्रवाल मौजूद थे, जोकि बाल बाल बच गए। सूचना के मुताबिक घटना में रिजर्वेशन केंद्र का फर्नीचर व कम्प्यूटर ध्वस्त हो गए।

    दरअसल, कैंट रेलवे स्टेशन को करोड़ों रुपए की लागत से नया रूप देने के लिए तेजी से काम चल रहा है। कैंट रेलवे स्टेशन की छत के ऊपर लगे गार्डरों को क्रेन की सहायता से उतारा जा रहा था। यह गार्डर दोनों तरफ बिल्डिंग की दीवारों पर खड़े थे। जैसे ही क्रेन ने गार्डर उठाया तो उसकी दीवार का सारा मालवा रिजर्वेशन केंद्र की छत पर जा गिरा। बताया जा रहा है कि छत टीन की चादरों से बनी हुई थी। नीचे उसके डाऊन सीलिंग की हुई थी। छत टूटकर सारा मलवा अंदर जा गिरा। पता चला कि कुछ गिरने की आवाज सुनते ही क्लर्क बाहर की ओर भागे। 

    घटना के तुरंत बाद स्टेशन अधीक्षक, सी.एम.आई. राकेश धीमान, नितेश कुमार इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सैक्शन इंजीनियर सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा घटना के कारणों और नुकसान संबंधी ज्वाइंट नोट बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ दोपहर के बाद टिकटों की बुकिंग का काम बंद हो गया। सिस्टम को दोबारा चालू करने के लिए साथ ही बुकिंग ऑफिस के अंदर एक काउंटर चालू किया जा रहा है ताकि टिकटों का काम प्रभावित न हो।

  • जालंधर :  पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल निजी कार्यक्रम में हुए शामिल, देखें वीडियो

    जालंधर : पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल निजी कार्यक्रम में हुए शामिल, देखें वीडियो

    जालंधर : मीडिया से बात करते हुए संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार ने काफी हद तक नुकसान की भरपाई की है और अधिक मुआवजा दिया जा रहा है। लेकिन किसानों को बार-बार नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बार प्राकृतिक आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ है, जो बारिश पूरे साल में होनी थी वो 3 दिन में ही हो गई। जिससे नुकसान हुआ है।

    सीचेवाल ने कहा कि जिन किसानों के खेत धूसी बन के साथ लगते हैं, वे अपने खेतों से 3 फीट तक मिट्टी या रेत हटा सकते है। उन्होंने कहा कि वे और संगत लगातार धूसी के साथ-साथ खेतों से मिट्टी हटा रहे है। अब भी किसानों के खेतों में मोटर से पानी डाला जा रहा है ताकि जो किसान इस बार धान नहीं ले सके वे कम से कम गेहूं की फसल लगाकर लाभ उठा सकें।

  • पंजाब : पुलिस ने नशा तस्कर के घर के बाहर चिपकाया कुर्की का नोटिस, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने नशा तस्कर के घर के बाहर चिपकाया कुर्की का नोटिस, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जहां एक हैरोइन के मामले में जेल में बंद नशा तस्कर के घर के बाहर नोटिस चिपका कर कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। पंजाब पुलिस इस तस्कर द्वारा नशा बेचकर 54 लाख 53 हजार की संपत्ति की नीलामी कर, पैसे को सरकारी खजाने में जमा करवाएगी। जिसमें नशा बेचकर बनाया गया यह घर भी शामिल है। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अपना रुख सख्त कर लिया है। पुलिस ने अब ड्रग तस्करों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस गांव पोजे के उताड़ में एक नशा तस्कर के घर पहुंची और नशा बेचकर बनाई गई 54 लाख लाख 53 हजार की संपत्ति पर नोटिस लगा दिया।

    अधिकारियों ने बताया कि ‘पोजे के उताड़ निवासी ड्रग तस्कर मलूक सिंह के बेटे बूटा सिंह के पास से 2 किलो 60 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। बूटा सिंह जेल में फिलहाल 10 साल की सज़ा काट रहा हैं। ड्रग तस्करों द्वारा नशे की कमाई से बनाई गई संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया के तहत परिवार की 54 लाख 53 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी, जिसमें घर भी शामिल है। इसके चलते परिवार को ये नोटिस दिया गया है। इसे घर के गेट पर भी चिपकाया दिया गया है। डेढ़ किलो हेरोइन की तस्करी के मामले में बूटा सिंह के पिता मलूक सिंह भी नामज़द है।

  • इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग,देखें वीडियो

    इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग,देखें वीडियो

    मध्य प्रदेश : राजधानी भोपाल में इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। भोपाल से करीब 60 किलोमीटर दूर एक खेत में तकनीकी खराबी की वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस हेलीकॉप्टर में छह जवान सवार थे। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर को बैरसिया के डूंगरिया गांव में बने एक डैम के पास लैंड कराया गया है। गांव वालों का कहना है, कि हेलीकॉप्टर डैम के आस-पास काफी देर से चक्कर लगा रहा था । उसके बाद फिर वो खेत में उतर गया। फिलहाल हेलीकॉप्टर सवार जवान सेना के इंजीनियर और टेक्नीशियनों का इंतजार कर रहे हैं ।  

  • ਜਲੰਧਰ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਕੀਤੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ,  ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਕੀਤੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਐਸਟੀਐਫ਼ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 2 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ‘ਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਰਾਹੁਲਪ੍ਰੀਤ ਤੇ ਕਲਗਾ ਨਿਵਾਸੀ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਹੁਈ ਹੈ। ਇੱਕ ਦਾ ਸੁਨਿਆਰੇ ਦਾ ਕੰਮ ਹੈ ਤੇ ਦੂਜਾ ਕਰਿਆਨੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਕਰਦਾ ਹੈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੇ ਕਬਜੇ ਤੋਂ 570 ਗ੍ਰਾਣ ਹੈਰੋਇਨ, ਇੱਕ ਪਿਸਟਲ, ਇੱਕ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਔਰ ਬਰੀਜਾ ਕਾਰ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਆਰੋਪੀ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ‘ਚ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕਰਦੇ ਸੀ। ਰਾਹੁਲਪ੍ਰੀਤ ਦੇ ਉਪਰ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਕੇ ਤਹਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੈ। ਜਦੋ ਮੀਡਿਆ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨ ਤੋ ਇੰਨਕਾਰ ਕਰ ਦੀਤਾ।

  • भारतीय मूल के सिख की कार पर हुई फायरिंग, खालिस्तानियों से मिल रही थी धमकी, देखें वीडियो

    भारतीय मूल के सिख की कार पर हुई फायरिंग, खालिस्तानियों से मिल रही थी धमकी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : खालिस्तान को लेकर भारत समेत कई पश्चिमी देशों में इन दिनों संघर्ष जारी है।  इस बीच बीते शनिवार को इंग्लैंड में चरमपंथियों ने एक खालिस्तानी विरोधी सिख की कार पर फायरिंग कर दी।  साथ ही उन्होंने उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। बता दें पीड़ित पहले भी आरोप लगा चुका है कि खालिस्तानी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

    विदेशी मीडिया के मुताबिक ब्रिटेन में हिंदुओं के समर्थक इनसाइटुक-2 ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया।  इस पोस्ट में दावा किया गया है कि हरमन सिंह कपूर की कार पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं हैं। साथ ही इस वीडियो में दावा किया गया है कि अज्ञात हमलावर हरमन सिंह के परिजनों को भी धमकियां दे रहे हैं।  उनके साथ दुष्कर्म की धमकी दी जा रही हैं, हालांकि लंदन पुलिस की तरफ से अब तक इस घटना पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है। 

    इस घटना के सामने आने के बाद ब्रिटेन में भारत के उच्चायोग ने एक बयान जारी किया। उच्चायोग ने अपने बयान में कहा कि खालिस्तानी आतंकियों ने हरमन सिंह की कार पर गोलियां चलाई हैं साथ ही खलिस्तानी उनके परिवार को भी धमका रहे हैं। उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि कपूर का परिवार पुलिस का इतंजार कर रहा है।  बता दें कि हरमन सिंह कपूर और उनके परिवार ने इसी साल के मई महीने में भी आरोप लगाया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर धमकाया जा रहा है, यही नहीं कुछ दिन पहले खालिस्तान समर्थकों ने कपूर के रेस्तरां पर भी हमला किया था.