Blog

  • India-Australia मैच में पूर्व दिग्गजों ने रोहित शर्मा को लगाई लताड़, जानें मामला

    India-Australia मैच में पूर्व दिग्गजों ने रोहित शर्मा को लगाई लताड़, जानें मामला

    नई दिल्लीः मेलबर्न टेस्ट में पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया नें बल्लेबाजी करते हुए 474 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 140 रन की पारी खेली। वहीं दूसरी ओर मैच को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर आलोचना होने लगी है। पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स रोहित की रणनीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व दिग्गजों का मानना है कि इस मैच में एक बार फिर से रोहित ने कई गलत फैसले लिए। सबसे बड़ा सवाल शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करके वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना।

    वहीं सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की गेंदबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “अगर आपको बाउंसर फेंकना है, तो आप इसे हेलमेट के बैज के आसपास फेंकते हैं, कमर के आसपास नहीं। मैं बहुत निराश हूं। यह नई गेंद बर्बाद हो गई है। आकाशदीप ने हर जगह गेंदबाजी की। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करके नई गेंद को बर्बाद कर दिया। भारतीय खिलाड़ी फील्डिंग में भी लापरवाह रहे।” टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो स्पिन गेंदबाजों को शामिल किए जाने वाले फैसले पर रवि शास्त्री सवाल उठाते दिखे।

    उन्होंने कहा कि, “अगर आपको 40 ओवर के बाद गेंदबाजी करानी थी तो आपने दो स्पिनर क्यों लिए? मेलबर्न में स्पिनरों को हमेशा एक या डेढ़ ओवर में गेंदबाजी करनी चाहिए। मुझे समझ में नहीं आया कि जडेजा और सुंदर ने 40 ओवर के बाद गेंदबाजी क्यों की। भारत को बुमराह से शुरुआत करानी चाहिए थी, लेकिन सिराज ने पहला ओवर फेंका।” मेलबर्न टेस्ट में एक बार फिर से कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप साबित रहे। रोहित को इस बार ओपनिंग करते हुए देखा गया, लेकिन ‘हिटमैन’ ओपनिंग में भी फ्लॉप साबित हुए। पहली पारी में रोहित शर्मा महज 3 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस ने रोहित को आउट किया।

  • Punjab News: 5 स्कूलों के पीने के सैंपल हुए फेल

    Punjab News: 5 स्कूलों के पीने के सैंपल हुए फेल

    मोहालीः जिले के सरकारी स्कूलों में पीने के पानी के सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं। पब्लिक स्वास्थ्य विभाग की खरड़ स्थित ‘स्टेट पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी’ द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट हुई है। दरअसल, 5 दिसंबर को सिविल सर्जन मोहाली को जारी पत्र में लैब-समन्वयक ने इन स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर विभाग द्वारा सुझाए गए क्लोरीनेशन और उपचार की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है। पब्लिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 2 दिसंबर को मिले 9 स्कूलों में से 5 का पानी पीने योग्य नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, जांचे गए नमूनों के पानी में बैक्टीरिया की काफी मात्रा मेेंं पाई गई है, इसलिए नमूनों को दोबारा भेजने का आदेश दिया गया है।

    हालांकि किसी भी स्कूल में टीडीएस, पीएच क्लोराइड और अन्य धातुएं निर्धारित सीमा के भीतर हैं, लेकिन पानी में क्लोरिफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा अधिक बताई जा रही है। कुल 9 स्कूलों में से केवल 4 स्कूलों में पानी पीने के लिए सुरक्षित पाया गया है। इनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवी नगर, प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय कलौली, प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय तसोली तथा राजकीय प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय गुडाना शामिल हैं।

    दूसरी ओर, जिला शिक्षा विभाग ने भी 23 ऐसे स्कूलों के मुखिया से जवाब मांगा है, जहां पहले पानी पीने लायक नहीं था। डीसी के आदेश पर डिप्टी डीईओ अंग्रेज सिंह ने स्कूल प्रिंसिपलों को यह रिपोर्ट जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं। पता चला है कि इन स्कूलों के प्रमुखों को पानी के नमूनों की दोबारा जांच करने के लिए कहा गया है। वैसे तो साफ पानी उपलब्ध कराना पब्लिक स्वास्थ्य विभाग का काम है, लेकिन विभाग ने स्कूल प्रिंसिपलों और शिक्षकों को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसकी खूब चर्चा हो रही है। इन 23 स्कूलों में 14 स्कूल ब्लॉक खरड़-1 और खरड़-2 के हैं।

    इनके अलावा डेराबस्सी के 2 और 7 स्कूल बनूड़ ब्लॉक के हैं। पेयजल में बैक्टीरिया संबंधी खराबी की चर्चाएं बढ़ने लगीं तो अब विभाग ने स्कूलों में आरओ के बारे में जानकारी मांगी है। जिला शिक्षा विभाग ने गूगल फॉर्म भेजकर उनमें आरओ की जानकारी मांगी है। इन स्कूलों में सरकारी स्कूल गोबिंदगढ़ में जहां नल का पानी तो आया लेकिन पानी पीने योग्य नहीं है। इनमें प्राइमरी स्कूल संतेमाजरा, मिडिल स्कूल बठलाना, सरकारी प्राइमरी स्कूल बठलाना, प्राइमरी स्कूल गोबिंदगढ़ शामिल है।

  • Punjab News : कारोबारी को किया किडनैप, मांगी लाखों की फिरौती

    Punjab News : कारोबारी को किया किडनैप, मांगी लाखों की फिरौती

    जलालाबादः बाइक सवार 5 युवकों द्वारा दोपरह के समय खाना खाने के लिए घर जा रहै कारोबारी को किडनैप करने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 5 युवकों ने स्टील फैक्टरी के कारोबारी को चाकू दिखाकर किडनैप कर उससे 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। आरोपियों ने कारोबारी को एक इमिग्रेशन दफ्तर में बंधक बनाकर रखा और फिर वहां से फरार हो गए।

    कारोबारी ने बड़ी मुश्किल वहां से भागकर अपनी जान सुनाई। पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह हिसान वाला उर्फ चक्क काठगढ़ ने बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि वह गांव टिवाना कलां में स्टील फैक्टरी का कारोबारी है। वह 24 दिसंबर दोपहर के समय अपनी कार में खाना खाने जा रहा था। दाना मंडी के पास महेश कुमार उर्फ सुंदर लाल, लव कुमार उर्फ लवली, शाहिद, संदीप कुमार उर्फ दीपा निवासी अमीर खास ने उनका रास्ता रोका परिचित होने के कारण उनको पीड़ित ने गाड़ी में बिठा लिया और बातचीत करने लगे।

    इतने में महेश ने चाकू निकाला और जान से मारने की धमकी देकर कार को फिरोजपुर रोड पर ले जाने के लिए कहा। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की ओर और जबरन एक दफ्तर में बंद कर चले गए। पीड़ित वहां से किसी प्रकार भागकर अपने घर पहुंचा और परिवार को बताया कि महेश ने फिरौती की नीयत से अगवा किया था। इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए अमरीक सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तालाश में छापेमारी की जा रही है।

  • पूर्व PM Manmohan Singh का अंतिम संस्कार कल, Modi और Shah श्रद्धांजलि देने पहुंचे

    पूर्व PM Manmohan Singh का अंतिम संस्कार कल, Modi और Shah श्रद्धांजलि देने पहुंचे

    नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का वीरवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उनके आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    पूर्व पीएम लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

    मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।

    कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल (28 दिसंबर) कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा। जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। राजघाट के पास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • Punjab News: भगत सिंह नगर में सैलून से नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: भगत सिंह नगर में सैलून से नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहीद भगत सिंह नगर में सैलून में चोरी घटना सामने आई है। जहां चोरों ने घर में बने सैलून को निशाना बनाया। दरअसल, चोर घर में बने सैलून की दुकान का शटर का ताला तोड़कर घूसे और तिजौरी से 30 हजार नकदी और बच्चों की गोलक लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी दुकान मालिक अवतार सिंह ने कहा कि जब वह सुबह उठा तो वह हैरत में रह गया।

    दरअसल, चोरों ने सैलून का शटर उखाड़ा हुआ था और गले से करीब 30 हजार नकदी और बच्चों की गोलक गायब थी। इलाके के सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो बाइक सवार चोरों की हरकत कैमरे में कैद हो गई। अवतार सिंह ने कहा कि 2 चोर रात के समय बाइक पर आए और आसानी से राड की मदद से शटर उखाड़ा और ताला खोल कर अंदर दाखिल हो गए। फिलहाल संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Punjab News: ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी, पत्नी और 18 माह के बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी, पत्नी और 18 माह के बेटे की मौत, देखें वीडियो

    खरड़ः सर्दियां होती ही अकसर लोग कमरे में अंगीठी जलाना शुरू कर देते है। जिस के चलते कई बार ऐसे हादसे होते है जिससे पुरा परिवार खत्म हो जाता है। ऐसा ही मामला खरड़ के नजदीक गांव मुल्लांपुर में देखने को मिला। जहां नेपाल से आए एक प्रवासी परिवार ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो जाता है। जब सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोग तुरंत पीसीआऱ को सूचित किया। जब मौके पर पुलिस पहुंची औऱ दरवाजा खोला तो पूरा परिवार बेसुध मिला। जांच में पता चला कि प्रवासी मजदूर दीपक की सांसे चल रही थी। जिन्हें तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया। वहीं दीपक की पत्नी पशुमति देवी (23) और 18 महीने का बच्चा दम तोड़ चुका था। फिलहाल मुल्लांपुर पुलिस ने पति दीपक के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar News : चोरी के वाहनों सहित आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News : चोरी के वाहनों सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर,ens : पुलिस ने चोरी के वाहनों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव चाचोवाल थाना सदर जमशेर के तौर पर हुई है। जबकि उसके 2 और साथी अभी फरार हैं। फरार आरोपियों की पहचान मद्दी पुत्र बिट्टू और सन्नी पुत्र कमल निवासी गांव जमशेर जालंधर के तौर पर हुई है।

    पुलिस ने आरोपी से बिना नंबरी 3 मोटरसाइकिल बरामद किए है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में 303 (2) बीएनएस के तहत 249 नंबर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस नेे बताया कि हरप्रीत सिंह को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि उससे और पूछताछ की जा सके।

  • मशहूर RJ का घर में शव बरामद, CM ने जताया दुख

    मशहूर RJ का घर में शव बरामद, CM ने जताया दुख

    गुरुग्राम: जम्मू-कश्मीर की मशहूर RJ का घर में शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार RJ सिमरन सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस को सिमरन का शव गुरुग्राम सेक्टर 47 वाले फ्लैट में मिला है। वे एक फ्रीलांस रेडियो जॉकी (RJ) थीं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 7 लाख फॉलोअर्स थे। सिमरन का शव पुलिस ने परिवार को सौंप दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के मुताबिक, उनके साथ रह रही एक दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। सिमरन का परिवार जम्मू का रहने वाला है। वहां उन्हें ‘जम्मू की धड़कन’ कहा जाता था। सिमरन काफी एक्टिव सोशल मीडिया यूजर थीं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं। सिमरन ने 13 दिसंबर को आखिरी इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी। उस रील में उन्होंने लिखा था कि सिर्फ़ एक लड़की, जिसकी हंसी कभी खत्म नहीं होती, अपने गाउन के साथ बीच पर राज कर रही है। (Just A Girl With Endless Giggles And Her Gown, Taking Over The Beach)

    सिमरन सिंह की मौत की खबर से उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पुलिस ने सिमरन के शव को उनके परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मौत के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिमरन के दुखद निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। एक बयान में उन्होंने और डॉ फारूक अब्दुल्ला ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक संयुक्त बयान में कहा गया कि सिमरन की आवाज़ और आकर्षण जम्मू-कश्मीर की भावना से मेल खाता था। हमारे क्षेत्र के सांस्कृतिक ताने-बाने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार, पुत्र ने किया पिता का कत्ल

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार, पुत्र ने किया पिता का कत्ल

    मुल्लांपुर दाखा : पंजाब के थाना दाखा के अंतर्गत आने वाले गांव बलीपुर खुर्द से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने अपने पिता की हत्या के बाद सबूतों को मिटाने के लिए जल्दबाजी में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे किरणवीर सिंह निवासी बलीपुर खुर्द के बयान पर आरोपी गुरइकबाल सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के भतीजे किरणवीर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि 3 दिसम्बर को मुझे इंन्द्रजीत कौर का फोन आया कि पिता जगरूप सिंह की मौत हो गई। वह 6 दिसम्बर को कनाडा से वापस इंडिया आया। इस दौरान ताया के मृतक शरीर को नहलाने वालों ने बताया उसके ताया के सिर के पीछे चोट का निशान था और खून निकला हुआ था। इस दौरान उसे एक वीडियो मिली जिसमें 3 दिसम्बर को सुरिंदर कौर द्वारा ताया को पीट रही थी इसी बीच उन्हें इतनी जोर से धक्का मारा कि वह गिर गए और उनके सिर के पीछे चोट लग गई जिससे उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने कही कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Jalandhar News: हथियारों के बल पर कार में बैठी लड़की से लूट, लैपटॉप और कैश लेकर फरार

    Jalandhar News: हथियारों के बल पर कार में बैठी लड़की से लूट, लैपटॉप और कैश लेकर फरार

    जालंधरः शहर के मशहूर इलाके मॉडल टाउन मार्केट में एक लुटेरे द्वारा अपनी कार में बैठी लड़की से लैपटॉप और कैश लूटने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक लड़की अपनी कार में बैठी थी, तभी लुटेरों ने तेज़धार हथियारों के बल पर लड़की को जान से मारने की धमकी देकर लैपटॉप व करीब 1200 रुपए लूटकर फरार हो गए। ग्रीनवुड एवेन्यू के रहने वाले अजय कुमार ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ मॉडल टाउन में आए थे। वे पत्नी संग शॉप में चले गए तो उनका बेटा व बेटी कार में बैठे थे। इस दौरान एक लुटेरा आया और उनकी बेटी को तेजधार हथियार दिखाकर लैपटॉप वाला बैग लूटकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बैग में जरूरी दस्तावेज और करीब 1200 रुपए थे। थाना-6 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरे की तलाश कर रही है।

    फोन छीनने की घटना को अंजाम

    वहीं पीपीआर मॉल के पास स्थित विनय मंदिर के बाहर पैदल जा रहे सरकारी स्कूल के अध्यापक के हाथ से बाइक सवार लुटेरे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस घटना की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी है। पीड़ित ने बताया कि वे फगवाड़ा के पास स्थित रायपुर परोला के सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं और अपनी पत्नी के साथ मंदिर में माथा टेकने के बाद पैदल घर जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार लुटेरे उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया।