Blog

  • पंजाबः जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला, जाने क्या कहा

    पंजाबः जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला, जाने क्या कहा

    चंडीगढ़: साध्वी यौनशोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को नकली (डमी) बताने वाली याचिका को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह की याचिका सुनने के लिए कोर्ट नहीं बनी।

    डेरे की तरफ से याचिका का विरोध करते हुए कोर्ट को बताया गया कि दो साल पहले भी याची ने इस तरह की आधारहीन याचिका दायर कर जेल में डेरा प्रमुख की जान को खतरा बताया था। हाईकोर्ट के आदेश पर सेशन जज ने इस मामले की जांच की थी और आरोप झूठे पाए गए थे। इसके बाद कोर्ट ने जुर्माना लगाकर याचिका खारिज की थी। कोर्ट ने कहा कि याचिका में जो आरोप लगाए गए हैं वो केवल फिल्मों में ही संभव हैं।

    बता दें, याचिका में आरोप लगाया गया था कि जेल में बंद गुरमीत राम रहीम नकली है, जबकि असली को अगवा कर लिया गया है। गुरमीत राम रहीम इन दिनों पैरोल पर है अपने यूपी के बागपत स्थित डेरे में है। यह याचिका चंडीगढ़ निवासी अशोक कुमार सहित एक दर्जन डेरे के अनुयायियों ने दायर की थी। 

    याचिका में आरोप लगाया गया था कि डेरे की गद्दी हासिल करने के लिए असली डेरा प्रमुख को अगवा कर मार दिया गया है, जबकि जेल में नकली डेरा प्रमुख बैठा दिया गया है। याचिका पर पंजाब एवं हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार, हनीप्रीत व सिरसा डेरा प्रशासक पीआर नैन को प्रतिवादी बनाया था। 

    याचिकाकर्ताओं ने बताया था कि उनके सूत्रों के मुताबिक गुरमीत राम रहीम को राजस्थान के उदयपुर से अगवा किया गया था अब नकली को असली डेरा प्रमुख से बदल दिया गया है या बदलने की योजना है। याचिकाकर्ताओं ने यह भी दावा किया था कि डेरा प्रमुख के व्यक्तित्व, आदि में कई परिवर्तन देखे गए हैं। गुरमीत राम रहीम का कद एक इंच के लगभग बढ़ गया है। अंगुलियों की लंबाई व पैरों का आकार भी बढ़ा हुआ है। बहरहाल, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी है।

  • पंजाबः पूर्व विधायक का पीए गिरफ्तार

    पंजाबः पूर्व विधायक का पीए गिरफ्तार

    लुधियानाः लोक इंसाफ पार्टी के पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के पीए को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला से दुष्कर्म मामले में भगोड़ा घोषित हुए पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के पीए को थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रबचरण बराड़ ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है।

    महिला से दुष्कर्म मामले में वह भी भगोड़ा था। उसे रविवार रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड लेने के लिए सोमवार काे उसे अदालत में पेश किया जाएगा। इस केस में सात लोग आरोपित हैं, जिसमें अब तक 2 गिरफ्तार हो चुके है। अदालत ने सभी को भगोड़ा करार दिया है।

    सिमरजीत सिंह बैंस भी कर सकते हैं सरेंडर

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज होने तथा भाई और पीए की गिरफ्तारी के बाद दवाब में आए पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस आज अदालत में आत्मसमर्पण कर सकते हैं। रविवार को दिन भर शहर में यही चर्चा रही थी। दूसरी ओर अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद पुलिस पूर्व विधायक को गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिस का इस बात पर भी पूरा जोर लगा हुआ है कि बैंस को अदालत में आत्म समर्पण न करने दिया जाए, बल्कि उसे गिरफ्तार करने का श्रेय खुद लिया जाएगा।

    गिरफ्तारी से मिली संतुष्टि: पीड़िता

    कर्मजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद आरोप लगाने वाली महिला खुद थाना डिवीजन नंबर छह में पहुंची। उन्होंने कहा कि वे देखना चाहती थीं कि पुलिस ने जिसे पकड़ा वह कर्मजीत बैंस ही है, कोई और तो नहीं। यह गिरफ्तारी तो बहुत पहले हो जानी चाहिए थे लेकिन पुलिस पर सत्ता पक्ष का दबाव था। उन्हें लगता था कि किसी न किसी अदालत से तो जमानत मिल ही जाएगी। पहली गिरफ्तारी पर पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद भी किया।

  • हिमाचल में दर्दनाक हादसाः खाई में गिरी बस, स्‍कूली बच्‍चों सहित 20 की माैत…

    हिमाचल में दर्दनाक हादसाः खाई में गिरी बस, स्‍कूली बच्‍चों सहित 20 की माैत…

    कुल्‍लू। कुल्लू जिला के सैंज में सोमवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 20 से अधिक लोगों के मरने की सूचना है। बस जंगला गांव के समीप करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने के लिए अनुग्रह राशि की मंजूरी दी।

    एचपी 30ए 0646 बस शैंशर से सैंज की ओर आ रही थी। निजी बस सुबह करीब आठ बजे जंगला गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण सवार थे। हादसे में मौके पर पहुंचे लोगों ने अभी तक 16 शव बाहर निकाल लिए हैं। इसके अलावा बस के अंदर कई शव फंसे हैं। इन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंचकर शव को बाहर निकालने का कार्य कर रही है।

    सुबह सवेरे जंगला गांव के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी। जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि बस हादसे का शिकार हो गई। बस ऊपर वाली सड़क से दूसरी सड़क में जा पहुंची है। शवों में से एक स्कूली छात्रा का शव भी शामिल है। 

  • आज का राशिफल, 04 जुलाई 2022

    आज का राशिफल, 04 जुलाई 2022

    मेष राशिफल। आज आपको काफी संघर्ष के बाद कुछ परेशानियों से निजात मिलेगी। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था तो वह भी उतर सकता है,जिसके बाद आप चैन की सांस लेंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और पार्ट टाइम कारोबार को करना चाहते हैं,तो वह आसानी से समय निकाल पाएंगे। आपकी काफी सारी महत्वकांक्षाएं पूरी होंगी,जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। यदि छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर किसी डील को फाइनल करेंगे,तो वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक रहेगी।

    वृष राशिफल। आज आपके घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसकी तैयारियों में आप तो व्यस्त रहेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तु की भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन भी हो सकता है,जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। यदि जीवनसाथी आपसे अपनी किसी समस्या को साझा करें,तो आपको उसमें उनकी मदद करनी होगी,जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। छोटे बच्चों आपसे कुछ नयी फरमाइशें कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों को किसी अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होगी।

    मिथुन राशिफल। कार्यक्षेत्र में कुछ नई उपलब्धियां मिलती नजर आ रही है और संतान के करियर में यदि आपको कुछ चिंताएं सता रही थी,तो वह भी समाप्त होगी,क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने साथी से बातचीत करके चल रहे वाद विवाद को सुलझाना होगा नहीं तो वह उनके लिए परेशानी भरा हो सकता है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति देखकर लोग हैरान रहेंगे लेकिन गुप्त शत्रु आज आपके कार्य में टांग अड़ाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाएं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिलता दिख रहा है। आपके बहन व भाई के लिए किसी बात को लेकर यदि कोई चिंता थी,तो वह भी समाप्त होगी। आपको अपने मन में किसी के प्रति भी कोई गलत भावना नहीं रखनी है,तभी आप अपने कार्य में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपने किसी डील को फाइनल करने से पहले किसी से सलाह मशवरा किया,तो वह आपको गलत सलाह दे सकता है। माता पिता से आशीर्वाद लेकर यदि घर से बाहर जाएंगे,तो आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर सभी कार्यों में लगना होगा,तभी आप कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़े,तो परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें,नहीं तो बाद में वह गलत साबित हो सकता है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप अपनी संतान के भविष्य में आ रही समस्याओं का समाधान खोजेंगे। आपको लाभ मिलता दिख रहा है।

    कन्या राशिफल। आज आपको किसी कानूनी कार्य को लेकर भागदौड़ करनी होगी,तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपसे कार्यक्षेत्र में पहले कोई गलती हुई थी,तो आपको उसका डर सता सकता है,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्होंने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है,तो वह आज मिलवा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अक्समात धन लाभ हो सकता है। आपकी किसी वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक पर भी जा सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। उन्हें कोई नया पदभार सौंपा जाएगा। आप कुछ परेशानियों को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन वह वास्तविक है,इसलिए आपको मस्त होकर जीना होगा। संतान के भविष्य से संबंधित आप कुछ धन भी निवेश करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढे़गी,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा,लेकिन आपको आज कोई परिजन धोखा दे सकता है जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको उच्चाधिकारियों की कृपा से मन मुताबिक कार्य मिलेगा,जिसे देखकर आपके साथी भी आपसे ईष्या करेंगे। कार्य व्यवहार में आपको तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है,नहीं तो आप किसी सही काम को भी गलत कर सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आपके पुराने झगड़े आज समाप्त होंगे और आप यदि किसी को उधार देंगे,तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है,लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य सुलझेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ नए संदर्भों से लाभ मिलता दिख रहा है। व्यवसाय में उन्नति मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आपने अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बरती,तो बाद में आपको उनके लिए परेशान होना पड़ सकता है। आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है,जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह परीक्षा की तैयारी भी जमकर करेंगे। आपको विदेश में रह रहे परिजन से कोई अशुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगा सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि आपको कुछ धार्मिक कामों में भाग लेने का अवसर मिलेगा,जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ आप समय हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आपको व्यर्थ के झगड़े से बचना होगा। ननिहाल पक्ष से आपको सहयोग मिलता दिख रहा है। आप  अपने किसी परिजन से समय पर मदद न मिलने के कारण परेशान रहेंगे,लेकिन विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी में कठोर परिश्रम करना होगा,तभी वह उसमें सफल हो पाएंगे,लेकिन आपको किसी धन संबंधित स्कीम का भी पता चलेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा,तभी आप किसी कार्य को सफल कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको दिनभर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिससे आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ना भी स्वाभाविक है,लेकिन आपके गुप्त व ईर्ष्यालु शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है। यदि कोई कार्यक्षेत्र में आपका कोई वाद-विवाद पनपे तो आपको उसमें अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी,नहीं तो लोग आपको ही गलत समझेंगे।

  • ਧੰਨ ਧੰਨ ਗੁਰੂ ਹਰਿਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਵਿਚ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੋਜੇਵਾਲ ਨੇ ਲਗਾਈ ਹਾਜਰੀ

    ਧੰਨ ਧੰਨ ਗੁਰੂ ਹਰਿਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਵਿਚ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੋਜੇਵਾਲ ਨੇ ਲਗਾਈ ਹਾਜਰੀ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲਿਆਂ: ਧੰਨ ਧੰਨ ਗੁਰੂ ਹਰਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ 13ਵਾਂ ਮਹਾਨ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ ਕਪੂਰਥਲਾ ਤੋਂ ਸਵੇਰੇ 4 ਵਜੇ ਆਰੰਭ ਹੋ ਕੇ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਟਾਹਲੀ ਸਾਹਿਬ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ 6ਵੀਂ ਬਲੇਰਖਾਂਨ ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਜਿੱਥੇ ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਲੀਡਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਸ਼ਬਦ ਚੌਂਕੀ ਜੱਥਾ (ਰਜਿ) ਸਟੇਟ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਸਾਹਿਬ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਚੰਨਾ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਰਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਮਨੀਵੀਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਕਾਊਂਟੈਂਟ ਮੁਖਤਿਆਰ ਸਿੰਘ ਬੀਬੀ ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਧੰਜਲ ਵਿਵੇਕ ਸਿੰਘ ਸੰਨੀ ਬੈਂਸ ਹਰਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਕਾਕਾ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਥਿੰਦ ਅਤੇ ਭਾਰੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ ਅੱਜ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਟਾਹਲੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੂਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅਤੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਭੋਗ 5 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਟਾਹਲੀ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਉਪਰੰਤ ਗੁਰੂ ਕੇ ਦੀਵਾਨ ਸਜਾਏ ਜਾਣਗੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬਾਬਾ ਲੀਡਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਆਈਆ ਹੋਈਆ ਸੰਗਤਾਂ ਅਤੇ ਸ੍ਰ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੋਜੇਵਾਲ ਸਾਬਕਾ ਚੇਅਰਮੈਨ ਦਾ ਗੁਰੂ ਕੀ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਸਿਰੋਪਾਓ ਪਾ ਕੇ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ।

  • ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਮਹਾਨ ਪੈਦਲ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ 

    ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਮਹਾਨ ਪੈਦਲ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ 

    ਕਪੂਰਥਲਾ (ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ)। ਮੀਰੀ ਪੀਰੀ ਦੇ ਮਾਲਕ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਸ਼ਬਦ ਚੌਕੀ ਜਥਾ ਦੇ ਉਪਰਾਲਿਆਂ, ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ, ਨਜ਼ਦੀਕ ਰਮਣੀਕ ਚੌਂਕ ਕਪੂਰਥਲਾ ਤੋਂ 13ਵੀਂ  ਮਹਾਨ ਪੈਦਲ ਯਾਤਰਾ ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਦੀ ਗੂੰਜ ਨਾਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਟਾਹਲੀ ਸਾਹਿਬ, ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਛੇਵੀਂ, ਬਲੇਰ ਖਾਨਪੁਰ  ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਈ। 

    ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਮਹਾਰਾਜ਼ ਜੀ ਦੀ ਛਤਰ ਛਾਇਆ ਅਤੇ ਪੰਜ ਪਿਆਰਿਆਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਆਰੰਭ ਹੋਈ ਯਾਤਰਾ ਰਮਣੀਕ ਚੌਂਕ, ਮਸੀਤ ਚੌਂਕ, ਔਜਲਾ ਫ਼ਾਟਕ, ਪਿੰਡ ਤਲਵੰਡੀ ਮਹਿਮਾ, ਰਜਾਪੁਰ, ਨੱਥੂ ਚਾਹਲ ਅਤੇ ਧੰਦਲ ਤੋਂ ਹੁੰਦਿਆਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਟਾਹਲੀ ਸਾਹਿਬ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਨੌਵੀਂ, ਬਲੇਰ ਖਾਨਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਈ। ਰਸਤੇ ਵਿਚ ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕਰਕੇ , ਸਵਾਗਤੀ ਗੇਟ ਬਣਾ ਕੇ ਅਤੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾ ਕੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ । ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਟਾਹਲੀ ਸਾਹਿਬ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਛੇਵੀਂ ਬਲੇਰ ਖਾਨਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਣ ਉਪਰੰਤ  ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਲੀਡਰ ਸਿੰਘ ਜੀ,ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਖੁਖਰੈਣ, ਅਤੇ ਹੋਰ ਮਹਾਂਪੁਰਸ਼ਾਂ ਨੇ  ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਨੂੰ ਰੁਮਾਲਾ ਸਾਹਿਬ ਭੇਂਟ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਪੰਜ ਪਿਆਰਿਆਂ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾਓ ਦਿੱਤੇ।  

    ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੁਆਰਾ ਕੀਤੇ ਕਾਰਜ ਸਾਰੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਸਰੋਤ ਹਨ,ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਜੀਵਨ ‘ਚ ਢਾਲ ਕੇ ਮਨੁੱਖਾ ਜਨਮ ਸਫਲਾ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਨੂੰ ਹਿਰਦੇ ਵਿੱਚ ਵਸਾਉਣ ਨਾਲ ਹੀ ਸੰਸਾਰਿਕ ਦੁੱਖਾਂ ਤੋਂ ਛੁਟਕਾਰਾ ਪਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਅਨਹਦ ਗੱਤਕਾ  ਅਖਾੜਾ ਦੇ ਨੌਜ਼ਵਾਨਾਂ ਨੇ ਗੱਤਕੇ ਦੇ ਜੌਹਰ ਦਿਖਾਏ ।  ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੀਆਂ ਬੀਬੀਆਂ ਅਤੇ ਸ਼ਬਦ ਚੌਕੀ ਜਥਾ ਨੇ ਸ਼ਬਦ ਚੌਕੀ ਰਾਹੀਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ।  

    ਸਮਾਗਮ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੇ ਲੰਗਰ ਕਮੇਟੀਆਂ ,ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ, ਅਤੇ ਸਹਿਯੋਗੀ ਸ਼ਖਸੀਅਤਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨ ਚਿੰਨ੍ਹ ਤੇ ਸਿਰੋਪਾਓ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਤ ਕੀਤਾ।  ਵੱਖ ਵੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਸਹਿਯੋਗੀ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਧਾਰਮਿਕ ਆਗੂ  ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖੁਰਾਣਾ ਅਤੇ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਸਮੁੱਚੀ ਬਾਣੀ ਮਨੁੱਖ ਨੂੰ ਸਦਾਚਾਰੀ ਜੀਵਨ ਦੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਦੇ ਕੇ ਉਸ ਸਚਿਆਰਾ ਬਨਾਉਣ ਦਾ ਕਾਰਜ ਕਰਦੀ ਹੈ। 

    ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ  ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਸੁੰਦਰ ਪਾਲਕੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਖਿੱਚ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਰਹੀ।  ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬਾਬਾ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਠੱਟਾ ਟਿੱਬਾ,  ਭਾਈ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੈਨੇਜਰ ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ, ਬਲਕਾਰ ਚੰਦ ਨਾਹਰ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ , , ,ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖੁਰਾਨਾ, ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ, ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ਾਹੀ, ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ, ਧੰਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ,  ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ,  ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਤਰਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ, ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ,  ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ,  ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਨਾ, ਜੋਧ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਡਾਨਾ, ਸਤਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ,  ਸੁਖਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ, ਹਰਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ,ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ, ਅਜੇ ਸਿੰਘ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਸਵਰਨ ਸਿੰਘ, ਆਗਿਆਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ, ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ, ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਕੌਰ, ਨਰਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਧੰਜਲ, ਪ੍ਰੀਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੋਨੂੰ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • जालंधरः आज फिर मिले कोरोना के मरीज

    जालंधरः आज फिर मिले कोरोना के मरीज

    जालंधर (वरुण)। अभी कोरोना का संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है। मरीजों का मिलना अभी भी जारी है। आज 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कुल 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और इनमें से 14 मरीज जिला जालंधर के रहने वाले बताए गए हैं।

  • हिमोत्कर्ष को हिम जन कल्याण संस्था ने “सामाजिक सरोकार सम्मान”से नवाजा

    हिमोत्कर्ष को हिम जन कल्याण संस्था ने “सामाजिक सरोकार सम्मान”से नवाजा

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश भर में सामाजिक कार्यो में अग्रणीय भूमिका निभा रही हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ऊना को हिम जन कल्याण संस्था पालमपुर द्वारा पालमपुर विज्ञान केंद्र में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में  *”सामाजिक सरोकार सम्मान”* से नवाजा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची सांसद राज्य सभा इंदु गोस्वामी की उपस्थिति में समारोह की अध्यक्षता कर रहे हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो हरिंदर कुमार चौधरी एवं हिम जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की उपस्थिति में हिमोत्कर्ष परिषद के संयुक्त सचिव मनोज कंवर व हिमोत्कर्ष परिषद से डा. राकेश कपिला, करण कंवर, अजय रघुवंशी को इस सम्मान से अलंकृत किया। हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो हरिंदर कुमार चौधरी  ने कहा कि  हिमोत्कर्ष संस्था सामाजिक कार्यो में हमेशा आगे रही है। संस्था द्वारा कई प्रकल्प चलाकर गरीब व जरुरतमंद वर्ग की मदद की जा रही है, जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गरीब व जरुरतमंद की मदद करना सच्ची इंसानियत है। 

    हिमोत्कर्ष परिषद के संयुक्त सचिव मनोज कंवर ने हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा चलाए  जा रहे प्रकल्पों बारे भी प्रो हरिंदर चौधरी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था अमोदनी महिला राशन वितरण प्रकल्प, विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप, हैल्थ चैकअप कैंप सहित अन्य प्रकल्प चला रही है। उन्होंने बताया कि अमोदनी प्रकल्प पिछले 10 वर्षो से लगातार चलाया जा रहा है। परिषद अभी तक 514 महिलाओं को करीब 35 लाख रुपए का राशन वितरित कर चुकी है। उनहोंने कहा कि  हिमोत्कर्ष महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी कार्य कर रही है। हिमोत्कर्ष परिषद ऊना मुख्यालय पर कन्या आईटीआई चलाकर महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में जुटी हुई है। अभी तक कई युवतियां यहां से तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर स्वरोजगार को प्राप्त कर चुकी है।

  • हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बबली को भाजपा युवा मोर्चा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

    हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बबली को भाजपा युवा मोर्चा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

    ऊना/सुशील पंडित: रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बबली को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही संगठन के लिए दिए गए उनके योगदान को भी याद किया। युवा मोर्चा के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, महामंत्री अशोक धीमान, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कमल सैनी, मंडल अध्यक्ष रवि जैलदार समेत तमाम आला पदाधिकारी श्रद्धांजलि समारोह में जुटे।

    बता दें कि  युवा मोर्चा द्वारा रविवार को बैठक का आयोजन वीरवार देर शाम कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के संदर्भ में किया गया था। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की आगामी रणनीति को तय किया जाना था, लेकिन राकेश बबली के निधन के चलते केवल मात्र श्रद्धांजलि समारोह तक इस बैठक को सीमित कर दिया गया। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विनय शर्मा ने इस मौके पर राकेश बबली द्वारा संगठन के लिए दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राकेश बबली का निधन केवल संगठन ही नहीं अपितु समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। वहीं उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा आगामी कुछ दिन के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है। इस अवसर पर महामंत्री रुपिंदर सिंह देहल, जिला किसान मोर्चा महामंत्री नवदीप सिंह ठाकुर, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी रोहित, भाजयुमो ऊना नगर अध्यक्ष साहिल बाली, महामंत्री साहिल सेखड़ी, शुभम सैनी, मैहतपुर अध्यक्ष अकाश ठाकुर, अनीश ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, नीतिश सैनी, जसविंदर सिंह, जय ठाकुर, विकास शर्मा, रजत सिंह, रज्जी विकास पुरी, धीरज चौधरी, गैरी, संदीप शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी विक्की सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • सोमभद्रा ब्रांड नेम के तहत स्टीविया की मार्केटिंग को प्रोत्साहित कर रहा जिला प्रशासन

    सोमभद्रा ब्रांड नेम के तहत स्टीविया की मार्केटिंग को प्रोत्साहित कर रहा जिला प्रशासन

    ऊना/सुशील पंडित: स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पादों को मार्केटिंग का मंच प्रदान करने के लिए आरंभ किए गए सोमभद्रा ब्रांड नेम में अब मीठी तुलसी अथवा स्टीविया का नाम भी जुड़ गया है। अब तक जिला ऊना के समूह सेवियां, पापड़, आचार तथा बांस के उत्पाद सोमभद्रा के तहत बेचते आ रहे हैं, लेकिन अब जिला प्रशासन ने स्टीविया को भी इस लिस्ट में जोड़ दिया है। 

    ऊना वार्ड नंबर दो निवासी अमनदीप सिंह का परिवार काफी लंबे समय से प्राकृतिक खेती से जुड़ा हुआ है। कोरोना काल में वह अपने परिवार के साथ खेती में हाथ बटाने लगे तथा उन्होंने उद्यान विभाग के साथ सम्पर्क किया तथा स्टीविया नाम के पौधे की खेती आरंभ की। स्टीविया की खेती के लिए विभाग की तरफ से तकनीकी सहायता सहित पौधे उपलब्ध करवाने में समय-समय पर मदद प्रदान की जाती है, जिससे उनके प्रयास आज रंग ला रहे हैं।

    स्टीविया को बेचने की परेशानी खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने उन्हें अब सोमभद्रा ब्रांड नेम के तहत ला दिया है और उन्हें अपने उत्पाद की मार्केटिंग में भी आसानी हो रही है।

    चंडीगढ़ से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले जिला ऊना के अमनदीप बताते हैं “स्टीविया एक हर्ब यानी जड़ी-बूटी है, जो चीनी की तरह मीठी होती है। इसीलिए इसे मीठी तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। स्टीविया की पत्तियां देखने में तुलसी की पत्तियों की तरह लगती हैं। स्टीविया की खेती आसानी से घर पर की जा सकती है। चाय व कॉफी को मीठा बनाने के लिए स्टीविया के सूखे पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इस औषधीय पौधे के उत्पाद की मार्केटिंग के लिए सोमभद्रा ब्रांड नेम के तहत लाया गया है और जिला प्रशासन स्टॉल लगवाकर मेरे उत्पाद को बेचने में भरपूर मदद दे रहा है, जिसके लिए मैं जिला प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त करता हूं।”

    स्टीविया डायबिटीज़ यानी मधुमेय के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। स्टीविया में कैलोरी की मात्रा कम होती है तथा इसके सेवन से इंसुलिन की मात्रा पर भी किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। स्टीविया शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और इसे चीनी के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

    मनरेगा में एक लाख रुपए तक की सहायता
    उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा “स्टीविया की खेती कर रहे अमनदीप को ग्रामीण विकास विभाग की योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाया गया है और मार्केंटिंग में भी उनकी मदद की जा रही है। जिला प्रशासन इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए स्टीविया की खेती करने वाले एक अलग स्वयं सहायता समूह का गठन करने जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक इस काम से जुड़ें और वह आत्मनिर्भर बन सकें। मनरेगा के तहत स्टीविया के पौधे लगाने को एक लाख रुपए तक की मदद दी जा सकती है। इसलिए जो भी युवा स्टीविया की खेती से जुड़ना चाहते हैं, वह जिला ग्रामीण विकास अधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।”

    उत्तर भारत में कई स्थानों पर किसान स्टीविया की खेती करे हैं। ऐसे समय में जब डायबीटिज़ के मरीज बढ़ रहे हैं, तो इस पौधे की खेती काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है। 

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में काफी मांग
    स्टेट मेडिसिनल प्लांट बोर्ड जिला ऊना के नोडल अधिकारी व वरिष्ठ आयुर्वेदिक डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि स्टीविया की खेती फरवरी और जुलाई माह में की जाती है तथा यह पौधा लगभग 5 वर्ष तक जीवित रहता है। हर 3 माह के बाद स्टीविया पौधे के पत्तों को तोड़ा जाता है और इन्हें सूखाकर बेचा जाता है। स्टीविया के पत्तों में ग्लाइकोसाइड की मात्रा 9-12 प्रतिशत होती है। उन्होंने बताया कि स्टीविया शुगर फ्री टेबलेट, मिठाई व अन्य पेय पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है व स्टीविया के पत्तों की मांग अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी काफी अच्छी है। भारतीय बाजार में स्टीविया के सूखे पत्ते 125-150 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकते हैं। स्टीविया की खेती के लिए लगभग 40 हज़ार रूपये प्रति एकड़ की दर से लागत आती है तथा प्रतिवर्ष 3-3.5 लाख रूपये प्रतिवर्ष प्रति एकड़ के हिसाब से आय अर्जित की जा सकती है।