Blog

  • पवित्र रिश्ता सीरियल से फेमस टीवी एक्ट्रेस के घर पसरा मातम 

    पवित्र रिश्ता सीरियल से फेमस टीवी एक्ट्रेस के घर पसरा मातम 

    मुंबई : पवित्र रिश्ता सीरियल से घर-घर में छाने वाली टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की तरफ से एक दुखद खबर सामने आ रही है। उनके पिता श्रीकांत लोखंडे का 12 अगस्त 2023 को मुंबई में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पिछले साल अगस्त के महीने में ही स्वास्थ संबंधी कारणों से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था और अब एक साल बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि अंकिता लोखंडे अपने पिता के बेहद करीब थीं। अभी अंकिता लोखंडे और उनके हसबेंड विक्की जैन की ओर से इस मामले में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में पिता की डेड बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। रविवार सुबह 11 बजे मुंबई स्थित ओशिवारा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने पिता संग भी क्लोज बॉन्डिंग शेयर करती थीं और उनके साथ की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती थीं।


    एक्ट्रेस ने फादर्स डे के मौके पर ही पिता के साथ एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था‌ इसमें उनके पिता कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे थे। वहीं अंकिता उन्हें फूल ऑफर करने के साथ उनके बेहतर स्वास्थ की कामना करती नजर आ रही थीं। अंकिता की बातें सुन उनके पिता भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। अंकिता ने वीडियो के साथ लिखा- मेरे पहले हीरो मेरे पिता को फादर्स डे की बधाई। आपको लेकर मैं अपनी असली फीलिंग्स एक्सप्रेस नहीं कर सकती लेकिन इतना जरूर कहती हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। बचपन से मैंने आपको स्ट्रगल करते हुए देखा लेकिन कभी भी आपने अपना स्ट्रगल हमलोगों तक नहीं पहुंचने दिया। आपने मुझे हमेशा उड़ने के पर दिए और मुझे वो बनने का मौका दिया जो मैं बनना चाहती थी। आज जो कुछ भी मैं हूं सिर्फ आपके सपोर्ट और ताकत की वजह से हूं‌। मुझे आज भी याद है कि जब मैं मुंबई में नई-नई आई थी उस दौरान मेरे पास रेंट तक देने के पैसे नहीं होते थे। लेकिन उसके बाद भी आपने हर परिस्थिति में मेरी मदद की। क्योंकि आपको मेरे सपने पर भरोसा था। मैं धन्य महसूस करती हूं कि आप मेरे पापा हैं। मुझे आपकी बेटी होने पर गर्व है। आपको ढेर सारा प्यार। बता दें कि एक्ट्रेस हमेशा से अपने पिता के करीबी रही हैं और उनका चला जाना एक्ट्रेस के लिए बड़े दुख की बात है।

  • कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व आईएएस अधिकारी 

    कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व आईएएस अधिकारी 

    रायपुर: पूर्व आईएएस जिनेविवा किंडो ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में प्रवेश किया। जिनेविवा किंडो 2004 बैच की प्रमोटिव IAS हैं।

    बता दें कि चुनावी साल में छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर कांग्रेस नेता सत्ता में वापसी के लिए पूरजोर ताकत झोंक रहे हैं तो दूसरी ओर पिछले पांच साल से सूखा काट रही भाजपा भी सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही है।

  • जेएनवी की  कक्षा छठी की पंजीकरण तिथि 17 अगस्त तक बढ़ी                                 

    जेएनवी की  कक्षा छठी की पंजीकरण तिथि 17 अगस्त तक बढ़ी                                 

    ऊना/सुशील पंडित :  जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में छठी कक्षा में दाखिले की पंजीकरण तिथि को 10 अगस्त से बढ़ाकर 17 अगस्त कर दिया गया है।यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह ने बताया की जेएनवी की कक्षा छठी  की 80 सीटों के लिए परीक्षा 20 जनवरी 2024 को जिला के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में पंजीकरण के लिए फॉर्म जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
  • दुलैहड मे दो युवकों से 5.65 ग्राम चिट्टा पकड़ा 

    दुलैहड मे दो युवकों से 5.65 ग्राम चिट्टा पकड़ा 

     ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर नशे में संलिप्त लोगों पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कडी मे आज एक बार फिर हरोली पुलिस की  टीम ने गांव दुलैहड मे नाकावंदी के दौरान 2 बाईक सवारों से 5.65 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात चैंकिग के लिए पुलिस की एक टीम गांव दुलैहड में मौजूद थी तो चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल को रोका गया और चालक से कागजात दिखाने को कहा तो उसने बाईक को भगाने की कोशिश की जबकि पीछे वैठे युवक ने कुछ पदार्थ डर के मारे नीचे फेंक दिया। पुलिस पार्टी द्वारा चैक करने पर चिट्टा पाया गया। जिस का वजन करने पर उक्त हैरोइन 5.65 ग्रांम हैरोईन/चिट्टा निकली। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। 
    आरोपित युवकों की पहचान राजन कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी दुलैहड तथा व रोहित पुत्र राम लुभाया निवासी दुलैहड के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।ज्ञात रहे कि हरोली पुलिस ने पिछले वर्ष 2022 में केवल 7 माह में 19 मामले मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए थे । परंतु इस वर्ष 2023 में हरोली पुलिस ने पहले के मुकाबले काफी रफ्तार पकड़ी  है व 34 केस दर्ज करके 54 लोगों को हवालात भेजा है।
  • सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ने राजली वन्याला, लयाना में 47 लोगों का स्वास्थ्य जांचा 

    सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ने राजली वन्याला, लयाना में 47 लोगों का स्वास्थ्य जांचा 

    ऊना/सुशील पंडित : प्रयास संस्था के द्वारा केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे संचालित सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम ने कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के गांव राजली वन्याला और लयाना ग्राम पंचायत लठियाणी में ने डॉ अंजू के नेतृत्व मे स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सुविधा घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया | इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान 47 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं 35 लोगों के रक्त की भी जांच भी नि:शुल्क की गई । मरीजों को दवाईयों का वितरण भी किया गया | केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा यह स्वास्थ्य जांच सुविधा कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र की जनता को उपलब्ध करवाई जा रही है |यह शिविर गांव राजली वन्याला और लयाना मे गांव पंच राकेश कुमार और सुरजीत सिंह के सहयोग करवाया गया।
  • जालंधर: लड़ाई झगड़े के मामले में वांछित भगोड़े गिरफ़्तार

    जालंधर: लड़ाई झगड़े के मामले में वांछित भगोड़े गिरफ़्तार

    जालंधर ENS: थाना लोहिया की पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले में चल रहे दो वांछित भगोडों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान गुरजीत निवासी गांव सीचेवाल थाना लोहिया और राहुल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि थाना लोहिया में 1 अक्तूबर 2021 को मुक़दमा नंबर 96 आईपीसी धारा 323, 325, 506, 148, 149 और 201 के तहत थाना लोहिया में दर्ज किया गया था जिसमें अदालत ने आरोपितों को वांछित भगोडों करार कर दिया था, जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने गिरफ़्तार किया है।

  • पंजाबः 2 फ़िल्म स्टारों का हल्का होने के बावजूद इस जिले में नहीं है कोई सिनेमा, देखें वीडियो

    पंजाबः 2 फ़िल्म स्टारों का हल्का होने के बावजूद इस जिले में नहीं है कोई सिनेमा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर को मान है कि इस हल्के से 2 फ़िल्म स्टार सासंद रह चुके है। वह भी एक बार नही कई बार। लेकिन देखो हल्के की किस्मत, स्वर्गीय विनोद खन्ना यहां से करीब 4 बाद संसद रह चुके है। वहीं इस बार यहां से सांसद फ़िल्म स्टार सनी दियोल है। इसके बावजूद लोकसभा हल्के के शहर गुरदासपुर में कोई भी सिनेमा घर नहीं है, जहां लोग फ़िल्म देखने के लिए जा सके।

    इसके बारे जब लोगों से पूछा गया तो उनका कहना था कि हम लोगों ने 2 फ़िल्म स्टारों को यहां से कई बार सांसद तो बना दिया है, लेकिन वह हमारे लिए एक सिनिमा तक नही बना सके, जहां हम फिल्म देख सके। लोगो का कहना था कि अगर हमारा परिवार के साथ फ़िल्म देखने का मन हो तो हमें यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर फ़िल्म देखने अमृतसर जाना पड़ता है। जो काफी रिस्की तो है ही साथ में वह महंगा भी पड़ता है। क्योंकि फ़िल्म की टिकट कम होती है और आने जाने का खर्च ज्यादा पड जाता है। इसलिए उन्होंने मीडिया के जरिए अपने सासंद और सरकार से मांग की है कि गुरदासपुर में भी सिनेमा खोला जाए। ताकि जिले के लोग भी अपने परिवार के साथ यहीं अपने शहर में बने सिनेमा फिल्म देखने जा सके।

  • जालंधरः हेरोइन सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: थाना फिल्लौर की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 औरतों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान और निंदर निवासी गांव गन्ना पिंड फिल्लौर और मंजीत कौर उर्फ गोरे के रूप में हुई है। डीएसपी सिमरजीत सिंह ने बताया कि थाना फिल्लौर प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने की टीम के सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने स्पेशल आपरेशन के दौरान को अरोपी निंदर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है

    इसी तरह उनकी टीम के सभी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने अरोपी मंजीत कौर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि नशे की चेन को तोड़ा जा सके।

  • जालंधरः पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने 15 अगस्त को लेकर जारी किया Traffic Route Plan

    जालंधरः पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने 15 अगस्त को लेकर जारी किया Traffic Route Plan

    जालंधर,ENS: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू रखने के लिए आईपीएस कुलदीप सिंह चहल ने आम जनता और वाहन चालकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक अडवाइजरी जारी की है। इसमें जालंधर से आने वाली यात्री बसों/वाहनों के लिए स्टेडियम और बस स्टैंड के साथ लगते मार्गों को डायवर्ट किया गया है।अतिरिक्त इस आयोजन में वाहनों आदि के लिए निम्नलिखित पार्किंग स्थल बनाये गये हैं ताकि इस दौरान उक्त क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुचारु रूप से बनी रहे।

  • पंजाबः स्वतंत्रता दिवस पर आंगनवाड़ी सैटरों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने जारी किए आदेश 

    पंजाबः स्वतंत्रता दिवस पर आंगनवाड़ी सैटरों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने जारी किए आदेश 

    चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने समूह बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों को राज्य के आंगनवाड़ी सैटरों में स्वतंत्रता दिवस मनाने की हिदायत दी है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब के अलग-अलग आंगनवाड़ी केन्द्रों में देश-भक्ति की भावना पैदा करने के लिए ‘स्वतंत्रता दिवस’ मनाने का प्रोग्राम बनाया गया है। बच्चों को देश की आज़ादी के इतिहास के बारे में अवगत करवाना बहुत ज़रूरी है।

    नयी पीढ़ी के बच्चे अपने देश की आज़ादी की ऐतिहासिक पृष्टभूमि संबंधी जानकारी हासिल कर सकेंगे।  मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा समूह बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों को उनके अधीन आने वाले समूह आंगनवाड़ी सैंटरों में स्वतंत्रता दिवस मनाने सम्बन्धी पत्र भी जारी किया गया है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के माँ-बाप को आंगनवाड़ी सैंटरों में हिस्सा लेने की अपील की।