Blog

  • Jalandhar पहुंचे कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora, औद्योगिक विकास को लेकर कही ये बड़ी बात, देखें Live

    Jalandhar पहुंचे कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora, औद्योगिक विकास को लेकर कही ये बड़ी बात, देखें Live

    जालंधरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora आज जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य के औद्योगिक विकास को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। मंत्री ने कहा कि पंजाब में उद्योगपति सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हैं और सरकार की नीतियों की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे जालंधर के डिप्टी कमिश्नर के साथ शहर के विकास और औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने के लिए बैठक करेंगे।

    इस दौरान उन्होंने एक बड़ी योजना का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार जालंधर में लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में नया फोकल प्वाइंट विकसित करने की योजना बना रही है,  जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मंत्री ने आगे कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता देगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।

    इसके अलावा,  उन्होंने जानकारी दी कि सरकार सभी फोकल प्वाइंट्स और उद्योगों के लिए एक नई ऑपरेशन मैनेजमेंट पॉलिसी एक्ट लाने की तैयारी कर रही है, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों के प्रबंधन को और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सके। सरकार की इन पहलों से राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    पंजाब में इंडस्ट्री का विकास हो रहा है
    बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि आज MSME  इंडस्ट्री के साथ हुई बैठक बहुत अच्छी रही। इसमें इंडस्ट्री से आए सभी लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं,  जिन्हें हम हर संभव तरीके से हल करके उन्हें लाभ पहुंचाने की कोशिश करेंगे,  ताकि पंजाब प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके। हालांकि,  इस बैठक से मुझे यह बात पक्के तौर पर पता चली कि जिस तरह से पंजाब में सरकार लगातार काम कर रही है, उसे देखते हुए पंजाब में इंडस्ट्री का विकास हो रहा है। नई-नई इंडस्ट्रीज़ आ रही हैं और पंजाब में ज़्यादा से ज़्यादा निवेश कर रही हैं।

    उन्होंने यह भी बताया कि इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें बताया कि उन्हें स्थानीय निकायों, बिजली और भूमि प्रशासन से जुड़ी कई समस्याएं हैं। सरकार इन समस्याओं को हर हाल में हल करेगी, जिससे पंजाब की इंडस्ट्री और भी तेज़ी से आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति देश के कई अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार हर तरह से इंडस्ट्री की मदद कर रही है। सरकार पंजाब में नई इंडस्ट्रीज़ लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। वह उन्हें हर संभव संसाधन उपलब्ध कराएगी, जिससे वे पंजाब में अपनी इंडस्ट्रीज़ को और बेहतर तरीके से विकसित कर सकें और पंजाब को आगे ले जा सकें।

  • Punjab News : शहर में कल आधे दिन की रहेगी छुट्टी,  नोटिफिकेशन जारी

    Punjab News : शहर में कल आधे दिन की रहेगी छुट्टी, नोटिफिकेशन जारी

    गुरदासपुर: गुरदासपुर प्रशासन ने कल मंगलवार 7 अप्रैल को जिले के सरकारी शैक्षिक संस्थानों में आधा दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास महाराज जी के 490वें जन्मदिवस के अवसर पर निकाले जाने वाले विशाल जलूस के मद्देनज़र लिया गया है। सहायक आयुक्त (जनरल) कुलदीप सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह अवकाश जनता की धार्मिक भावनाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का ध्यान रखते हुए घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश सभी संस्थानों पर लागू नहीं होगा।

  • किसानों के रास्तों पर कब्जा हटाने के लिए प्रशासन को निर्देश

    किसानों के रास्तों पर कब्जा हटाने के लिए प्रशासन को निर्देश

    चण्डीगढ: राज्य चुनाव आयोग हरियाणा द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशानुसार यदि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज एवं लंबित हैं या जिन मामलों में उन्हें पहले दोषी ठहराया गया हैं, उन्हें ऐसे मामलों के बारे में कम से कम एक हिंदी और एक इंग्लिश सहित दो अखबारों में एक घोषणा प्रकाशित करनी होगी। सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिकाओं के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ही ऐसे उम्मीदवारों को खड़ा करने वाले राजनैतिक दलों को निर्देश जारी किए थे, जिनके खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज एवं लंबित हैं या जिन मामलों में उन्हें पहले दोषी ठहराया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य में अब यह घोषणा प्ररुप 1-क में उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख के अगले दिन से और मतदान की तारीख से दो दिन पहले तक कम से कम तीन बार प्रकाशित करवाई जानी होगी। ऐसे सभी उम्मीदवारों को उन अखबारों की कॉपी भी जमा करनी होंगी। प्रवक्ता ने बताया कि उदाहरण स्वरूप अगर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि महीने की 10 तारीख है और मतदान की तिथि महीने की 20 तारीख है, तो यह घोषणा महीने की 11 से 18 तारीख तक अलग-अलग तीन तारीखों पर अवश्य पब्लिश की जानी चाहिए। इस समय के दौरान अपराधिक मामले वाले सभी उम्मीदवारों को लोकल टीवी चैनल या केबल नेटवर्क पर यह घोषणा अवश्य प्रकाशित करवानी होगी और यह मतदान खत्म होने के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे पहले पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा खड़े किए गए अपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों के मामले में, चाहे वे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल और पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दल हो, ऐसे उम्मीदवारों को घोषणा करनी होगी कि उन्होनें इस बारे अपने सम्बन्धित राजनीतिक दल को भी अवगत करवा दिया है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल और पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दल, जो ऐसे उम्मीदवारों को खड़ा करती है तो इनके बारे में उन्हें अपनी वेबसाइट के साथ-साथ लोकल टीवी चैनलों या लोकल में उपलब्ध केबल नेटवर्क और एक हिंदी और एक इंग्लिश कम से कम दो अखबारों में जिनका पंचायत समिति, जिला परिषद इलाके में ज्यादा से ज्यादा प्रसार हो। इस बारे में जानकारी देते हुए एक घोषणा प्रारुप ।-3 में प्रकाशित करनी होगी।

    उपायुक्त-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत को देनी होगी रिपोर्ट

    उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल और पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दल, जो अपराधिक मामले वाले उम्मीदवार खड़े करती हैं, उन्हें संबंधित उपायुक्त-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत को एक रिपोर्ट देनी होगी जिसमें बताया जाएगा कि उन्होंने इन निर्देशों की जरूरतें पूरी कर ली हैं, और इस बारे में राजनैतिक दलों द्वारा प्रकाशित किए गए घोषणा वाले पेपर की कटिंग भी साथ में लगानी होगी। यह चुनाव खत्म होने के 30 दिनों के अंदर करना होगा। इन निर्देशों का पालन आने वाले समय में होने वाले सभी पंचायत आम/उपचुनावों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को करना होगा।
  • Shreya Ghoshal ने Verley में खरीदा महंगा Apartment, 29.70 करोड़ रुपये है इसकी कीमत

    Shreya Ghoshal ने Verley में खरीदा महंगा Apartment, 29.70 करोड़ रुपये है इसकी कीमत

    मनोरंजन: प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में मुंबई के वर्ली में एक प्रीमियम अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने ये अपार्टमेंट मां शमिष्ठा घोषाल और पिता बिस्वजीत घोषाल के साथ मिलकर खरीदा है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, उनके इस अपार्टमेंट की कीमत 29.70 करोड़ रुपये है। अपार्टमेंट वर्ली में है। इस प्रॉपर्टी का कारपेट एरिया 2430.06 स्कवायर फुट है। इसमें 3 कार पार्किंग स्पेस है। इस अपार्टमेंट के लिए श्रेया ने 1.78 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी दी है और 30,000 रजिस्ट्रेशन फीस.1 अप्रैल 2026 की डील रजिस्टर हुई है।

    बता दें कि मुंबई का वर्ली लग्जरी प्रोजेक्ट्स का हॉटस्पॉट बना हुआ है। श्रेया की बात करें तो वो दिग्गज प्लेबैक सिंगर हैं। उन्हें रिएलिटी शो सा रे गा मा पा से पहचान मिली है। उन्होंने 18 साल में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। उनकी पहली फिल्म देवदास थी जिसके लिए उन्होंने बैरी पिया जैसे गाने गाए। बैरी पिया के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। श्रेया ने ये गाना एक टेक में गाया था। देवदास में गाने को लेकर श्रेया ने एक न्यूज इवेंट में कहा था कि संजय जी ने मुझे तब कहा कि आप जाइए और माइक से गाइए। वार्मअप कर लीजिए मैं गई और गाना गाया मेरा पहला टेक ही फाइनल हो गया।

    श्रेया घोषाल तभी से अपनी सुरीली आवाज का जादू फैंस पर चल रही है। उनके गानों को फैंस काफी पसंद करते हैं। उन्होंने चिकनी चमेली, जालिमा, वे कमलेया, तेरा नैना, तेरे लिए जैसे गाने गाए। हाल ही में वो नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की थर्ड एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में पहुंची थी। यहां से श्रेया के लुक्स काफी वायरल हैं। उन्हें साड़ी में स्पॉट किया गया था। श्रेया ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी। हैवी जूलरी पहनी। मिडिल पार्टेड हेयरबन बनाया। श्रेया ने मिनिमल मेकअप से लुक कंप्लीट किया था।

     

  • राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में 14 को लगेगा रोजगार मेला

    राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में 14 को लगेगा रोजगार मेला

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 के तहत रोजगार विभाग द्वारा भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ज़िला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी दी कि यह रोजगार मेला 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे हरोली मैदान, रोड़ा में आयोजित होगा। इसमें ल्यूमिनस पॉवर एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड, लिवगार्ड पीर एंड एनर्जी लिमिटेड, स्विस गार्नियर लिमिटेड, नगाड़ा मल्टीप्लास्ट इंडस्ट्री, स्टैनफोर्ड लेबोरेटरीज, एनजीजी पॉवर टेक, सुरिये पोलेक्स, सुखजीत एग्रो इंडस्ट्रीज के अलावा 15 अन्य उद्योगों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि  यह रोजगार मेला युवाओं के लिए उद्योगों में इंटरव्यू के ज़रिए सीधे चयन का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने बताया कि 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बी.फार्मा, एम.फार्मा, बी.टेक, डिप्लोमा, बी.कॉम, एम.कॉम, बी.ए., बी.एससी., एम.एससी. योग्यताधारी अभ्यर्थी रोजगार मेले में आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को विभिन्न उद्योगों में उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर समायोजित किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार के पास अनुभव प्रमाणपत्र है, तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। मेले में किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 01975-226063 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में आने-जाने का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। ज़िला रोजगार अधिकारी ऊना ने सभी बेरोजगार एवं योग्य युवाओं से आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में उपस्थित हों।

  • Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 की हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 की हालत नाजुक, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के गट्टी मोहल्ला के रहने वाले बाइक सवार 3 नौजवान सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 43 वर्षीय विजय मसीह के रूप में हुई है। यह घटना ट्रांसपोर्ट नगर में हुई है, जहां खड़े ट्रक में बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई कुश खौंसला ने बताया कि विजय उसकी मौसी का बेटा था। विजय फड़ी से चादर लेकर बेचने का काम करता था और शादीशुदा था। मृतक के 2 बेटे है और घर से चादर बेचने के लिए घर से निकला था।

    कुश ने कहा कि उसे फोन आया कि मामा का भीषण एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद पता चला कि समराला चौक के पास अस्पताल के सामने फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट हुआ है। वहीं हादसे में घायल दोनों साथ ही रहते थे और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुश के कहा कि उन्हें पता चला है कि दूसरे की भी ईलाज के दौरान मौत हो गई है।

    पीड़ित ने बताया कि मौसी बुजुर्ग है और घटना की सूचना मृतक की पत्नी को दे दी गई है। विजय पहले नशे का आदी था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना बाइक सवार 3 नौजवान की खड़े ट्रक में टक्कर हो गई थी। इस घटना में एक नौजवान की मौत हुई है, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना हैकि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।

  • दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी कार, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी कार, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। जहां, एक कार विधानसभा के गेट नंबर 2 को तोड़कर अंदर घुस गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस बीच कार से एक आदमी बाहर निकला, एक गुलदस्ता रखा और चला गया। घटना के समय VIP  गेट पर सुरक्षा के लिए CRPF तैनात थी। हालांकि जांच करने पर गुलदस्ते में बम जैसी कोई चीज नहीं मिली। अज्ञात गाड़ी विधानसभा से भागने में कामयाब भी रही। बाद में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है।

    मिली जानकारी के अनुसार बैरियर तोड़कर गाड़ी विधानसभा में घुस गई। जिसके बाद कार सवार विधानसभा से भागने में कामयाब भी रहे। बाद में दिल्ली पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि कार उत्तर प्रदेश पंजीकरण संख्या वाली थी, जो गेट नंबर 2 से जबरन अंदर घुस गई। इस दौरान लोहे का गेट तोड़ दिया।

    2023 में भी संसद की सुरक्षा में चूक का आया था मामला
    इस घटना से पहले भी संसद की सूरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। 13 दिसंबर, 2023 का मामला है, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। यह घटना ठीक उसी दिन हुई थी,  जब देश 2001 के संसद हमले की बरसी मना रहा था। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो युवक- सागर शर्मा और मनोरंजन डी, अचानक सदन के भीतर कूद गए और सांसदों की बेंचों पर भागने लगे। उन्होंने अपने जूतों में छिपाकर रखे कलर स्मोक कैनिस्टर निकाल लिए, जिससे सदन में पीला धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। जांच में सामने आया कि आरोपी बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों पर विरोध दर्ज कराना चाहते थे।

  • ममता बनर्जी या फिर BJP, पश्चिम बंगाल में इस बार किसकी बनेगी सरकार?

    ममता बनर्जी या फिर BJP, पश्चिम बंगाल में इस बार किसकी बनेगी सरकार?

    नई दिल्ली: इस साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसमें पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव पूरे देश की नजर है। इसे लेकर Matrize ने Opinion Poll किया है। ये Opinion Poll राजनीतिक दलों की सांसें अटकाने वाली है। सूत्रों की मानें तो TMC को 43 फीसदी बीजेपी को 42 फीसदी और अन्य को 16 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। TMC 140-160 बीजेपी, को 130-150 सीट अन्य 8-16 सीट मिलने की संभावना है।

     

     

  • Jalandhar News: PNB बैंक से Gun Point पर लूट मामले में CCTV आई सामने

    Jalandhar News: PNB बैंक से Gun Point पर लूट मामले में CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: महानगर में कुकी टाब के पास बैंक एक्लेंव में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से लुटेरे नगदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर 2 लुटेरे आए पिस्तौल के बल पर कैशियर से नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बैंक से नगदी छीनने के बाद लुटेरे बाहर आते है। काले रंग की शर्ट पहने व्यक्ति के हाथ कैश है और लाल शर्ट वाला साथी एक्टिवा पर सवार साथी के साथ मौके से फरार गया। घटना को लेकर बैंक कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। बैंक कर्मियों के अनुसार दोपहर 2.30 बजे बाइक पर सवार होकर 2 लुटेरे पिस्तौल के बल पर पहुंचे। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    बताया जा रहा है कि लुटेरे कैशियर से 7 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं बैंक कर्मियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ढिल्लों ने बताया कि ढाई बजे 2 लुटेरों में से एक लुटेरा कैशियर के पास जाता है और सारी नगदी देने के लिए कहने लगता है। इस दौरान कैशियर पहले पैसे देने को लेकर पहले टालने की कोशिश की गई। जिसके बाद कैश ना देने पर लुटेरा पिस्तौल निकालता है और मारने की धमकी देता है।

    इस दौरान एक व्यक्ति कैश दे देते है और घटना के दौरान 3 से 4 ग्राहक बैंक में मौजूद थे। वहीं दूसरा लुटेरा बाहर निगरानी करता है। दोनों लुटेरों ने मुंह ढके हुए थे। दोनों लुटेरे कैश काउंटर से नगदी लेकर फरार हो गए। डीसीपी ने कहा कि नगदी का आकंलन कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए तैनात कर दी गई है। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बैंक में प्रवेश करते ही सीधे कैश काउंटर को निशाना बनाया और कुछ ही समय में नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

  • महाविद्यालय ऊना के एमबीए विभाग के 21 छात्रों ने मेरिट सूची में बनाई जगह

    महाविद्यालय ऊना के एमबीए विभाग के 21 छात्रों ने मेरिट सूची में बनाई जगह

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के एमबीए विभाग के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं। प्रथम सेमेस्टर में काम्या उपासना ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कल्पना देवी ने पांचवां, काजल शर्मा ने सातवां और अनु शर्मा ने आठवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा पल्लवी रानी, साहिबा और उज्ज्वल द्विवेदी ने संयुक्त रूप से नवां स्थान प्राप्त किया। वहीं तृतीय सेमेस्टर में प्रिधि तलवार ने तीसरा स्थान हासिल कर विभाग का गौरव बढ़ाया। अमीषा ठाकुर और पल्लवी ठाकुर ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। सपना देवी पांचवें स्थान पर रहीं, जबकि पायल शर्मा और प्रियंका ने संयुक्त रूप से छठा स्थान प्राप्त किया।

    प्रीति कौशल ने सातवां स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त ऐशना, अंकिता शर्मा, गौरी पुरी, कोमल कौंडल, नमन शर्मा और संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त किया, जबकि बबीता शर्मा ने नवां स्थान हासिल किया।कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एमबीए विभाग की समन्वयक डॉ. प्रमिला देवी ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर प्रयास, नियमित अध्ययन और सकारात्मक दृष्टिकोण का परिणाम है। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. पुनीत कंवर, डॉ. सुरेश कुमार, प्रो. शशि कंवर, डॉ. श्याम सिंह, डॉ. मदन लाल सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।