Blog

  • Bollywood News: एक्टर बनने से पहले डॉक्टर थीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखें लिस्ट

    Bollywood News: एक्टर बनने से पहले डॉक्टर थीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखें लिस्ट

    Highlights:
    1. Doctors turned Actors: जानिए कौन से बॉलीवुड और साउथ सितारे डॉक्टर बनने के बाद एक्टिंग की दुनिया में आए।
    2. Shri Leela, Sai Pallavi, और अन्य ने अपनी डॉक्टरी की डिग्री के बावजूद एक्टिंग में अपनी पहचान बनाई।
    3. Bigg Boss Stars: यामिनी मल्होत्रा और सौंदर्या शर्मा जैसे सितारे भी डॉक्टर थे, जानिए उनकी जर्नी।
    बॉलीवुड न्यूज़, 21 नवंबर, 2024, मुंबई: इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपना एक्टिंग करियन शुरू करने से पहले कई अन्य फील्ड में भी अपनी किस्मत अजमाई थी। कई सितारों के पास तो डॉक्टर की डिग्री भी है। डॉक्टर बनने के बाद भी इन सितारों ने अपने करियर में बदलाव किया और अपनी एक्टिंग के जरिए इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया।

    1. श्रीलीला (Shri Leela) – MBBS से स्टार तक

    श्रीलीला, जो कि फिल्म पुष्पा 2 की स्टार हैं, आज अपनी अदाकारी और डांस के लिए बहुत पॉपुलर हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रीलीला ने अमेरिका से MBBS की डिग्री हासिल की है। डॉक्टर बनने के बाद, उन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और आज बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं। उनका करियर इस बात का उदाहरण है कि जब कोई अपना पैशन फॉलो करता है, तो सफलता जरूर मिलती है।

    2. मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) – मिस वर्ल्ड और डॉक्टर

    मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर ने डॉक्टरी की पढ़ाई की थी, और वह भी एक योग्य डॉक्टर हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। डॉक्टर बनने के बाद मानुषी ने मॉडलिंग और फिर फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया। आज वह बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेसेस में शामिल हैं और अपने काम से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

    3. साई पल्लवी (Sai Pallavi) – डॉक्टर से एक्ट्रेस तक

    साउथ इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस साई पल्लवी ने अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की थी और डॉक्टर बनने के बाद ही उन्होंने साउथ फिल्मों में कदम रखा। उनका अभिनय की दुनिया में आना उनके करियर का सबसे बेहतरीन निर्णय साबित हुआ। साई पल्लवी आज न केवल साउथ इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से एक बड़ा नाम कमा चुकी हैं। उनका सबसे प्रसिद्ध काम फिदा और कृष्णा जैसी फिल्मों में देखने को मिला।

    4. यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) – बिग बॉस से पहले डॉक्टर

    हाल ही में Bigg Boss 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली यामिनी मल्होत्रा भी पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की, लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया। आज वह टीवी शो के जरिए अपने टैलेंट को दिखा रही हैं और बिग बॉस के घर में अपनी एक्टिंग से सुर्खियों में हैं।

    5. सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) – डेंटिस्ट से बॉलीवुड तक

    Bigg Boss में धमाल मचाने वाली सौंदर्या शर्मा एक डेंटिस्ट हैं। सौंदर्या ने मुंबई में डॉक्टरी की पढ़ाई की और फिर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। सौंदर्या की मेहनत और एक्टिंग की पहचान आज हर किसी को हो चुकी है। उन्होंने अपनी डॉक्टरी में भी अच्छा नाम कमाया था, लेकिन फिल्मों में अपना करियर बनाने के बाद वह बॉलीवुड की एक चर्चित एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

    6. अदिति गोवित्रिकर (Aditi Govitrikar) – डॉक्टर और बिग बॉस फेम

    अदिति गोवित्रिकर ने भी अपने करियर की शुरुआत एक डॉक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने मुंबई से अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई की और साथ ही एक मॉडल के रूप में भी काम किया। बाद में, उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और Bigg Boss में अपनी उपस्थिति से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आज भी अदिति समय मिलने पर अपने मेडिकल ज्ञान का उपयोग कर मरीजों का इलाज करती हैं। इन सितारों की कहानी यह साबित करती है कि सफलता का कोई एक रास्ता नहीं होता। चाहे आप डॉक्टर हों या किसी और पेशे से जुड़े हों, अगर आपके अंदर टैलेंट और जूनून है, तो आप किसी भी इंडस्ट्री में सफलता पा सकते हैं। इन सितारों ने अपने करियर में बदलाव करते हुए अपनी पहचान बनाई और अब वह हमारे बीच एक्टिंग की दुनिया के सितारे बन चुके हैं।
  • Jalandhar News: Khambra में लगा धरना, Church के बाउंसरों पर लगे मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Khambra में लगा धरना, Church के बाउंसरों पर लगे मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Highlights:
    1. जालंधर के खांबड़ा गांव में चर्च बाउंसरों पर नाबालिग की पिटाई का आरोप।
    2. महिलाओं ने चर्च के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क जाम किया।
    3. जांच अधिकारी ने घटना की जांच और दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
    एनकाउंटर न्यूज़, 21 नवंबर, 2024, जालंधर: Church Bouncers Beat Minor, खाबंड़ा में चर्च की ओर जाती रोड़ पर लोगों द्वारा धरना लगाया है। दरअसल, लोगों ने आरोप लगाए है कि चर्च के बाउंसरों द्वारा नाबालिग बच्चे के साथ बेरहमी से पिटाई की गई। गांव वासियों का आरोप है कि सड़क का रास्ता मांगने के दौरान नाबालिग से पिटाई की गई और उस पर 45 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए। लोगों ने कहा कि बाउंसरों ने बीते दिन दोपहर 3 बजे तेजधार हथियारों से बच्चे पर हमला किया है। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाय गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मनप्रीत कौर ने कहा कि उसके 10वीं में पढ़ने वाले उसके भतीजे के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि उसके बच्चे पर 45 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगाकर उसकी पिटाई गई। मनप्रीत ने कहा कि खांबड़े में उन्हें सड़क से गुजरने के दौरान रोड़ पूरी तरह से बंद हो जाता और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिला ने कहा कि उनके भतीजे ने सड़क से गुजरने के लिए रास्ता मांगा तो उनके द्वारा धमकियां दी गई कि वह उन्हें कहने वाले कौन होते है। महिला का आरोप है कि उसके भतीजे पर 45 वर्षिय महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए चर्च के बाउंसरों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई। महिला ने कहा कि ऐसे में उनके बच्चे का सेफ है। वहीं दूसरी महिला ने कहा कि चर्च के बाउंसरों द्वारा बच्चे को नंगा करके उसे पिटा गया। महिला ने आरोप लगाए है कि 30 से अधिक लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ बच्चे की पिटाई की। इस घटना में घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने कहा कि घटना के बाद चर्च में से भारी गिनती में लोग बाहर आ गए। अन्य महिला ने कहा कि चर्च द्वारा रखे गए बाउंसरों द्वारा गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना बीते दिन 3 बजे की है। उन्होंने कहा कि बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसको लेकर आज चर्च की ओर जाती सड़क पर महिलाओं द्वारा धरना लगाकर रास्ते को बंद कर प्रदर्शन किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा बच्चे के साथ बाउंसरों द्वारा बेहरमी से पिटाई करने को लेकर प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। मनदीप सिंह ने कहा कि उनके गांव के बच्चे दुकान पर गए थे। वहां पर दो अन्य लड़के और महिलाए वहां पर खड़ी थी। इस दौरान बच्चों ने उन्हें कुछ आगे जाकर बात करने के लिए कहा। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने हाथापाई करते हुए बच्चे की पिटाई कर दी। मनदीप सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर विवाद सुलझ गया था, लेकिन बाद में जब बच्चे ने घर जाकर सारी घटना के बारे में बताया तो उसके बाद दोबारा विवाद हो गया। उन्होंने कहाकि घटना के बाद पता चला जिन्होंने हाथापाई की वह चर्च से संबंधित थे। जिसके बाद कुछ बाउंसरों ने आकर बच्चे पर हमला कर दिया। मनदीप ने कहा कि 100 अधिक लोगों द्वारा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर चर्च के प्रधान गौरव से बात हुई है। मनदीप ने कहा कि प्रधान गौरव ने मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि दो पक्षों में हाथापाई होने का मामला सामने आया है। इस दौरान घर के बाहर बच्चे से खींचातान करने की वीडियो परिवार ने दिखाई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी ने कहा कि परिवार द्वारा हमलावारों की पहचान के बाद उक्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जाएंगी। वहीं चर्च की सिक्योरिटी को लेकर जांच अधिकारी ने कहा कि उस मामले में भी जांच की जा रही है।
  • Punjab News: मशहूर धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं और फोटोग्राफरों के बीच झगड़ा, CCTV में घटना कैद

    Punjab News: मशहूर धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं और फोटोग्राफरों के बीच झगड़ा, CCTV में घटना कैद

    Highlights:
    1. हरमंदिर साहिब के पास श्रद्धालुओं और फोटोग्राफरों के बीच झगड़े और मारपीट की घटना।
    2. तीर्थयात्री परिवार ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
    3. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी।
    एनकाउंटर न्यूज़, 21 नवंबर, 2024, अमृतसर: Amritsar Pilgrims Fight, पंजाब का सचखंड श्री हरमंदिर साहिब लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। यहां श्रद्धालुओं के साथ-साथ फोटोग्राफरों की भी भारी भीड़ रहती है। हालांकि, श्रद्धालुओं और फोटोग्राफरों के बीच झगड़ों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला हेरिटेज मार्ग का है, जहां एक तीर्थयात्री परिवार के साथ फोटोग्राफरों ने गाली-गलौज और मारपीट की।

    क्या हुआ घटनास्थल पर?

    मिली जानकारी के अनुसार, न्यू सिटी से आए एक परिवार ने हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद जब घर लौटने की कोशिश की, तो उन्होंने देखा कि रास्ते में कुछ युवक झगड़ा कर रहे थे। परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन झगड़ा कर रहे युवकों ने उल्टा तीर्थयात्री परिवार के युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। परिवार ने आरोप लगाया कि फोटोग्राफरों ने उनके बेटे को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना हेरिटेज मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “हम गुरु के घर में माथा टेकने आए थे, लेकिन रास्ते में हमारे साथ यह घटना हो गई। जब हमने पुलिस से शिकायत की, तो पुलिस ने भी हमारे साथ दुर्व्यवहार किया। हमें न्याय चाहिए।”

    पुलिस का बयान और जांच की स्थिति

    घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस अधिकारी संदीप ने कहा, “हमें शिकायत मिली है कि हेरिटेज मार्ग में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।” हरमंदिर साहिब के पास फोटोग्राफरों की संख्या में वृद्धि और उनके श्रद्धालुओं के साथ झगड़ों के मामले प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। स्थानीय लोग और तीर्थयात्री लंबे समय से इन विवादों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने गए तो पुलिस ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यह घटना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करती है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि हरमंदिर साहिब के पास फोटोग्राफरों की बढ़ती समस्या का समाधान किया जाए। श्रद्धालुओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
  • Punjab News: PSDM और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के बीच MOU, पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

    Punjab News: PSDM और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के बीच MOU, पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

      Highlights:
    1. PSDM और BFUHS ने स्वास्थ्य क्षेत्र की मांगों को पूरा करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
    2. हर साल 200 युवाओं को स्वास्थ्य कौशल प्रशिक्षण मिलेगा।
    3. फरीदकोट में हेल्थ स्किल डेवलपमेंट सेंटर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना।
    4. युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करने की पहल।
    एनकाउंटर न्यूज़, 21 नवंबर, 2024: पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। Punjab Skill Development Mission (PSDM) और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर

    इस साझेदारी के तहत, हर साल 200 युवाओं को होम हेल्थ ऐड, ऑपरेटिंग थियेटर तकनीशियन, इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट और अन्य स्वास्थ्य कौशल पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित किया जाएगा। फरीदकोट में हेल्थ स्किल डेवलपमेंट सेंटर में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र उन्नत तकनीकों और विशेषज्ञता के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य

    पंजाब के रोजगार सृजन और कौशल विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा,
    “यह पहल न केवल युवाओं को कौशल संपन्न बनाएगी, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत करेगी। हमारा उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वास्थ्य क्षेत्र की बढ़ती मांगों को पूरा करना है।”
    उन्होंने यह भी जोर दिया कि यह परियोजना युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमशीलता की दिशा में प्रेरित करेगी, जिससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

    PSDM और BFUHS की भूमिकाएं

    1. PSDM:
      • वित्तीय सहायता।
      • कार्यक्रम के लिए मार्गदर्शन और संचालन।
      • प्रशिक्षणार्थियों की पहचान और प्रेरणा।
    2. BFUHS:
      • सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रबंधन।
      • प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन और प्लेसमेंट सहायता।
    पंजाब सरकार का यह कदम युवाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार अवसरों के द्वार खोलेगा। इसके अलावा, स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार होगा। यह पहल राज्य के युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यावसायिक रूप से तैयार करेगी। इसके अलावा, यह उन्हें नौकरी प्राप्त करने के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का भी मौका देगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से प्रशिक्षित पेशेवर, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और दक्षता लाएंगे। आपातकालीन सेवाओं और विशेष चिकित्सा प्रक्रियाओं में प्रशिक्षित तकनीशियन राज्य के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए मूल्यवान साबित होंगे। स्वास्थ्य कौशल प्रशिक्षण से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ेगी। यह पहल उन ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी प्रभाव डालेगी जहां स्वास्थ्य सेवाएं सीमित हैं।
  • Jalandhar News: Mehr Chand Polytechnic College में Pharmacy Week का भव्य आयोजन, ‘Think Health, Think Pharmacy’ थीम पर केंद्रित

    Jalandhar News: Mehr Chand Polytechnic College में Pharmacy Week का भव्य आयोजन, ‘Think Health, Think Pharmacy’ थीम पर केंद्रित

      Highlights:
    1. जालंधर के मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में ‘फार्मेसी सप्ताह’ का आयोजन।
    2. NHS की सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट ने मिर्गी जागरूकता पर सेमिनार लिया।
    3. फार्मेसी पेशे के महत्व को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान।
    एनकाउंटर न्यूज़, 21 नवंबर, 2024: जालंधर के मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में इस साल भी फार्मेसी सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य प्रणाली में फार्मासिस्टों के योगदान को सराहना और समाज में फार्मेसी पेशे के महत्व को बढ़ावा देना था। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस साल फार्मेसी सप्ताह की थीम ‘Think Health, Think Pharmacy’ रखी गई, जो स्वास्थ्य और फार्मेसी के आपसी संबंध को उजागर करती है। कार्यक्रम के अंतर्गत सेमिनार, क्विज प्रतियोगिताएं और जागरूकता रैली जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। फार्मेसी सप्ताह के तहत आयोजित सेमिनार में NHS अस्पताल की सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुरभि महाजन ने मिर्गी (Epilepsy) पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को मिर्गी के कारण, लक्षण और इसके प्रबंधन के तरीकों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में करीब 1.2 करोड़ लोग मिर्गी से प्रभावित हैं। मिर्गी के दौरे अलग-अलग कारणों से हो सकते हैं, लेकिन सही जानकारी और जागरूकता के साथ इसे प्रबंधित किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को बताया:
    • मिर्गी के दौरे के दौरान घबराना नहीं चाहिए।
    • जबरदस्ती मरीज का मुंह खोलने की कोशिश न करें, इससे और नुकसान हो सकता है।
    • बीमारी के कारणों को समझकर सही इलाज और देखभाल जरूरी है।
    सेमिनार के दौरान छात्रों ने मिर्गी के बारे में सवाल पूछे और विषय को लेकर गहरी जानकारी प्राप्त की। कॉलेज के फार्मेसी विभाग में हर साल नवंबर के तीसरे सप्ताह को फार्मेसी सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी क्विज प्रतियोगिताओं और जागरूकता रैली जैसे आयोजन किए गए। डॉ. संजय बांसल और मीना बांसल ने सेमिनार में डॉ. सुरभि महाजन का स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना की। इस कार्यक्रम में करीब 100 छात्रों ने भाग लिया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा, “फार्मेसी सप्ताह का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फार्मेसी क्षेत्र में करियर की संभावनाओं और समाज में उनके योगदान के महत्व को समझाना है।” फार्मेसी सप्ताह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य फार्मासिस्टों के अमूल्य योगदान को पहचानना और समाज में इस पेशे के महत्व को बढ़ावा देना था। फार्मेसी विभाग ने छात्रों को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर अवसरों और उनके सामाजिक महत्व को समझने का मौका दिया। कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिताओं, जागरूकता रैली और सेमिनार का आयोजन किया गया, जिससे छात्रों ने स्वास्थ्य और फार्मेसी से जुड़े गहन विषयों पर नई जानकारी प्राप्त की।
  • Jalandhar News: Innocent Hearts के खिलाड़ियों को “एनुअल चैंपियन्स एक्सीलेंस अवार्ड” में किया पुरस्कृत

    Jalandhar News: Innocent Hearts के खिलाड़ियों को “एनुअल चैंपियन्स एक्सीलेंस अवार्ड” में किया पुरस्कृत

    जालंधर, ENS: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहे दिशा- एन इनीशिएटिव के तहत इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) के स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित करते हेतु एनुअल चैंपियन्स एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि की भूमिका पंकज कुमार (रीजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर, जालंधर) ने निभाई तथा विशिष्ट अतिथि पंकज सरपाल (ईडीपी हेॅड, रीजनल प्रोविडेंट फंड ऑफ़िस, जालंधर) रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि तथा मैनेजमेंट के सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
    इस अवसर पर नृत्य, गायन आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यार्थियों द्वारा शिव वंदना प्रस्तुत की गई।‌ डा.धीरज बनाती (डिप्टी डायरेक्टर एक्सपेंशन एफीलिएशन प्लानिंग इंप्लीमेंटेशन) ने दिशा-एन इनीशिएटिव बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नेशनल लेवल पर विजेता खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स फील्ड में और अधिक पारंगत बनाने के लिए इनोसेंट हार्ट्स लोहारां में उपलब्ध गेम्स पर ट्रस्ट द्वारा कोचिंग की व्यवस्था की गई है। लोहारां को स्पोर्ट्स हब बनाया गया है, जहाँ इंटरनेशनल स्टैंडर्ड शूटिंग रेंज, बास्केटबॉल कोर्ट( एंटी इंजरी सर्फेसिंग) सोकर टेबल, एयर हॉकी टेबल, सेल्फ डिफेंस (जूडो, कराटे, बॉक्सिंग) योगा विद मेडिटेशन ज़ोन की व्यवस्था भी की गई है। इन खेलों को सीखने के लिए योग्य व प्रशिक्षित कोचों की व्यवस्था भी की गई है।
    इस अवसर पर मुख्यातिथि के द्वारा लगभग 400 खिलाड़ी, जो नेशनल स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर विजेता रहे, को इस समारोह में सम्मानित किया गया। नेशनल लेवल पर विजेता रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा स्पोर्ट्स के लिए प्रदान की गई सुविधाओं व ट्यूशन फीस में चैंपियन्स को दी जाने वाली राहत को सराहा। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देना आज के समय की आवश्यकता है तथा युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लिए ट्रस्ट द्वारा किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। मंच का संचालन विद्यार्थियों के द्वारा बखूबी किया गया।
    इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने मुख्यातिथि तथा डायरेक्टर सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी ने विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्कूल्स) तथा मैनेजमेंट के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इनोसेंट हार्ट्स की स्पोर्ट्स टीम को उनके अथक प्रयासों के लिए उन्हें सराहा गया तथा मंच पर आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन पंजाब के प्रसिद्ध लोक नृत्य भांगड़ा के साथ किया गया।
  • Punjab News: पंजाब की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने के लिए सहकारिता विभाग को पूरा समर्थन: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

    Punjab News: पंजाब की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने के लिए सहकारिता विभाग को पूरा समर्थन: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

      Highlights:
    1. ‘फुलकारी’ पोर्टल लॉन्च, महिलाओं के उत्पादों के लिए वैश्विक बिक्री प्लेटफॉर्म।
    2. शुगरफेड की उपलब्धि, 2024-25 में गन्ना उत्पादन क्षेत्र 56,391 हेक्टेयर तक बढ़ा।
    3. मिल्कफेड ने रिकॉर्ड बनाया, 31 लाख लीटर दूध की दैनिक खरीद।
    एनकाउंटर न्यूज़, 21 नवंबर, 2024: पंजाब सरकार के वित्त, योजना, उत्पाद शुल्क और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सहकारिता विभाग को राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ बताते हुए विभाग को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। 71वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के समापन पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने और पूंजी विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

    ‘फुलकारी’ पोर्टल का शुभारंभ

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री चीमा ने ‘फुलकारी’ पोर्टल का शुभारंभ किया, जो राज्य की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए एक वैश्विक बिक्री मंच प्रदान करेगा। उन्होंने वेरका के नए उत्पादों और सहकारिता विभाग की कॉफी टेबल बुक का भी अनावरण किया।

    शुगरफेड और गन्ना उत्पादन में वृद्धि

    मंत्री चीमा ने बताया कि शुगरफेड, जो 2022 में ₹400 करोड़ से अधिक की देनदारी के बोझ से दबा हुआ था, अब एक लाभदायक संस्था में बदल चुका है। 2024-25 में गन्ने का क्षेत्रफल बढ़कर 56,391 हेक्टेयर हो गया, जो 2022-23 में 50,429 हेक्टेयर था। भोगपुर सहकारी चीनी मिल में स्थापित 14 मेगावाट को-जेनरेशन प्लांट ने 2023-24 में ₹15.31 करोड़ की कमाई की। मिल्कफेड ने वित्त वर्ष 2023-24 में 31 लाख लीटर दूध प्रतिदिन खरीदकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वेरका कैटल फीड प्लांट में 50 MTPD बायपास प्रोटीन प्लांट और लुधियाना में 50,000 LPD क्षमता वाली दूध प्रोसेसिंग यूनिट की शुरुआत भी की गई। इस अवसर पर चीमा ने वेरका के नए उत्पादों जैसे 1 लीटर प्लास्टिक जार में गाय का घी, शुगर-फ्री खीर, शुगर-फ्री मिल्क केक और शुगर-फ्री पियो प्रोटीन का भी अनावरण किया। चीमा ने मार्कफेड द्वारा मूंग के लिए मूल्य समर्थन योजना के माध्यम से 4,515 किसानों को लाभ पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। मार्कफेड ने 7,584 मीट्रिक टन मूंग की खरीद की, जिससे किसानों को पड्डी-गेहूं चक्र से हटकर फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहन मिला।

    सहकारी बैंकों का डिजिटलीकरण

    चीमा ने बताया कि सहकारी बैंकों के 50% डिजिटलीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। ये बैंक किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को ऋण वसूली में सुधार करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध हो सके। सहकारी विभाग ने 15,000 से अधिक कृषि उपकरणों को 3,000 प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया है, जिससे पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। इसके अलावा, पंजाब में 12 नई खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की गई है, जिससे फसल विविधीकरण को और बल मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री चीमा ने 28 श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए। सम्मानित संस्थाओं में सहकारी समितियां, प्रगतिशील किसान, वेरका डेयरी और चीनी मिलें शामिल थीं। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना भी की।
  • Punjab News: केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान, विरोधी पार्टियों पर कसे तंज, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान, विरोधी पार्टियों पर कसे तंज, देखें वीडियो

    एनकाउंटर न्यूज़, 21 नवंबर, 2024, मोगा: केंद्रीय आवास योजना के राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज मोगा और फिरोजपुर जिलों का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभाव और प्रगति की जानकारी ली। मोगा जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि मोगा और फिरोजपुर को एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट (आकांक्षी जिले) के रूप में चुना गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य इन जिलों के स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। तोखन साहू ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम 2018 में शुरू किया गया था, जिसके तहत अब तक मोगा जिले को करीब 14 करोड़ रुपये का फंड मुहैया कराया गया है। इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा सुधार, सौर ऊर्जा पैनल लगाने, और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर किया गया है। उन्होंने बताया:
    • 4 नए सरकारी स्कूलों का निर्माण हो चुका है।
    • 35 स्कूलों में सोलर पैनल लगाए गए हैं।
    • स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराया जा रहा है।
    मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 2 करोड़ घर और शहरी क्षेत्रों में 1 करोड़ घर बनाए जाने की योजना है।

    स्थानीय कार्यकर्ताओं और योजनाओं की समीक्षा

    मोगा जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और पार्टी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। तोखन साहू ने कहा कि सरकार न केवल विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में स्थायी बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हर पहलू पर काम करें ताकि आकांक्षी जिलों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके।

    विपक्ष पर साधा निशाना

    अपने दौरे के दौरान तोखन साहू ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पंजाब विकास के मामले में पीछे छूट गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं हर वर्ग तक पहुंच रही हैं और विकास कार्यों में पारदर्शिता रखी जा रही है।
  • Punjab News: ट्रेन में Khatu Shyam से लौट रहे व्यक्ति को आया अटैक, ऐसे बचाई लेडी डॉक्टर ने जान

    Punjab News: ट्रेन में Khatu Shyam से लौट रहे व्यक्ति को आया अटैक, ऐसे बचाई लेडी डॉक्टर ने जान

    कपूरथलाः श्री बालाजी सेवा संघ के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। इस दौरान कपूरथला के स्वामी प्रसाद अपने परिवार के साथ खाटू श्याम के दर्शन करके उसी ट्रेन में लौट थे। जब ट्रेन चरखी दादरी के पास पहुंची तो स्वामी प्रसाद बाथरूम में जाकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। उधर, श्री बालाजी सेवा संघ के श्रद्धालुओं के जत्थे में महिला डॉक्टर ईशा भारद्वाज भी शामिल थीं। डॉ. ईशा तुरंत मरीज के पास पहुंचीं और उसकी जांच की।

    डॉ. ईशा ने बताया कि मरीज की नाक से सांस बंद हो गई थी। उसकी जीभ बाहर आ गई थी, लेकिन गले और हाथ की नब्ज चल रही थी। इसलिए, मैंने उसे CPR देना शुरू किया। 35 सेकेंड के बाद मरीज ने अपने हाथ-पैर थोड़े हिलाए। इसके बाद 12 सेकेंड और CPR देने के बाद मरीज उठकर बैठ गया। कुछ दूरी पर हरियाणा के रेवाड़ी स्टेशन पर मरीज को बिना किसी देरी के एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अब उसकी हालत बेहतर है। मरीज की जान बचाने की वजह से डिब्बे में मौजूद सभी यात्रियों ने भी ताली बजाकर डॉ. ईशा का शुक्रिया अदा किया। इतना ही नहीं यात्रियों ने चलती ट्रेन में डॉ. ईशा भारद्वाज का सम्मान भी किया।

    इसी बीच TTE (ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर) को बुलाकर रेवाड़ी स्टेशन पर सूचना दी गई और ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही वहां एम्बुलेंस मंगा दी गई। स्टेशन पर ट्रेन को निर्धारित स्टॉपेज से ज्यादा देर रोककर मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। उसे पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान पता चला कि उनके हार्ट की तीनों नाड़ियां ब्लॉक थी। स्वामी प्रसाद के बेटे मनीष ने बताया कि उन्हें इससे पहले हार्ट प्रॉब्लम का पता ही नहीं था। मनीष ने बताया कि उनके पिता का एक ऑपरेशन हो गया है। अभी एक ऑपरेशन और होना है, लेकिन वह भगवान और डॉक्टर के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उनके पिता को नया जीवन दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर उनके पिता और परिवार के लिए भगवान के रूप में ट्रेन में आईं।

  • Punjab News: धान लिफ्टिंग मामले में High Court की सख्ती के बाद एक्शन में आई सरकार

    Punjab News: धान लिफ्टिंग मामले में High Court की सख्ती के बाद एक्शन में आई सरकार

    मोहालीः पंजाब की अनाज मंडियों में धान लिफ्टिंग का मामला लगातार गरमा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने दोनों सरकारों को मामला निपटाने के आदेश दिए थे। वहीं हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से लिफ्टिंग को लेकर खरीद एजेंसियों को पत्र भेजा गया है।

    सरकार द्वारा जारी किए गए पत्र में हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया है। साथ ही एजेंसियों को साफ तौर पर कहा गया है कि 26 नवंबर तक हर हाल में मंडियों से फसल की लिफ्टिंग हो जानी चाहिए। फसल खरीद के 72 घंटे के अंदर उठान (लिफ्टिंग) सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ताकि किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्य की मंडियों में अब तक 165.77 लाख टन धान पहुंचा है। इसमें 163.36 लाख टन धान की खरीद हुई है। जबकि खरीदी गई फसल में से 141.92 लाख टन की लिफ्टिंग हो चुकी है।

    करीब 22 लाख टन फसल की मंडियों से लिफ्टिंग होनी अभी शेष है। हालांकि खरीद एजेंसियां अभी तक मंडियों में काम कर रही हैं। इस बार धान की लिफ्टिंग का मामला शुरू से ही गर्मा गया था। इस मामले में पंजाब से लेकर केंद्र सरकार एक दूसरे के सामने रहे। वहीं, यह मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने दोनों सरकारों को मीटिंग कर इस मामले को निपटाने के आदेश दिए थे। वहीं, यह मु़्द्दा राज्य में 20 नवंबर में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में भी उठा। हालात यह रही कि बरनाला व गिद्दड़बाह में किसानों ने इसी मुद्दे को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार तक भी किया।