नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बदलाव हुआ था। बीते कई दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों मे कोई संशोधन नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालांकि क्रूड के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है। 16 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। 16 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
केंद्र सरकार की ओर से ऐसा इशारा दिया गया है कि अगर क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना रहता है तो बहुत जल्द पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया जाएगा। हालांकि ये कब होगा, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Blog
-

पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, जानें नया रेट
-
पूर्व मंत्री के ठिकानों पर ED की छापेमारी, जाने मामला
नई दिल्ली : जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की टीम ने राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी इस घोटाले से जुड़े मामले को लेकर एक्शन में है। इसके अलावा पीएचईडी के पांच बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों के अड्डों पर भी ED ने रेड डाली है। ईडी की रेड जयपुर और बांसवाड़ा समेत कई इलाकों में चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन ठेकेदारों और अधिकारियों को पूर्व मंत्री महेश जोशी का करीबी बताया जा रहा है। ईडी राजस्थान में जल जीवन मिशन परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में तलाशी ले रही है। इससे पहले भी जल जीवन मिशन घोटाला मामले को लेकर ईडी की टीम ने राजस्थान में 25 जगहों पर छापेमारी की थी।

जिसमें आईएएस सुबोध अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल थे। ईडी राजस्थान में जल जीवन मिशन परियोजना में अनियमितताओं के संबंध में लगातार एक्शन ले रही है. इससे पहले भी जल जीवन मिशन घोटाला मामले को लेकर ईडी की टीम ने राजस्थान में 25 जगहों पर छापेमारी की थी। जिसमें आईएएस सुबोध अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल थे। इससे कुछ दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पेश होने का समन जारी किया था तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की थी।
-
पुरानी रंजिश के चलते प्रॉपर्टी डीलर को दी दर्दनाक मौ’त, जाने मामला
नई दिल्ली : हरियाणा के फरीदाबाद में 3 साल पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के शिकायत पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला अल्लीपुर तिलोरी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक मृतक प्रॉपर्टी डीलर का नाम राम सेवक है। राम सेवक के दोस्त निष्कर्ष चपराना ने बताया कि निष्कर्ष ने बताया की नचौली गांव में राम सेवक अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी उम्र करीब 54 वर्ष थी। वह अल्लीपुर तिलौरी खादर गांव की ओर प्लाटिंग का काम कर रहे थे।
शाम करीब 3 बजे राम सेवक किसी के साथ प्लॉट दिखाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन्हें देखकर राम सेवक भागने लगे। वह काफी दूर तक भागे और थक कर गिर गए। इसके बाद हमलावरों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले राम सेवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उनको शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया की मृतक राम सेवक पर पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ियों से हमला कर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
-
किसान को ‘अंडे से निकले चूजे’ कहने वाली तहसीलदार पर CM ने लिया एक्शन, वीडियो वायरल
देवास : मध्यप्रदेश के देवास जिले में पदस्थ एक महिला तहसीलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तहसीलदार इस वीडियो में किसानों को जमकर लताड़ लगा रही हैं। यहां तक कि उन्होंने किसानों से ये तक कह दिया कि ये अंडे से निकले चूजे हैं। महिला तहसीलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद उन्होंने सफाई भी दी है। हालांकि मामला संज्ञान में लेते हुए सीएम मोहन यादव ने जिला कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला देवास जिले के सोनकच्छ तहसील का है। यहां पर गांव कुम्हारिया में 132 केवी लाइन के खंभे लग रहे थे, जिसका किसानों ने विरोध किया था। इसी दौरान महिला तहसीलदार अंजली गुप्ता मौके पर पहुंच गईं। किसानों ने उनसे भी बात की और कहा कि खेतों में अभी फसल खड़ी है इसलिए उन्हें इस काम का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इसी बीज किसी किसान ने उन्हें उनका काम समझाते हुए इंग्लिश में कह दिया ‘यू आर रिस्पॉन्सिबल।’
तहसीलदार अंजली गुप्ता ये सुनते ही भड़क उठीं और उन्होंने किसान को जमकर खरी खोटी सुना दी। अंजली गुप्ता को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि शासन का काम चल रहा है और वह उसके लिए रिस्पॉन्सिबल नहीं है। सरकार को जनता ने चुना है। इतना ही नहीं वह इंग्लिश बोलने पर भी टिप्पणी कर रही हैं कि इंग्लिश के दो शब्द क्या पढ़ लिए आए बड़े यू आर रिस्पॉन्सिबल।
तहसीलदार की किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर ली। वीडियो के आखिर में तहसीलदार उस शख्स से मोबाइल छीनते हुए भी दिखाई दे रही हैं। हालांकि इसके बाद का वीडियो रिकॉर्ड नहीं हो सका। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद तहसीलदार अंजली गुप्ता ने सफाई भी दी है और कहा कि किसानों ने उन्हें अपशब्द बोले थे। जिसके बाद उन्होंने भी प्रतिक्रिया दी। हालांकि इसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी।
बता दें कि देवास तहसीलदार की वीडियो पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने नाराजगी जाहिर की है। सीएम मोहन ने वीडियो पर संज्ञान लिया है और कहा है कि अधिकारी आम लोगों के साथ सभ्य और शालीन भाषा का ही उपयोग करें। जिस तरह तहसीलदार लताड़ लगाते हुए दिखाई दे रही हैं इस तरह की अभद्र भाषा बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद जिला कलेक्टर ने तहसीलदार को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया है। -
ਪੰਜਾਬ : ਟਰੱਕ ਅਤੇ ਬਲੈਰੋ ‘ਚ ਹੋਈ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਛੇਹਰਟਾ ਰੋਡ ਤੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਮੈਡੀਕਲ ਆਕਸੀਜਨ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਟਰੱਕ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਕੇ ਸੜਕ ਤੋਂ ਬੀਆਰਟੀਐਸ ਲੈਣ ਵਿੱਚ ਜਾ ਵੜਿਆ। ਬੀਆਰਟੀਐਸ ਲੇਨ ਚ ਆ ਰਹੀ ਬਲੈਰੋਕਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਜਾ ਟਕਰਾਇਆ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਿ ਇੱਕ ਜਬਰਦਸਤ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਆਕਸੀਜਨ ਟਰੱਕ ਚ ਪਏ ਆਕਸੀਜਨ ਵੀ ਟਰੱਕ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਆ ਕੇ ਬਲੈਰੋ ਕਾਰ ਤੇ ਆਣ ਡਿੱਗੇ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਿ ਕਾਰ ਦੇ ਪਰਖੱਚੇ ਉੱਡ ਗਏ। ਬਲੈਰੋ ਕਾਰ ਚ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਮੈਡੀਕਲ ਆਕਸੀਜਨ ਸਪਲਾਈ ਟਰੱਕ ਦਾ ਡਰਾਈਵਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਚਸ਼ਮਦੀਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੈਡੀਕਲ ਆਕਸੀਜਨ ਸਪਲਾਈ ਟਰੱਕ ਦਾ ਡਰਾਈਵਰ ਬੜੀ ਹੀ ਸਪੀਡ ਦੇ ਨਾਲ ਟਰੱਕ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤੇ ਉਸ ਨੇ ਕੋਈ ਨਸ਼ਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ 112 ਨੰਬਰ ਫੋਨ ਡਾਇਲ ਤੋਂ ਫੋਨ ਆਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ। ਫਿਲਹਾਲ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹਾਲਾਤ ਤਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਥਾਣਾ ਛੇਹਾਟਾ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਨੂੰ ਵੀ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
-
जालंधरः दुबई से लौटे व्यक्ति का चाकू मारकर क’त्ल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: फिल्लौर के अधीन आते गांव भारसिंहपुरा में व्यक्ति की चाकू मारकर ह’त्या कर दी। बताया जा रहा है कि रंजिश में 2 भाईयों ने 2 दोस्तों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है भंडेरा गांव का मानव करीब 8 महीने पहले ही दुबई से लौटा था और अपने दोस्त अमित को मिलने के लिए आया था। अमित और मानव दुबई में इकट्ठे काम करते थे।
वहां से दोनों दोस्त अपने एक तीसरे साथी साथी हरदीप के पास जा पहुंचे पहुंचे। शाम को समय तीनों दोस्त बाइक पर घूमने निकले तो रास्ते में उन्हें दो भाईयों पवन और जसबीर ने रोक लिया। दोनों की हरदीप के साथ कोई पुरानी रंजिश थी। वह दोनों वहां पर झगड़ा करने लगे। इतने में जसबीर ने चाकू निकाल लिया और हरदीप पर हमला किया, लेकिन बीच बचाव के लिए मानव आ गया। इस दौरान हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।
दोनों दोस्त चाकू लगने के बाद खून से लथपथ मानव को लेकर तुरंत अस्पताल में पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानव की मौत के बाद परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ गिर पड़ रहा है। मानव के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और चार बहनों का भाई ही घर का सहारा था। दुबई में 4 साल नौकरी करने के बाद वह घर लौटा था। -
फागवाड़ा: बेअदबी मामला, मरने से पहले युवक ने किया अहम खुलासा, देखें वीडियो
फागवाड़ा : गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी मामले में युवक की हत्या कर दी गई। वहीं युवक की करने से पहले की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें युवक ने इस घटना को लेकर अहम खुलासा किया है। वीडियो में युवक ने सुखी नाम का जिक्र किया है और कहा कि उसने उसे घटना को अंजाम देने के लिए 2 से 3 हजार रुपए देने थे। इस दौरान युवक बता रहा है कि वह सुखी उसे गुरुद्वारा साहिब में घटना को अंजाम देने के लिए कह रही थी। लेकिन युवक ने कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है वह ईमानदार है।
जिस निहंग सिंह ने व्यक्ति को तलवार से काट कर मारा है उसकी पहचान रमननदीप सिंह मंगूमठ लुधियाना के रूप में हुई है। बताया जा जा रहा है कि सुबह तीन बजे के करीब व्यक्ति को एक बाथरूम में काटा गया। गुरुद्वारा परिसर को पूरी तरह से पुलिस छाबनी में तबदील कर दिया गया है। कुछ निहंग जत्थेबंदियां भी मौके पर पहुंच रही हैं।
गौरतलब है कि सुबह-सुबह गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने आए युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया था।
पंजाब के फगवाड़ा के एक गुरुद्वारे में मंगलवार सुबह एक निहंग सिख ने बेअदबी करने के संदेह में एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। रमनदीप सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले निहंग ने वीडियो अपलोड किया और हत्या की जिम्मेदारी ली। जैसे ही आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
-
पंजाब : पुलिस ने 22 क्विंटल डोडा-पोस्त सहित ट्रक किया बरामद
बठिंडा : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा बेचने और खरीदने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 22 क्विंटल चुरा पोस्त बरामद किया गया है। आरोपी ट्रक से पोस्त कोटा (राजस्थान) से लुधियाना ले जा रहा है। पुलिस ने यह कार्रवाई संदेह के आधार पर की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ-2 की टीम को रिंग रोड बठिंडा पर चेकिंग के दौरान ट्रक रोका। मौजूद पुलिस टीम ने ट्रक से 110 बोरा पोस्त बरामद किया, जिसकी कुल मात्रा 22 क्विंटल थी। थाना कैनाल कॉलोनी बठिंडा में मामला दर्ज किया गया। दोशियान सुखदेव सिंह गांव राउके कलां जिला मोगा और सुरजीत सिंह गांव धौलां जिला लुधियाना जो कोटा शहर से यह पोस्त लेकर आए थे। इसके आगे और पीछे के लिंक की जांच की जा रही है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्दी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा ।
-
पंजाब : दर्दनाक घटना, 2 बच्चों सहित दंपति की मौ’त
पटियाला: जिले में अंगीठी जलाकर सेक रहे परिवार के 3 सदस्यों की गैस चढ़ने से मौत हो गई। इस हादसे में 2 बच्चों सहित माता-पिता ने दम तोड़ दिया। मरने वाले बच्चों में 2 छोटे बच्चे हैं, जिसमें बेटी की उम्र 4 और बेटे की 2 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सनोरी अड्डा स्थित मार्कर कॉलोनी के एक घर में प्रवासी परिवार रह रहा था और जय दुर्गा कंपनी में काम करता था।
पता चला है कि परिवार द्वारा अंगारे जलाकर आग सेंकी जा रही थी। लेकिन इस बीच धुएं की वजह से बच्चों समेत उनके माता-पिता की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने मृतक परिवार के शव को पटियाला की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
-
पंजाब : व्यक्ति की कांच की बोलत से गला काट की ह’त्या, जाने मामला
लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। आए दिन हत्या की खबरें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां देर रात व्यक्ति की गला काट कर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने उससे पहले मारपीट की थी। मारपीट से बेसुध होने के बाद कांच की बोतल से उसका गला काट दिया। 3 इंच तक गला कटा था। उसकी एक दिन पहले ढाबा संचालक से सिगरेट खरीदते समय कहासुनी हुई थी। उसी ने पत्नी और साथी के साथ मिलकर व्यक्ति पर हमला किया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय पवन निवासी समस्तीपुर के रूप में हुई है। उसकी 2 बेटियां हैं। वह 16 साल से लुधियाना में ही होजरी और लेबर दोनों काम कर रहा था। मृतक के छोटे भाई संजीव ने कहा कि वारदात से एक दिन पहले रविवार रात वह अपने बड़े भाई (पवन) के साथ राज के ढाबे पर सिगरेट लेने गए थे। राज ने शराब पी हुई थी। इसी दौरान उसने पवन को गाली दी थी। जिसके बाद पवन और राज में हाथापाई हुई। ये देख लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने दोनों को शांत करवाया था।
इसके बाद घर आ गए थे। बीती रात को पवन राज ढाबे के पास ही दूसरे ढाबे में रोटी खा रहा था। इस बीच राज अपनी पत्नी व अन्य युवकों के साथ आया और मारपीट करने लगा। राज की पत्नी ने पवन को सरिए से पीटा। इसके बाद जब पवन बेसुध होकर गिर गया तो उन्होंने उसकी गर्दन पर कांच की बोतल घोंप दी। आस-पास के लोग इकट्ठे हुए तो बदमाश मौके से फरार हो गए। आरोपी राज होशियारपुर के मुकेरियां का रहने वाला है। उसने डाबा रोड पर ढाबा किया हुआ है। लोगों ने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मृतक का भाई संजीव मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस को फोन किया।
संजीव के मुताबिक 1 घंटे तक एम्बुलेंस नहीं आई। इसके बाद वह पवन को सिविल अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। थाना शिमला पुरी की पुलिस मुताबिक आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं। हत्यारों ने हमला किन कारण किया उस पर भी पुलिस जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पवन के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सोंप दिया जाएगा।