- गुरदासपुर के जेल रोड पर मीरपुर चौक के पास मिला युवक का शव।
- मृतक की पहचान बिक्रम सिंह निवासी नबीपुर के रूप में हुई।
- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, मौत के कारणों की जांच जारी।
Blog
-

Punjab News: सुबह सैर के दौरान युवक का शव देख लोगों में फैली सनसनी, देखें वीडियो
Highlights: -

Jalandhar News: विदेश में जॉब दिलाने का झांसा देकर मारी लाखों की ठगी
जालंधरः नौजवानों में विदेश जाने का रुझान काफी ज्यादा होने के कारण कई लोग इसका फायदा उठाकर भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बना लेते हैं। ताज़ा मामला महानगर की दादा कॉलोनी से सामने आया है जहां पर एक युवक को कनाडा में सैलून की जॉब दिलवाने का झांसा देकर 2.24 लाख की ठगी की गई है। इस मामले में पंचकूला की रमनदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दादा कॉलोनी के रहने वाले सागर ने बताया कि उनके दोस्त की परिचित रमनदीप कौर ने उनसे कनाडा में सैलून खोले जाने की बता कही ओर कहा था सैलून के लिए स्टाफ की जरूरत है। रमनदीप में उनको कनाडा में जॉब का ऑफर दिया। सागर ने बताया कि उसके झांसे में आकर उन्होंने वीजा प्रक्रिया के लिए रमनदीप के खाते में अलग-अलग समय में 224350 रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद रमनदीप ने कहा कि जो सैलून कनाडा में बनना था उसका काम नहीं बना। सागर ने रमनदीप पर आरोप लगाया कि जब मैंने अपने पैसे वापिस मांगे तो उन्होने पैस नहीं लौटाए।
-

भीषण ठंड का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने 7 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी
नई दिल्ली: देश में सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। दिसंबर आते-आते घने कोहरे के साथ कंप-कंपाने वाली ठंड पड़ने लगेगी। वहीं कुछ राज्य आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ बारिश का कहर जारी हैं। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर 23 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के आसार हैं। इससे पहाड़ी राज्यों में बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इससे पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जहां उत्तर भारत में भीषण ठंड का अलर्ट दिया है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश होने का भी यलो अलर्ट है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले 5 दिन आज से 26 नवंबर तक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में घना कोहरा छाएगा। हरियाणा-चंडीगढ़ में 22 नवंबर की देर रात से 24 नवंबर की सुबह तक घना कोहरा छाएगा। पंजाब में 22 नवंबर की देर रात से 24 नवंबर की सुबह तक घना कोहरा रहेगा। हिमाचल प्रदेश में 23 नवंबर की देर रात से 25 नवंबर की सुबह तक घना कोहरा छाएगा और ठंडी हवाएं चलेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के में अगले 24 घंटों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 23 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र से होते हुए यह आगे बढ़ेगा और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर और इस दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा।
इसके बाद एक साइक्लोनिक सकुलेशन निचले क्षोभमंडल स्तर पर कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र पर स्थित है। एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन निचले क्षोभमंडल में केरल तट से दूर दक्षिणपूर्व अरब सागर में बना हुआ है। इससे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में जमकर बादल बरसेंगे। 26 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम, मेघालय, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
-

भारत आने वाले यात्रियों को Canada सरकार ने दिया झटका, लिया एक और कड़ा फैसला
नई दिल्लीः खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए बेबुनियाद आरोप लगाने वाली ट्रूडो सरकार ने भारत के खिलाफ एक और कड़ा फैसला लिया है। अब कनाडा से भारत आने वाले हर यात्री की एयरपोर्ट पर और कड़ी सुरक्षा और स्क्रीनिंग की जाएगी। कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने इसका ऐलान किया। कनाडा की सरकार ने ये फैसला ऐसे वक्त में लिया है, जब भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संकट बढ़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा से भारत आने वाले यात्रियों को लेकर इन नए सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में एयर कनाडा को बता दिया गया है।

एयर कनाडा के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं। टोरंटो पीयर्सन इंटरनेशन एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए सिक्योरिटी स्क्रीनिंग सख्त कर दी गई है। एयरपोर्ट ने कहा कि सख्त जांच करने के कारण अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर सामान्य समय से ज्यादा वक्त तक इंतजार करना पड़ सकता है। एयर कनाडा ने भी सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर ज्यादा वक्त लगने के कारण यात्रियों को डिपार्चर से चार घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है।
कनाडा सरकार ने इसके पीछे सिक्योरिटी का हवाला दिया है। पिछले महीने ही नई दिल्ली से शिकागो जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद फ्लाइट को कनाडा के इकालुइट में उतारा गया था। हालांकि, जांच के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला था। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 1 से 19 नवंबर तक बार-बार एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पन्नू अक्सर इस तरह की धमकियां देता रहा है।
हालांकि, भारतीय विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बावजूद कनाडा की मंत्री अनीता आनंद ने हालिया फैसले को किसी व्यक्ति या संस्था से नहीं जोड़ा है। भारत और कनाडा के बीच तब से तनाव है, जब से कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स के शामिल होने का आरोप लगाया था। ट्रूडो ने पिछले साल सितंबर में ये आरोप लगाया था। दोनों देशों के बीच तनाव तब और बढ़ गया, जब कनाडाई पुलिस ने निज्जर की हत्या में भारतीय डिप्लोमैट्स के शामिल होने का आरोप लगाया। इसके बाद राजनयिक संकट बढ़ गया।
-

यात्रियों से भरी बस पलटने से मचा हाहाकार, घटना में 7 की मौत, कई घायल
हजारीबाग: देश में मौसम में बदलाव के साथ हादसों में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। प्रतिदिन कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। ताजा मामला झारखंड के हजारीबाग जिले में आज अल सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में बस के पलटने से 7 लोगों ने की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए है।
जानकारी मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे बस चालक गोरहर के समीप से गुजर रहा था कि वह बस का संतुलन खो बैठा, जिस कारण बस पलट गई। घटना के बाद बस में सवार लोगों में भगदड़ मच गई और हादसे में 7 लोगों ने की मौत हो गई जबकि दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना के बाद डीएसपी अजित कुमार विमल, गोरहर थाना प्रभारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
-

Jalandhar News: चोरी करके भागे युवकों में से 1 काबू, साथी फरार
जालंधरः कैंट के मोहल्ला नंबर-22 के चौक में स्थित एक क्रॉकरी की दुकान से पैसों वाला गल्ला उठाकर भागने वाले युवक को पुलिस ने पुलिस ने काबू कर लिया है। बता दें कि 3 दिन पहले 17 नवम्बर को जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर-22 से दुकान से पैसों वाला गल्ला उठाकर 2 युवक भागे थे, जिसपर कार्रवाई करते हुए थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्ज़े से वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग हुए मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जालंधर कैंट के पुलिस अधिकारी बबनदीप सिंह लुबाना ने बताया कि एस.एच.ओ. अनिल थापर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा कैंट की दशहरा ग्राऊंड से आरोपी को काबू किया गया जिसकी पहचान जसप्रीत पुत्र परमजीत निवासी गांव अलादीनपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के साथी की तालाश की जा रही है।
उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ दुकान के मालिक के बयानों पर थाना कैंट में मामला दर्ज किया गया था। काबू किए गए आरोपी जसप्रीत को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ओर आगे की कार्रावाई की जाएगी।
-

Jalandhar News : बाइक सवार लुटेरों ने व्यक्ति से मोबाइल और नगदी लूटी
जालंधर : चोरी और लूट की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। ऐसा ही मामला मकसूदां से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक थाना डिवीजन नंबर एक के अधीन आती मकसूदां सब्जी मंडी में स्थित लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की पहचान विजय के तौर पर हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह एटीएम से पैसे निकलवाने आया था,लुटेरों ने हथियारों के बल पर बाइक सवार 2 लुटेरे मोबाइल व नकदी लूट कर फरार हो गए।
पीड़ित प्रवासी विजय झा निवासी गांव नागरा ने बताया कि वह सुरानुस्सी डिपो में सरकारी कर्मचारी है और शाम में काम से लौटते समय मकसूदां सब्जी मंडी स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए आया था। जैसे ही वह एटीएम में से पैसे निकलवाने के बाद बाहर निकला तो,इसी दौरान बाइक सवार 2 लुटेरों ने हथियारों के बल पर मोबाइल तथा 2000 की नकदी लूट ली तथा मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि उसने शोर मचाया, लेकिन किसी भी राहगीर ने उसकी मदद नही की। जिस करण लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर, आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
-

आज AAP की PAC बैठक के बाद जारी हो सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
नई दिल्लीः दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि आप आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने पार्टी के बड़े फैसले लेने वाली संस्था पीएसी की आज एक बैठक बुलाई है।
इस बैठक में पीएसी दिल्ली विधानसभा 2025 चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेगी। साथ ही पीएसी की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
-

आपत्तिजनक वीडियो के बाद फिर चर्चा में आए 62 वर्षीय पूर्व MLA, 25 वर्षीय युवती से रचाई शादी
समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर के पूर्व विधायक और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता राम बालक सिंह आपत्तिजनक वीडियो के मामले के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। इनकी कहानी बहुत अच्छी नहीं है, इस वजह से जनता दल यूनाइटेड ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। फिलहाल यह अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी कर चर्चा में आए हैं। राम बालक सिंह ने बेगूसराय जिला के गढ़पुरा स्थित हरी गिरी धाम में शादी की है।
इस शादी में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं विधायक के शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक तरफ लोग नव दंपती को बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग उनको लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। इस शादी को लेकर राजनीतिक महकमे में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरी गिरी धाम में हुई यह शादी बेगूसराय, समस्तीपुर और खगड़िया के साथ पटना में भी चर्चा का विषय बन गया है। शादी के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर में मौजूद थे। अब शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विभूतिपुर से जदयू के विधायक रह चुके राम बालक सिंह खुद 62 साल के हैं और उन्होंने 25-26 साल की युवती से शादी रचाई है। शादी विधिवत कागजी प्रकिया के तहत मंदिर में में हुई है।
सोमवार की रात पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने खगड़िया जिले के अलौली गांव के रहने वाले सीताराम सिंह की पुत्री रवीना कुमारी से शादी रचाई तो बेगूसराय-समस्तीपुर और खगड़िया से लेकर पटना के सियासी गलियारे में भी तरह-तरह की चर्चा फैल गई। कयास लगाया जा रहा है कि पूर्व विधायक ने बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए दूसरी शादी की है। पूर्व विधायक रामबालक सिंह विभूतिपुर सीट से अपनी नई नवेली पत्नी रवीना कुमारी को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। यह भी लोगों के बीच चर्चा बना हुआ है। इससे पहले पूर्व विधायक आपत्तिजनक वीडियो और कोर्ट से सजा पाने के बाद चर्चा में रहे थे।
-

jalandhar News: चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में करेंगे पेश
जालंधर: शहर में लूटपाट व चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहै, आए दिन चोरी व लूटपाटों की वारदातों के मामले सामने आते रहते हैं। ताज़ा मामला थाना पतारा के इलाके से सामने आया है, जहां पर चोरी व लड़ाई-झगड़े के मामले एक आरोपी को थाना पतारा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. पतारा इंस्पैक्टर हरदेवप्रीत सिंह ने बताया कि ए. एस. आई. जीवन कुमार द्वारा साथी कर्मचारियों की मदद से उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान कपूर पिंड निवासी नवदीप कुमार नवी उर्फ मर्द के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पतारा में 27 अगस्त 2017 को अंडर सैक्शन 452, 323, 324, 427, 379, 148, 149, 120-बी के तहत 213 नंबर एफ. आई. आर. दर्ज की गई थी। उसके बाद 15 अप्रैल 2024 को माननीय जज जोगिंदर सिंह की अदालत ने उसे अंडर सैक्शन 299 के तहत भगौड़ा करार दे दिया था।