Blog

  • पंजाबः IPS अधिकारी दिनकर गुप्ता NIA के महानिदेशक नियुक्त, IPS गौरव यादव सहित 3 और पुलिस अधिकारी हुए प्रमोट

    पंजाबः IPS अधिकारी दिनकर गुप्ता NIA के महानिदेशक नियुक्त, IPS गौरव यादव सहित 3 और पुलिस अधिकारी हुए प्रमोट

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। गौर हो कि दिनकर गुप्ता 1987 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।

    मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 31 मार्च, 2024, यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक एनआईए के महानिदेशक के रूप में गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। एक अन्य आदेश में बताया गया कि स्वागत दास को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।

    वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार द्वारा 4 आईपीएस अधिकारियों को स्पेशल डीजीपी रैंक पर प्रमोट किया है। ये सभी अधिकारी 1992 बैच के हैं, जिन्हें आज पंजाब सरकार द्वारा तरक्की दी गई है। जारी की गई लिस्ट में आईपीएस गौरव यादव, शरद सत्या चौहान, हरप्रीत सिंह संधू, कुलदीप सिंह का नाम शामिल है।

  • जालंधरः शराब तस्कर और एक भगौड़ा काबू

    जालंधरः शराब तस्कर और एक भगौड़ा काबू

    जालंधर, (वरूण/हर्ष):  थाना मेहतपुर की पुलिस ने 15 बोतलें शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान महिसमपुर थाना महितपुर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी महेंद्रपाल ने बताया एएसआई निर्मल सिंह ने  गश्त के दौरान बिंदर को सप्लाई देने जा रहे समय 15 बोतलों नजायज शराब के साथ दबोच लिया।

    इसी तरह एएसआई सरूप सिंह ने एनडीपी एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपित पहचान मोहल्ला शादी खां महितपुर निवासी जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा  के रूप में हुई है।

  • पंजाबः एडीजीपी का खुलासा, बताई लॉरेंस की पूरी प्लानिंग

    पंजाबः एडीजीपी का खुलासा, बताई लॉरेंस की पूरी प्लानिंग

    चंडीगढ़: सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड में एडीजीपी प्रमोद ने बताया कि हत्या के बाद हमने एसआईटी बनाई थी और अब तक इस मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज पुलिस ने बलदेव को भी अरैस्ट किया है जिसने केकड़ा की रेकी की थी। मौके से बरामद बौलेरो में हमें एक स्लिप मिली थी, जो फतेहाबाद पैट्रोल पंप की थी, जिसके आधार पर इन आरोपियों को छापेमार करके गिरफ्तार किया गया।

    एडीजीपी ने बताया कि मूसेवाला की हत्या की साजिश पिछले साल अगस्त से ही शुरू हो गई थी। इसका मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस था। लॉरेंस ने पूरी प्लानिंग की। जिसे उसके भाई अनमोल, कनाडा बैठे साथी गोल्डी बराड़ और भांजे सचिन थापन ने अंजाम दिया। पंजाब पुलिस ने वीरवार को यह खुलासा किया।

    जनवरी में की थी मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग 

    एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि जनवरी में ही मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग थी। हालांकि, उस वक्त यह वारदात को अंजाम नहीं दे सके। यही नहीं, लॉरेंस ने फर्जी पासपोर्ट पर अपने भाई अनमोल और भांजे सचिन थापन को विदेश भेज दिया ताकि हत्या के बाद वह पुलिस के हत्थे न चढ़ें।

    फिर 25 मई को थी मारने की कोशिश

    एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि शार्पशूटर्स 25 मई को ही मानसा पहुंच चुके थे। वह तभी से मूसेवाला की हत्या के लिए मौका तलाश रहे थे। उन्होंने 27 मई को भी कोशिश की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

    केकड़ा और निक्कू ने थार का पीछा भी किया

    संदीप केकड़ा और निक्कू ने 29 मई को मूसेवाला की रेकी की। यह दोनों मूसेवाला के घर गए थे। इन्होंने मूसेवाला के साथ सेल्फी ली। फिर वीडियो कॉल कर गोल्डी बराड़ और सचिन थापन को मूसेवाला के बारे में जानकारी दी। मूसेवाला के बिना सिक्योरिटी थार जीप से जाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बाइक से कुछ दूर तक थार का पीछा किया। आगे रोड पर कोरोला और बोलेरो में शार्प शूटर्स मौजूद थे। उन्हें इशारा करने के बाद दोनों वहां से निकल गए।

    दो दोषी विदेश फरार

    दूसरी ओर मिली जानकारी के मुताबिक मूसेवाला के कत्ल के दो दोषी विदेश फरार हो चुके हैं। पंजाब पुलिस द्वारा किए गए खुलासे दौरान यह बात सामने आई है कि लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई और उनके करीबी सहयोगी सचिन थापन फर्जी दस्तावेज पर विदेश फरार हो चुके हैं।

  • घरेलू हिंसा प्रभावित महिलाओं की सच्ची सखी है वन स्टॉप सेंटर योजना: डॉ. अमित

    घरेलू हिंसा प्रभावित महिलाओं की सच्ची सखी है वन स्टॉप सेंटर योजना: डॉ. अमित

    योजना की प्रबन्ध समिति की बैठक में बोले एडीसी 

    ऊना/सुशील पंडित: घरेलू हिंसा प्रभावित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर एक सच्ची सखी के रूप में कार्य कर रही है। यह बात आज यहां ज़िला कल्याण भवन में वन स्टॉप सेंटर योजना की जिला स्तरीय प्रबन्ध समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दी। एडीसी ने कहा कि सरकार ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी सहायता मुहैया कराने के लिए ज़िला मुख्यालय पर ‘वन स्टॉप सेंटर’ खोला गया हैं। जिसके माध्यम से गत वित्तीय वर्ष के दौरान 29 पीड़ित महिलाओं को जरूरी मदद प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि ज़िला ऊना के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के अलावा विभिन्न मुख्य स्थलों पर भी हेल्पलाइन नम्बर प्रदर्शित किये गये हैं जिनसे माध्यम से 24 घंटे मदद के लिए सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बाल एवं महिला विकास को निर्देश दिये कि पुलिस से समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि आने वाली शिकायतों का तुरन्त निदान हो सके।

    वन स्टॉप संेटर योजना का कार्य 
    डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर योजना घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को एक फोन कॉल पर हर तरह की मदद देने का वादा, पीड़ित महिलाओं के लिए मेडिकल जांच व उपचार की व्यवस्था, आपात स्थिति में रहने-खाने की सुविधा, सेंटर में कानूनी सलाह के लिए वकील भी उपलब्धता के साथ-साथ ही पीड़ित महिला एवं बालिका को मनोवैज्ञानिक परामर्श और काउंसिलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने लोगों से आहवान किया है कि किसी भी पीड़ित महिला को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाने हेतु सेंटर को दूरभाष नम्बर 01975 225844 सूचित करें। यह सेंटर 24 घंटे सातों दिन सेवाएं प्रदान करता है।

  • फगवाड़ाः यूनिवर्सिटी के बाहर फुट ओवर ब्रिज से टकराई ओडी कार

    फगवाड़ाः यूनिवर्सिटी के बाहर फुट ओवर ब्रिज से टकराई ओडी कार

    फगवाड़ा, (राजेश कुमार):  जालंधर-फगवाड़ा नजदीक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर एक ओडी कार फुट ओवर ब्रिज से जा टकराई। जिसमे दो लोग सवार थे। दोनों इस हादसे में घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार दोनों रिश्ते में मामा भांजा थे। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान होने का मामला नहीं सामने आया है।

    वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंचे एएसआई ने बताया कि जालंधर की और से एक ओडी कार सवार मामा भांजा लुधियाना जा रहे थे। जिस दौरान भांजा कार चला रहा था। कार चालक गाड़ी का संतुलन खो बैठा। जिस कारण उसने कार फुट ओवर ब्रिज में मार दी। दोनों को चोटें आई है। घायलों ने कहा करवाई करने से मना कर दिया।

  • जालंधरः दोपहिया वाहन चोर काबू, 3 बाइक बरामद

    जालंधरः दोपहिया वाहन चोर काबू, 3 बाइक बरामद

    जालंधर, (वरूण/हर्ष): एसएसपी स्वप्न शर्मा के दिशा निर्देशों पर देहात पुलिस ने चोरों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत एक चोर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से 3 बाइक भी बरामद किए है। इसकी जानकारी देते हुए एसडीपी कवंलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि सब डिवीजन आदमपुर के एएसआई बहादुर लाल और उनकी टीम ने अड्डा हाजरा में मौजूद थे।

    इसी दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर नहर की पुली गांव ढुड्डा में नाकाबंदी कर प्रदीप कुमार उर्फ विक्की को काबू किया। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ विक्की पुत्र रणजीत सिंह वासी गांव चोहक कलां के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर ने उन्हें बताया कि थाना रामामंडी जालंधर से चोरी की मोटरसाइकिल नंबर पीबी07 टी 1945 पर सवार होकर चोहक कलां की ओर आ रहा है।

    इसी दौरान उन्होंने उसे नाके पर रोका। उक्त आरोपी पुलिस को देख घबराकर वापिस पीछे की मुड़ने लगा, तभी आरोपी का बाइक बंद हो गया। जिसे  एएसआई बहादुर लाल ने अपने साथियों सहित काबू कर लिया। आरोपी से कागज ना मिलने सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ दौरान आरोपी से 2 ओर बाइक बरामद किए गए।

  • पंजाबः पिता ने 13 वर्षीय बेटे को मारी गोली, मौत

    पंजाबः पिता ने 13 वर्षीय बेटे को मारी गोली, मौत

    जीराः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना सूबे में गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर से सामने आया है। फिरोजपुर के हल्का जीरा विधानसभा क्षेत्र में दादा और पिता के बीच झगड़ा हुआ। जिसे छुड़वाने गए पौते को पिता ने 13 वर्षीय बेटे की गोली मार दी। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 

    दादा और पिता के लड़ाई छुड़वा रहा था पोता

    जानकारी के मुताबिक पिता और दादा के बीच की हुई लड़ाई को पोता छुड़वाने की कोशिश कर रहा था। यह घटना फिरोजपुर के हल्का जीरा के गांव घुदुवाला की है। पिता-पुत्र की लड़ाई मामूली घरेलू विवाद की बात इस हद तक बढ़ गई कि पिता ने अपने ही 13 वर्षीय बेटे को गोली मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    सूत्रों के अनुसार घरेलू विवाद का कारण दादा द्वारा 13 वर्षीय पोते के नाम जायदाद करने के बाद यह विवाद शुरू हुआ जिसने बाद में एक बड़ी हिंसा का रूप धारण कर लिया।

  • ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਸਪੋਰਟਸ ਕਲੱਬ ਚਲਾਉਣਾ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਕਦਮ: ਗੁਰਪਾਲ ਇੰਡੀਅਨ

    ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਸਪੋਰਟਸ ਕਲੱਬ ਚਲਾਉਣਾ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਕਦਮ: ਗੁਰਪਾਲ ਇੰਡੀਅਨ

    ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਕਰਨ ਲਈ ਲੋਕ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਨ: ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ

    ਖੇਡ ਗਰਾਉਂਡਾਂ ਦੀ ਰੌਣਕ ਵਧਾਈਏ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਦੂਰ ਭਜਾਈਏ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਇਸ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਸੀਨੀਅਰ ਪੁਲਿਸ ਕਪਤਾਨ ਸ੍ਰੀ ਰਾਜਬਚਨ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਵਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਸਪੋਰਟਸ ਕਲੱਬ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਜੋ ਕਿ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਕਦਮ ਹੈ ਅੱਜ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇੰਡੀਅਨ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਅਨਮੋਲ ਕੁਮਾਰ ਗਿੱਲ ਨੇ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਕਪੂਰਥਲਾ ਪੁਲਿਸ ਜ਼ਿਲੇ ਦੇ 16 ਪਿੰਡਾਂ- ਮੁੱਹਲਿਆਂ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਵਲੋਂ ਅੱਜ ਸਰਕਾਰੀ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਮਹਿਤਾਬਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਸੈਂਟਰ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ। ਜਿੱਥੇ ਕਰੀਬ 80 ਲੜਕੇ- ਲੜਕੀਆਂ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਖੇਡਾਂ ਦੀ ਟ੍ਰੈਨਿੰਗ ਲੈ ਰਹੇ ਸੀ।

    ਉਪਰੋਕਤ ਆਪ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਓ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਲਾਮਬੰਦ ਹੋਈਏ ਸਕੂਲ, ਪੰਚਾਇਤਾਂ, ਮਾਪਿਆਂ, ਸਵੈ-ਸੈਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਤੇ ਹੋਰ ਪੜ੍ਹੇ-ਲਿਖੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਫਰਜ਼ ਬਣਦਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਮਾੜੇ ਪ੍ਰਭਾਵਾਂ ਤੋਂ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਉਣ‌ ਤਾਂ ਕਿ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ, ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਨਰੋਆ ਰੱਖਣ ਲਈ ਰਲ-ਮਿਲ ਕੇ ਹੰਭਲਾ ਮਾਰਨ ਦੀ ਯਤਨ ਕਰੀਏ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਈਏ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਮਾੜੇ ਪ੍ਰਭਾਵਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਜਿਕ ‌ ਬੁਰਾਈਆਂ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਨਸ਼ਿਆਂ ਨਾਲ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਮਨੁੱਖ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਸੇਵਨ ਕਰਨਾ ਮੌਤ ਨੂੰ ਗਲੇ ਲਗਾਉਣਾ ਹੈ। ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚ ਫਸ ਕੇ ਜਿਥੇ ਜਵਾਨੀ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ, ਪਰਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਦਾ ਵੀ ਜਿਉਣਾ ਮੁਸ਼ਕਲ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਸੋਨੇ ਵਰਗੇ ਸੁੰਦਰ ਸੁਡੌਲ ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ, ਵਿਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਵਿਕਾਰਾਂ ਵਿਚ ਬਰਬਾਦ ਨਾ ਕਰੀਏ। ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਮਾੜੇ ਪ੍ਰਭਾਵਾਂ ਬਾਰੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾਂ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਨਸ਼ਿਆਂ ਨਾਲ ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗੁੱਸਾ,ਚੀੜਤੜਾਪਣ, ਨਫ਼ਰਤ, ਸ਼ੱਕੀ ਸੋਚ, ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਸ਼ਕਤੀ ਘੱਟ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇੱਛਾ ਸ਼ਕਤੀ ਖ਼ਤਮ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਉਹ ਚੰਗੇ -ਮਾੜੇ, ਫਾਇਦੇ-ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਪਰਖ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦਾ।

    ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਕਾਰਨ ਲੜਾਈਆਂ-ਝਗੜੇ, ਬਿਮਾਰੀਆਂ, ਗਰੀਬੀ, ਅੰਨਪੜ੍ਹਤਾ‌, ਨੌਜਵਾਨ ਮੁੰਡੇ ਕੁੜੀਆਂ ਦੇ ਤਲਾਕ‌ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੇ ਹਨ । ਪੰਚਾਇਤਾਂ, ਮਾਪਿਆਂ,ਸਵੈ-ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ  ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਆਸ ਪਾਸ ਕੋਈ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਜਾਂ ਹੋਰ ਮਾਰੂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਤੁਰੰਤ ਸੂਚਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿਓ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਪਾਲ ਇੰਡੀਅਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਅਤੇ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ , ਸਕੂਲ ਦੇ ਸੁਧਾਰ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਸ੍ਰੀ ਰਾਜਬਚਨ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ, ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਐਸ ਪੀ ਓਲੰਪੀਅਨ ਅਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਖੇਡਾਂ ਦੀ ਟ੍ਰੈਨਿੰਗ ਦੇ ਰਹੇ ਕੋਚਾਂ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇੰਡੀਅਨ, ਮਨਿਓਰਿਟੀ ਮੋਰਚਾ ਪੰਜਾਬ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਐੱਸ ਸੀ ਵਿੰਗ ਹਲਕਾ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਅਨਮੋਲ ਕੁਮਾਰ ਗਿੱਲ, ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ ਵਿਕਾਸ ਮੋਮੀ, ਆਪ ਆਗੂ ਮਲਕੀਅਤ ਸਿੰਘ, ਮੱਖਣ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਨੂਰ ਸਿੰਘ,ਏ ਐਸ ਆਈ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ,ਏ ਐਸ ਆਈ ਗੁਰਬਚਨ ਸਿੰਘ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अतंर्गत आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ऊना द्वारा डीआरडीए हॉल ऊना में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उप निदेशक डीआरडीए संजीव ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि हाल ही में ऊना जिला के बंगाणा, गगरेट व ऊना विकास खंडों के 5,220 हैक्टैयर क्षेत्र के लिए आठ माईक्रो वाटर शैड परियोजनाएं स्वीकृति की गई है, जिसके तहत प्रति हैक्टेयर 28 हज़ार रूपये की लागत से कुल 14.61 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे। इस परियोजना में जल शक्ति, कृषि व उद्यान विभाग मिलकर कार्य करेंगे।

    संजीव ठाकुर ने बताया कि उपरोक्त विकास खंडों में 27-30 जून तक 4 दिवसीय जलायन अभियान आरंभ किया जाएगा, जिसमें  पौधा रोपण, जल संग्रहण, जल स्रोतों की क्लोरिनेशन आदि कार्य किए जाएंगे। उन्होंने इस कार्य के लिए संबंधित विभागों को महिला मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों व स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    कार्यशाला में इंडकेयर ट्रस्ट की कार्यकारी प्रबंधक डॉ. रीवा सूद ने कार्यशाला में आधुनिक खेती के साथ-साथ औषधीय पौधों की खेती करने पर चर्चा की, ताकि अधिक से अधिक किसान नकदी फसलों को अपनाये और अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सके।

    मेहर सिंह फाउंडेशन कांगड़ा के बोटनिस्ट डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि ऊना की जलवायु के अनुसार किसान व बागवान कम लागत वाले औषधीय पौधों की पैदावार से एक अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान कालमे, रोजमैरी, अफ्रीकन गेंदा, बबूल, तुलसी, कपूर व लेमन तुलसी आदि की खेती कर इंकम के साधन बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा कम सिंचाई वाले क्षेत्रों में अडूसा, पीयावासा, कालावासा जैसे पौधों की खेती कर सकते हैं जिसकी साल में दो या तीन बार कटाई की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि इन औषधीय पौधों की फार्मा उद्योगों में काफी मांग है। उन्होंने कहा कि पौधों से बायो फैंसिंग कर किसान अपनी फसलों को जंगली जानवरों से बचा सकते हैं।

    इस अवसर पर डीएफओ मृत्युजय माधव, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग अरविंद सूद, अधिशाषी अभियंता नरेश धीमान, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण, उप निदेशक उद्यान अशोक धीमान, बीडीओ बंगाणा यशपाल सिंह परमार, बीडीओ ऊना रमनबीर चौहान, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • सतपाल सत्ती ने 86 लाभार्थियों को वितरित किए निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन

    सतपाल सत्ती ने 86 लाभार्थियों को वितरित किए निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला मुख्यालय में 86 लाभार्थियों को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के एक समान कल्याण को प्राथमिकता दी है। इसके लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं जो गरीब व जरुरतमंद प्रदेशवासियों के उत्थान के लिए वरदान साबित हुई हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल गृहिणी सुविधा के माध्यम से निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं ताकि प्रदेश की प्रत्येक महिला की रसोई धुंआमुक्त हो सके। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण भी इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को दो निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल भी प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कुल 10 हजार 509 तथा गृहिणी सुविधा योजना के तहत 22,322 गैस कंनेक्शन का वितरित किए गए हैं। इसके अलावा 19,765 फ्री रीफल किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि धन के अभाव में उपचार न करवा पाने की चिंता से मुक्त करने की दिशा में आयुष्मान भारत और हिमकेयर जैसी महत्वाकंक्षी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंन बताया कि हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत परिवारों को अस्पताल में दाखिल होने पर 5 लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत 5.13 लाख परिवारों में से 2.17 लाख लाभार्थियों को 196 करोड़ रुपये खर्च करके उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि सहारा योजना के तहत पार्किन्सन, कैन्सर, अधरंग, किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों को आर्थिक सहायता के तौर पर प्रति माह 3 हजार रुपये की राशि सीधे उनके खाते में प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 16820 लाभार्थियों को लगभग 56 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की गई है। सत्ती ने बताया कि प्रदेश के आर्थिक रुप से कमजोर व आवासहीन पात्र परिवारों को आवास सुविधा प्रदान करने उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सहायता राशि को 1.30 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये किया गया है। योजना के तहत 6198 आवास स्वीकृत हुए हैं।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार धीमान, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, पार्षद उर्मिला चौधरी, ममता कश्यप, इंदु कुमारी, कैप्टन चरण दास, डीएफएससी राजीव शर्मा, गैस अजेंसी के संचालक नरेश शर्मा व मैनेजर बलबीर सिंह, सीमा दत्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।