Blog

  • पंजाब: हमलावर ने गुरुद्वारा साहिब पर किया हमला

    पटियाला : पसियाणा थाना क्षेत्र में गांव अमामगढ़ निजामनीवाला में व्यक्ति ने गुरुद्वारा साहब पर ईंट से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब गुरुद्वारा साहिब में सुबह के समय नितनेम का पाठ चल रहा था। इस हमले के दौरान गुरुद्वारा साहब के अंदर बैठी संगत भी जख्मी हुई, जख्मी की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है जबकि अन्य कुछ लोगों को मामूली खरोंचे लगी। घटना के बारे में पता लगता ही पसियाणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने रेड करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव के ही रहने वाले 40 साल के लखविंदर उर्फ काला के तौर पर हुई है। जिसे पुलिस ने जेल में भेज दिया है। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी कुलवंत सिंह ने बताया कि इस गुरुद्वारा साहिब में पहले उनके पिता ग्रंथि की सेवा करते थे जिनके बाद अब वह ग्रंथि के तौर पर सेवा करते हैं। सुबह 6 बजे के करीब वह गुरुद्वारा साहब में नितनेम का पाठ कर रहे थे और गुरुद्वारा साहब के अंदर गांव के कुछ लोग बैठे हुए थे।

    अचानक से गुरुद्वारा साहिब की खिड़कियों के शीशे पर ईंट से हमला हो गया, जिस वजह से खिड़कियों से टूटा हुआ कांच अंदर गिरना शुरू हो। कांच का टुकड़ा लगने से जगदीश सिंह जख्मी हुआ और अन्य लोगों को मामूली खरोंचे आई। बाहर आकर देखा तो लखविंदर सिंह ईट से गुरुद्वारा साहब पर हमला कर रहा था और मौके से फरार हो गया। गुरुद्वारा में मौजूद लोगों ने लखविंदर सिंह को पहचान लिया था लेकिन घटना के कारण समझ नहीं आया। लखविंदर सिंह मेहनत मजदूरी करने वाले परिवार से संबंध रखता है और उसे किसी भी तरह की मानसिक बीमारी भी नहीं है। जानबूझकर की गई इस हरकत के बारे में पुलिस को तुरंत सूचित कर दिया गया था।

  • पंजाब : लुटेरा दिन-दिहाड़े सरपंच की गाड़ी और नगदी लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि लुटेरा करियाने की दुकान पर सामान लेने आया था।

    इसी दौरान लुटेरे ने दुकानदार को सामान तोलने के लिए बोल कर बातों में लगा रखा और दुकान में रखे 2 लाख रुपए और कार की चाबी उठा ली। जिसके बाद लुटेरा दुकान के बाहर खड़ी कार को लेकर रफुचक्कर हो गया। दुकान पर खरीदारी कर रहे सरपंच ने बताया कि उसने दुकान के काउंटर पर नगदी और गाड़ी की चाबी रखी थी। लुटेरे ने दुकान से कार की चाबी और नगदी उठाई। जिसके बाद दुकान के बाहर गाड़ी लेकर फरार हो गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • 2 माह के बच्चे और मां को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, फिर पत्नी को…

    नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बालोद की है ये घटना जहा 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी मां और दो महीने के बेटे की हत्या कर दी. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है. 

    प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुरूर थाना क्षेत्र के उसरवारा गांव के रहने वाले भवानी निषाद ने एक सप्ताह पहले एक ग्रामीण का एटीएम चुरा लिया था. उसने एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए थे. इसके बाद जब ग्रामीणों को इस बारे में पता चला तो एटीएम चोरी कर पैसे चुराने का आरोप भवानी निषाद पर लगा. इसके बाद यह बात उसके घर में भी सभी को पता चल गई.

    शनिवार को आरोपी भवानी निषाद नशे की हालत में अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी से इसी मामले को लेकर बहस करने लगा. इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी, मां और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. आरोपी ने कहा कि वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा और खुद को भी मार डालेगा.

    एसएचओ शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने घटना की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

  • पंजाब : 26 जनवरी के बाद श्रद्धालुओं को लेकर जाएगी अयोध्या धाम ट्रेन, देखें वीडियो

    19 जनवरी से होगा घर घर रोशन

    मोगा : 22 जनवरी को अयोध्या में राम लल्ला की मूर्ति की स्थापना को लेकर पूरे देश में दीवाली का माहोल बन रहा है। मोगा वासियों के लिए जिला मोगा भाजपा की ओर श्री अयोध्या धाम से अक्षित मंगवाए गए है। जो की पूरे मोगा जिले में घर घर दिए जा रहे है और इसके लिए जिले में 15 से 20 टीमें लगाई गई है जो घर घर जाकर अक्षित और अन्य साम्रगी के साथ निमंत्रण पत्र भी दे रहे है। वही इस मौके आप तस्वीरों में देख रहे हैं की कैसे ढोल बजा कर और जय श्री राम के नारे लगा कर गलियों में राम धुन बज रही है। वही इस मौके जिला प्रधान भाजपा डाक्टर सीमांत गर्ग ने बताया की अभी से ही दीवाली जैसा माहौल बना हुआ है। हमारी टीम लगातार तैयारियां कर रही है।

    वाल्मीकि समुदाय की ओर से भी वाल्मीकि कॉलोनी में रामायण रचयिता भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में 22 जनवरी को अयोध्या से लाइव प्रोग्राम दिखाने का आयोजन किया जा रहा है। वही उन्होंने बताया की 26 जनवरी के बाद मोगा के श्रद्धालुओं के लिए एक ट्रेन मोगा से अयोध्या जी भेजी जाएगी। ताकि मोगा वासी भी अयोध्या जी धाम के दर्शन कर सके। वही उन्होंने बताया की 19 जनवरी से मोगा को लाइटों से सजाया जाएगा।

  • जालंधर पुलिस की दुकान में दबिश, दुकानदार की बहन ने किया हाई वोल्टेड ड्रामा

    कपूरथला : अमृतसर रोड पर देर शाम एक दुकान पर जालंधर पुलिस की दबिश के बाद हाई प्रोफाइल ड्रामा हुआ। एक मामले की जाँच में आई जालंधर पुलिस और दुकान मालिक के बीच काफी देर तक बहस हुई। इस हाई प्रोफाइल ड्रामा में दुकानदार की बहन ने पुलिस के साथ बहस करती दिख रही है। अब इस मामले की एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे पुलिस और दुकानदार की बहस हो रही है और दुकानदार की बहन पुलिस को रोकने की कोशिश कर रही है। जानकारी अनुसार जालंधर पुलिस ने एक मामले में जाँच के लिए शनिवार देर शाम अमृतसर रोड पर स्थित एक कपड़े की दुकान पर दबिश दी।

    सूत्रों की माने तो पुलिस जालंधर में दर्ज किसी मामले की जाँच करने आई थी। लेकिन दुकान मालिक और पुलिस में बहस शुरू हो गई। इसी दौरान दुकानदार की बहन ने पुलिस कर्मियों को अपने भाई को हिरासत मे लेने से रोका। जिसके चलते दुकानदार की बहन सड़क पर लेट गई। कपूरथला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जाँच की जा रही है।

  • पंजाब : हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : सीआईए स्टाफ फरीदकोट की पुलिस ने कोटकपूरा में हेरोइन व नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एएसआई चनणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त करते हुए गांव ब्राह्मण वाला की तरफ जा रही थी। पुलिस कर्मियों ने सूए के पुल के पास बैठे एक युवक को देखा।

    वह पुलिस को देखकर गांव की तरफ भाग निकला। पुलिस ने उसे काबू कर जांच की तो उससे 25 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान गीता भवन चौक कोटकपूरा वासी राहुल उर्फ चैंपियन के तौर पर हुई। थाना सिटी में मामला दर्जकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • मतदान के दौरान चली गोलियां, कई इलाकों में रोकना पड़ा मतदान, 2 की मौ’त

    नई दिल्ली : बांग्लादेश में मतदान के बीच खबर है कि चटगांव के पहाड़ी कॉलेज में 2 पक्षों के बीच हुई झड़प में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह चटगांव-10 निर्वाचन क्षेत्रों का क्षेत्र है। हलीशहर-पहार्टली-खुल्शी क्षेत्र वाले इस क्षेत्र में नाव के उम्मीदवार मोहम्मद मोहिउद्दीन हैं और चटगांव नगर निगम के पूर्व मेयर मोहम्मद मंजूर आलम स्वतंत्र उम्मीदवार बन गये हैंचटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस डीसी नॉर्थ ने गोलीबारी की इस घटना की पुष्टि की हैइसके अलावा गड़बड़ी के आरोप में चटगांव की एक महिला चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है

    पहले से आशंका जताई जा रही थी कि मतदान के दौरान बांग्लादेश में हिंसक झड़पें हो सकती हैं क्योंकि विपक्षी पार्टियों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया हैउनका मानना है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के रहते हुए वे कभी भी चुनाव नहीं जीत सकते हैं देशभर में 37 जगहों पर अनियमितताएं और गड़बड़ी की खबरें आ रही हैंचुनाव आयोग के नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, देशभर में 37 मतदान स्थलों पर अनियमितताएं और गड़बड़ी की घटनाएं पाई गईंवहीं फर्जी वोट के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

  • पंजाब : ठंड के कारण बच्चे की मौ’त, जाने मामला

     अमृतसर : सरकारी स्कूल के छात्र की ठंड से मौत हो गई। छात्र को ठंड के कारण बुखार हो गया था। मृतक छात्र प्रदीप सिंह अजनाला के गांव वरीआह गांव के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में चौथी में पढ़ता था। पंजाब में ठंड से बच्चे की मौत का ये पहला मामला है। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सर्दी के चलते छुटि्टयां बढ़ाने में असमर्थता जाहिर कर चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार अजनाला के तकरीबन 7 साल के प्रदीप कुमार को 31 दिसंबर को बुखार चढ़ गया था।

    जिसके बाद उसे अजनाला अस्पताल से अमृतसर रैफर किया गया। अमृतसर में डॉक्टर ने बुखार के चलते बच्चे के दिमाग में स्वेलिंग की बात कही। तीन दिन तक अलग अलग अस्पतालों में भटकने के बाद परिवार बच्चे को घर वापिस ले आया। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। मरने वाला प्रदीप 2 बहनों को अकेला भाई था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਆਰੋਪੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਿਸਤੌਲ, 12 ਬੋਰ ਰਾਈਫ਼ਲ ਅਤੇ 8 ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ :  ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਸੀ.ਆਈ.ਏ ਸਟਾਫ਼ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੇ ਦੋ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ 10 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ, ਇੱਕ ਪਿਸਤੌਲ 32 ਬੋਰ ਮੈਗਜ਼ੀਨ, 8 ਕਾਰਤੂਸ, ਇੱਕ ਸਿੰਗਲ ਬੈਰਲ 12 ਬੋਰ ਰਾਈਫ਼ਲ, ਇੱਕ ਕੰਪਿਊਟਰ ਕੰਢੇ ਅਤੇ, ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸੀ.ਆਈ.ਏ ਸਟਾਫ਼ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਕਪਿਲ ਕੌਸ਼ਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਦੋ ਦੋਸ਼ੀ ਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਲਈ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ‘ਤੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਦੋਸ਼ੀ ਰਾਹੁਲ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ਼ ਕੱਟਾ ਪੁੱਤਰ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਬਾਬਾ ਬਾਲਕ ਨਾਥ ਕਲੋਨੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਅਤੇ ਸੋਨੂੰ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਨਾਥ ਚਾਟ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੂੰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੰਬਰ ਪੀਬੀ 06 ਐਸ 7408 ਪਲਸਰ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੋਨੂੰ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਜੇਬ ‘ਚੋਂ ਪਲਾਸਟਿਕ ਦੇ ਲਿਫਾਫੇ ‘ਚ 10 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ‘ਚੋਂ ਇਕ ਪਿਸਤੌਲ 32 ਬੋਰ ਦਾ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਅਤੇ 8 ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰਾਹੁਲ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਇਕ ਕੰਪਿਊਟਰ ਕੰਢਾ, 3 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਅਤੇ ਸਿੰਗਲ ਬੈਰਲ 12 ਬੋਰ ਦੀ ਰਾਈਫਲ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਇਕ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਦੋਸ਼ੀ ਰਾਹੁਲ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਕੱਟਾ ਖਿਲਾਫ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਚ 7 ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਉਹ ਦੋਵੇਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ‘ਤੇ ਬਾਹਰ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪਾਸੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਕਈ ਵੱਡੇ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮ ਸੋਨੂੰ ਬਿਹਾਰ ਤੋਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਅਸਲਾ ਲਿਆ ਕੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਵੇਚਦਾ ਸੀ।

  • मुस्लिम महिलाओं के हक में हाईकोर्ट का फैसला

    मुस्लिम महिलाओं के हक में हाईकोर्ट का फैसला

    मुंबईः बॉम्बे हाई कोर्ट ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने तलाक के बाद गुजारा भत्ते से जुड़े एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि कोई भी तलाकशुदा मुस्लिम महिला अपने पूर्व पति से बिना किसी शर्त के भरण पोषण पाने की हकदार है। भले ही उसने दूसरी शादी ही क्यों न कर ली हो।

    बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश पाटिल ने इस मामले में 2 जनवरी को सुनाए अपने फैसले में कहा, ‘मुस्लिम महिला अधिनियम- 1986 (MWPA) का सार यह है कि एक तलाकशुदा महिला अपने भरण-पोषण के लिए पूर्व पति से गुजारा भत्ता लेने की हकदार है। इसमें यह मायने नहीं रखता कि उसने दूसरी शादी कर ली है।’

    जस्टिस पाटिल ने इसके साथ ही शख्स द्वारा अपनी पूर्व पत्नी को एकमुश्त गुजारा भत्ता देने के पिछले दो आदेशों को दी गई चुनौती को खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ किया कि धारा 3 (1) (ए) के तहत पति और पत्नी के बीच हुआ तलाक अपने आप में पत्नी के लिए भरण-पोषण का दावा करने के लिए पर्याप्त है। ऐसा अधिकार… तलाक के दिन ही साफ हो जाता है।’

    बता दें कि इस जोड़े की शादी  फरवरी 2005 में हुई थी और दिसंबर 2005 में एक बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद पति काम के लिए विदेश चले गए, तो जून 2007 में, पत्नी और उनकी बेटी अपने माता-पिता के साथ रहने चली गईं। इसके बाद अप्रैल 2008 में पति ने महिला को रजिस्टर्ड डाक से तलाक दे दिया।

    ऐसे में महिला ने MWPA के तहत अपने और अपनी बेटी के भरण-पोषण के लिए आवेदन किया। अगस्त 2014 में महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए चिपलुन मजिस्ट्रेट ने उन्हें 4.3 लाख रुपए का गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया। फिर मई 2017 में खेड़ सेशन कोर्ट ने इसे बढ़ाकर 9 लाख रुपए कर दिया।

    ऐसे में उस शख्स ने कोर्ट ने इस आदेश को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी, जहां जस्टिस पाटिल को बताया गया कि उसने अप्रैल 2018 में पत्नी को तलाक दिया था और अक्टूबर 2018 में महिला ने दूसरी शादी कर ली थी। पति के वकील ने कहा कि वह उसे गुजारा भत्ता देने के लिए उत्तरदायी नहीं है, क्योंकि उसने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने कोर्ट से कहा कि वह पुनर्विवाह होने तक ही इस राशि की हकदार थी।

    जस्टिस पाटिल ने कहा कि एमडब्ल्यूपीए में उल्लिखित सुरक्षा ‘बिना शर्त’ है और अधिनियम का कहीं भी “पुनर्विवाह के आधार पर पूर्व पत्नी को मिलने वाली सुरक्षा को सीमित करने का इरादा नहीं है’। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘यह अधिनियम मुस्लिम महिलाओं की गरीबी को रोकने और तलाक के बाद भी सामान्य जीवन जीने के उनके अधिकार को सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। इसलिए, अधिनियम का विधायी इरादा स्पष्ट है। यह ‘सभी’ तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं की रक्षा करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।’